KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

मोहाली और विशाखापट्टनम के लिए रवाना हुई बिहार अंडर-19 पुरुष वर्ग और महिला वर्ग की टीम

पटना। बीसीसीआई द्वारा 28 सितंबर 2021 से आयोजित होने वाली घरेलू टूर्नामेंट अंडर-19 पुरुष वर्ग वीनू मांकड ट्रॉफी और अंडर-19 महिला वर्ग  एकदिवसीय टूर्नामेंट में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली 22 सदस्यीय अंडर-19 पुरुष व महिला वर्ग की टीम आज राजधानी पटना के जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा से मोहाली और विशाखापट्टनम के लिए वायुयान से रवाना हुई।

जहां पर 28 सितंबर 2021 को बिहार की पहली भिड़ंत आंध्रा प्रदेश के साथ होगी। जबकि 29 सितंबर 2021 को दूसरा मुकाबला उड़ीसा के साथ, 1 अक्टूबर को तीसरा मुकाबला उत्तर प्रदेश के साथ, 2 अक्टूबर को चौथा मुकाबला दिल्ली के साथ, वहीं इस पुल का पांचवा और अंतिम मुकाबला बिहार और  छत्तीसगढ़ के बीच मोहाली में खेला जाएगा। 

बिहार अंडर-19 पुरुष वर्ग टीम की जिम्मेदारी मुख्य कोच के रूप में प्रमोद कुमार सहित सहायक कोच राजेश दुबे, ट्रेनर सुमित कुमार व फिजियो सौरभ कुमार को सौंपी गई है। 

जबकि उड़ान भरने से पूर्व बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली अंडर-19 पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों के साथ बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने परिचय प्राप्त करने के पश्चात खिलाड़ियों का मुंह मीठा कराया और मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए जीत की अग्रिम बधाई दी साथ ही साथ खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा है कि आप बिहार का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं यह बहुत बड़ी बात है और खेल के क्षेत्र में इस प्रदेश का नाम आपके उत्कृष्ट खेल के ऊपर निर्भर करता है। इसलिए मेरी शुभकामना है कि आप सभी खिलाड़ी अपने-अपने प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली इस वीनू मांकड ट्रॉफी में शीर्ष स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

वहीं श्री पांडे ने कहा कि राकेश कुमार तिवारी जैसा अध्यक्ष बिहार क्रिकेट संघ को मिला है वो अपने आपमें एक गौरव का विषय है और मैं काफी नजदीक से देख रहा हूं कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बिहार में खेल और खिलाड़ियों के हित में सराहनीय कार्य हो रहा है जो आज मेरी आंखों के समक्ष प्रतिभावान खिलाड़ियों की एक लंबी कतार खड़ी है और आने वाले दिनों में बिहार में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए जो भी संभव हो पाएगा मैं अपनी ओर से पूरी ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का निरंतर प्रयास करता रहूंगा।

वहीं बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी खिलाड़ियों में असीम प्रतिभा है जिसके बलबूते आज आप सभी खिलाड़ी बीसीसीआई द्वारा मोहाली में आयोजित होने वाली वीनू मांकड ट्रॉफी में बिहार की ओर से टीम का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं और हमें आप सबों के ऊपर पूर्ण विश्वास है कि आप समस्त खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बिहार का नाम रोशन करेंगे। इसलिए मैं ईश्वर से आपके मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए अग्रिम जीत की बधाई देता हूं।

वहीं आज सर्वप्रथम  जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा पटना से 11:30 बजे कि इंडिगो फ्लाइट से महिला अंडर-19 की टीम विशाखापट्टनम के लिए उड़ान भरी। जहां 28 सितंबर 2021 से बीसीसीआई द्वारा वाइजैक विशाखापट्टनम में आयोजित होने वाली अंडर-19 विमेंस एकदिवसीय टूर्नामेंट में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी।

बीसीसीआई द्वारा आयोजित इस अंडर-19 विमेंस एकदिवसीय टूर्नामेंट में बिहार की पहली भिड़ंत 28 सितंबर को मध्य प्रदेश के साथ होगी। जबकि दूसरा मुकाबला 29 सितंबर को छत्तीसगढ़ के साथ, तीसरा मुकाबला 1 अक्टूबर को केरला के साथ, चौथा मुकाबला 2 अक्टूबर को हरियाणा के साथ और वहीं इस पूल का पांचवां और अंतिम मुकाबला 4 अक्टूबर को बिहार बनाम बड़ोदरा के बीच वाइजैक विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

जबकि उड़ान भरने से पूर्व महिला टीम को संबोधित करते हुए बीसीए क्रिकेटिंग गतिविधियों को संचालित करने के लिए अधिकृत जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह ने कहा है कि आप सभी खिलाड़ी अपने प्रतिभा के अनुरूप प्रदर्शन कर बिहार का नाम रोशन करें। आज मैं आप सबों को मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए जीत की अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।

इस अवसर पर बीसीए के सीईओ मनीष राज, जीएम एडमिन नीरज सिंह राठौर, जीएम धर्मवीर पटवर्धन, बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल सहित अन्य लोग मौजूद थें।

Read More

बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंची, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

पटना : 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मई 2026 तक ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

टीम के भुवनेश्वर पहुंचने पर बेसबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना खिलाड़ियों से मिले और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर संघ के सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार एवं सहायक सचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ऐसी है बिहार की टीम

बालक वर्ग की टीम में दिव्यांश सिंह, मनजीत राज, अमन कुमार, संतनु कुमार ठाकुर, शुभम यादव, उमंग यादव, रॉकी यादव, अमन राज, सतीश कुमार, हिमेश कुमार, आयुष कुमार, प्रथम् राज, अभिनव कुमार, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं। टीम के कोच संजीत कुमार, मोनू कुमार तथा सहायक कोच आदित्य कुमार यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Read More

सरदार पटेल सम्मान समारोह में कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग विजेता व उपविजेता टीमें भी होंगी सम्मानित

पटना, 20 मई। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 23 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में खेल, शिक्षा, कला समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Read More

सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट एवं सवेरा इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जून के दूसरे सप्ताह में होगी आयोजित

पटना। SP Sports Foundation की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। संस्था द्वारा सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता और सवेरा इंटर स्कूल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जून के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं 22 यार्ड्स, ऊर्जा स्टेडियम में खेली जाएंगी। जिसकी जानकारी पंकज मिश्रा ने दी है।

आयोजकों के अनुसार, इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा, जबकि कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। दोनों टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे।

इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्कूल अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि के अलावा आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9334101688, 9931421287, 9234455661 और 7903694427 पर संपर्क कर सकती हैं।

Read More

तपिश विकास के तूफानी अर्धशतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का फाइनल मुकाबला ट्रैंम्फैंट सीसी और बिहार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी की टीम 20 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा प्रियांशु कुमार सिंह ने 21, आकर्ष राज ने 12 और प्रिंस यादव ने 11 रन बनाए। टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस और अंकुश मुकेश राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। प्रिंस ने 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि अंकुश मुकेश राज ने 26 रन देकर 4 विकेट लिए। तपिश विकास को एक सफलता मिली।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 13.4 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो तपिश विकास रहे, जिन्होंने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। कृष्णा ने 23 रन का योगदान दिया। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। ट्रैंम्फैंट सीसी की ओर से प्रिंस यादव ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए तपिश विकास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, भाजपा मीडिया सेल की सागरिका चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जेपी मेहता तथा मोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बुके और शॉल भेंटकर किया।

सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

बेस्ट बेटसमैन— आर्यन अरविंद राज
बेस्ट बॉलर— अमन पासवान
बेस्ट विकेटकीपर—अभिनव आर्या
मैन आफ द सीरीज — प्रतीक सिन्हा
बेस्ट फिल्डर— वतन प्रकाश

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.