KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

हेमन ट्रॉफ़ी में आज चमके सकीबुल गनी व गुपिल राय खेली शतकीय पारी, दरभंगा, जमुई, समस्तीपुर, पूर्णिया, ईस्ट चंपारण और कैमूर की टीम विजयी

पटना। बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित हेमन ट्रॉफी सत्र- 2022- 23 का आज 6 जोन पर मिथिला, सीमांचल, शाहाबाद, वेस्टर्न, सेंट्रल व अंगिका जोन पर मुकाबला खेला गया। 

जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक सह प्रवक्ता कृष्णा पटेल ने बताया कि आज 6 जोन पर खेले गए अलग- अलग हेमन ट्रॉफी के मुकाबला में  मिथिला जोन पर दरभंगा ने मुजफ्फरपुर को छह विकेट से, सीमांचल जोन पर पूर्णिया ने कटिहार को 34 रन से,  शाहाबाद जोन पर कैमूर ने रोहतास को 113 रन से, वेस्टर्न जोन पर ईस्ट चंपारण ने सारण को 99 रन से, सेंट्रल जोन पर समस्तीपुर ने बेगूसराय को 7 विकेट से और अंगिका जोन पर जमुई ने बांका को 86 रन से पराजित किया।

जबकि मगध जोन और पाटलिपुत्र जोन पर लीग मैच का चक्र समाप्त हो चुकी है और उस जोन से क्वालिफाइड टीम 6 अप्रैल से हेमन ट्रॉफी में नॉकआउट क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेगी।

संक्षिप्त स्कोर:- 

मिथिला जोन:- 

मैच स्थल :- नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय,  दरभंगा।

बल्लेबाजी:- मुजफ्फरपुर 99/10 (24.2)

अतुल्य प्रियंकर 61 रन।

गेंदबाजी:-  दरभंगा

सुभाष चंद्र 14 रन देकर तीन विकेट और त्रिपुरारी केशव 18 रन देकर दो विकेट चटकाए।

बल्लेबाजी:- दरभंगा 100/04

ओवर :- (16.4)

त्रिपुरारी केशव नाबाद 35 रन और शिवप्रताप 32 रन।

गेंदबाजी:- मुजफ्फरपुर

सरफराज 28 रन देकर दो विकेट।

सीमांचल जोन :- 

मैच स्थल:-  ग्रीन वैली पूर्णिया

बल्लेबाजी पूर्णिया :-207/10 निर्धारित ओवर (40)

श्रमण 64 रन और विजय भारती 41 रन।

गेंदबाजी कटिहार:- 

आकाश को तीन विकेट और पीटर मारडी ने दो विकेट चटकाए।

बल्लेबाजी कटिहार:- 173/09

ओवर:- (40)

मोहम्मद खालिद 78 रन और अभिषेक कुमार 53 रन।

गेंदबाजी पूर्णिया:- 

सी सिरसा के 3 विकेट और सैफ व भास्कर दुबे को दो-दो विकेट।

शाहाबाद जोन :- 

मैच स्थल:- जगजीवन स्टेडियम भाभुआ

बल्लेबाजी कैमूर:-254/10

ओवर :- (49.1)

गुपिल राय 105 रन।

गेंदबाजी रोहतास :-

ओंकार सिंह 3 विकेट, दीपक और कुमार सूरी को दो-दो विकेट हासिल हुई।

बल्लेबाजी रोहतास:- 141/10 (49)

सौरभ कुमार 26 रन।

गेंदबाजी कैमूर:- 

धनेश चौहान और मोहम्मद परवेज ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

वेस्टर्न जोन:- 

मैच स्थल:- रेलवे स्टेडियम हाजीपुर

बल्लेबाजी ईस्ट चंपारण:- 324/09

ओवर:- (50)

सकीबुल गनी 121 रन, फैजल गनी 73 रन और आशीष कुमार 43 रन।

गेंदबाजी सारण:- 

वैभव 3 विकेट ,अरुणेश और प्रशांत को दो-दो विकेट।

बल्लेबाजी सारण:- 225/10

ओवर:- (49.1)

हर्ष राज 50 रन।

गेंदबाजी ईस्ट चंपारण:- 

अफान, आशीष और मुकेश को दो-दो विकेट।

सेंट्रल जोन:- 

मैच स्थल:- गांधी स्टेडियम बेगूसराय।

बल्लेबाजी बेगूसराय :- 204/10

ओवर:-  (43.2)

रोहन 88 रन और आदित्य सोनी 39 रन।

गेंदबाजी समस्तीपुर:- 

दिलेश्वर चंदन ने 40 रन देकर 5 विकेट चटकाए जबकि सुमन को दो सफलता हाथ लगी।

बल्लेबाजी समस्तीपुर :- 206/03

ओवर :- (39)

आर. अंकुर 63 रन और मोहम्मद आलम नाबद 63 रन।

गेंदबाजी बेगूसराय:- 

आदित्य सोनी और इम्तियाज आलम को एक-एक विकेट।

अंगिका जोन:- मैच स्थल भागलपुर।

 बल्लेबाजी जमुई:- 196/10 (47)

सचिन यादव 41 रन और संदीप रावत 42 रन।

गेंदबाजी बांका:- 

राघवेंद्र प्रताप चार विकेट और हिमांशु सिंह 3 विकेट चटकाए।

बल्लेबाजी बांका:- 110/10 (27.3)

इश्तियाक आलम 25 रन और पुनीत यादव 24 रन।

गेंदबाजी जमुई:-

शिव सिन्हा 4 विकेट और शुभम सिंह 3 विकेट चटकाए।

कल सभी 6 जोन पर पूर्व से निर्धारित मैच फिक्सचर के अनुसार अलग-अलग मुकाबले खेले जाएंगे।

Read More

गायत्री देवी मेमोरियल ओपन रैपिड के विजेता बने यूपी के अयांश सिंह

मुजफ्फरपुर. गायत्री देवी मेमोरियल ट्रस्ट एवं मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में कलमबाग रोड स्थित आदर्श छात्रावास के सभागार में आयोजित गायत्री देवी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का खिताब उत्तर प्रदेश के अयांश सिंह ने अपने नाम किया। अयांश ने 6.5 अंक हासिल कर प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया।

मोहित कुमार सोनी दूसरे स्थान पर

प्रतियोगिता निदेशक राजीव कुमार रंजन ने बताया कि छपरा के मोहित कुमार सोनी ने भी 6.5 अंक हासिल किये, लेकिन कम बुकोल्ज के आधार पर उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। वहीं, छह अंकों के साथ बेगूसराय के अनिकेत रंजन तीसरे स्थान पर रहे।

124 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के सचिव अभिषेक सोनू ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 18 जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें 42 अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों समेत कुल 124 खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

शीर्ष 10 में इन खिलाड़ियों ने बनाई जगह

शीर्ष 10 खिलाड़ियों में चौथे स्थान पर दरभंगा के आर्यन कुमार, पांचवें स्थान पर मधेपुरा के समीर बर्धन, छठे स्थान पर वीर विक्रम, सातवें स्थान पर दरभंगा के मो. अरहान कमर, आठवें स्थान पर मुजफ्फरपुर के नैतिक मिश्रा, नौवें स्थान पर खगड़िया के शुभम कुमार और दसवें स्थान पर बेगूसराय के अभिषेक रंजन रहे।

विजेताओं को किया गया सम्मानित

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश संयोजक सतीश कुमार श्रीवास्तव राजू, अंतरराष्ट्रीय मास्टर नीरज कुमार मिश्रा और संघ के उपाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला संघ के संस्थापक सदस्य राजीव कुमार सिन्हा, गायत्री देवी मेमोरियल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी संजय कुमार श्रीवास्तव, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ की सह-संयोजक कंचन कुमारी, कोषाध्यक्ष विकास सिंह एवं डॉ. अभिराम शर्मा शामिल रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंच संचालन अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी अभिषेक सोनू ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संघ के उपाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने किया।

Read More

सब-जूनियर राज्य स्तरीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप में मोरल डेवलपमेंट पब्लिक स्कूल बना चैंपियन

पटना।पीएंड टी कॉलोनी, किदवईपुरी, पटना में आयोजित सब-जूनियर राज्य स्तरीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप का शानदार समापन हुआ। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।

बालक वर्ग में मोरल डेवलपमेंट पब्लिक स्कूल चैंपियन

बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में मोरल डेवलपमेंट पब्लिक स्कूल, आरा रोड, बिहटा, पटना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बीडीएस पब्लिक स्कूल, मदरपुर, सिवान को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की।

फाइनल में मोरल डेवलपमेंट पब्लिक स्कूल ने दोनों सेट में दबदबा बनाए रखा। टीम ने पहला सेट 25-10 से जीता, जबकि दूसरे सेट में 25-16 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया। बालक वर्ग में बीडीएस पब्लिक स्कूल की टीम उपविजेता रही। वहीं माउंट लिटेरा जी स्कूल, दानापुर और कुर्मा संस्कृत स्कूल, गोड़िहा, जहानाबाद की टीम संयुक्त रूप से द्वितीय उपविजेता रही।

बालिका वर्ग में बीडीएस पब्लिक स्कूल का जलवा

बालिका वर्ग में बीडीएस पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। फाइनल मुकाबले में बीडीएस पब्लिक स्कूल का सामना माउंट लिटेरा जी स्कूल से हुआ। बीडीएस की खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी और पहला सेट 25-12 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में भी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 25-18 से जीत दर्ज की और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। माउंट लिटेरा जी स्कूल की टीम उपविजेता रही।

खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल

चैंपियनशिप में शामिल खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में माउंट लिटेरा जी स्कूल, दानापुर, कुर्मा संस्कृत स्कूल, गोड़िहा, जहानाबाद, बीडीएस पब्लिक स्कूल, मदरपुर, सिवान और मोरल डेवलपमेंट पब्लिक स्कूल, आरा रोड, बिहटा, पटना की टीमों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

समापन समारोह के मुख्य अतिथि सतीश कुमार श्रीवास्तव, संयोजक, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ रहे। इस अवसर पर सुमित कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष, ऑल बिहार स्टेट थ्रोबॉल एसोसिएशन, संजीव कुमार, महासचिव, ऑल बिहार स्टेट थ्रोबॉल एसोसिएशन तथा हरि शंकर, सचिव, वैशाली जिला थ्रोबॉल एसोसिएशन समेत कंचन कुमारी, विकास सिंह, डॉ. अभिराम शर्मा और मोहित श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आयोजकों ने जताया आभार

आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी विद्यालयों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। चैंपियनशिप के सफल आयोजन से बिहार में स्कूल स्तर पर थ्रोबॉल को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को मंच देने की उम्मीद जगी है।

Read More

15 सितंबर से शुरू होगा 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट, 12 टीमें लेंगी हिस्सा; जानें एंट्री फीस से लेकर पुरस्कार तक पूरी डिटेल

पटना: क्रिकेट प्रेमियों के लिए सितंबर में एक खास टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की ओर से15 सितंबर 2026 से मेगा 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू किया जाएगा। टूर्नामेंट में कुल12 टीमें हिस्सा लेंगी। पोस्टर के मुताबिक प्रतियोगिता का आयोजन नयागांव, सोनपुर में किया जाएगा।

12 टीमों के बीच होगा मुकाबला

मेगा 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता को दो लीग में आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई है। आयोजकों की ओर से टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और इसमें खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल में अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।

रेड बॉल से खेले जाएंगे मुकाबले

इस टूर्नामेंट की खास बात यह है कि मुकाबले रेड बॉल से खेले जाएंगे। पोस्टर में इसे 20-20 फॉर्मेट का टूर्नामेंट बताया गया है। मैच के लिए टर्फ विकेट और अच्छे घास वाले मैदान की व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों के लिए सफेद ड्रेस अनिवार्य रखी गई है।

एंट्री फीस 7000 रुपये

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों के लिए एंट्री फीस 7000 रुपये निर्धारित की गई है। आयोजन समिति की ओर से मैच के लिए गेंद उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा खिलाड़ियों और टीमों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी समिति द्वारा किए जाने की जानकारी पोस्टर में दी गई है।

हर मैच में मिलेगा ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड

टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन को भी सम्मानित किया जाएगा। पोस्टर के अनुसार हर मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा बेस्ट बैटर मोमेंटो और बेस्ट बॉलर मोमेंटो भी दिए जाएंगे। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी व्यक्तिगत पुरस्कार मिलने की बात कही गई है।

विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी

प्रतियोगिता के अंत में विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। आयोजकों ने टूर्नामेंट को ‘Exciting Matches, Great Talent, Big Prizes’ थीम के साथ पेश किया है। इसका उद्देश्य स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराना भी है।

कहां होगा टूर्नामेंट?

पोस्टर के मुताबिक टूर्नामेंट का आयोजन नयागांव, सोनपुर में होगा। इसका आयोजन खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी कर रही है। पोस्टर पर संपर्क के लिए 6206081260, 9939089666 और 8083085859 नंबर दिए गए हैं। अकादमी का पता घोरदौर रोड, रेलवे लाइन के पास, दीघा, पटना दिया गया है।

टूर्नामेंट की प्रमुख जानकारी

जानकारी विवरण
टूर्नामेंट मेगा 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
आयोजन खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी
शुरुआत 15 सितंबर 2026
टीमें 12
लीग 2
एंट्री फीस ₹7,000
गेंद रेड बॉल
विकेट टर्फ विकेट
ड्रेस सफेद ड्रेस
स्थान नयागांव, सोनपुर
मैन ऑफ द मैच हर मैच में
विजेता विजेता ट्रॉफी
उपविजेता रनर-अप ट्रॉफी

 

Read More

जमुई में होगा सब-जूनियर बिहार राज्य स्तरीय आट्या-पाट्या चैंपियनशिप 2026-27

पटना: आट्या-पाट्या एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं जमुई जिला आट्या-पाट्या संघ के संयुक्त तत्वावधान में सब-जूनियर बिहार राज्य स्तरीय आट्या-पाट्या चैंपियनशिप 2026-27 (बालक एवं बालिका) का आयोजन 13 सितंबर 2026 को ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, मलयपुर, जमुई में किया जाएगा।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से बालक एवं बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी 33वीं बालक एवं 26वीं बालिका सब-जूनियर आट्या-पाट्या राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के लिए किया जाएगा, जिसका आयोजन 02 से 04 अक्टूबर 2026 तक हैदराबाद, तेलंगाना में होगा।

आट्या-पाट्या एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता बिहार की युवा प्रतिभाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।

वहीं, सब-जूनियर राष्ट्रीय स्तर के कोच आरुष कुमार आजाद ने खिलाड़ियों पर पूरा विश्वास जताते हुए कहा कि बिहार के खिलाड़ी इस बार भी राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, खेल भावना और पूरी मेहनत के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।

जमुई में आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता बिहार के उभरते हुए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करेगी और आट्या-पाट्या खेल को राज्य में और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.