KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

BCA लोकपाल सह नैतिक अधिकारी ने अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के कार्य पर अगले आदेश तक लगाई रोक :- कृष्णा पटेल

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के माननीय लोकपाल और नैतिक अधिकारी सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पारसनाथ राय ने नालंदा जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्षा व बीसीए अध्यक्ष पद कि प्रत्याशी रही हेमा कुमारी सिन्हा द्वार लोकपाल के समक्ष दायर याचिका संख्या 03/2023 कि सुनवाई करते हुए बीसीए अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष के कार्य पर अगले आदेश तक रोक लगाए रखने का आदेश जारी कर दिया है।

जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने बताया कि पिछले वर्ष 25 .09. 2022 को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ था। जिसमें कई प्रकार की त्रुटियां देखने को मिली और उस त्रुटियों को उजागर करने के लिए बीसीए अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रह चुकी नालंदा जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्षा हेमा कुमारी सिन्हा ने बीसीए के माननीय लोकपाल सह नैतिक अधिकारी श्री पारसनाथ राय के समक्ष याचिका दायर की। जिसमें बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह एवं कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह के संदर्भ में जिक्र किया है कि ये तीनों लोग बीसीए के ना तो पूर्ण सदस्य हैं, ना हीं वे पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और ना हीं वे किसी जिला संघ के प्रतिनिधि हैं और बिहार क्रिकेट संघ के संविधान का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से चुनाव में अपने- आपको बीसीए के निर्विरोध पदाधिकारी घोषित करा चुके हैं।

याचिकाकर्ता हेमा कुमारी सिन्हा के विद्वान अधिवक्ता सत्य प्रकाश ने लोकपाल सह नैतिक अधिकारी श्री पारसनाथ राय के अदालत में समक्ष उपस्थित होकर 25.09.2022 को हुई बीसीए चुनाव की वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए मतदाता सूची प्रस्तुत किया और बताया कि हुई बीसीए चुनाव के निर्वाचन अधिकारी द्वारा सर्वप्रथम 41 सदस्यों को नामित किया गया था लेकिन उस सूची में कहीं भी उत्तरदाता राकेश कुमार तिवारी अध्यक्ष बीसीए, दिलीप सिंह उपाध्यक्ष एवं आशुतोष नंदन सिंह कोषाध्यक्ष का नाम नहीं मिलता है वहीं निर्वाचन अधिकारी ने अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित की है जिसमें कुल 32 सदस्यों का नाम का जिक्र है लेकिन उपरोक्त तीनों व्यक्तियों का नाम इसमें नहीं मिलता है। इसके बावजूद उन्हें नामांकन की अनुमति दी गई अंततः उनके नाम को मंजूरी दे दी गई और चुनाव लड़ा और उत्तरदाता निर्विरोध निर्वाचित भी हुए। जिससे यह स्पष्ट होता है कि मिलीभगत के तहत इस कार्य को संपादित किया गया है।

विद्वान वकील ने आगे बताया कि बिहार क्रिकेट संघ के संविधान के नियम 9 (1) के अनुसार बीसीए के पदाधिकारियों को पूर्ण सदस्यों द्वारा और बीसीए के पूर्व अंतरराष्ट्रीय सदस्य द्वारा वार्षिक आमसभा की बैठक में उनके प्रतिनिधि के बीच से चुना जाएगा। निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी मतदाता सूची से यह स्पष्ट होता है कि राकेश कुमार तिवारी, दिलीप सिंह और आशुतोष नंदन सिंह ना तो बीसीए के पूर्ण सदस्य हैं ना हीं वे पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और ना हीं वे किसी जिला संघ के प्रतिनिधि है और वे बीसीए चुनाव में अवैध रूप से चुने गए हैं ।

अभिलेखों के अवलोकन से यह प्रतीत होता है कि आदेश दिनांक 19 .05. 2023 की नोटिस उत्तरदाताओं के खिलाफ उनके ईमेल के साथ-साथ स्पीड पोस्ट के माध्यम से जारी किए गए थे। ईमेल का अनुपालन किया गया है और इसी तरह स्पीड पोस्ट अभी तक वापस नहीं आया है जिसका अर्थ है कि समन की तामील वैध है। याचिकाकर्ता के वकील सत्यप्रकाश ने माननीय लोकपाल के समक्ष बीसीए संविधान के नियम 9(1) के अवलोकन से निम्नानुसार चलता है का हवाला देते हुए संविधान का जिक्र किया, जो इस प्रकार है:-
9. पदाधिकारियों का चुनाव एवं कार्यकाल :-
(१.) बीसीए के निम्नलिखित पदाधिकारियों को वार्षिक आम सभा में उनके प्रतिनिधि के बीच से बीसीए के पूर्व सदस्य और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों सदस्यों द्वारा प्रभावित किया जाएगा :-
1. अध्यक्ष
2. उपाध्यक्ष
3. सचिव
4. संयुक्त सचिव
5. कोषाध्यक्ष
अनुलग्नक (2) के अवलोकन से अर्थात बिहार क्रिकेट संघ के निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय द्वारा निर्वाचक नामावली का मसौदा प्रकाशन (यहां इसके बाद बीसीए के रूप में संदर्भित) गौरतलब है कि राकेश कुमार तिवारी, दिलीप सिंह व आशुतोष नंदन सिंह के नाम को जगह नहीं मिली है।

इसी प्रकार अनुलग्नक (3) निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से बीसीए की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भी यह बताता है कि बीसीए के गठन के नियम (9) के अनुसार इन तीनों अधिकारियों का नाम वहां उपलब्ध नहीं था। जिससे यह स्पष्ट है कि यह तीनों उत्तरदाता बीसीए चुनाव लड़ने के हकदार नहीं थें। इसलिए माननीय से आग्रह है कि प्रथम दृष्टया यह दर्शाता है कि याचिकाकर्ता के पास एक अच्छा मामला है और अगर इन तीनों प्रतिवादियों को बीसीए के दिन – प्रतिदिन के कामकाज से नहीं रोका गया तो आज तक अपूरणीय क्षति हुई है और आगे भी होती रहेगी।

बीसीए के विद्वान माननीय लोकपाल सह नैतिक अधिकारी सेवानिवृत्त सत्र न्यायाधीश श्री पारसनाथ राय ने याचिकाकर्ता के विद्वान वकील को सुना और तीनों प्रतिवादियों प्रतिवादी नंबर 2 राकेश कुमार तिवारी, अध्यक्ष बीसीए, प्रतिवादी नंबर 3 दिलीप सिंह, उपाध्यक्ष बीसीए एवं प्रतिवादी नंबर 6 आशुतोष नंदन सिंह कोषाध्यक्ष के सभी प्रकार के दायित्वों और कार्य पर अगले आदेश तक रोक लगाते हुए बीसीए के पदाधिकारियों या बीसीए के कॉम के सदस्यों के रूप में कर्तव्यों एवं ऊपर वर्णित तथ्यों के मद्देनजर उन्हें 23 जून 2023 तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

ज्ञात हो कि 4 फरवरी 2023 को जिला संघों के मांग पर नालंदा में हुई विशेष आम सभा की बैठक में सदन के सदस्यों ने पहले हीं बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के कार्य पर रोक लगाते हुए उनके क्रियाकलापों के खिलाफ मिल रही विभिन्न प्रकार की शिकायतों की जांच के लिए संजय सिंह के नेतृत्व में त्रिसदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी थी और 4 जून 2023 को हुई बीसीए की वार्षिक आम सभा की बैठक में जांच कमेटी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में दोषी करार देते हुए सदन के सम्मानित सदस्यों ने बीसीए अध्यक्ष को बर्खास्त कर दिया और अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों के पास अग्रसारित करने का निर्णय लिया गया है।

Read More

बिहार कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग 2026: बिहार सेक्रेटेरिएट ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट

पटना: पटना के स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में चल रही बिहार कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग 2026 (सीजन-3) में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में बिहार सेक्रेटेरिएट ने एजी बिहार को 75 रनों से हराकर अंतिम चार में जगह सुनिश्चित कर ली। वहीं, समाचार लिखे जाने तक लीग का पहला सेमीफाइनल बीएसपीएचसीएल बनाम एफसीआई के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर बीएसपीएचसीएल ने 11।4 ओवर में 3 विकेट पर 87 रन बना कर खेल रही थी।

टॉस जीतकर एजी बिहार ने सेक्रेटेरिएट को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेक्रेटेरिएट ने लक्ष्य झा के शानदार 50, किरण यादव के 47, कप्तान अभय सिंह के 37 और कुमार गौरव के 26 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 193 रन बनाए।

जवाब में खेलने उतरी एजी बिहार की लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी 16।1 ओवर में 118 रन के स्कोर पर पूरी टीम आउट हो गई। एजी के लिए सर्वाधिक 38 रन विकेटकीपर बल्लेबाज अश्वनी कुमार ने बनाए। विजेता टीम के किरन यादव को साइंस व टेक्नोलॉजी के सचिव अभय कुमार सिंह ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया।

संक्षिप्त स्कोर
बिहार सेक्रेटेरिएट: 20 ओवर में 193/5, लक्ष्य झा 50, किरन यादव 47, अभय सिंह 37, कुमार गौरव 26, अतिरिक्त 18, आशीष 2/19, दिवन रेहान खान 2/34, गौतम कुमार 1/15।

एजी बिहार:16।1 ओवर में 118 रन पर आलआउट, अखिलेश शुक्ला 17, अश्विनी कुमार 38, आशीष कुमार 14, दिवान रेहान खान 18, राजेश कुमार राणा 12, अतिरिक्त 2, गोपाल 2/23, किरन यादव 1/29, मानव 2/27, अमन दीप 2/30, जीशु 1/8।

Read More
sakib hussain

गोपालगंज की मिट्टी से उठी रफ्तार, बिहार के Sakib Hussain ने IPL में ऐसे लिखी अपनी कहानी

Sakib Hussain: बिहार के गोपालगंज का एक लड़का आईपीएल के अपने डेब्यू मुकाबले में ही शानदार गेंदबाजी से दिल जीत लिया। इस तेज गेंदबाज को आर्थिक तंगी और सुविधाओं का अभाव भी नहीं रोक सका। बेटा तेज कदमों से दौड़ लगाते हुए 22 गज की पिच पर बल्लेबाजों के होश उड़ा सके, इसलिए मां ने अपने गहने बेचकर साकिब हुसैन को जूते दिलाए। उम्मीदों के बोझ के तले साकिब दबे नहीं, बल्कि ऐसा निखरे कि विश्व क्रिकेट उनके बारे में जानने को बेकरार है।

साकिब हुसैन के पिता किसान थे, तो आर्थिक तंगी हमेशा से ही रही। किसी तरह से घर का बस गुजारा हो जाया करता था। साकिब शुरुआत में भारतीय सेना में जाना चाहते थे। घर के पास बने सेना के मैदान में वह तैयारी करने के लिए जाते थे। हालांकि, जब वह क्रिकेट खेलते थे, तो उनकी गेंदबाजी में कुछ अलग ही बात नजर आती थी। दोस्तों ने इस खेल में करियर बनाने की सलाह दी और पिता का भी साथ मिला। टेनिस की गेंद से साकिब ने अपने करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे अपनी गेंदबाजी के दम पर नाम कमाने लगे।

जुते के लिए मां ने बेचे गहने

हालांकि, क्रिकेटर बनने का सफर इतना आसान नहीं था। जब लेदर की गेंद से गेंदबाजी शुरू की, तो अच्छे जूते की कमी महसूस हुई। क्रिकेट के प्रति बेटे का लगाव और जुनून को देखकर मां ने अपने गहने तक बेच दिए। इरफान पठान ने ‘जियोस्टार’ के साथ बात करते हुए बताया कि साकिब की मां ने उन्हें स्पाइक्स वाले जूते दिलाने के लिए गहने बेच दिए थे। मां के इस भरोसे पर साकिब एकदम खरे भी उतरे और उन्होंने जी-तोड़ मेहनत की।

Sakib Hussain ने 2024 में बिहार के लिए किया डेब्यू

बिहार के लिए साल 2024 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया और फिर साकिब ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 6 मुकाबलों में साकिब अब तक 16 विकेट निकाल चुके हैं। वहीं, 13 टी20 मुकाबलों में साकिब हुसैन ने 14 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल में साकिब की एंट्री साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में बतौर नेट गेंदबाज हुई थी। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 2024 में खरीदा था। हालांकि, साकिब को दोनों ही साल अपनी काबिलियत दिखाने का मौका नहीं मिला।

सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख में किया था टीम में शामिल

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के लिए हुए ऑक्शन में साकिब हुसैन को 30 लाख की बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल किया। 13 अप्रैल 2026 की तारीख साकिब के क्रिकेट करियर की ऐतिहासिक तारीख बन गई। ‘बिहार के लाल’ को वो मौका मिला, जिसकी तलाश वह लंबे समय से कर रहे थे। हाथ आए मौके को साकिब ने दोनों हाथों से भुनाया और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 24 रन देकर चार विकेट चटकाए।

स्लोअर गेंदों से बल्लेबाजों को किया परेशान

साकिब की गेंदबाजी में रफ्तार के साथ-साथ विविधता भी नजर आई। तेज गेंद के साथ-साथ साकिब के हाथों से निकलने वाली धीमी गेंद ने डेब्यू मुकाबले में बल्लेबाजों को खूब तंग किया। साकिब अगर डेब्यू मैच की तरह ही आईपीएल 2026 के पूरे सीजन में इसी तरह से छाप छोड़ने में सफल रहे, तो वह आने वाले वर्षों में भारतीय टीम की जर्सी में भी नजर आ सकते हैं।

Read More

रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में ईशान किशन एकेडमी की जीत, सीएबी रेड हारा

पटना, 16 अप्रैल। शौर्य कांत (4 विकेट), ज्ञानजय रंजन (नाबाद 16 रन) और संदीप जूनियर (नाबाद 33) के शानदार खेल की बदौलत ईशान किशन एकेडमी ने रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में 7 विकेट की शानदार जीत दर्ज की।

स्थानीय क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस ईशान क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए सीएबी रेड ने 17.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 66 रन बनाये। जवाब में ईशान किशन एकेडमी ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 70 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के शौर्यकांत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
सीएबी रेड : 17.2 ओवर में 66 रन पर ऑल आउट, रिषभ राज 17, अतिरिक्त 11, साहिल 2/8, यश राज 1/17, संदीप जूनियर 1/5, शौर्य कांत 4/7, रौनक राय 1/4

ईशान किशन एकेडमी : 18 ओवर में 3 विकेट पर 70 रन, ज्ञानजय रंजन नाबाद 16, संदीप जूनियर नाबाद 33, अनीस सिन्हा 1/6, मयंक कुमार 2/27.

Read More

बीएसपीएचसीएल का दमदार प्रदर्शन, जीएसटी पर 84 रन से बड़ी जीत

पटना: पटना के स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में चल रही बिहार कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग 2026 (सीजन-3) में बुधवार को खेले गए मुकाबले में बीएसपीएचसीएल ने शानदार खेल दिखाते हुए जीएसटी को 84 रनों से करारी शिकस्त दी। टीम की इस जीत में कप्तान मुकेश कुमार शर्मा की बेहतरीन पारी निर्णायक साबित हुई।

टॉस जीतकर जीएसटी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय उनके लिए भारी पड़ गया। बीएसपीएचसीएल के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। कप्तान मुकेश कुमार शर्मा ने नाबाद 73 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 28 गेंदों पर 6 छक्के और 7 चौके जड़े। उनके अलावा राजेश कुमार सिन्हा ने 42 रन और निखिलेश रंजन ने 23 रनों का अहम योगदान दिया। निर्धारित 20 ओवर में बीएसपीएचसीएल ने 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जीएसटी की ओर से शिवेंदू ने 3 विकेट लेकर कुछ हद तक रोक लगाने की कोशिश की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीएसटी की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। बीएसपीएचसीएल के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। पूरी टीम 16.5 ओवर में 112 रन पर सिमट गई। जीएसटी की ओर से दिलीप कुमार ने सर्वाधिक 47 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास समर्थन नहीं मिला।

गेंदबाजी में बीएसपीएचसीएल के प्रदीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं विष्णु शंकर और रवि रंजन ने 2-2 विकेट हासिल किए। कप्तान मुकेश कुमार शर्मा को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार राज्यपाल के एडीसी किरण यादव ने प्रदान कर सम्मानित किया।

संक्षिप्त स्कोर
बीएसपीएचसीएल: 20 ओवर में 196/5, संजय कुमार सिन्हा 13, राजेश कुमार सिन्हा 42, गौरव संजय कुमार 17, मुकेश कुमार शर्मा नाबाद 73, निखिलेश रंजन 23, अतिरिक्त 18, राजन सरोज 2/22, शिवेंदू 3/38.

जीएसटी: 16.5 ओवर में 112/10, दिलीप कुमार 47, अविनाश सिंह 16, सौरभ मिश्रा 15, अतिरिक्त 13 विष्णु शंकर 2/21, अनकेश 1/21, ​मुकेश कुमार शर्मा 1/25, प्रदीप 3/19, रवि रंजन 2/7.

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.