बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) का आयोजन 28 जून से 16 जुलाई तक किया जाएगा। इसके लिए चार जोन की टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में बिहार के बिपिन सौरभ को शामिल किया गया है। वहीं सचिन कुमार सिंह को स्टैंड बाय में शामिल किया गया है। इस टीम का कप्तान बंगाल के अभिमन्यू ईश्वरन को बनाया गया है। वहीं भारतीय टीम के सदस्य ईशान किशन को इस टीम में जगह नहीं दी गई है।
भारतीय टीम के नियमित सदस्य ईशान किशन को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है। जबकि केएस भरत को साउथ जोन की टीम में शामिल किया गया है। इस टीम में बंगाल के 8, झारखंड के 3, बिहार के एक, ओडिशा के एक, असम के एक और त्रिपुरा के एक खिलाड़ी को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। वहीं स्टैंड बाय में ओडिशा, बिहार, त्रिपुरा और असम के एक खिलाड़ी को रखा गया है।
पूरी टीम इस प्रकार है:
अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सुदीप कुमार घरामी, अनुस्तूप मजूमदार, अभिषेक पोरेल, शाहबाज अहमद, मुकेश कुमार, आकाश दीप, ईशान पोरेल (सभी बंगाल), कुमार कुशाग्र, शाहबाज़ नदीम, अनुकूल राय (सभी झारखंड), बिपिन कुमार सौरभ (बिहार), शांतनु मिश्रा (ओड़िशा), रियान पराग (असम), मणिशंकर मुर्रा सिंह (त्रिपुरा)।
सुरक्षित खिलाड़ीः सूर्यकांत प्रधान (ओडिशा), आर के दास (आसाम), सुदीप चटर्जी (त्रिपुरा) तथा सचिन कुमार सिंह (बिहार)।