KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

राजेश्वर राय मेमोरियल क्रिकेट : गया यूथ सीसी व बिहार कैम्ब्रिज सीए सेमीफाइनल में

पटना। गया यूथ क्रिकेट क्लब और बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने तृतीय स्वतंत्रता सेनानी राजेश्वर राय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अंशुल क्रिकेट एकेडमी की मेजबानी में अंशुल होम्स द्वारा प्रायोजित इस टूर्नामेंट के पहले क्वार्टरफाइनल में गया यूथ क्रिकेट क्लब ने स्टार इलेवन को पांच विकेट से जबकि बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी को 98 रन से हराया।

पहले क्वार्टरफाइनल में गया यूथ क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर स्टार इलेवन को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। स्टार इलेवन ने पहले बैटिंग करते हुए 24.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 159 रन बनाये। जवाब में गया यूथ क्रिकेट क्लब ने 19.1 ओवर में पांच विकेट पर 165 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के अंकुश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंपायर मनीष पॉल ने प्रदान किया।

दूसरे क्वार्टरफाइनल में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने आदित्य (70 रन) और रिषभ रंजन (70 रन) के अर्धशतकों की मदद से 25 ओवर में नौ विकेट पर 260 रन बनाये। जवाब में सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी की टीम 16.4 ओवर में 162 रन पर ऑल आउट हो गई। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी के आदित्य को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अंपायर यतेंद्र कुमार ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
पहला क्वार्टरफाइनल
स्टार इलेवन : 24.2 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट, सुधांशु 46,मनीष 35,अखिलेश 23, गौतम 18, अंकुश 3/19, आयुष 2/37,यशस्वी 2/43,रोहित 1/25, श्वेतांक 1/11
गया यूथ क्रिकेट क्लब : 19.1 ओवर में पांच विकेट पर 165 रन, अभिजीत 49, अंकुश 39,राज कुमार 24, आर्यन 19, अरुण 2/39, हर्षित 2/44, अमन 1/2

दूसरा क्वार्टरफाइनल
बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी : 25 ओवर में नौ विकेट पर 260 रन, आदित्य 70, रिषभ रंजन 70, यश राज 27, उत्कर्ष 24, अभिषेक 3/33, रिषभ 2/35, विकास 1/34, मोहित 1/38, विकास कृष्णा 1/52
सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी : 16.4 ओवर में 162 रन पर ऑल आउट रिषभ 48,अभिषेक 30, स्वराज 23, आरुष 13, उत्कर्ष 4/43, आयुष 2/29, आदित्य 2/13, दीपेश 2/7

Read More

18वां रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट आज से, 21-21 ओवर के नॉकआउट मुकाबले होंगे

पटना के श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में 1 अगस्त से 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा। प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसकी जानकारी पूर्व आईपीएस रणधीर वर्मा फाउंडेशन के संस्थापक-सह-सचिव एवं भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने दी।

टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में बक्सर जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष वर्षा पांडे, विधायक राकेश ओझा और भाजपा युवा नेता अभिमन्यु यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए एक समिति का गठन भी किया गया है।

समिति में कई सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

आयोजन समिति में राजेश यादव, विकास कुमार गोल्डी, कंचन कुमारी, विकास सिंह, मोहित श्रीवास्तव, सचिन राणावत और अभिराम शर्मा को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि प्रतियोगिता का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

नॉकआउट प्रारूप में होंगे मुकाबले

टूर्नामेंट के सभी मैच 21-21 ओवर के नॉकआउट प्रारूप में खेले जाएंगे। नॉकआउट फॉर्मेट होने के कारण हर मुकाबला निर्णायक होगा और टीमों को शुरुआत से ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। इससे दर्शकों को रोमांचक और कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Read More

2nd यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट: बिहार महिला टीम फाइनल में, पुरुष टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम में आयोजित द्वितीय यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में बिहार की टीमों का शानदार प्रदर्शन जारी है। बिहार की महिला टीम ने सेमीफाइनल में राजस्थान को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए श्रुति गुप्ता को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

पुरुष वर्ग में बिहार की टीम ने मध्य प्रदेश को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस मुकाबले में हैप्पी यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।

PHED मंत्री संजय सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

प्रतियोगिता का शुभारंभ बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रण विभाग (PHED) मंत्री संजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बिहार की दोनों टीमों को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।

1 अगस्त को होंगे निर्णायक मुकाबले

प्रतियोगिता के फाइनल और अन्य निर्णायक मुकाबले 1 अगस्त को हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम में खेले जाएंगे। बिहार की महिला टीम खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि पुरुष टीम फाइनल में जगह बनाने के लिए अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी।

Read More

CBSE क्लस्टर-III बास्केटबॉल: लोयोला हाई स्कूल की अंडर-14 गर्ल्स टीम फाइनल में, पूरे टूर्नामेंट में दिखाया दम

पटना: सासाराम के नारायण वर्ल्ड स्कूल में 24 से 29 जुलाई तक आयोजित CBSE क्लस्टर-III बास्केटबॉल टूर्नामेंट में पटना के लोयोला हाई स्कूल की अंडर-14 बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली। प्रतियोगिता में बिहार और झारखंड के 65 से अधिक स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। लीग चरण में लोयोला ने अपने सभी मुकाबले जीतकर पूल विजेता के रूप में सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

लोयोला ने पहले मैच में मेफ्लावर स्कूल, पटना को 15-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में काव्यपत ग्लोबल स्कूल, जमशेदपुर को 33-1 से शिकस्त दी। इसके बाद जी.डी. माता स्कूल, मुजफ्फरपुर और सेंट जोसेफ एनटीपीसी, कहलगांव को हराकर टीम ने लगातार चार जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में लोयोला का मुकाबला कैराली स्कूल, रांची से हुआ। रोमांचक मुकाबले में टैन्वी ने 6 अंक, टैनिशा ने 3 अंक और शल्वी ने 2 अंक जुटाए। लोयोला ने यह मुकाबला 12-8 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

लोयोला हाई स्कूल के प्राचार्य रेवरेंड ब्रो. जॉनसन ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के समापन पर CBSE के ऑब्जर्वर राजेश तिवारी और नारायण वर्ल्ड स्कूल के प्राचार्य ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने लोयोला हाई स्कूल की टीम भावना और बेहतरीन प्रदर्शन की भी प्रशंसा की। टीम की इस सफलता में बास्केटबॉल प्रशिक्षक एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षक कौशलेंद्र कुमार तथा टीम मैनेजर नीतू कुमारी की अहम भूमिका रही।

Read More

दिलीप ट्रॉफी 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन की कमान, वैभव सूर्यवंशी बने उप-कप्तान

दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन ने बुधवार को 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान चुना गया है। यह टूर्नामेंट 23 अगस्त से शुरू होगा। टीम में अनुभव और युवा जोश का मेल है। भारत के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार के साथ मिलकर तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करेंगे। अभिमन्यु ईश्वरन, शाहबाज अहमद और अनुकूल रॉय भी बल्लेबाज और ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे।

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की हालिया व्हाइट-बॉल सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद ईशान किशन इस टूर्नामेंट में उतर रहे हैं। बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने टॉप ऑर्डर में कई आक्रामक पारियां खेलकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई है। उनकी हालिया फॉर्म और कप्तानी के अनुभव ने उन्हें ईस्ट जोन टीम का नेतृत्व करने के लिए सबसे अच्छा विकल्प बनाया है।

सभी की नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जो एक शानदार सीजन के बाद भारतीय क्रिकेट में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस युवा खिलाड़ी ने हाल ही में जिम्बाब्वे के विरुद्ध सीरीज के दौरान प्रभावित किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी के सामने जबरदस्त संयम दिखाया और पिछले एक साल से चली आ रही अपनी शानदार फॉर्म को भी बनाए रखा।

बल्लेबाजी यूनिट में सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, सूरज सिंधु जायसवाल, सुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास और शिखर मोहन भी शामिल हैं। कुमार कुशाग्रा एक और विकेटकीपिंग विकल्प के तौर पर टीम में हैं। वहीं, घरेलू क्रिकेट में वापसी करते हुए शमी गेंदबाजी आक्रमण में बहुमूल्य अनुभव लेकर आएंगे। उन्हें मुकेश कुमार और अभिजीत सरकार का साथ मिलेगा, जबकि शाहबाज अहमद और अनुकूल रॉय अहम ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं।

ईस्ट जोन की टीम: ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास और अभिजीत सरकार। स्टैंडबाय: आयुष लोहारूका, श्रीदाम पॉल, संबित एस. बराल, शरणदीप सिंह, स्वास्तिक सामल।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.