KRIDA NEWS

Wrestlers Protest at Jantar Mantar: पहलवान क्यों धरने पर बैठने को मजबूर हैं, क्या पहलवानों की मांग पर गिरफ्तार होंगे डब्ल्यूएफआई के प्रमुख; पुलिस ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर दर्ज की दो F.I.R

भारत में जिन पहलवानों (Wrestlers) को अखाड़े में जाकर तैयारी करनी चाहिए वो दिल्ली में धरने पर बैठे हैं। हम जिनसे मेडल की उम्मीद करते हैं वो पहलवान आज दिल्ली में धरने पर बैठे हैं। आखिर ऐसी क्या वजह है जिसको लेकर पहलवान धरने (Wrestlers Protest at Jantar Mantar) पर बैठने को मजबूर है और सरकार भी उनकी बातों पर नहीं ध्यान दे रही है। ये वही पहलवान हैं जो देश के लिए कभी मेडल लाए थे।

इस साल 2023 में पहलवानों ने जनवरी में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर में कई दिनों तक आंदोलन किया था। पहलवानों ने अध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद केंद्र सरकार इसपर सक्रिय हुई और पहलवानों को भरोसा दिलाया कि दोषीयों पर उचित कार्रवाई भी की जाएगी।

Wrestlers को क्यों बैठना पड़ रहा है धरने पर

लेकिन तीन महीने बाद देश को मेडल दिलाने वाले पहलवानों को एक बार फिर से दिल्ली के जंतर मंतर में धरना देना पड़ रहा है। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न और डराने-धमकाने का आरोप को लेकर 23 अप्रैल से फिर से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस बार धरना प्रदर्शन में पहलवान मांग कर रहे हैं कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए। वहीं उसके अलावा आरोपों की जांच करने वाली कमेटी की रिपोर्ट भी सार्वजनिक की जाए, जिससे लोगों के सामने डब्ल्यूएफआई प्रमुख का असली चेहरा आ सके।

Image

पहलवानों ने कहा कि तो उन्होंने 2012 से 2022 तक यौन उत्पीड़न का कई मामलों के बारे में जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि पहले वो इस मुद्दा को नहीं उठाते थे क्योंकि खेल में बाधा नहीं चाहिए था और उस समय परिणाम भुगतने का भी डर था। पिछली बार पहलवानों ने धरना किया था कि तब खेल मंत्रालय ने मैरी कॉम की अध्यक्षता में पांच सदस्यों की निरीक्षण समिति का गठन किया था, उन्हें बीजेपी नेता और डब्लूएफआई के अध्यक्ष के खिलाफ जितने आरोप लगे थे सभी पर निष्पक्ष जांच करने को कहा था। लेकिन पहलवानों की बेबसी देखिए, उन्हें तीन महीने बाद फिर से धरना पर बैठना पड़ रहा है।

दिल्ली पुलिस ने आज भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज किया FIR

दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करने का फैसला किया है। दिल्ली पुलिस की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की उच्चतम न्यायालय की पीठ को बताया कि प्राथमिकी शुक्रवार को दर्ज की गई। एफआईआर के बाद POCSO एक्ट के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जिसके बाद पहलवानों ने कहा कि यह जीत की ओर पहला कदम है। एफआईआर दर्ज होने के बाद साक्षी मलिक ने कहा कि यह जीत की ओर पहला कदम है लेकिन हमारा विरोध जारी रहेगा।

वहीं पहलवानों ने दिल्ली में जंतर मंतर पर बृजभूषण के खिलाफ चल रही सभी आपराधिक कार्यवाही को सूचीबद्ध करके एक बड़ा बैनर भी लगाया है। पहलवान ने हालांकि कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के इस सांसद को उनके सभी पदों से हटाये जाने तक अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।

विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश ने कहा, ‘‘यह (पुलिस) एक कमजोर प्राथमिकी दर्ज कर सकती है। हम देखेंगे, निरीक्षण करेंगे और फिर निर्णय लेंगे (विरोध प्रदर्शन खत्म करने पर)। उसे (बृजभूषण को) सलाखों के पीछे होना चाहिए और उसे सभी मौजूदा पदों से हटा दिया जाना चाहिए, अन्यथा वह जांच प्रभावित करने की कोशिश करेगा।’’

Read More

पटना में 9वीं ईस्ट जोन शूटिंग चैम्पियनशिप का भव्य आगाज

पटना, 15 सितंबर 2025: बिहार ने खेल जगत में एक और इतिहास रचते हुए पहली बार ईस्ट ज़ोन शूटिंग चैम्पियनशिप की मेजबानी शुरू की है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को बिहार संग्रहालय के महानिदेशक एवं वरिष्ठ IAS अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने किया।

प्रतियोगिता की 25 एवं 50 मीटर फायर आर्म्स स्पर्धाएँ साकेत सिंह शूटिंग अकादमी, विक्रम में जबकि 10 मीटर एयर राइफल मुकाबले कल्याण बिगहा में आयोजित किए जा रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि, “ऐसी प्रतियोगिताएँ राज्य के युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास को मजबूत करती हैं। बिहार में शूटिंग खेल की अपार संभावनाए हैं, जिन्हें नई दिशा देने की आवश्यकता है।”

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

प्रतियोगिता के शुरुआती दिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 25 मीटर स्पोर्ट्स फायर पिस्टल वर्ग में श्रीरूप दत्ता ने 283 स्कोर कर बढ़त बनाई। 10 मीटर एयर राइफल पुरुष वर्ग में शुभ्रा मंडल (पश्चिम बंगाल) ने 387 अंक अर्जित किए। 10 मीटर एयर राइफल महिला वर्ग में तनु वर्मा (झारखंड) ने 393 स्कोर कर बाज़ी मारी और शीर्ष पर रहीं।

गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

इस अवसर पर समिति के सचिव कुमार त्रिपुरारी सिंह और उपाध्यक्ष गया प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।यह चैम्पियनशिप न केवल बिहार में शूटिंग खेल को नई पहचान दिलाने का कार्य करेगी, बल्कि प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत मंच भी साबित होगी।

Read More

बिहार में पहली बार आयोजित होगा ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप, 700 से अधिक निशानेबाज लेंगे हिस्सा

पटना :- बिहार में पहली बार 15 से 19 सितंबर तक 9वीं ईस्ट जोन निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता नालंदा जिले के राजगीर स्थित सोलह सिंह शूटिंग एकेडमी में होगी। इस आयोजन की जिम्मेदारी बिहार स्टेट राइफल एसोसिएशन को सौंपी गई है।

भारतीय शूटिंग संघ, नई दिल्ली द्वारा स्वीकृत इस प्रतियोगिता में बिहार, बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और असम के लगभग 700 से अधिक निशानेबाज भाग लेंगे। इस चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल और एयर पिस्टल के मैच इंडोर शूटिंग रेंज राजगीर में आयोजित होंगे, जबकि 25 मीटर फायर पिस्टल, 50 मीटर पिस्टल और 50 मीटर राइफल इवेंट्स का आयोजन पटना स्थित विक्रम सिंह शूटिंग कॉम्प्लेक्स में होगा।

प्रतियोगिता में बिहार के करीब 110 निशानेबाज अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें आगामी राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में जगह बनाने का मौका मिलेगा। बिहार के लगभग 250 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

बिहार स्टेट राइफल एसोसिएशन ने इस प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उद्घाटन समारोह 15 सितंबर को सुबह 10 बजे आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता बिहार सरकार के खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र करेंगे। इस मौके पर ओलंपिक खिलाड़ी-सह-विधायकसुरेंद्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहेंगे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे। गौरतलब है कि बिहार स्टेट राइफल एसोसिएशन की स्थापना वर्ष 1968 में हुई थी, जिसका उद्देश्य युवाओं को निशानेबाजी से जोड़ना और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।

Read More

रूपक कुमार बने लोजपा (रामविलास) खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने संगठन विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाते हुए रूपक कुमार को राष्ट्रीय सचिव तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति का पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शंकर शर्मा (लंकेश) द्वारा जारी किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शंकर शर्मा (लंकेश) ने कहा कि रूपक कुमार की सक्रियता और नेतृत्व क्षमता से न केवल बिहार बल्कि उत्तर प्रदेश में भी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। रूपक कुमार ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे और युवाओं को खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास करेंगे। रूपक की इस नियुक्ति पर पार्टी नेताओं ने भी बधाई दी है।

आपको बता दें कि रूपक कुमार अंतर्राष्ट्रीय बेसबॉल खिलाड़ी और राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी भी रह चुके हैं। खेल जगत में उनके अनुभव से संगठन को निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा।

 

Read More

पटना में खेलो इंडिया जोनल आर्चरी टूर्नामेंट का भव्य समापन, शुभम दास और प्राप्ति वेटेबल ने जीता स्वर्ण

पटना :- पाटलिपुत्र खेल परिसर में 13 और 14 सितंबर तक आयोजित खेलो इंडिया एनटीपीसी जोनल आर्चरी टूर्नामेंट 2025 का रविवार को भव्य समापन हुआ। यह टूर्नामेंट पहली बार बिहार में आयोजित किया गया, जिसमें छह राज्यों और विभिन्न बोर्डों के कुल 350 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

फाइनल दिन खेले गए कंपाउंड प्रतिस्पर्धा में पुरुष वर्ग का स्वर्ण आरएसपीबी के शुभम दास ने जीता। रजत झारखंड के दिव्यांशु सिंह को मिला, जबकि कांस्य बिहार के विक्रम कुमार के हिस्से आया। चौथे स्थान पर एसपीएसबी के एमडी आदिल रहे।
महिला वर्ग में पश्चिम बंगाल की प्राप्ति वेटेबल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। झारखंड की संगीता कुमारी मुर्मू ने रजत, राज अदिति कुमारी ने कांस्य जीता और सलोनी उरांव चौथे स्थान पर रहीं।

विजेता खिलाड़ियों को मेडल के साथ नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए। स्वर्ण विजेता को ₹20,000, रजत विजेता को ₹15,000, कांस्य विजेता को ₹10,000 और चौथे स्थान पर रहने वाले को ₹5,000 की राशि दी गई।

समापन समारोह में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव रविंद्र नाथ चौधरी, बिहार तीरंदाजी संघ के सचिव मनोज कुमार, भारतीय तीरंदाजी संघ के कंपटीशन डायरेक्टर हरेश कुमार, बिहार ओलंपिक संघ की उपाध्यक्ष नूतन कुमारी और अंजलि कुमारी ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, एसपीएसबी, आरएसपीबी और सीएसईबी से 200 पुरुष और 120 महिला खिलाड़ियों सहित कुल 350 प्रतिभागी शामिल हुए। अकेले बिहार से 72 खिलाड़ी (36 पुरुष व 36 महिला) मैदान में उतरे।

Recent Articles

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.