KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

असंवैधानिक बैठक में कोई निर्णय का औचित्य नहीं :- बीसीए सचिव

पटना। बिहार क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित सचिव अमित कुमार ने बीसीए अध्यक्ष (कार्य पर रोक) द्वारा आज सिवान में आहूत बैठक को पूरी तरह से अवैध व गैर- संवैधानिक बताते हुए उसमें लिए गए निर्णय को सिरे से खारिज कर अमान्य बताया।

बीसीए सचिव अमित कुमार ने बताया कि 17 जिला संघों के विशेष मांग और शिकायत पर 4 फरवरी 2023 को नालंदा के होटल महाविहार में विशेष आम सभा की बैठक आहूत की गई थी जिसमें कुल 23 जिला संघों के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कई निर्णय लिए जिसमें बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के कार्य पर रोक लगाते हुए इनके ऊपर मिल रहे विभिन्न प्रकार के शिकायतों की जांच के लिए संजय सिंह के नेतृत्व में एक जांच कमेटी गठित किया जा चुका है। 

जिसकी बौखलाहट और अनैतिक कार्यों में दोषी पाए जाने की डर से आनन-फानन में गैर- संवैधानिक कार्य कर अपनी काली करतूतों को दबाने का असफल प्रयास कर रहे हैं। जबकि बीसीए के एथिक्स ऑफिसर सह लोकपाल सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश राघवेंद्र कुमार सिंह ने बीसीए उपाध्यक्ष दिलीप सिंह और संयुक्त सचिव प्रिया कुमारी के कार्य पर पहले ही अगले आदेश तक रोक लगा रखी है और बीसीए की किसी संविधान में अध्यक्ष को विशेष आम सभा की बैठक बुलाने का कोई अधिकार नहीं।

इसीलिए कार्य पर रोक लगने के बावजूद, अपनी काली करतूतों को दबाने के उद्देश्य व जांच कमेटी से बचने के लिए अनैतिक और अनाधिकार बैठक बुलाना पूरी तरह से असंवैधानिक है और इसमें लिए गए सारे निर्णय को एक सिरे से खारिज करता हूं क्योंकि ऐसे निर्णय का कोई औचित्य नहीं।

नालंदा और बेगूसराय जिला संघ सहित बिहार क्रिकेट संघ के चुनाव में वोटिंग राइट का अधिकार रखने वाले सभी जिला संघों तथा माननीय एथिक्स ऑफिसर सह लोकपाल द्वारा पारित आदेश से बहाल जिला संघ पूर्ववत् अपने अस्तित्व में बना रहेगा।

जबकि 4 फरवरी 2023 को सदन द्वारा पारित निर्णय के आलोक में बीसीए के एफिक्स ऑफिसर सह लोकपाल सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश श्री राघवेंद्र कुमार सिंह अपने पद पर आसीन रहेंगे।

बीसीए सचिव ने अध्यक्ष पर हमला करते हुए कहा कि बीसीए अध्यक्ष का कोई निजी संस्था नहीं है कि इनके अनैतिक व असंवैधानिक कार्यों में सहभागी रहने वाले जिला संघ का अस्तित्व बना रहेगा और जो जिला संघ इनके गैर- संवैधानिक व अवैध कार्यों का विरोध करेगा उसका अस्तित्व यह समाप्त हो जायेगा अब इनकी तानाशाही रवैया को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हर मोर्चे पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

सचिव अमित कुमार ने आगे बताया कि मैं सभी जिला संघों को अध्यक्ष (कार्य पर रोक) द्वारा आहूत इस असंवैधानिक बैठक में शामिल नहीं होने के लिए खुला पत्र लिखकर हर बिंदु को पूरी पारदर्शिता के साथ प्रस्तुत किया था। 

परंतु प्राप्त सूचना के आधार पर कई जिला संघ इस असंवैधानिक बैठक में शामिल हुए हैं। ऐसे असंवैधानिक बैठक में शामिल होने वाले सभी जिला संघों को चिन्हित कर कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के उपरांत उन पर मजबूरन अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए मैं बाध्य हो जाऊंगा। 

क्योंकि अध्यक्ष (कार्य पर रोक) द्वारा जानबूझकर कानूनी दांव-पेंच में उलझाने के उद्देश्य से हीं आपको इस असंवैधानिक बैठक में बुलाया गया था जिसकी सूचना भी मैंने आपको दे रखी थी।

बीसीए प्रवक्ता कृष्णा पटेल ने आज के बैठक को किट्टी पार्टी बताया और कहा की जिला संघों को तोड़- जोड़कर अपना उल्लू सीधा करना बीसीए अध्यक्ष (कार्य पर रोक) का पेशा बन चुका है।  फिर भी लाख प्रयास करने के बावजूद जिला संघों की चट्टानी एकता को हिलाने में नाकाम रहें और इनके अवैध मीटिंग में मौजूद सूत्रों द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर लगभग 15 पूर्ण सदस्य जिला संघ हीं शामिल हुए और कुछ फर्जी लोगों को जिला संघ के नाम पर झूठा आंकड़ा प्रस्तुत कर दिग्भ्रमित करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। 

मैं विश्वास दिलाता हूं कि बहुत जल्द बिहार के होनहार क्रिकेटरों के हित में बीसीए सचिव अमित कुमार और जिला संघों के प्रतिनिधि ओम प्रकाश जयसवाल  सकारात्मक पहल कर विभिन्न आयु वर्ग के घरेलू टूर्नामेंट का रूपरेखा तैयार कर चुके हैं जिसे धरातल पर उतारने के लिए साहसिक कदम भी उठाने जा रहें हैं। जिसके लिए टूर्नामेंट कमेटी सहित विभिन्न प्रकार कि सब – कमिटी गठित कर बीसीए को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बहुत जल्द प्रस्तुत कर दिया जाएगा।

सत्र- 2023 – 24 के लिए बीसीए अपने घरेलू मैच का आगाज होली बाद हेमन ट्रॉफी से करने जा रही है। जिसका ऑफलाइन और ऑनलाइन स्कोरिंग की जाएगी और डेटाबेस खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस रिकॉर्ड भी दर्ज किया जाएगा।  जिससे आने वाले दिनों में बिहार के गरीब व प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रतिभा के आधार पर चयन होना तय है।

कृष्णा पटेल ने अंत में वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लगातार खिलाड़ियों से पैसा लेकर बिहार टीम में शामिल करने और कराने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसकी सत्यता का मैं पुष्टि तो नहीं करता परंतु वायरल वीडियो में अध्यक्ष (कार्य पर रोक) का नाम लेकर जिस प्रकार से बोल रहा है और लगातार उस व्यक्ति के साथ अध्यक्ष (कार्य पर रोक) कि निकटता बनी हुई है जो यह इस ओर इशारा कर रहा है कि वर्तमान बिहार क्रिकेट संघ में पैसे का लेन- देन और चयन प्रक्रिया में व्याप्त भ्रष्टाचार है जिसमें बीसीए के बड़े-बड़े पदाधिकारियों की संलिप्तता बनी हुई है जैसा कि उस व्यक्ति द्वारा भी नाम लिया जा रहा है। 

अगर ऐसा नहीं है तो फिर ऐसी कौन सी मजबूरी है जो कि उस व्यक्ति पर कार्रवाई करने के बजाय और निकटता बनी हुई है। 

Read More

बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंची, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

पटना : 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मई 2026 तक ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

टीम के भुवनेश्वर पहुंचने पर बेसबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना खिलाड़ियों से मिले और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर संघ के सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार एवं सहायक सचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ऐसी है बिहार की टीम

बालक वर्ग की टीम में दिव्यांश सिंह, मनजीत राज, अमन कुमार, संतनु कुमार ठाकुर, शुभम यादव, उमंग यादव, रॉकी यादव, अमन राज, सतीश कुमार, हिमेश कुमार, आयुष कुमार, प्रथम् राज, अभिनव कुमार, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं। टीम के कोच संजीत कुमार, मोनू कुमार तथा सहायक कोच आदित्य कुमार यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Read More

सरदार पटेल सम्मान समारोह में कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग विजेता व उपविजेता टीमें भी होंगी सम्मानित

पटना, 20 मई। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 23 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में खेल, शिक्षा, कला समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Read More

सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट एवं सवेरा इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जून के दूसरे सप्ताह में होगी आयोजित

पटना। SP Sports Foundation की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। संस्था द्वारा सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता और सवेरा इंटर स्कूल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जून के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं 22 यार्ड्स, ऊर्जा स्टेडियम में खेली जाएंगी। जिसकी जानकारी पंकज मिश्रा ने दी है।

आयोजकों के अनुसार, इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा, जबकि कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। दोनों टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे।

इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्कूल अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि के अलावा आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9334101688, 9931421287, 9234455661 और 7903694427 पर संपर्क कर सकती हैं।

Read More

तपिश विकास के तूफानी अर्धशतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का फाइनल मुकाबला ट्रैंम्फैंट सीसी और बिहार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी की टीम 20 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा प्रियांशु कुमार सिंह ने 21, आकर्ष राज ने 12 और प्रिंस यादव ने 11 रन बनाए। टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस और अंकुश मुकेश राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। प्रिंस ने 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि अंकुश मुकेश राज ने 26 रन देकर 4 विकेट लिए। तपिश विकास को एक सफलता मिली।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 13.4 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो तपिश विकास रहे, जिन्होंने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। कृष्णा ने 23 रन का योगदान दिया। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। ट्रैंम्फैंट सीसी की ओर से प्रिंस यादव ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए तपिश विकास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, भाजपा मीडिया सेल की सागरिका चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जेपी मेहता तथा मोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बुके और शॉल भेंटकर किया।

सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

बेस्ट बेटसमैन— आर्यन अरविंद राज
बेस्ट बॉलर— अमन पासवान
बेस्ट विकेटकीपर—अभिनव आर्या
मैन आफ द सीरीज — प्रतीक सिन्हा
बेस्ट फिल्डर— वतन प्रकाश

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.