February 23, 2026
No Comments
पटना, 22 फरवरी। कप्तान सूरज कश्यप (नाबाद 67 रन, 4 विकेट) के हरफनमौला खेल और सत्यम कुमार (नाबाद 67 रन) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत वाईएमसीसी ने अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अपने विजय क्रम को जारी रखा।
इस जीत के साथ वाईएमसीसी ने गत चैंपियन ईआरसीसी के लगातार चार मैचों के विजय सफर पर भी ब्रेक लगाया। कप्तान सूरज कश्यप को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया। स्थानीय जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड, फतेहपुर (पटना) पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए ईआरसीसी ने निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट पर 215 रन बनाये। जवाब में वाईएमसीसी ने 36.4 ओवर में 217/4 बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
ईआरसीसी की पारी
ईआरसीसी के लिए कुमार आदित्य ने 59 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। आशीष कुमार (33), अनमोल कुमार (30), रोहित राज (31) और रिशभ राज (21) ने भी दोहरे अंक में योगदान दिया। टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, जिससे बड़ा स्कोर नहीं बन सका। वाईएमसीसी की ओर से सूरज कश्यप ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4/23 का शानदार प्रदर्शन किया, जबकि कार्तिक पांडेय ने 2/29 विकेट लेकर अच्छा साथ निभाया।

वाईएमसीसी की पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए वाईएमसीसी की शुरुआत खराब रही, लेकिन सूरज कश्यप और सत्यम कुंदन कुमार ने मैच पलट दिया। दोनों बल्लेबाजों ने नाबाद 67-67 रन बनाए और टीम को जीत तक पहुंचाया। अन्य बल्लेबाजों में अमित कुमार (19), श्यामल पांडेय (16), ऋषभ राकेश (20) और विराट पांडेय (21) ने दोहरे अंक में योगदान दिया। ईआरसीसी की ओर से अभिषेक कुमार सिंह 1/46, रोहित राज 1/60, अभिनव सिंह 1/27 और बंटी 1/47 ने एक–एक विकेट हासिल किया।
संक्षिप्त स्कोर
ईआरसीसी : 215/9 (40 ओवर), कुमार आदित्य 59, आशीष कुमार 33, रोहित राज 31, अनमोल कुमार 30, ऋषभ राज 21,
सूरज कश्यप 4/23, कार्तिक पांडेय 2/29
वाईएमसीसी : 217/4 (36.4 ओवर), सूरज कश्यप नाबाद 67, सत्यम कुमार नाबाद 67, विराट पांडेय 21, ऋषभ राकेश 20, अमित कुमार 19, श्यामल पांडेय 16,। अभिनव सिंह 1/27, अभिषेक सिंह 1/46, रोहित राज 1/60, बंटी कुमार 1/47