KRIDA NEWS

आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी का द्वितीय शाखा का उद्धाटन दानापुर के एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह ने किया, गोला रोड में खुली यह एकेडमी

पटना: पटना के गोला रोड, रोड नंबर-11 में आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी का द्वितीय शाखा का उद्धाटन दानापुर के एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान दानापुर के एसडीएम ने बच्चों को मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए खेल-कूद को बढ़ावा देने के लिए आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी के निदेशक सह प्रशिक्षक राजू राय को बधाई दिया।

उन्होंने राजू राय को बाधाई देते हुए कहा कि आज के बच्चों में आउटडोर गेम्स खेलने की जिज्ञासा घटती जा रही है। इस लिए बच्चों को शारीरिक विकास के लिए आउटडोर गेम्स खेलना चाहिए। जिससे बच्चों को बाहरी दूनिया का भी पता चले और साथ ही साथ बच्चों को अपनी शिक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने राजू राय की तारीफ करते हुए कहा कि खेल की दुनिया में भविष्य तलाशने के लिए उनका प्रयास देश और समाज के लिए प्रशंसनीय है।

इस दौरान भाजपा नेता सुमित कुमार शर्मा, सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सचिव के संतोष तिवारी, अमित बाबा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहें। उद्धाटन के अवसर पर बच्चों के बीच एक मैच भी आयोजित किया गया, जिसका शुभांरभ दानापुर के एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह ने किया।

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15: आस्तित्व की ऑलराउंड चमक से आरआईटी चैंपियंस की शानदार जीत

पटना। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन—6 में बुधवार को खेले गए मुकाबले में आरआईटी चैंपियंस ने एआरकेए जैन टाइटंस को चार विकेट से हराकर दमदार जीत दर्ज की। मुकाबले के हीरो रहे आस्तित्व चंद्रा, जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई। वहीं दूसरे मैच में एसआरयू फाइटर्स ने दो रन से जीत हासिल किया।

पहला मैच

कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में आरआईटी चैंपियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 149 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान आशीष ने 47 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि युवराज भट ने 22 और सार्थक राज ने 26 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में टीम को 30 रन मिले।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरआईटी चैंपियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। लेकिन एक छोर पर टिके आस्तित्व चंद्रा ने जिम्मेदारी संभालते हुए शानदार पारी खेली। उन्होंने 44 गेंदों में पांच छक्कों और सात चौकों की मदद से 70 रन बनाए और टीम को जीत की राह पर बनाए रखा। कप्तान हिमांशु कुमार ने भी 27 रनों का अहम योगदान दिया। चैंपियंस ने 16 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी में भी आस्तित्व चंद्रा ने दो विकेट झटककर अपनी उपयोगिता साबित की। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
एआरकेए जैन टाइटंस: 20 ओवर में 5 विकेट पर 149 रन (आशीष 47, सार्थक राज 26, युवराज भट 22; आस्तित्व चंद्रा 2/24, हरि ओम 1/20)
आरआईटी चैंपियंस: 16 ओवर में 6 विकेट पर 150 रन (आस्तित्व चंद्रा 70, हिमांशु कुमार 27; सार्थक राज 2/15, अमृत राज 1/29)

दूसरा मैच

दिन का दूसरा मैच एसआरयू फाइटर्स बनाम वीजीयू थंडरबोल्ट के बीच खेला गया। थंडरबोल्ट ने टॉस जीतकर फाइटर्स को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। फाइटर्स ने सचिन यादव के 48 रन और राज आनंद के नाबाद 43 रन की मदद से निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाए।

जवाब में खेलने उतरी थंडरवोल्ट को ओपनर बल्लेबाज श्रेयांश व आशीष ने बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने 41—41 रन का योगदान दिया. लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सके। टीम 18.5 ओवर में 159 रन पर आलआउट हो गई. इस तरह फाइटर्स ने यह मैच दो रन से अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के सचिन यादव को 48 रन व एक विकेट के लिए प्लेयर आफ द मैच चुना गया। मैच समाप्ति के बाद दोनों विजेता टीम के प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नीतू कुमारी व राजू प्रसाद ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
एसआरयू फाइटर्स: 20 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन, सचिन यादव 48, अनुपम राज नाबाद 18, राज आनंद 43, अतिरिक्त 32, विश्वजीत आनंद 1/21, अभिनव राज 2/22, शिवांश मौर्या 1/15, नवीन 1/22.

वीजीयू थंडरवोल्ट: 18.5 ओवर में 159 रन पर आलआउट, श्रेयांश कुमार 41, आशीष 41, अभिनव राज 25, अतिरिक्त 34, प्रणीत 2/26, कार्तिक चौधरी 2/17, सचिन यादव 1/39, श्याम कुमार 1/51, प्रियांक राज 1/16, प्रभाकर पारितोष 2/2.

Read More

संतोष प्रकाश का ऑलराउंड जलवा, राहुल मिश्रा की तूफानी पारी से इलेक्ट्रिकल की 199 रन से बड़ी जीत

सोनपुर: रेलवे स्टेडियम, सोनपुर में खेले जा रहे अंतर विभागीय टी-20 प्रतियोगिता के लीग मुकाबले में इलेक्ट्रिकल विभाग ने वाणिज्य विभाग को एकतरफा मुकाबले में 199 रनों से हराकर टूर्नामेंट की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो कप्तान संतोष प्रकाश और बल्लेबाज राहुल मिश्रा रहे, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इलेक्ट्रिकल विभाग ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से कप्तान संतोष प्रकाश ने तेजतर्रार 33 रनों की पारी खेली, जबकि राहुल मिश्रा ने महज 26 गेंदों पर विस्फोटक 79 रन ठोककर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। मध्यक्रम में ज्योति यादव ने भी शानदार अर्धशतक लगाते हुए 50 रन का अहम योगदान दिया। इस तरह वाणिज्य विभाग को जीत के लिए 229 रनों का कठिन लक्ष्य मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाणिज्य विभाग की टीम शुरुआत से ही दबाव में आ गई। कप्तान संतोष प्रकाश ने अपने पहले ही ओवर में हैट्रिक विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। इसके बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। वाणिज्य विभाग की ओर से मनीष कुमार सिंह ने सर्वाधिक 26 रन बनाए और वही एकमात्र बल्लेबाज रहे जो दहाई का आंकड़ा पार कर सके।

इलेक्ट्रिकल की ओर से गेंदबाजी में संतोष प्रकाश ने घातक प्रदर्शन करते हुए 3.2 ओवर में मात्र 16 रन देकर 6 विकेट झटके, जो मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। वहीं राहुल मिश्रा ने भी 3 ओवर में 11 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर इलेक्ट्रिकल विभाग ने 199 रनों से जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत हासिल की। गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन के लिए संतोष प्रकाश को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में रौनित का शतक, आरबीएनवाईएसी ने वाईएमसीसी को हराया

पटना, 31 मार्च। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग (सुपर सिक्स) में खेले गए मुकाबले में आरबीएनवाईएसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वाईएमसीसी को 35 रन से हरा दिया। विजेता टीम के रौनित (110 रन) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

विक्रम स्थित याशवन स्पोट्र्स ग्राउंड पर खेले गए मैच में वाईएमसीसी ने टॉस जीता और आरबीएनवाईएसी को बैटिंग का न्योता दिया। आरबीएनवाईएसी ने 30 ओवर में सात विकेट पर 217 रन बनाये। जवाब में वाईएमसीसी ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन ही बना सकी।

आरबीएनवाईएसी की बैटिंग

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरबीएनवाईएसी की टीम ने 30 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन बनाए। टीम की ओर से रौनित ने शानदार शतक जड़ते हुए 78 गेंदों में 110 रन बनाए जिसमें 10 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा हर्ष राज ने 58 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि अन्य बल्लेबाज ज्यादा योगदान नहीं दे सके।

जवाब में वाईएमसीसी की लड़ाई अधूरी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईएमसीसी की टीम 30 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन ही बना सकी। टीम के लिए श्यामल पांडे ने 61 रन बनाए, जबकि ऋषभ राकेश ने 38 और कप्तान विराट पांडे ने 41 रन की पारी खेली। आरबीएनवाईएसी की जीत में गेंदबाजों की अहम भूमिका रही। सिद्धांत विजय ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट झटके और मैच का रुख पलट दिया। उनके अलावा अमन आनंद ने 3 विकेट लेकर विपक्ष की कमर तोड़ दी। आरबीएनवाईएसी ने 35 रन से जीत दर्ज कर ली और सुपर सिक्स चरण में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। बल्लेबाजी में रौनित और गेंदबाजी में सिद्धांत विजय इस जीत के हीरो साबित हुए।

संक्षिप्त स्कोर
आरबीएनवाईएसी : 30 ओवर में सात विकेट पर 217 रन, रौनित 110, हर्ष राज 58,अतिरिक्त 15,रिषभ राकेश 2/ 12, दिव्यांश 2/22, गौरव राज 1/37, कार्तिक पांडेय 2/39

वाईएमसीसी : 30 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन, श्यामल पांडेय 61, रिषभ राकेश 38, विराट पांडेय 41, सूरज कश्यप 16, अतिरिक्त 18, श्लोक कुमार 1/35, सिद्धांत विजय 4/23, अमन आनंद 3/36

Read More

अमित कुमार के शतक और प्रियांशु-प्रिंस की घातक गेंदबाजी से जेनेक्स अकादमी फाइनल में

पटना: बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में जेनेक्स क्रिकेट अकादमी ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए ईशान किशन क्रिकेट अकादमी ‘बी’ को 225 रनों से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली। प्रिंस यादव को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जेनेक्स क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में 267 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अमित कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 99 गेंदों पर 103 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली, जिसमें 21 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा प्रिंस यादव ने 44 रन और शिपु ने 23 रन का योगदान दिया।

268 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईशान किशन क्रिकेट अकादमी ‘बी’ की टीम जेनेक्स के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई और महज 12.3 ओवर में 42 रनों पर सिमट गई। जेनेक्स की ओर से कप्तान प्रियांशु जे.एस. ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि प्रिंस यादव ने किफायती गेंदबाजी के साथ 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अंश राज और गौरव राज ने भी एक-एक विकेट लेकर विपक्षी टीम को पूरी तरह दबाव में रखा। इस शानदार जीत के साथ जेनेक्स क्रिकेट अकादमी ने टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है और टीम का मनोबल काफी ऊंचा है।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.