KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

25 मार्च से होगी हेमन ट्रॉफी का आगाज।

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने अपना घरेलू सत्र- 2022 का आगाज 25 मार्च से हेमन ट्रॉफी के माध्यम से करने जा रही है।

आज बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने कहा की प्राकृतिक आपदा की मार झेलने के बाद हम लोगों ने तय किया है कि जो खेल और खिलाड़ियों का नुकसान हुआ है उसकी भरपाई तो नहीं की जा सकती। परंतु बिहार क्रिकेट एसोसिएशन अपना घरेलू सत्र 2022 का आयोजन कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उसके अंदर की छुपी प्रतिभा को निखार सकता है।

इसीलिए बीसीए अपना घरेलू सत्र 2022 का आगाज 25 मार्च से हेमन ट्रॉफी के माध्यम से करने जा रही है जो बिहार के कुल 38 जिलों को 8 जोन में बांटकर करने जा रही है। जिसमें पूरी पारदर्शिता के साथ इस बार डिजिटल ऑनलाइन स्कोरिंग किया जाएगा और सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस आम -आवाम देख पाएंगे जो आने वाले दिनों में सीनियर वर्ग के विभिन्न फॉर्मेट में चयन का मूल आधार बन पाएगा।

इसी प्रकार से बिहार क्रिकेट एसोसिएशन अपना हर आयु वर्ग के घरेलू टूर्नामेंट आयोजित करेगी जिसका डिजिटल ऑनलाइन स्कोरिंग की जाएगी और परफॉर्मेंस के आधार पर सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों का विभिन्न फॉर्मेट में चयन का मूल आधार बनेगी।

क्योंकि ओपन ट्रायल के माध्यम से किसी भी फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों का चयन करने जैसी बातों का मैं पक्षधर नहीं रहा हूं।

लेकिन विगत 2 वर्षों से कोविड-19 जैसे वैश्विक प्राकृतिक महामारी के कारण समय आभाव और सीमित संसाधनों के कारण मजबूरी बस ओपन ट्रायल के माध्यम से बिहार टीम का गठन किया गया और बीसीसीआई द्वारा आयोजित विभिन्न फॉर्मेट में बिहार की टीम ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई और संतोषजनक प्रदर्शन भी रहा।

बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए हेमन ट्रॉफी का सफल आयोजन को लेकर बताया कि आगामी 25 मार्च से राज्य के कुल 8 जोन वेस्टर्न, मगध, अंगिका, पाटलिपुत्र, मिथिला, सेंट्रल, सीमांचल और शाहाबाद पर अंतर जिला मुकाबला 50-50 ओवरों का टर्फ विकेट पर खेला जाएगा।

सभी जोन के ऑब्जर्वर और स्कोरर की घोषणा 15 मार्च के बाद कर दी जाएगी।

जबकि वेस्टर्न जोन का इंचार्ज प्रकाश सिंह को बनाया गया है वहीं अंपायर आशीष सिन्हा और जसीम अहमद होंगे।

मगध जोन का इंचार्ज संजय सिंह और पुष्कर होंगे वहीं मनोहर कुमार और रवि कुमार अंपायर का दायित्व निभाएंगे।

अंगिका जोन का इंचार्ज आनंद मिश्रा को बनाया गया है वहीं नैयर अली और लक्ष्य मंथन को एंपायर की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

पाटलिपुत्र जोन का इंचार्ज विश्वास सिंह को बनाया गया जबकि अभय कुमार और संजीव तिवारी निर्णायक की भूमिका निभाएंगे।

मिथिला जोन का इंचार्ज हेमंत झा और पवन सिंह होंगे जबकि तरविंदर सिंह और सुभित कुमार निर्णायक मंडल होंगे।

सेंट्रल जोन का इंचार्ज मृत्युंजय कुमार वीरेश को बनाया गया जबकि सचिन कुमार और वेद प्रकाश अंपायर की भूमिका में होंगे।

सीमांचल ज़ोन का इंचार्ज मोहम्मद शमीम अहमद को बनाया गया जबकि राजीव कमल मिश्रा और सन्नी कुमार वर्मा को अंपायर की जिम्मेवारी सौंपी गई।

शाहाबाद जोन का इंचार्ज राकेश कुमार को बनाया गया जबकि आशुतोष कुमार और सुनील कुमार सिंह को अंपायर का दायित्व सौंपा गया।

हेमन ट्रॉफी का चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबला 6 अप्रैल को खेला जाएगा।

जबकि दोनों सेमीफाइनल मुकाबला 9 अप्रैल को खेला जाएगा।

वहीं हेमन ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 11 अप्रैल 2022 को खेला जाएगा।

 जिसके फलस्वरूप बिहार में खेल का सुंदर और सौहार्द वातावरण बनेगी साथ हीं साथ खेल और खिलाड़ियों का विकास होगा। वहीं खिलाड़ियों में संशय और लोगों को दिग्भ्रमित करने वाले असामाजिक तत्वों के मुंह पर ताला भी लग जाएगी।

बीसीए क्रिकेटिंग गतिविधियों को संचालित करने के लिए अधिकृत जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह ने कहा कि बीसीए टूर्नामेंट कमेटी को आश्वस्त करती है कि घरेलू सत्र- 2022 के विभिन्न आयोजनों होगी उसके लिए हर संभव मदद करने के लिए तत्पर और प्रयासरत है।

बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक सह प्रवक्ता कृष्णा पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विस्तृत जानकारी दी और कहा कि इस अवसर पर बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, बीसीए क्रिकेटिंग गतिविधियों को संचालित करने के लिए अधिकृत जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह, टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य प्रफुल्ल रंजन वर्मा, नितिन अभिषेक और विकास सिंह मौजूद थें ‌।

Read More

बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंची, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

पटना : 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मई 2026 तक ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

टीम के भुवनेश्वर पहुंचने पर बेसबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना खिलाड़ियों से मिले और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर संघ के सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार एवं सहायक सचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ऐसी है बिहार की टीम

बालक वर्ग की टीम में दिव्यांश सिंह, मनजीत राज, अमन कुमार, संतनु कुमार ठाकुर, शुभम यादव, उमंग यादव, रॉकी यादव, अमन राज, सतीश कुमार, हिमेश कुमार, आयुष कुमार, प्रथम् राज, अभिनव कुमार, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं। टीम के कोच संजीत कुमार, मोनू कुमार तथा सहायक कोच आदित्य कुमार यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Read More

सरदार पटेल सम्मान समारोह में कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग विजेता व उपविजेता टीमें भी होंगी सम्मानित

पटना, 20 मई। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 23 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में खेल, शिक्षा, कला समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Read More

सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट एवं सवेरा इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जून के दूसरे सप्ताह में होगी आयोजित

पटना। SP Sports Foundation की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। संस्था द्वारा सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता और सवेरा इंटर स्कूल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जून के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं 22 यार्ड्स, ऊर्जा स्टेडियम में खेली जाएंगी। जिसकी जानकारी पंकज मिश्रा ने दी है।

आयोजकों के अनुसार, इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा, जबकि कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। दोनों टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे।

इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्कूल अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि के अलावा आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9334101688, 9931421287, 9234455661 और 7903694427 पर संपर्क कर सकती हैं।

Read More

तपिश विकास के तूफानी अर्धशतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का फाइनल मुकाबला ट्रैंम्फैंट सीसी और बिहार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी की टीम 20 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा प्रियांशु कुमार सिंह ने 21, आकर्ष राज ने 12 और प्रिंस यादव ने 11 रन बनाए। टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस और अंकुश मुकेश राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। प्रिंस ने 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि अंकुश मुकेश राज ने 26 रन देकर 4 विकेट लिए। तपिश विकास को एक सफलता मिली।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 13.4 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो तपिश विकास रहे, जिन्होंने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। कृष्णा ने 23 रन का योगदान दिया। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। ट्रैंम्फैंट सीसी की ओर से प्रिंस यादव ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए तपिश विकास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, भाजपा मीडिया सेल की सागरिका चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जेपी मेहता तथा मोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बुके और शॉल भेंटकर किया।

सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

बेस्ट बेटसमैन— आर्यन अरविंद राज
बेस्ट बॉलर— अमन पासवान
बेस्ट विकेटकीपर—अभिनव आर्या
मैन आफ द सीरीज — प्रतीक सिन्हा
बेस्ट फिल्डर— वतन प्रकाश

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.