KRIDA NEWS

T20 Gully Cricket नेशनल लीग का शानादार आगाज, बिहार रेड जीता

पटना के उर्जा स्टेडियम में बुधवार से टी20 गली क्रिकेट (T20 Gully Cricket) नेशनल लीग का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन दीघा विधानसभा के विधायक माननीय संजीव चौरसिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने बल्ले से भी हाथ आजमाया। इस मौके पर ज्ञान गंगा के निदेशक शिव शक्ति सिंह, टी20 गली क्रिकेट के निदेशक दिव्य प्रभात, सचिव देवब्रत सिंह, संयोजक अभिषेक रंजन, उपनिदेशक निशांत कुमार, शशि शेखर और सुमित कुमार मौजूद थे।

उद्घाटन मुकाबले में बिहार रेड ने बिहार पर्पल को पांच विकेट से हराया। टॉस बिहार रेड ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए बिहार पर्पल ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन बनाये। दीपक ने 35, शिवम ने 27 रन नबाये। रेड की ओर अमन ने 20 रन देकर चार और विकास ने 11 रन देकर चार विकेट चटकाये।

जवाब में बिहार रेड ने 16.5 ओवर में पांच विकेट पर 131 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। अबू शहजाद ने 66 रन बनाये। अमन ने 9 रन बनाये। अबू सजाद को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट में बिहार स्ट्राइकर रेड, बिहार स्ट्राइकर ब्लू, बिहार स्ट्राइकर ग्रीन, बिहार स्ट्राइकर स्यान, बिहार स्ट्राइकर येलो, व बिहार पर्पल आपस में ट्राफी के लिए भिड़ेंगी।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अमर सीसी की रोमांचक जीत

पटना: पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के मुकाबले में अमर सीसी ने सिटी स्टूडेंट क्लब को बेहद रोमांचक मुकाबले में दो रन से पराजित कर दिया। स्थानीय जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में अमर सीसी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 31.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 158 रन बनाये। जवाब में सिटी स्टूडेंट क्लब की टीम 32 ओवर में 156 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के आर्यमन सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

अमर सीसी की पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अमर सीसी की टीम ने 31.4 ओवर में 158 रन बनाए। टीम की ओर से तपीश कुमार ने सबसे ज्यादा 48 रन की पारी खेली। उन्होंने 58 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और तीन छक्के लगाए। अभिषेक कुमार ने 31 गेंदों पर 35 रन बनाए जबकि कप्तान रवि शंकर ने 15 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में टीम को 19 रन मिले और पूरी टीम 158 रन पर सिमट गई। सिटी स्टूडेंट क्लब की ओर से गेंदबाजी में प्रज्ज्वल सबसे सफल रहे। उन्होंने सात ओवर में 28 रन देकर चार विकेट झटके। आदित्य प्रकाश ने दो विकेट हासिल किए जबकि सुधांशु जय रंजन और राहुल कुमार को एक-एक सफलता मिली।

सिटी स्टूडेंट क्लब की पारी

159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिटी स्टूडेंट क्लब की टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन मध्यक्रम के लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। अंशुल राज ने 34 गेंदों पर 46 रन की तेज पारी खेली जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल था। कार्तिक राज यादव ने 22 रन और बलजीत सिंह बिहारी ने 20 रन बनाए। इसके बावजूद टीम 32 ओवर में 156 रन पर ऑलआउट हो गई और जीत से महज दो रन दूर रह गई।

अमर सीसी की ओर से गेंदबाजी में आर्यमान सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात ओवर में केवल 17 रन देकर तीन विकेट लिए। दीपक कुमार ने भी पांच ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट झटके। ऋषभ भारद्वाज ने दो विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस तरह रोमांच से भरपूर मुकाबले में अमर सीसी ने सिटी स्टूडेंट क्लब को दो रन से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।

संक्षिप्त स्कोर
अमर सीसी : 158/10 (31.4 ओवर) – तपीश कुमार 48, अभिषेक कुमार 35, रवि शंकर 15; प्रज्ज्वल 4/28, आदित्य प्रकाश 2/15, सुधांशु रंजन 2/25।

सिटी स्टूडेंट क्लब : 156/10 (32 ओवर), अंशुल राज 46, कार्तिक राज यादव 22, बलजीत सिंह बिहारी 20, आर्यमान सिंह 3/17, दीपक प्रभु कुमार 3/23, ऋषभ भारद्वाज 2/34।

Read More

बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल में पहुंची नालंदा, दरभंगा को 5 विकेट से हराया

पटना। बिहार क्रिकेट संघ के घरेलू सत्र 2025-26 के तहत खेले जा रहे बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नालंदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दरभंगा को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। यह मुकाबला 8 मार्च को मोइनुल हक स्टेडियम, पटना में खेला गया।

मैच में नालंदा के कप्तान नमन गौरव ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दरभंगा की टीम ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 243 रन बनाए। टीम की ओर से अयुष लोहारूका ने 61 रन, मयंक ने नाबाद 56 रन और त्रिपुरारी केशव ने 45 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके अलावा अनुराग ने 26 और अल्तामिस ने 13 रन का योगदान दिया। नालंदा की ओर से गेंदबाजी में आदित्य राज और मनीष राज ने दो-दो विकेट हासिल किए। वहीं सुमन सौरभ, कुंदन और आकाश राज को एक-एक सफलता मिली।

नमन गौरव की पारी से जीता नालंदा

244 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नालंदा की टीम ने कप्तान नमन गौरव की शानदार 97 रनों की पारी की बदौलत 43 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। नमन गौरव के अलावा कुंदन ने 43 रन, अंकित राज ने 41 रन, खुश कुमार ने नाबाद 21 रन और अर्णव किशोर ने 11 रन का योगदान दिया। दरभंगा की ओर से मणिकांत ने दो विकेट लिए, जबकि मयंक, अल्तामिस और मनीष को एक-एक विकेट मिला। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नालंदा के कप्तान नमन गौरव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस मौके पर पूर्व सीनियर क्रिकेटर व नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी तथा नालंदा सीनियर टीम के कोच संजय कुमार उर्फ पिंटू दा, क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, टीम मैनेजर सिद्धार्थ आनंद, मीडिया प्रभारी संतोष पांडेय और डॉ. संजय समेत कई लोग मौजूद थे।

नालंदा का सेमीफाइनल मुकाबला 13 मार्च को बेगूसराय और भागलपुर के बीच होने वाले मैच के विजेता से मोइनुल हक स्टेडियम, पटना में खेला जाएगा।

Read More

जेपी गंगा पथ पर अस्मिता महिला रोड साइक्लिंग लीग का आगाज, बिहार की साइकिलिस्टों का शानदार प्रदर्शन

पटना: साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की देखरेख में साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा पटना के जेपी गंगा पथ पर आयोजित दो दिवसीय अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइक्लिंग लीग (पूर्वी क्षेत्र) का शनिवार को भव्य आगाज हुआ। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन पटना क्षेत्र के आईजी जितेंद्र राणा (आईपीएस) ने नारियल फोड़कर और हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर बिहार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार, साई पटना क्षेत्र के प्रभारी सोमेश्वर राव, बिहार कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह तथा बिहार राइफल संघ के सचिव कुमार त्रिपुरारी सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में बिहार की महिला साइकिलिस्टों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। मास स्टार्ट के सब-जूनियर वर्ग की 5 किलोमीटर स्पर्धा में बिहार की खिलाड़ियों ने सभी पदकों पर कब्जा जमाया। इसमें आशा कुमारी ने पहला, सोनाली कुमारी ने दूसरा और जानकी कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं सब-जूनियर 20 किलोमीटर स्पर्धा में असम की मिनी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि झारखंड की पिंकी कुमारी दूसरे और बिहार की सुप्रिया कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। महिला ओपन वर्ग की 2 किलोमीटर स्पर्धा में भी बिहार की खिलाड़ियों का दबदबा रहा, जहां खुशी कुमारी ने पहला, सृष्टि कुमारी ने दूसरा और केशु कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा टाइम ट्रायल 10 किलोमीटर स्पर्धा के सब-जूनियर वर्ग में ओडिशा की मनीषा सायो पहले स्थान पर रहीं, जबकि बिहार की गुड़िया कुमारी दूसरे और सृष्टि कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।

उद्घाटन समारोह में अतिथियों का स्वागत साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सचिव डॉ. कौशल किशोर सिंह ने दिया। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष विक्रम आदित्य, कोषाध्यक्ष निकी, बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर, बिहार पिकलबॉल संघ के सचिव रंजन कुमार गुप्ता, बिहार सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के सचिव ज्योति कुमार सहित कई खेल पदाधिकारी और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान धनेश्वरी देवनंदन कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, दानापुर की छात्राओं ने स्वागत गीत, लोकनृत्य और बैंड की आकर्षक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। समापन समारोह में पटना नगर निगम की उपमेयर रश्मि चंद्रवंशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी, जबकि प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सारिका राय विशिष्ट अतिथि होंगी। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईएमसीसी विजयी

पटना: अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत शनिवार यानी 7 मार्च को खेले गए मुकाबले में वाईएमसीसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीएसईबी को 6 विकेट से हराया। एक अन्य मैच में वाईसीसी के नहीं आने से अधिकारी इलेवन को वॉकओवर मिला। स्थानीय उर्जा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बीएसईबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.2 ओवर में 172 रन बनाए, जिसके जवाब में वाईएमसीसी ने 21 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

टॉस बीएसईबी ने जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। बीएसईबी की ओर से अभिलाष कुमार 30, गौरव कुमार 31 और पंकज कुमार मिश्रा 32 ने उपयोगी पारियां खेलीं, जबकि यशस्वी राकेश शुक्ला 24 और दीपक कुमार 20 ने भी दोहरे अंक में योगदान दिया। वाईएमसीसी के गेंदबाजों में कार्तिक गुड्डू पांडे 4/24, गौरव राज 2/22 और विराट अरुण पांडे 2/37 ने अहम विकेट लेकर बीएसईबी को बड़े स्कोर से रोक दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईएमसीसी की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई, लेकिन इसके बाद श्यामल पांडे (नाबाद 67) और अमित अनिल कुमार (53) की शानदार पारियों ने टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। अंत में आर्यन राज ने नाबाद 18 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई। बीएसईबी की ओर से गेंदबाजी में साकेत कुमार 3/38 सबसे सफल रहे, जबकि शंभु कुमार 1/28 ने एक विकेट लिया। विजेता टीम के श्यामल पांडेय को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर
बीएसईबी : 172 ऑल आउट (35.2 ओवर), गौरव कुमार 31, पंकज कुमार मिश्रा 32, अभिलाष कुमार 30, प्रदीप 14, दीपक 20, यशस्वी शुक्ला 24, कार्तिक पांडे 4/24, गौरव राज 2/22, रिषभ राकेश 1/9, विराट पांडेय 2/37, सत्यम कुमार 1/42

वाईएमसीसी : 173/4 (21 ओवर), श्यामल पांडे नाबाद 67, अमित कुमार 53,आर्यन राज नाबाद 18, साकेत कुमार 3/38, शंभु कुमार 1/28

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.