KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

बिहार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने किया बिहार स्कूल ऑफ चेस का विधिवत उद्घाटन, ओपन ब्लिट्ज चेस टूर्नामेंट 2023 का भी किया गया आयोजन

पटना 20 जुलाई 2023 :- विश्व शतरंज दिवस के अवसर पर पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग में प्रातः 11 बजे बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री श्री जितेंद्र कुमार राय ने फीता काट कर तथा दीप प्रज्वलित कर बिहार स्कूल ऑफ चेस का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण,सम्मानित अतिथि के रूप में एशियाई शतरंज महासंघ के उपाध्यक्ष श्री भरत सिंह चौहान और अर्जुन पुरस्कार विजेता तथा भारतीय शतरंज महासंघ के प्रशिक्षक आयोग के अध्यक्ष ग्रैंड मास्टर श्री प्रवीण थिप्से, अखिल बिहार चेस संघ के अध्यक्ष श्री दिलजीत खन्ना और सचिव श्री धर्मेन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे ।

उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि बिहार में बिहार स्कूल ऑफ चेस की शुरुआत बिहार के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है । सरकार बिहार में हर खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। हमारा प्रयास है कि ओलंपिक खेलों में भी बिहार के खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व हो सके और इस दिशा सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। यहाँ आपलोगों के सहयोग और मार्गदर्शन से शतरंज के खेल के विकास के लिए हर तरह का सहयोग और प्रयास किया जाएगा ताकि ग्रामीण स्तर तक बच्चे इसमें रुचि ले सकें और खेल सकें ।

उपस्थित मंत्री जी और सम्मानित अतिथियों का अभिनंदन करते हुए उनसे एक औपचारिक बातचीत के क्रम में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक तथा मुख्य कार्यकारी आधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने कहा कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में पाटलिपुत्र खेल परिसर में बिहार के प्रतिभावान शतरंज खिलाड़ियों और शतरंज प्रेमियों के लिए बिहार स्कूल ऑफ चेस की शुरुआत की जा रही है । यहाँ कम उम्र के स्कूल के बच्चों सहित प्रतिभावान युवाओं को शतरंज खेल के प्रशिक्षण के साथ शतरंज की विभिन्न प्रतियोगिताएं भी समय समय पर आयोजित की जाएंगी ।

एशियाई शतरंज महासंघ के उपाध्यक्ष श्री भरत सिंह चौहान जी को बिहार से विशेष प्रेम है। आज विश्व शतरंज दिवस के अवसर पर इनका देश भर में कई कार्यक्रम था लेकिन अपने बिहार प्रेम की वजह से आज बिहार में आना पसंद किए जो हम सब के लिए बहुत खुशी की बात है । इन्होंने बिहार में चेस की बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन करवाने का हमारा अनुरोध भी स्वीकार कर लिया है । जनवरी 2024 में चेस का नेशनल स्कूल चैम्पियनशिप अब बिहार में आयोजित होगा जिसमें देशभर के 2000 बच्चे शामिल होंगे जो हम सब के लिए गर्व की बात है ।

भारत सिंह चौहान ने बताया कि बिहार में भी शतरंज खेलने वाले काफी प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। तामिलनाडु में यह खेल बहुत प्रचलित है इसलिए ज्यादातर बड़े खिलाड़ी वहाँ से निकलते हैं, वो शतरंज के खेल को अपने राज्य की प्रतिष्ठा के साथ जोड़ कर देखते हैं । बिहार के खिलाड़ियों में भी ऐसी भावना विकसित होने पर यहाँ से भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शतरंज के ग्रैंड मास्टर निकलेंगे जिसका मुझे भरोसा है क्योंकि यहाँ प्रतिभा की कोई कमी नहीं है । नेशनल स्कूल चैम्पियनशिप जैसी प्रतियोगिताएं बिहार में होने से यहाँ के खिलाड़ियों की प्रतिभा में भी और निखार आएगा ।

प्रवीण थिप्से ने बातचीत के सिलसिले में उपस्थित बच्चों के अभिभावकों को बताया कि बच्चों पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए । उन्हें अपनी रुचि और क्षमता के हिसाब से स्वतंत्र निर्णय लेकर खेलने देना चाहिए तभी उनमें खेल की भावना और क्षमता का विकास होगा । इस खेल से बच्चों में एकाग्रता और सही निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है ।

इस अवसर पर बच्चों के लिए ओपन ब्लिट्ज चेस टूर्नामेंट 2023 का भी आयोजन किया गया था जिसकी औपचारिक शुरुआत मंत्री जी ने आमंत्रित सम्मानित अतिथियों के साथ शतरंज खेल कर की । इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर आए बच्चों को ट्रॉफी सहित सर्टिफिकेट दिया गया तथा सभी प्रतिभागियों को भी सर्टिफिकेट दिया गया . प्रथम दस स्थान में क्रमशः सुधीर कुमार सिन्हा ,मुकेश कुमार, वाइ पी श्रीवास्तव ,विवेक शर्मा, मोहित कुमार सोनी, मोहम्मद तबशीर आलम, मरियम फातिमा, विजय कुमार, डीपी सिंह, और शिव प्रिय भारद्वाज रहे।

कार्यक्रम के शुरुआत में अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री दिलजीत खन्ना ने श्री जितेंद्र कुमार राय मंत्री सहित श्री भारत कुमार चौहान और श्री प्रवीण थिप्से को प्रतीक चिन्ह के साथ पौधे का गमला दे संघ के सचिव श्री धर्मेन्द्र कुमार कर रहे थे ।

Read More

बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंची, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

पटना : 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मई 2026 तक ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

टीम के भुवनेश्वर पहुंचने पर बेसबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना खिलाड़ियों से मिले और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर संघ के सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार एवं सहायक सचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ऐसी है बिहार की टीम

बालक वर्ग की टीम में दिव्यांश सिंह, मनजीत राज, अमन कुमार, संतनु कुमार ठाकुर, शुभम यादव, उमंग यादव, रॉकी यादव, अमन राज, सतीश कुमार, हिमेश कुमार, आयुष कुमार, प्रथम् राज, अभिनव कुमार, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं। टीम के कोच संजीत कुमार, मोनू कुमार तथा सहायक कोच आदित्य कुमार यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Read More

सरदार पटेल सम्मान समारोह में कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग विजेता व उपविजेता टीमें भी होंगी सम्मानित

पटना, 20 मई। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 23 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में खेल, शिक्षा, कला समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Read More

सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट एवं सवेरा इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जून के दूसरे सप्ताह में होगी आयोजित

पटना। SP Sports Foundation की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। संस्था द्वारा सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता और सवेरा इंटर स्कूल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जून के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं 22 यार्ड्स, ऊर्जा स्टेडियम में खेली जाएंगी। जिसकी जानकारी पंकज मिश्रा ने दी है।

आयोजकों के अनुसार, इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा, जबकि कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। दोनों टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे।

इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्कूल अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि के अलावा आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9334101688, 9931421287, 9234455661 और 7903694427 पर संपर्क कर सकती हैं।

Read More

तपिश विकास के तूफानी अर्धशतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का फाइनल मुकाबला ट्रैंम्फैंट सीसी और बिहार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी की टीम 20 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा प्रियांशु कुमार सिंह ने 21, आकर्ष राज ने 12 और प्रिंस यादव ने 11 रन बनाए। टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस और अंकुश मुकेश राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। प्रिंस ने 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि अंकुश मुकेश राज ने 26 रन देकर 4 विकेट लिए। तपिश विकास को एक सफलता मिली।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 13.4 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो तपिश विकास रहे, जिन्होंने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। कृष्णा ने 23 रन का योगदान दिया। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। ट्रैंम्फैंट सीसी की ओर से प्रिंस यादव ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए तपिश विकास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, भाजपा मीडिया सेल की सागरिका चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जेपी मेहता तथा मोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बुके और शॉल भेंटकर किया।

सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

बेस्ट बेटसमैन— आर्यन अरविंद राज
बेस्ट बॉलर— अमन पासवान
बेस्ट विकेटकीपर—अभिनव आर्या
मैन आफ द सीरीज — प्रतीक सिन्हा
बेस्ट फिल्डर— वतन प्रकाश

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.