KRIDA NEWS

दो दिवसीय स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव 2.0 का ज्ञान भवन में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने किया उद्घाटन

पटना ,19 मई 2023 :- बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित दो दिवसीय स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव 2.0 का आज बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव ने ज्ञान भवन में विधिवत उद्घाटन किया । कला, संस्कृति और युवा विभाग के मंत्री श्री जितेंद्र कुमार राय विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे । 19 और 20 मई दो दिनों तक चलने वाले इस स्पोर्ट्स कान्क्लेव में देश भर से खेल विशेषज्ञ , प्रसिद्ध ओलंपियन खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेल प्रबंधक बिहार में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए परिचर्चा और मंथन करेंगे ।

उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों का अभिवादन करते हुए अपने सम्बोधन में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि वह खुद भी एक खिलाड़ी रह चुके हैं इसलिए बिहार में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए वे विशेष रूप से प्रयासरत रहते हैं । पिछले स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों की सलाह से बिहार में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए एक रोड मैप बनाया गया था । उस रोड मैप पर अमल करते हुए सरकार के पूर्ण सहयोग से बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा बिहार में बुनियादी स्तर पर ही खिलाड़ियों के चयन , प्रशिक्षण तथा खेल प्रतियोगिताओं के कई कार्यक्रम और योजनाएं सफलता पूर्वक लागू की गईं । इसके परिणामस्वरूप आज देश की कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विभिन्न खेलों में बिहार के लड़के लड़कियों ने पदक जीत कर बिहार को गौरवान्वित किया है ।

यह बिहार के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है । अब इस दूसरे स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में बिहार को देश के एक उत्कृष्ट और प्रमुख खेल के केंद्र के रूप में स्थापित करने पर आमंत्रित विशेषज्ञों द्वारा विचार मंथन होगा और इस दिशा में सरकार सबके सहयोग से निरंतर प्रयासरत रहेगी । मुझे पूरा भरोसा है बिहार के खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने में जरूर सफल होंगे ।

तेजस्वी यादव ने कहा कि खेल के दौरान जब कोई खिलाड़ी चोटिल या घायल हो जाता है तो उसका इलाज बाहर काफी महंगा होता है जिससे बिहार के कई गरीब खिलाड़ी प्रतिभा होते हुए भी गरीबी के कारण इलाज और खेल से वंचित हो जाते हैं । इसलिए बिहार सरकार ने यह निर्णय लिया है कि ऐसे खिलाड़ियों के समुचित इलाज के लिए पटना के एलएनजेपी अस्पताल में एक विशेष ‘स्पोर्ट्स इंजूरी सेंटर’ बनेगा और बिहार के खिलाड़ियों का समुचित इलाज सरकार द्वारा यहीं करवाया जाएगा ताकि इसके लिए उनको बाहर नहीं जाना पड़े , सारी व्यवस्था यहीं की जाएगी ।

सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि अब पंचायत स्तर तक खेल के मैदान निर्माण और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा ताकि गाँव स्तर के भी प्रतिभावान खिलाड़ी सामने या सकें । अभी प्रखण्ड स्तर तक खेल के मैदान और स्टेडियम का निर्माण हो रहा था और प्रतियोगिताएं भी प्रखण्ड स्तर तक की थीं । राजगीर में विश्व स्तरीय स्टेडियम और खेल विश्वविद्यालय के साथ साथ पटना के मॉइनउल हक स्टेडियम को भी विश्व स्तर का स्टेडियम बनाया जा रहा है तथा हॉकी के लिए ऐस्ट्रो टर्फ मैदान का भी निर्माण हो रहा है । उन्होंने कहा कि बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बस उन्हें बेहतर मार्गदर्शन , प्रशिक्षण और सहयोग की जरूरत है फिर ये किसी भी स्तर के खेल में पदक जीतने के काबिल हैं । नई खेल नीति के अंतर्गत नई खेल नियुक्ति नीति सरकार लाई है जिसमें मेडल लाओ नौकरी पाओ के अंतर्गत बिहार के प्रतिभावान पदक विजेता खिलाड़ी सीधे सरकारी नौकरी में योग्यता के हिसाब से बहाल हो जाएंगे ।

उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि कला , संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री श्री जितेंद्र कुमार राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि बिहार सरकार राज्य में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए हर संभव सहयोग कर रही है । इसतरह के स्पोर्ट्स कान्क्लैव से बिहार के खेल और खिलाड़ियों को बहुत फायदा होता है और उनके स्तर और प्रदर्शन मे काफी सुधार होता है ।

उद्घाटन समारोह में अपने स्वागत सम्बोधन में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की सचिव श्रीमती बन्दना प्रेयषी ने खेल के विकास के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार द्वारा खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए कई कल्याणकारी और प्रभावी नीतियाँ चलाई जा रही हैं जिसका सकारात्मक परिणाम आज खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के रूप में सामने या रहा है । कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण मिल कर सरकार की बेहतर नीतियों को सफलीभूत करने में निरंतर हर संभव प्रयास कर रहा है। सरकार की मेडल लाओ नौकरी पाओ नीति से बिहारी काफी उत्साहित हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए जी जान से कोशिश कर रहे हैं ।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रवीन्द्रण शंकरण ने पिछले एक साल में बिहार के खिलाड़ियों की उपलब्धियों और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के प्रयासों पर विस्तार से एक पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण 1986 से ही काम कर रहा है लेकिन यह अब तक एक रजिस्टर्ड संस्था नहीं थी जिसकी वजह से किसी भी संस्था के साथ पार्ट्नर्शिप में कोई आयोजन या करार करने पर कानूनी दिक्कत आती थी ।

2023 में सरकार द्वारा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को कानूनी रूप से से एक स्वायत्त संस्था के रूप में मान्यता दी गई है यह बिहार के खिलाड़ियों के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है । अब निजी संस्थाओं द्वारा भी पीपीपी मोड में किसी प्रतियोगिता या प्रयोजन का आयोजन प्राधिकरण कर सकता है जिससे खेल के क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी । आज के इस स्पोर्ट्स कान्क्लैव का आयोजन भी दिल्ली की एक कंपनी यूनिव स्पोर्टटेक के पार्टनरशिप में करवाया जा रहा है । श्री शंकरण ने आगे कहा कि खिलाड़ियों को सरकार द्वारा नगद पुरस्कार की घोषणा भी काफी प्रभावशाली नीति है और यह खिलाड़ियों को काफी प्रोत्साहित कर रहा है ।

आज समारोह में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के नए लोगो और खेल नियुक्ति पोर्टल के साथ साथ बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के नए टैग लाइन ‘ दिल से खेलो मिल के जीतो ‘ का भी अनावरण उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किए । सभी के समक्ष बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा निर्मित एक वृत्तचित्र का भी प्रदर्शन किया गया जिसमें खेल के क्षेत्र मे बिहार की उपलब्धियों को तथा खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार द्वारा किए प्रयासों दिखाया गया है । ई स्पोर्ट्स को बिहार में बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शी के तौर पर एक गेमिंग जोन भी आयोजन सतह पर बनाया गया था । वाल ऑफ फ़ेम के नाम से बिहार के प्रतिभावान विजेता खिलाड़ियों की एक चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई थी ।

उद्घाटन समारोह में आए सभी लोगों का धन्यवाद और आभार प्रकट करते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव श्री पंकज राज ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ना सिर्फ बिहार के खिलाड़ियों का हौसला और स्तर बढ़ता है बल्कि हमें भी और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है और इसका परिणाम निश्चित रूप से सकारात्मक ही होता है । बिहार में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए हम भविष्य में भी ऐसे आयोजनों और सहयोग की अपेक्षा रखते हैं ।

उद्घाटन समारोह के बाद स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में आए खेल विशेषज्ञों , प्रशिक्षकों ,खेल प्रबंधकों और ओलंपियन खिलाड़ियों के विचार विमर्श और मंथन का नियमित सत्र शुरू हुआ । दो दिनों तक 8 सत्रों में करीब 30 पैनलिस्ट विभिन्न विषयों पर अपने विचार और सुझाव रखेंगे ।

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग की सभी तैयारियां पूरी, कल होगा शानदार आगाज

पटना, 21 मार्च। टर्निंग प्वाइंट के तत्वावधान में स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड (खेमनीचक) पर 22 मार्च यानी रविवार को कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग के अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 का शानदार आगाज होगा।

यह जानकारी देते हुए आयोजन अध्यक्ष सह टर्निंग प्वायंट के निदेशक विजय शर्मा ने बताया कि उद्घाटन के मौके पर अंडर-15 वर्ग का मुकाबला खेला जायेगा। उद्घाटन मैच मानव रचना लायंस बनाम वीजीयू थंडरबोल्ट के बीच खेला जायेगा। उद्घाटन के अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।

आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मैदान को सजाया और संवारा गया है, पिच को बेहतर तरीके से तैयार किया गया है।

आयोजन सचिव नवीन कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी को खास बनाने के लिए विशेष कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। उद्घाटन के दिन खिलाड़ियों का परिचय से लेकर मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिलेगा।

Read More

ECWA CPL 2026: भव्य समारोह में टीमों की जर्सी का लोकार्पण, 22 मार्च से शुरू होंगे मुकाबले

पटना, 21 मार्च 2026: Educational Counsellor Welfare Association (ECWA) के तत्वावधान में आयोजित ECWA CPL 2026 के तहत शनिवार को राजधानी पटना में एक भव्य समारोह में सभी टीमों की जर्सी का विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम उत्साह, गरिमा और उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें सोसायटी से जुड़े सैकड़ों शिक्षाविदों की सम्मानजनक उपस्थिति रही।

इस अवसर पर आयोजकों ने जानकारी दी कि ECWA CPL 2026 के प्रारंभिक मुकाबले 22 मार्च से श्री कृष्णा क्रिकेट अकादमी, पटना में खेले जाएंगे। यह प्रतियोगिता शिक्षाविदों के बीच खेल भावना, आपसी समन्वय और टीम स्पिरिट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

जर्सी लोकार्पण समारोह में सभी चारों टीमों के कप्तानों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। वरियर्स टीम के कप्तान कौशल राजपूत, चैलेंजर्स टीम के कप्तान अभिषेक कुमार, राइडर्स टीम के कप्तान गुलशन राज और सुपरजाइंट्स टीम के कप्तान कुमार राजीव ने मंच पर एक साथ आकर टीमों की जर्सी का अनावरण किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल बताया। वक्ताओं ने कहा कि ECWA द्वारा इस तरह के आयोजन न केवल खेल को बढ़ावा देते हैं, बल्कि शिक्षाविदों के बीच एकता, सहयोग और आपसी सौहार्द को भी मजबूत करते हैं।

आयोजकों ने उम्मीद जताई कि ECWA CPL 2026 आने वाले दिनों में रोमांचक मुकाबलों के साथ एक सफल और यादगार टूर्नामेंट साबित होगा।

Read More

यूनिटी कप अंडर-16: फेयरलेस फैल्कन की दमदार जीत, सोनेट क्लब को 41 रन से हराया

पटना: राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास मैदान) में TheGamePlanCo के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह की स्मृति में आयोजित यूनिटी कप अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के नौवें मुकाबले में फेयरलेस फैल्कन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोनेट क्रिकेट क्लब को 41 रनों से हराकर प्रभावशाली जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर सोनेट क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन फेयरलेस फैल्कन के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आदित्य कुमार ने 37 गेंदों पर 65 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें कई आकर्षक शॉट्स शामिल रहे। वहीं राज आर्यन ने 31 रन और आशीष ने 21 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। सोनेट क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में राजा गणेश ने 2 विकेट झटके, जबकि विवेक सिंह और आशीष कुमार को 1-1 विकेट मिला।

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनेट क्रिकेट क्लब की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 18.3 ओवर में 126 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अनुराग ठाकुर ने 20 गेंदों पर 31 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि मिथुन यादव (18 रन) और आशीष (17 रन) ने भी योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

फेयरलेस फैल्कन की ओर से गेंदबाजी में आलोक कुमार यादव ने घातक प्रदर्शन करते हुए मात्र 10 रन देकर 4 विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। उनके अलावा विशेष सुनील गोस्वामी ने 3 विकेट और दीप्तांशु ने 2 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए आलोक कुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Read More

कासा पिकोला अंडर-12 स्कूल क्रिकेट लीग के लिए 8 टीमों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

पटना, 20 मार्च। टर्निंग प्वाइंट के तत्वावधान में स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड (खेमनीचक) पर आगामी 22 मार्च से आयोजित होने वाली कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग के अंडर-12 सीजन-1 को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इसके साथ ही अंडर-15 क्रिकेट की शुरुआत भी 22 मार्च से होगी।

यह जानकारी देते हुए आयोजन अध्यक्ष सह टर्निंग प्वायंट के निदेशक विजय शर्मा ने बताया कि आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मैदान को सजाया और संवारा जा रहा है, पिच को बेहतर किया गया है और खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

आयोजन सचिव नवीन कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी को खास बनाने के लिए विशेष कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। उद्घाटन के दिन खिलाड़ियों का परिचय से लेकर मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिलेगा।

सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव सह आयोजन सचिव नवीन कुमार ने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हो रही इस लीग में भाग लेने वाली टीमों के प्लेयरों के नामों की घोषणा कर दी गई है।

अंडर-12 के लिए 8 टीमों की टीम घोषित

न्यूटन विक्टर्स : प्रत्यय अमृत, सामर्थ सिन्हा, अनमोल कुमार, आशीष कुमार, आशुतोष यादव, दीप राज, दिव्यांशु कुमार, एकलव्य भारद्वाज, प्रतीक शर्मा, समर आनंद, उत्कर्ष कुमार, अदविक अयाम, पूण्य प्रसुन्न, अभिरंजन अकेला, आशीष चौहान।

डायगो केयर परफेक्टर्स : आदित्य प्रकाश, अवि नायारण, साहिल राज, सुमित राज, कृष्णा सिद्धार्थ राय, आयुष्मान अर्णव, अभिनव राज, पुण्डरीकाक्ष शर्मा, अर्णव प्रताप सिंह, आरव सागर, उत्कर्ष चौबे, पुष्कर पांडेय, आरव कुमार, कृष्णा, रिपु राज गुप्ता।

मगध तूफांस : आयुष्मान जैन, अभिनव आर्या, शशांक शेखर, अभिज्ञान मुकेश, अभिषेक कुमार, अर्णव कुमार, आदित्य राज, अनुराग कुमार, दर्श कुमार, अनुराग यादव,आयुष कुमार, आदित्य राज, रुद्रा नारायण, अनंत कुमार, लक्ष्य रंजन।

कुसुमराज टाइगर्स : रिषभ सक्सेना, वेदांत वरुण, कुमार दर्श, रिषभ राज, यश राज, आशुतोष भारद्वाज, मौर्या रंजन, विराज सिंह, आदविक यादव, केशव आनंद, आशीष राज, अभिनव अनुराग, प्रखर गिरि, आयुष कुमार, हरिओम शेखर।

आईआईटी कंप्यूटर पैंथर्स : आरव कुमार, कुमार आर्यन, शुभम कुमार, आरव राय, सिद्धार्थ गौतम, आदित्य आर्यन, युवराज राज, रुद्रांश कुमार, आदित्य कुमार, दिव्यम राज, आयुष कुमार, अगस्त्या सिंह, शशांक शेखर, साहिल कुमार, सत्यम कुमार।

अगस्त्या स्टाइकर्स : अभिनव प्रकाश, हर्ष भूषण, सक्षम विश्वनाथ, रुद्राक्ष सिन्हा, अनमोल कुमार, रघुराय प्रताप सिंह, तरुण कुंदन, अचिनत्या तेजस दिव्यांशु, शौर्या सिन्हा, वेद नारायण, सम्राट सिंह, निखिल कुमार, मोहित राज, हर्षित शर्मा, दिवाकर चौहान।

महाविद्या योद्धा : शशांक शेखर, जीत ज्योति, आयुष यादव, यथार्थ शशि, प्रणव शाश्वत, रुद्रांश राय, भार्गव कुमार, हरिओम शेखर, रिषभ सिंह, वंश कुमार, देव्यांश पांडेय, अंश राज ठाकुर, सरविष्ठ कुमार सिंह, आशीष कुमार, निशित नलीन।

सुमित एंड शर्मा स्पोट्र्स एवेंजर्स : आयुष सिंह, आदित्य दत्ता, अमन उत्कर्ष, पार्थ देव, आरव चंद्रा, क्षितीज भास्कर विहान, उत्कर्ष आनंद, पर्व, पार्थ मिश्रा, यश राज, हार्दिक कुमार, आदित्य कुमार सिंह, रेयांश केसरी, आदित्य कुमार केसरी, सात्विक सिंह।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.