8 जुलाई 2023 को रोहतक (हरियाणा) में आयोजित बेसबॉल सॉफ्टबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया का चुनाव संपन्न हुआ। बिहार बेसबॉल सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार सिंह को बेसबॉल सॉफ्टबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया का सयुंक्त सचिव बनाया गया। इस मौके पर बिहार बेसबॉल सॉफ्टबॉल के सचिव ओम प्रकाश भी मौजूद थे।
उन्होंने यह जानकारी देते हुए बताया कि बिहार के अध्यक्ष को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है और बिहार के लिए गर्व की बात है। यह खबर के बाद बिहार के पदाधिकारी काफी खुश नजर आ रहे हैं। सभी ने राज कुमार सिंह को बाधाई दी है।
बिहार के संयुक्त सचिव श्री कार्तिक कुमार मेहता, उपाध्यक्ष उमा शंकर, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार सिंह, निशांत मोहन के अलावा एसोसिएशन के बाकी मेंबर आशुतोष कुमार तिवारी, सोनू कुमार सिंह, रूद्र प्रताप सिंह ने शुभकामनाएं दी और उम्मीद जाताई है कि बिहार के खिलाड़ियों के लिए विशेष काम करेंगे।