KRIDA NEWS

BCA काॅम की कोई बैठक नहीं, केवल अपनी झूठी शान बचाने के लिए हर दिन चल रही किट्टी पार्टी :- बीसीए सचिव

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के सचिव अमित कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि वर्तमान समय में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के कमिटी ऑफ़ मैनेजमेंट की कोई बैठक नहीं बल्कि कुछ अनाधिकार और असंवैधानिक कार्य करने वाले गिरोह के द्वारा हर दिन एक किट्टी पार्टी चल रही है।

बीसीए सचिव अमित कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि फिलहाल कोरम के अभाव में संवैधानिक रूप से बीसीए कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक कर पाना संभव नहीं है । इसीलिए वर्तमान समय में बीसीए कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की कोई आकस्मिक बैठक आयोजित नहीं की गई है ‌ । मुझे सोशल मीडिया और वेब मीडिया के माध्यम से अभी-अभी सूचना प्राप्त हुई है कि कुछ अनैतिक, अनाधिकार और असंवैधानिक कार्य करने वाले गिरोह के द्वारा हर दिन की तरह 17 जून 2023 को भी एक किट्टी पार्टी आयोजित की गई है उसे बीसीए कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक के रूप में प्रसारित कर जिला संघों को दिग्भ्रमित करने व अपनी झूठी शान बचाने के लिए नया-नया हथकंडा आजमा रहा है।

ज्ञात हो कि याचिकाकर्ता योशिता पटवर्धन सचिव अरवल जिला क्रिकेट संघ ने बीसीए की लोक अदालत में तत्कालीन माननीय लोकपाल सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश राघवेंद्र प्रसाद सिंह के समक्ष बीसीए उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, संयुक्त सचिव प्रिया कुमारी, पुरुष खिलाड़ी प्रतिनिधि विकास कुमार रानू व महिला खिलाड़ी प्रतिनिधि लवली राज पर कनफ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट का मामला दर्ज कराया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए तत्कालीन लोकपाल महोदय ने उपरोक्त नामजदों के सभी प्रकार के कार्यों व किसी प्रकार की बैठक करने पर अगले आदेश तक रोक लगाने का फरमान जारी किया था। जिसे वर्तमान लोकपाल सह नैतिक अधिकारी सेवानिवृत्त सत्र न्यायाधीश श्री पारसनाथ राय ने भी तत्कालीन लोकपाल द्वारा जारी फरमान को सही मानते हुए उक्त नामजदों के कार्य पर लगी रोक की अवधि को अगले आदेश तक बढ़ाने का फरमान सुनाया है।

जबकि 4 फरवरी 2023 को जिला संघों के आग्रह पर नालंदा में विशेष आम सभा की बैठक आहूत की गई थी। जिसमें बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के क्रियाकलापों पर कई सवालिया निशान लगाया गया और तरह-तरह के ऑडियो-वीडियो भी दिखाए गए।
जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सदन सम्मानित सदस्यों ने बीसीए अध्यक्ष के सभी प्रकार के कार्यों पर रोक लगाते हुए आम – आवाम से मिल रही विभिन्न प्रकार के शिकायतों की निष्पक्ष जांच के लिए बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के पूर्व चेयरमैन संजय सिंह के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित कर दी थी।

वहीं 4 जून 2023 को बीसीए कार्यालय में हुई वार्षिक आम सभा की बैठक में सदन के सदस्यों के समक्ष जांच कमेटी के चेयरमैन द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया साथ हीं साथ सदन द्वारा कार्य पर रोक अध्यक्ष , माननीय लोकपाल द्वारा कनफ्लिक्ट्स ऑफ इंटरेस्ट के मामले में नामजद बीसीए उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, संयुक्त सचिव प्रिया कुमारी सहित अन्य लोगों ने कई अनैतिक, अनाधिकार व असंवैधानिक फर्जी बैठक करते रहें। जिस पर सदन के सम्मानित सदस्यों ने बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी को माननीय लोकपाल के आदेश व सदन की अवहेलना करने में दोषी पाया और बीसीए अध्यक्ष की बर्खास्तगी पर अपनी मुहर लगा दी है।

विदित है कि नालंदा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्षा हेमा कुमारी सिन्हा ने माननीय लोकपाल सह नैतिक अधिकारी सेवानिवृत्त सत्र न्यायाधीश श्री पारसनाथ राय के समक्ष बीसीए चुनाव में हुई फर्जीवाड़ा के खिलाफ याचिका दायर करते हुए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह व कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह पर बीसीए संविधान का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से निर्विरोध निर्वाचित किए जाने मामला उठाया है। जिस पर माननीय लोकपाल ने याचिकाकर्ता के विद्वान वकील सत्य प्रकाश कि दलील को सुनने के पश्चात 23 जून तक उक्त नामजदों को अपना पक्ष रखने का समय देते हुए माननीय लोकपाल ने अगले आदेश तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के कार्य पर रोक लगाने का फरमान जारी कर चुकें हैं।

जानकर आपको घोर आश्चर्य होगा कि याचिकाकर्ता ओमप्रकाश तिवारी ने पटना उच्च न्यायालय में बीसीए की हुई चुनाव 25.09.2022 को बीसीए संविधान व सुसंगत धाराओं (रूल्स एंड रेगुलेशंस) व माननीय सर्वोच्च न्यायालय कि अवहेलना कर मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं होने के बावजूद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर अवैध रूप से निर्वाचित पदाधिकारी बनने व अन्य प्रकार के फर्जीवाड़ा करने का मामला उठाया। जिस पर सुनवाई करते हुए पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश सत्यव्रत वर्मा ने बिहार सरकार को 45 दिनों के अंदर इससे संबंधित विषय की निष्पक्षता के साथ जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई करने का आदेश जारी किया था।

बिहार में खेल समाचार को प्रकाशित करने वाले एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से यह बात सामने निकल कर आई है कि माननीय पटना उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश का पालन करते हुए बिहार सरकार ने उक्त मामला की जांच करने के पश्चात विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए बीसीए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, व कोषाध्यक्ष पद पर अपनी देखरेख में चुनाव संपन्न कराने का पत्र जारी किया है।

इस सच्चाई को जानने के पश्चात बीसीए के तथाकथित पदाधिकारी अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और अपनी किसी प्रकार के निजी किट्टी पार्टी को बीसीए बैठक का नाम देकर अपनी झूठी भौकाली व अपना अस्तित्व बचाने के लिए लोगों को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

बीसीए सचिव ने आगे कहा कि बीसीए सदन के सम्मानित सदस्यों, माननीय विद्वान लोकपाल का आदेश व माननीय पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर बिहार सरकार मद्य -निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के बाद अनैतिक, अनाधिकार व असंवैधानिक कार्यों को अंजाम देने वाले गिरोह का “अब शरीर पड़ा है ठंडा , तो खिसियानी बिल्ली नोचने लगा है खंभा ” इसीलिए कनफ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट मामले में कार्य पर रोक संयुक्त सचिव प्रिया कुमारी को किसी प्रकार के बैठक बुलाने का अधिकार नहीं है बल्कि निजी किट्टी पार्टी कर रहे हैं इस लोकतांत्रिक देश में ऐसी छोटी – मोटी किट्टी पार्टी करने का अधिकार सभी को है जिस पर रोक नहीं लगाया जा सकता।

Read More

सरदार पटेल एकादश की विजयी शुरुआत, दयानंद सिंह स्मृति महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़

खगौल: दयानंद सिंह स्मृति राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का खगौल स्थित मैदान पर शानदार आगाज़ हुआ, जहां पहले ही दिन सरदार पटेल एकादश ने जीत दर्ज कर अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की।

 

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6: चैंजर्स और बॉम्बर्स का जलवा

पटना: पटना टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में खेली जा रही कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 में गुरुवार को खेले गए दोनों मुकाबलों में संत जोसफ चैंजर्स और आजिंक्य बॉम्बर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। एक तरफ चैंजर्स ने क्वांटम वारियर्स को चार विकेट से हराया, तो दूसरी ओर बॉम्बर्स ने आदित्य दबंग को 47 रन से मात दी।

पहला मुकाबला
कृष्णा क्रिकेट मैदान पर खेले गए पहले मैच में क्वांटम वारियर्स और संत जोसफ चैंजर्स आमने-सामने थे। टॉस जीतकर चैंजर्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। वारियर्स की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 15.5 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। टीम के लिए अमन कुमार, रक्षित सिंह और रजनीश ने 18-18 रन का योगदान दिया, जबकि अतिरिक्त के रूप में 26 रन मिले। चैंजर्स की ओर से अर्पित लाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके अलावा श्रीजन ने 2/15, विशाल कुमार ने 2/13 और तेजस झा ने 1/13 का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैंजर्स की टीम ने 14 ओवर में 6 विकेट खोकर 117 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से युवराज सिंह ने 30, तमजीद आलम ने 21, जीत यादव ने 18 और श्याम आर्या ने 12 रन बनाए। वारियर्स की ओर से अमन कुमार ने 3/10 की शानदार गेंदबाजी की। शानदार प्रदर्शन के लिए अर्पित लाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
क्वांटम वारियर्स: 15.5 ओवर में 116 रन पर आलआउट, अमन कुमार 18, रक्षित सिंह 18, रजनीश 18, अतिरिक्त 26, अर्पित लाल 4/24, श्रीजन 2/15, विशाल कुमार 2/13, तेजस झा 1/13.

संत जोसफ चैंजर्स: 14 ओवर में 6 विकेट पर 117 रन, तमजीद आलम 21, युवराज सिंह 30, श्याम आर्या 12, जीत यादव 18, अतिरिक्त 20, अमन कुमार 3/10, यशस्वी 1/20, अंशुमान 1/19, शिवम यादव 1/8.

दूसरा मुकाबला
दिन के दूसरे मैच में आजिंक्य बॉम्बर्स और आदित्य दबंग के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर बॉम्बर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए नंदजी सिंह ने 31 रन बनाए, जबकि कप्तान प्रियांशु राजकुमार ने नाबाद 25 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। रेयांश कार्तिक (19) और रेयांश राज (15) ने भी उपयोगी योगदान दिया।

जवाब में आदित्य दबंग की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 109 रन ही बना सकी। आदर्श राज ने 35 रन बनाए, जबकि युगवीर यादव ने 17 और रजनीश ने 14 रन का योगदान दिया। बॉम्बर्स की ओर से शाश्वत ने 3/7 की घातक गेंदबाजी की, जबकि प्रियांशु राजकुमार ने भी 3 ओवर में एक मेडन रखते हुए सिर्फ 3 रन देकर 2 विकेट चटकाए। रौनक रणवीर ने 2/21 का योगदान दिया। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्रियांशु राजकुमार को दीपमाला गुप्ता एवं निशा सिंह ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
आंजिक्य बॉम्बर्स: 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन, रेयांश राज 15, रेयांश कार्तिक 19, नंदजी सिंह 31, प्रियांशु राजकुमार नाबाद 25, अतिरिक्त 45, सुमित 1/24, निखिल कुमार 2/25, शुभम 1/31, पियुष राज 1/30, आदर्श राज 1/16.

आदित्य दबंग: 20 ओवर में 9 विकेट पर 109 रन, आदर्श राज 35, युगवीर यादव 17, रजनीश 14, शुभम नाबाद 15, अतिरिक्त 17, अंश राज 1/36, प्रियांशु राज 2/3, रौनक रणवीर 2/21, शाश्वत 3/7.

Read More

जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल में बिहार का धमाकेदार आगाज, बालक-बालिका दोनों टीमों की शानदार जीत

देवघर : 10वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट बॉल चैंपियनशिप में बिहार की बालक और बालिका टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने अभियान का आगाज़ जीत के साथ किया। पहले ही दिन बिहार के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए मध्य प्रदेश की टीमों को शिकस्त देकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी।

बालिका टीम की एकतरफा जीत
बिहार की बालिका टीम ने अपने पहले मुकाबले में मध्य प्रदेश के खिलाफ पूरी तरह एकतरफा प्रदर्शन किया। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में दबदबा बनाते हुए बिहार ने यह मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया। टीम की ओर से ममता ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

बालक टीम ने भी दिखाया दम
वहीं बालक वर्ग में बिहार की टीम ने रोमांचक मुकाबले में मध्य प्रदेश को 37 रनों से हराकर जीत दर्ज की। बिहार के खिलाड़ियों ने अनुशासित और संतुलित खेल का प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम को दबाव में बनाए रखा। इस जीत के हीरो कार्तिक रहे, जिन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब हासिल किया।

बिहार कैंप में उत्साह का माहौल
टूर्नामेंट के पहले ही दिन मिली दोहरी सफलता से बिहार टीम का मनोबल काफी ऊंचा हो गया है। कोच और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि टीमें आगे भी इसी लय को बरकरार रखेंगी। इस शानदार शुरुआत के साथ बिहार ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है और अब सभी की निगाहें आने वाले मुकाबलों पर टिकी हैं।

Read More

नवादा का विजयी अभियान जारी, शेखपुरा को 8 विकेट से रौंद दर्ज की लगातार दूसरी जीत

पावापुरी (नालंदा): बिहार क्रिकेट संघ के घरेलू सत्र 2025-26 के तहत आयोजित बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी (मगध जोन) में नवादा का शानदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में नवादा ने शेखपुरा को 8 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में पावापुरी खेल मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में शेखपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। टीम की ओर से अर्णव ने शानदार 99 रन की पारी खेली, जबकि सचिन ने 61 रन का योगदान दिया। इसके अलावा पीयूष ने 17 और संजीव ने 12 रन बनाए। नवादा की ओर से गेंदबाजी में इशू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 रन देकर 5 विकेट झटके और मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। वहीं सचिन ने 40 रन देकर 3 विकेट और अभिनव ने 30 रन पर 2 विकेट हासिल किए।

221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवादा की टीम ने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और महज 26.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। नवादा की ओर से सूरज ने 76 रन, हर्ष ने 77 रन और सुभाष ने नाबाद 54 रन की शानदार पारियां खेलीं, जिससे टीम ने आसानी से जीत दर्ज कर ली। शेखपुरा की ओर से आशीष और गौरव को एक-एक विकेट मिला, लेकिन वे टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए नवादा के इशू कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा प्रसाद यादव, नवादा के सचिव मनीष आनंद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अब टूर्नामेंट का अगला मुकाबला 3 अप्रैल को शेखपुरा और गया के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ है।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.