KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

बीसीए अध्यक्ष और कार्यकारी सचिव की पहल पर बीसीसीआई ने खिलाड़ियों का भुगतान शुरू किया

पटना। आज दिनांक 10 मई को बिहार क्रिकेट संघ के मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपने बयान के माध्यम से बताया है कि बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, कार्यकारी सचिव कुमार अरविंद सहित संघ के सभी पदाधिकारियों के अथक प्रयास से बीसीसीआई ने बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का मैच फीस का भुगतान शुरू कर दिया है।

इससे पहले कुछ असामाजिक तत्वों ने बीसीएल और बाद बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का मैच फीस का भुगतान को लेकर संघ की छवि को धूमिल करने की मंशा से हाय-तौबा मचाने का प्रयास किया था वैसे साजिशकर्ता व शरारती तत्वों की आज कलई खुल गई। 

जब बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी और कार्यकारी सचिव कुमार अरविंद की पहल पर बिहार के खिलाड़ियों का बीसीसीआई ने भुगतान शूरू कर दिया। 

लेकिन अब गेंद उनलोगों के पाले में है जो लोग आज तक खिलाड़ियों को दिग्भ्रमित कर उनके हित के लिए घड़ियाली आंसू बहाते फिरते हैं और अपनी झूठी शान बचाने के लिए बैंक मैनेजर को बरगला कर बिहार क्रिकेट संघ का अकाउंट बंद करवाया है।

अगर उन लोगों के दिल में थोड़ा सा भी बिहार में क्रिकेट का विकास और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य का परवाह और प्यार है तो बैंक खाते को चालु करवाने पर पहल करें। क्योंकि इसी खाते से खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफों को टीए-डीए का भुगतान होना है। 

कृष्णा पटेल ने आगे कहा कि यहां लोगों को घड़ियाली आंसू बहाने का तो बड़ा शौक है लेकिन वास्तविकता यह है कि इन लोगों को बिहार क्रिकेट और यहां के खिलाड़ियों से ज्यादा अपनी सत्ता प्यारी है। जिसकी चाहत में बिहार क्रिकेट और बिहारी क्रिकेटरों का भविष्य अंधकार में क्यों न चला जाए इससे वैसे लोगों का कोई लेना-देना नहीं है।

जो लोग बीसीएल के आयोजन की त्रुटियों पर उंगली उठाते हैं तो मैं मानता हूं कि बिहार में पहली बार इस प्रकार का बड़ा आयोजन शुरू किया गया और उसमें जाने-अनजाने में थोड़ी- बहुत गलतियां भी हुई और इसी गलतियों से कुछ सीखने  का अवसर भी प्राप्त हुआ है। लेकिन यह भी सच है कि बिहार के खिलाड़ियों के लिए यह एक बड़ा अवसर था। 

अगर आप इस टूर्नामेंट को क्रिकेट के नज़रिये से देखेंगे तो आपको यह एहसास होगा कि बिहार में पहली बार ऐसा अवसर मिला। जब बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ियों की प्रतिभा को देश-विदेश में देखा गया और अगर हम ऑफ द रिकार्ड बात करें तो टीवी पर बिहार के खिलाड़ियों का खेल देखकर कई बड़े नामचीन खिलाड़ियों ने यह कहकर प्रतिक्रिया दी है कि बिहार में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

अब बात करते हैं खिलाड़ियों के मैच फीस का भुगतान की तो एक बात समझ लें। अपनी गिरी हुई राजनीति का शिकार खिलाड़ियों को दिग्भ्रमित और उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर ना करें। पूरा संघ सिर्फ और सिर्फ खेल और खिलाड़ियों के हित लिए काम करता है। बिहार में यह कहकर भ्रम फैलाया गया था कि अध्यक्ष राकेश तिवारी खिलाड़ियों के भुगतान के लिए कोई पहल नहीं कर रहे हैं। 

लेकिन ऐसा बात नही था बीसीसीआई ने किसी भी स्टेट के खिलाड़ियों का भुगतान नहीं किया था। इसलिए यहां के खिलाड़ियों का भी भुगतान नहीं हुआ था। अब जो लोग इसपर हाय -तौबा मचा रहे थे वे जवाब दें कि बीसीसीआई ने किसके प्रयास से बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का भुगतान किया है। लेकिन कुछ लोग इतने बेशर्म हैं कि यह भी कहने में देर नहीं करेंगे कि मेरे प्रयास से खिलाड़ियों का भुगतान किया जा रहा है।

मैं एक बार पुनः आग्रह करता  हूं कि खेल और खिलाड़ियों के हित को देखते हुए अगर थोड़ा सा भी आप लोगों में नैतिकता बची हुई है और खिलाड़ियों की हक मारी नहीं चाहते हैं तो बैंक मैनेजर के समक्ष सदन द्वारा की गई कार्रवाई की असल दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए खुद को सरेंडर कर अकाउंट चालू कराने की पहल करें ।

Read More

बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंची, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

पटना : 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मई 2026 तक ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

टीम के भुवनेश्वर पहुंचने पर बेसबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना खिलाड़ियों से मिले और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर संघ के सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार एवं सहायक सचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ऐसी है बिहार की टीम

बालक वर्ग की टीम में दिव्यांश सिंह, मनजीत राज, अमन कुमार, संतनु कुमार ठाकुर, शुभम यादव, उमंग यादव, रॉकी यादव, अमन राज, सतीश कुमार, हिमेश कुमार, आयुष कुमार, प्रथम् राज, अभिनव कुमार, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं। टीम के कोच संजीत कुमार, मोनू कुमार तथा सहायक कोच आदित्य कुमार यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Read More

सरदार पटेल सम्मान समारोह में कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग विजेता व उपविजेता टीमें भी होंगी सम्मानित

पटना, 20 मई। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 23 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में खेल, शिक्षा, कला समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Read More

सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट एवं सवेरा इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जून के दूसरे सप्ताह में होगी आयोजित

पटना। SP Sports Foundation की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। संस्था द्वारा सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता और सवेरा इंटर स्कूल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जून के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं 22 यार्ड्स, ऊर्जा स्टेडियम में खेली जाएंगी। जिसकी जानकारी पंकज मिश्रा ने दी है।

आयोजकों के अनुसार, इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा, जबकि कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। दोनों टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे।

इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्कूल अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि के अलावा आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9334101688, 9931421287, 9234455661 और 7903694427 पर संपर्क कर सकती हैं।

Read More

तपिश विकास के तूफानी अर्धशतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का फाइनल मुकाबला ट्रैंम्फैंट सीसी और बिहार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी की टीम 20 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा प्रियांशु कुमार सिंह ने 21, आकर्ष राज ने 12 और प्रिंस यादव ने 11 रन बनाए। टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस और अंकुश मुकेश राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। प्रिंस ने 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि अंकुश मुकेश राज ने 26 रन देकर 4 विकेट लिए। तपिश विकास को एक सफलता मिली।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 13.4 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो तपिश विकास रहे, जिन्होंने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। कृष्णा ने 23 रन का योगदान दिया। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। ट्रैंम्फैंट सीसी की ओर से प्रिंस यादव ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए तपिश विकास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, भाजपा मीडिया सेल की सागरिका चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जेपी मेहता तथा मोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बुके और शॉल भेंटकर किया।

सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

बेस्ट बेटसमैन— आर्यन अरविंद राज
बेस्ट बॉलर— अमन पासवान
बेस्ट विकेटकीपर—अभिनव आर्या
मैन आफ द सीरीज — प्रतीक सिन्हा
बेस्ट फिल्डर— वतन प्रकाश

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.