आईपीएल 2023 (IPL 2023) के छठा मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धोनी ने लगातार 2 छक्के लगाकर अपने आईपीएल करियर में 5000 रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए हैं।
एम एस धोनी ने अभी तक आईपीएल का सभी सीजन खेला है। आईपीएल के 16वें सीजन में धोनी ने 5000 रन बनाकर एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी महेंद्र सिंह धोनी के पास ही है। उन्होंने 236 मैचों में अपना 5000 रन पूरे किए। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक लगाए हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 12 रन बनाते ही आईपीएल में 5000 रन पूरा कर लिए। ऐसा करने वाले धोनी सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली (6624), शिखर धवन (6244), डेविड वॉर्नर (5828), सुरेश रैना (5528) और एबी डिविलियर्स (5162) ही 5000 रन के आंकड़े को पार करने में कामयाब रहे हैं।