पटना: पटना के क्रिकेटरों को आधुनिक सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से सिपारा गुमटी के पास करुणा क्रिकेट एकेडमी (Karuna Cricket Academy) खुली है। यहां छोटे बच्चों के लिए स्पेशल ट्रेनिंग की व्यवस्था भी उपलब्ध है। वहीं करुणा क्रिकेट एकेडमी ने लड़कियों के लिए फ्री एडमिशन का ऑफर भी रखा है। जिससे लड़कियां भी बढ़-चढ़ कर इसमें भागेदारी ले। वहीं यहां सभी उम्रों के बच्चों के लिए स्पेशल डिस्काउंट रखा गया है।
करुणा क्रिकेट एकेडमी के मुख्य कोच रोहित कुमार ने बताया कि हम लड़कों से साथ लड़कियों को भी खेल के मैदान में आगे देखना चाहते है। आज लड़कियां हर फील्ड में अपनी पहचान बना रही हैं। इसलिए लड़कियों को अब आगे आकर खेल के मैदान में हाथ अजमाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लड़कियों के लिए अलग सुविधा प्रदान की गई है। जिससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं हो। लड़कियों की प्रैक्टिस सेशन भी सभी बातों को ध्यान में रखकर किया गया है, जिससे उन्हें कोई परेशानी ना हो।
Karuna Cricket Academy में खिलाड़ियों के लिए रात में भी है प्रैक्टिस की सुविधा
वहीं उन्होंने आगे बताया हुए कहा कि यहां दुधिया रोशनी (रात) में भी प्रैक्टिस की उच्च व्यवस्था की गई है। यहां खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधा मुहैया कराई गई है। जिससे खिलाड़ियों को एक अलग लेवल की ट्रेंनिंग दी जाती है। ताकि यहां के खिलाड़ी बिहार के साथ दूसरे राज्य में जाकर भी बिहार का नाम रौशन कर सके।
रोहित ने बताया कि यहां खिलाड़ियों को अब वन ऑन वन एडवांस कोचिंग सेशन भी दिया जाता है। इसके अलावा खिलाडियों को लगातार अभ्यास मैच के साथ टूर्नामेंट के मैचेज भी दिए जाते हैं। इतना ही नहीं खिलाडियों को बिहार के बाहर भी खेलने का मौका मिलता और आगे और भी ज्यादा मौके मिलेंगे। एकेडमी में नामांकन की प्रकिया शुरू है और साथ ही साथ अभी नामांकन करवाने वालों को स्पेशल डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं लड़कियों का एडमिशन बिल्कुल मुफ्त है। अगर आप भी क्रिकेट में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो इस नंबर पर 9304998332 जरूर संपर्क करें। 



महिला वर्ग: श्रेया रमेश (कप्तान), नेहा यादव (उपकप्तान), श्रुति प्रिया (मुजफ्फरपुर), जूही (मुजफ्फरपुर), दिव्या (पटना), स्नेहा (पटना), सोनाल्या राज (नालंदा), आराध्या नारायण (पटना), पीहू सिंह (पटना), ईशा नंदिनी (पटना), ज्योति कुमारी सिंह (पटना), प्रिया वर्मा (पटना), बीबीयाना बेक (भोजपुर), नीलू कुमारी (पटना), नंदिनी (पटना), श्रेया कुमारी (पटना)। सुरक्षित खिलाड़ी: सारा अंजलि (पटना), ईशा कुमारी (पटना), अनम मेहता (पटना), अनन्या (पटना)। कोच: राजेश कुमार और मैनेजर: तनु प्रिया।

