KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

12 फरवरी की बैठक असंवैधानिक, इसमें भाग लेना संघ विरोधी कार्य :- बीसीए सचिव

पटना। बिहार क्रिकेट संघ कि एक विशेष आम सभा जिला संघों कि मांग और शिकायत पर 4 फरवरी 2023 को नालंदा के होटल महाविहार में आहूत हुई थी जिसका संचालन और संबोधन वेबीनार के माध्यम से बीसीए के मानद सचिव अमित कुमार और जिला संघ के प्रतिनिधि ओम प्रकाश जयसवाल ने किया जिसमें कुल 23 जिला संघों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया था और सम्मति से सदन के सदस्यों ने बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के सभी प्रशासनिक कार्यों पर रोक लगाते हुए संजय सिंह की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित कर अध्यक्ष के कार्यों पर जांच करने का निर्णय लिया है।

इसके बावजूद बीसीए अध्यक्ष द्वारा 12 फरवरी 2023 को सिवान में एक विशेष आम सभा की बैठक आहूत की गई है।

इस बैठक को असंवैधानिक करार देते हुए बिहार क्रिकेट संघ के सचिव अमित कुमार ने बयान जारी कर कहा है कि बीसीए के एथिक्स ऑफिसर सह लोकपाल रिटायर्ड जिला न्यायाधीश श्री राघवेंद्र कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश व 4 फरवरी 2023 को जिला संघों की मांग और शिकायत पर आहूत विशेष आम सभा की बैठक में लिए गए निर्णय की अवहेलना कर अध्यक्ष द्वारा किसी प्रकार की बैठक बुलाना/ करना पूरी तरह से असंवैधानिक है और ऐसे गैर-संवैधानिक बैठक में भाग लेने वाले जिला संघ विधि सम्मत कार्रवाई के हकदार होंगे।

क्योंकि बीसीए के अन्य पदाधिकारियों उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, संयुक्त सचिव प्रिया कुमारी, खिलाड़ी प्रतिनिधि लवली राज और विकास कुमार रानू पर कनफ्लिक्ट आफ इंटरेस्ट का मामला दर्ज है जिस पर बीसीए के एथिक्स ऑफिसर सह लोकपाल ने  दिनांक : 23 जनवरी 2023 को वाद संख्या -E.O. Case No-1 of 2023  में पारित आदेश में कार्य पर रोक लगाते हुए ,श्रीमती प्रिया कुमारी ,संयुक्त सचिव (कार्य पर रोक )  द्वारा दिनांक : 29 .01 .2023 को सिवान में आहूत विशेष आम सभा के बैठक पर भी रोक लगा दिया गया है। जबकि बीसीए से जुड़े कई अन्य लोगों पर राजधानी पटना के कोतवाली थाना में जाली दस्तावेज बनाने ,फर्जी कार्य, चयन प्रक्रिया में धांधली के आरोप में धारा – 420 ,120 B , 468 एवं 471 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज है। 

बीसीए संविधान के उक्त वर्णित धाराओं  के प्रावधानों के अनुसार केवल मानद सचिव को ही विशेष आम सभा बुलाने का अधिकार  है। 

जबकि विशेष परिस्थिति में वर्णित धाराओं के तहत कम से कम 13 जिला संघ एकजुट होकर विशेष आम सभा करने का अधिकार रखते हैं जो दिनांक 4 फरवरी 2023 को नालंदा के महाविहार होटल में कुल 17 जिला संघों (पूर्ण सदस्यों )  के विशेष मांग और शिकायत पर मानद सचिव ,बिहार क्रिकेट एसोसिएसन द्वारा आहूत बैठक में पारित आदेश में श्री राकेश कुमार तिवारी , अध्यक्ष , बिहार क्रिकेट एसोसिएसन के कार्य एवं किसी भी सभा की अध्यक्षता करने पर रोक लगाते हुए उनके द्वारा किये गए भ्रष्टाचार के जाँच हेतु त्रिसदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस बैठक में शारीरिक रूप से कुल 18 जिला संघ ने भाग लिया जबकि कई जिला संघ वेबीनार के माध्यम से जुड़ कर इस बैठक में भाग लिया और सर्वसम्मति से उक्त निर्णय को कुल 23 जिला संघ ने पारित किया।

बीसीए सचिव अमित कुमार ने आगे कहा कि अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी (कार्य पर रोक ) के द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश दिनांक : 09 .08 .2018  का अवमानना कर बिहार क्रिकेट एसोसिएसन के संविधान में संशोधन को माननीय सर्वोच्च न्यायलय द्वारा अनुमोदित कराने का असफल फर्जी प्रयास किया गया था ।  

जब मेरे द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायलय में इसके विरुद्ध आइए दायर किया गया तो अध्यक्ष  राकेश कुमार तिवारी  (कार्य पर रोक ) द्वारा अपना आइए वापस ले लिया गया।  

ज्ञातव्य हो कि बीसीए अध्यक्ष (कार्य पर रोक ) के द्वारा फर्जी तरीके से निबंधन विभाग को धोखा देकर जिस संविधान में संशोधन कराया गया है जिसमे जिला संघों का अस्तित्व खतरे में डालकर नया व्यक्ति /एकेडमी को वोटिंग का अधिकार देने का प्रावधान है को पुनः वेबसाइट पर प्रकाशित कर उस पर जिला संघों से सुझाव मांग कर दिनांक : 29 .01 .2023 को अवैध विशेष आम सभा कि बैंठक जिसपर  एथिक्स ऑफिसर सह लोकपाल द्वारा रोक लगा दी गई है पुनः उसी एजेंडा के साथ गैर क़ानूनी ढंग से दिनांक : 12 फरवरी 2023 को सिवान में किया जा रहा है। 

विदित हो कि फर्जी संविधान  संशोधन के विरुद्ध निबंधन विभाग के आदेश पर जिला पदाधिकारी पटना द्वारा जाँच कमिटी गठित कर जांच प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।  

अतः सभी जिला संघों से अनुरोध है कि दिनांक : 12 फरवरी 2023 को श्री राकेश कुमार तिवारी , अध्यक्ष , बिहार क्रिकेट एसोसिएसन (कार्य पर रोक ) द्वारा आहूत अनाधिकार ,अवैध विशेष आम सभा के बैठक में भाग न लें ।

अगर कोई जिला संघ (पूर्ण सदस्य ) उक्त मीटिंग में भाग लेते हैं तो संविधान के वर्णित धारा 5 (a ) (iv ) (vii) के तहत  विधि सम्मत करवाई का हक़दार  होंगे । उक्त आशय की जानकारी बीसीए प्रवक्ता कृष्णा पटेल ने दी है।

Read More

बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंची, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

पटना : 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मई 2026 तक ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

टीम के भुवनेश्वर पहुंचने पर बेसबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना खिलाड़ियों से मिले और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर संघ के सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार एवं सहायक सचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ऐसी है बिहार की टीम

बालक वर्ग की टीम में दिव्यांश सिंह, मनजीत राज, अमन कुमार, संतनु कुमार ठाकुर, शुभम यादव, उमंग यादव, रॉकी यादव, अमन राज, सतीश कुमार, हिमेश कुमार, आयुष कुमार, प्रथम् राज, अभिनव कुमार, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं। टीम के कोच संजीत कुमार, मोनू कुमार तथा सहायक कोच आदित्य कुमार यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Read More

सरदार पटेल सम्मान समारोह में कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग विजेता व उपविजेता टीमें भी होंगी सम्मानित

पटना, 20 मई। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 23 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में खेल, शिक्षा, कला समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Read More

सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट एवं सवेरा इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जून के दूसरे सप्ताह में होगी आयोजित

पटना। SP Sports Foundation की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। संस्था द्वारा सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता और सवेरा इंटर स्कूल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जून के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं 22 यार्ड्स, ऊर्जा स्टेडियम में खेली जाएंगी। जिसकी जानकारी पंकज मिश्रा ने दी है।

आयोजकों के अनुसार, इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा, जबकि कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। दोनों टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे।

इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्कूल अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि के अलावा आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9334101688, 9931421287, 9234455661 और 7903694427 पर संपर्क कर सकती हैं।

Read More

तपिश विकास के तूफानी अर्धशतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का फाइनल मुकाबला ट्रैंम्फैंट सीसी और बिहार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी की टीम 20 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा प्रियांशु कुमार सिंह ने 21, आकर्ष राज ने 12 और प्रिंस यादव ने 11 रन बनाए। टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस और अंकुश मुकेश राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। प्रिंस ने 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि अंकुश मुकेश राज ने 26 रन देकर 4 विकेट लिए। तपिश विकास को एक सफलता मिली।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 13.4 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो तपिश विकास रहे, जिन्होंने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। कृष्णा ने 23 रन का योगदान दिया। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। ट्रैंम्फैंट सीसी की ओर से प्रिंस यादव ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए तपिश विकास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, भाजपा मीडिया सेल की सागरिका चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जेपी मेहता तथा मोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बुके और शॉल भेंटकर किया।

सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

बेस्ट बेटसमैन— आर्यन अरविंद राज
बेस्ट बॉलर— अमन पासवान
बेस्ट विकेटकीपर—अभिनव आर्या
मैन आफ द सीरीज — प्रतीक सिन्हा
बेस्ट फिल्डर— वतन प्रकाश

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.