KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

BCA की वार्षिक आम सभा संपन्न, सदन ने लगाई अध्यक्ष की बर्खास्तगी पर मुहर

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के संविधान व सुसंगत धाराओं (रूल्स एंड रेगुलेशन) और माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश दिनांक 14 /09 /2022 के आलोक में बीसीसीआई सहित सभी राज्य संघों के सचिव के प्रदत्त शक्तियों के तहत बीसीए सचिव अमित कुमार द्वारा बीसीए की वार्षिक आम सभा आज दिनांक 4 जून 2023 को विंध्यवासिनी स्ट्रीट कदमकुंआ पटना स्थित बीसीए कार्यालय में संपन्न हुई।

जिसमें कुल 35 मान्यता प्राप्त जिला संघ में से 22 जिला संघ के पदाधिकारियों ने इस वार्षिक आम सभा में फिजिकली व 2 जिला संघ वेबीनार के माध्यम से शिरकत कर सदन का मान बढ़ाया। जिसमें बीसीए व जिला संघों की हितों की रक्षा सहित खेल और खिलाड़ियों के हित में सदन द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

सभा को संबोधित करते हुए बीसीए सचिव अमित कुमार ने कहा कि एक सोची-समझी साजिश के तहत कार्य पर रोक अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने सभी जिला संघों को अंधकार में रखकर बिहार क्रिकेट संघ को एक व्यक्तिगत और पारिवारिक संस्था बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत थें जिनकी एक महत्वपूर्ण प्रयास को सभी जिला संघ के सहयोग से हमने माननीय सुप्रीम कोर्ट में एक पिटिशन फाइल कर इनके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया।

लेकिन अभी बहुत कुछ और करना बाकी है जिसमें आप सभी सदन के सम्मानित सदस्यों के महत्ती योगदान की जरूरत है मैं आपको आश्वस्त कर देना चाहता हूं कि मेरे रहते हुए कार्य पर रोक अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के नापाक इरादे कभी सफल नहीं होंगे। यह जानकर आपको आश्चर्य होगा कि गोपालगंज के मूलनिवासी 70 वर्षीय अमरनाथ दुबे जो कार्य पर रोक अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के अपने ससुर है जो रातों-रात सारण जिला क्रिकेट संघ पदाधिकारी बन जाते हैं और शैलेंद्र कुमार मिश्र जो इनके अपने बहनोई है वो भी रातों-रात सिवान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी बन जाते हैं। जिससे इनके नापाक इरादे स्पष्ट हो जाती है कि कुछ लोगों को झूठा आश्वासन और प्रलोभन देकर बीसीए को अपनी व्यक्तिगत व पारिवारिक संस्था बनाने के लिए अनेकों प्रकार के अनैतिक, अनाधिकार व असंवैधानिक कार्यों को अंजाम दे रहे हैं।

ज्ञात हो कि 4 फरवरी 2023 को जिला संघों के विशेष मांग पर नालंदा में हुई विशेष आम सभा में बीसीए अध्यक्ष के क्रियाकलापों पर मिल रही चयन प्रक्रिया में धांधली, पैसे की लेन-देन को लेकर कई ऑडियो वीडियो वायरल होने जैसी विभिन्न प्रकार के शिकायतें मिली और सदन के सम्मानित सदस्यों ने अध्यक्ष के कार्य पर रोक लगाते हुए मिल रही शिकायतों की जांच करने के लिए संजय सिंह के नेतृत्व में एक जांच कमेटी गठित की थी और आज जांच कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह अपनी रिपोर्ट सदन के सामने प्रस्तुत करेंगे।

बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के क्रियाकलापों की जांच कर रहे जांच कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह ने सदन के सामने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि सदन द्वारा कार्य पर रोक लगाने के बावजूद राकेश कुमार तिवारी सदन की गरिमा का उल्लंघन करते हुए अनगिनत फर्जी दस्तावेज व मीटिंग सहित कई अनाधिकार, अनैतिक और असंवैधानिक कार्यों को अंजाम देते रहे और जांच में सहयोग करने के बजाएं इस जांच से दूर भागते रहें। जिससे यह स्पष्ट होता है कि ये ना तो सदन को मानते हैं और ना हीं संविधान को बल्कि सदन, संविधान और कानून से भी ऊपर अपने – आपको मानते हैं। ऐसी स्थिति में आप सभी सदन के सम्मानित सदस्य जो निर्णय लेंगे वहीं इस जांच कमेटी कि अंतरिम रिपोर्ट होगी ‌।

जिस पर सदन के सभी सदस्यों ने कार्य पर रोक अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी को संस्था के संविधान व सुसंगत धाराओं (रूल्स एंड रेगुलेशन) के तहत कार्य नहीं करने, फर्जी दस्तावेज बनाकर बैंक से पैसे की अवैध निकासी सहित माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश 14/ 0 9/ 2022, बीसीए लोकपाल राघवेंद्र प्रसाद सिंह के निर्णय व 4 फरवरी 2023 को विशेष आम सभा में सदन द्वारा बीसीए अध्यक्ष के कार्य पर लगाई गई रोक के निर्णय की अवहेलना करने में दोषी पाते हुए कार्य पर रोक अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी को बीसीए के अध्यक्ष पद से बर्खास्त करने की मांग सदन के सम्मानित अध्यक्ष हेमा कुमारी सिन्हा व संचालनकर्ता बीसीए सचिव अमित कुमार से की और अंततः सदन के सभी सम्मानित सदस्यों ने एकसाथ बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी की बर्खास्तगी पर अपनी मुहर लगा दी।

BCA की इस वार्षिक आम सभा में कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जो निम्नलिखित इस प्रकार है :-

1. पिछली विशेष आम सभा 4 फरवरी 2023 के निर्णय की संपुष्टि करते हुए नवल-किशोर की नियुक्ति को अवैध मानते हुए निरस्त किया गया।
3. बीसीए अध्यक्ष द्वारा किए गए सभी असंवैधानिक बैठक 25/09/2022 की वार्षिक आमसभा( बीसीए चुनाव को छोड़कर), 30/12/2022 की कमेटी ऑफ मैनेजमेंट, 02/01/2023 की कमेटी ऑफ मैनेजमेंट और 12 /02/2023 की विशेष आम सभा की बैठक की कार्यवाही को निरस्त किया गया।
3. सेवानिवृत्त सत्र न्यायाधीश पारसनाथ राय को नैतिक पदाधिकारी सह लोकपाल की नियुक्ति को संपुष्ट किया गया।

4. समीक्षाधीन वर्ष के लिए सचिव की रिपोर्ट का अनुकूलन।

6. लोकपाल सह नैतिकता पदाधिकारी के सीएसी द्वारा अनुशंसित नियुक्ति की संपुष्टि।

7. माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 14 /09/ 2022 द्वारा प्रदत शक्ति के अनुसार माननीय सचिव क्रमशः नियम 29 एवं 28 के उल्लेखित क्रिकेट समिति एवं स्थाई समितियों व उप-समितियों की गठन / नियुक्ति की संपुष्टि।

8. बीसीसीआई के सम्मेलन अथवा अन्य सम्मेलनों में बीसीए प्रतिनिधि के रूप में बीसीए सचिव को अधिकृत किया गया। जबकि अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और उसकी संपुष्टि अगले विशेष आम सभा में किया जायेगा।

सदन की कार्यवाही आज सदन के सदस्यों की सर्वसम्मति से सभा की अध्यक्षता हेमा कुमारी सिन्हा ने किया और संचालन सचिव अमित कुमार ने किया। जबकि सदन के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के चेयरमैन सह परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार ने किया और कहा कि मैं हर मोर्चे पर आप सभी के साथ हैं हमसे जो भी संभव हो पायेगा बिहार क्रिकेट एसोसिएशन और सबके जिला संघ के हित में निरंतर कार्य करते रहूंगा साथ हीं साथ कानून और संविधान के साथ भद्दा मजाक उड़ानें वाले तथाकथित अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी को मुंहतोड़ जबाव दूंगा।

इस मौके पर सभी 22 जिला संघ के सम्मानित पदाधिकारियों सहित बीसीए के पूर्व सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष नवीन जमुआर, बीसीएल संयोजक ओमप्रकाश तिवारी, टूर्नामेंट कमेटी के पूर्व चेयरमैन व त्रिसदस्यीय जांच कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष आनंद कुमार, प्रवीण कुमार, प्रवीण कुमार प्राणवीर, विष्णु चक्रवर्ती, संजय सिंह चुन्नू, जीएम लॉजिस्टिक धर्मवीर पटवर्धन, टूर्नामेंट कमेटी के संयोजक सौरव चक्रवर्ती और मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल, रोहित शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहें। उक्त आशय की जानकारी बीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Read More

सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार ने किया कमेटी का विस्तार, नितिन कुमार बने उपाध्यक्ष

पटना। सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार ने संगठन को मजबूत बनाने और राज्य में सॉफ्टबॉल क्रिकेट के विकास को गति देने के उद्देश्य से अपनी प्रदेश कमेटी का विस्तार किया है। इस क्रम में नितिन कुमार को एसोसिएशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि 30 जुलाई से हाजीपुर में आयोजित होने वाली द्वितीय यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रदेश कमेटी, जिला इकाइयों एवं आयोजन समिति के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है, ताकि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नितिन कुमार के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और बिहार में सॉफ्टबॉल क्रिकेट के विस्तार को नई गति प्राप्त होगी। साथ ही राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को इस खेल से जोड़ने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल की जाएगी।

नवनियुक्त उपाध्यक्ष नितिन कुमार ने नियुक्ति पर एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता राज्य के सभी जिलों में सॉफ्टबॉल क्रिकेट को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना होगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों और खिलाड़ियों के सहयोग से इस खेल को नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि हाजीपुर में आयोजित होने वाली द्वितीय यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 में देश के विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेंगी। इस आयोजन को लेकर एसोसिएशन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

 

Read More

रेयर विंडो कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का भव्य समापन, केटीसीए दीघा बनी चैंपियन

पटना, 19 जुलाई 2026: रेयर विंडो रेस्टोरेंट, बोरिंग रोड, पटना के बैंक्वेट हॉल में आयोजित रेयर विंडो कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। टूर्नामेंट का आयोजन खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी (KTCA), दीघा द्वारा किया गया।

फाइनल मुकाबले में मिथिला क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केटीसीए दीघा ने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 101 रन बनाए। टीम की ओर से प्रवीण कुमार सिंह ने शानदार 61 रन बनाए, जबकि अमन ने 23 रनों का योगदान दिया। मिथिला क्रिकेट अकादमी की ओर से अंकित ठाकुर ने 3 विकेट, पार्थ कुमार ने 2 विकेट और सचिन ने 1 विकेट हासिल किया।

102 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिथिला क्रिकेट अकादमी की टीम निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर केवल 50 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मणिकर्णिका ने 21 और सौरव प्रसाद ने 13 रन बनाए। केटीसीए दीघा की ओर से अमन केसरी ने 3 विकेट, जैक बट्टू ने 2 विकेट और प्रवीण कुमार सिंह ने 2 विकेट चटकाए। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर केटीसीए दीघा ने 51 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रवीण कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) की गवर्निंग काउंसिल के संयोजक ज्ञानेश्वर गौतम थे। उनके साथ राहुल पाठक एवं रेयर विंडो के एमडी निहाल राज विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर टूर्नामेंट के संयोजक मुकेश कुमार को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान क्रिकेट और आयोजन में विशेष योगदान देने वाले कमल कुमार, जितेंद्र जी, छोटू और अजय कुमार को सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के अंपायर कुंदन और हिमांशु, स्कोरिंग एवं तकनीकी सहयोग के लिए राकेश कुमार और पंकज कुमार, लाइव स्ट्रीमिंग पार्टनर तथा प्रेस प्रतिनिधि सुरेश मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। महिला क्रिकेट में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हर्षिका और श्रेया को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

प्रमुख पुरस्कार

  • मैन ऑफ द सीरीज: प्रवीण कुमार सिंह (केटीसीए दीघा)
  • सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज (Best Batsman): प्रवीण कुमार सिंह (केटीसीए दीघा)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज (Best Bowler): अंकित (कमल 11, बेगूसराय)
  • गेम चेंजर अवॉर्ड: अमन केसरी (केटीसीए दीघा)
  • सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक (Best Fielder): पार्थ कुमार
  • प्रॉमिसिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: शैलेश, कान्हा एवं ओम

विजेता टीम केटीसीए दीघा को ₹15,000 तथा उपविजेता मिथिला क्रिकेट अकादमी को ₹7,500 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को सनहिट स्पोर्ट्स ने किट बैग भी दिए गए।

आयोजन समिति ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति ने रेयर विंडो, महाकाल ज्वेलर्स, लक्षिका इंडस्ट्रीज तथा गैस्ट्रो एंड इंडोस्कोपी सेंटर को विशेष धन्यवाद दिया। टूर्नामेंट के मीडिया पार्टनर ‘क्रीड़ा न्यूज’ की भी आयोजन को व्यापक पहुंच दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके लिए समिति ने विशेष आभार व्यक्त किया।

समारोह के अंत में आयोजन समिति ने खिलाड़ियों, अतिथियों, अंपायरों, मीडिया प्रतिनिधियों, सहयोगियों, प्रायोजकों और दर्शकों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में टूर्नामेंट को और अधिक भव्य स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया।

Read More

देव और विवेक के दम पर स्काई स्पोर्ट्स व सीएबी पहुंची सेमीफाइनल में

पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट इंटीरियर एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड प्रायोजित 8वें बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में स्काई स्पोर्ट्स और क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पहले क्वार्टरफाइनल में स्काई स्पोर्ट्स ने श्रीराम खेल मैदान को 93 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्काई स्पोर्ट्स ने 21 ओवर में दो विकेट पर 153 रन बनाए। टीम की ओर से देव ने 59 गेंदों पर 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 74 रन की शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने। आयुष बसौटिया ने नाबाद 25 और सार्थक ने नाबाद 15 रन का योगदान दिया। जवाब में श्रीराम खेल मैदान की टीम 15.4 ओवर में 60 रन पर सिमट गई। स्काई की ओर से मानव ने चार विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

दूसरे क्वार्टरफाइनल में क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने ट्रायम्फैंट सीसी को 18 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएबी ने 21 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए। विवेक कुमार ने 53 गेंदों पर चार चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन की विस्फोटक पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। शिवम सम्राट ने 22 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रायम्फैंट सीसी की टीम 21 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गई। अभिजीत राज ने 29 और अर्पित राज ने 20 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। सीएबी की ओर से राहुल और रेयान झा ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया।

संक्षिप्त स्कोर

स्काई स्पोर्ट्स: 21 ओवर में 153/2 (देव 74, आयुष बसौटिया नाबाद 25, सार्थक नाबाद 15, अतिरिक्त 29; अंकुश 1/11, पृथ्वी 1/32)।

श्रीराम खेल मैदान: 15.4 ओवर में 60 ऑलआउट (अतिरिक्त 40; मानव 4/8, बंकू 1/8, अनिल 1/3, मिसाब 1/1, अंश 1/1, सार्थक 1/1)।

क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार: 21 ओवर में 149/6 (विवेक कुमार नाबाद 88, शिवम सम्राट 22, आदर्श आनंद 15, अतिरिक्त 14; मयंक 2/21, प्रियाशु यादव 2/25, समर 1/52, आदर्श 1/14)।

ट्रायम्फैंट सीसी: 21 ओवर में 131 ऑलआउट (अभिजीत राज 29, अर्पित राज 20, आदित्य राज 20, प्रियांशु यादव 15, दक्ष पांडे 11, समर नाबाद 12, अतिरिक्त 11; राहुल 3/30, रेयान झा 3/15, शुभम 2/19, आर्यन 1/32)।

Read More

रूपक कुमार बने लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व दिल्ली प्रदेश प्रभारी

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अहम फैसला लेते हुए राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं इंटरनेशनल बेसबॉल खिलाड़ी रूपक कुमार को राष्ट्रीय महासचिव एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शंकर शर्मा (लंकेश) ने की।

पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, रूपक कुमार ने संगठन में अपनी सक्रिय कार्यशैली, अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व क्षमता से अलग पहचान बनाई है। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी और पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि उनके अनुभव और कार्यकुशलता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा दिल्ली प्रदेश में पार्टी के विस्तार को गति मिलेगी।

नई जिम्मेदारी मिलने पर रूपक कुमार ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

 

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.