KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

हर्षल पटेल के पंजे और डीविलियर्स की तूफानी पारी खेल आरसीबी ने मुम्बई इंडियंस को हराया

चेन्नई:- आरसीबी की टीम ने आईपीएल का बेहतरीन आगाज करते हुए पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए आरसीबी ने 20वें ओवर की अंतिम गेंद पर 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने धीमी शुरुआत की और बाद में रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया। रोहित शर्मा 19 रन बनाकर रन आउट हुए। यहाँ से क्रिस लिन ने डेब्यू मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़े। यादव बेहतर खेल रहे थे लेकिन 23 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हो गए। 

कुछ समय बाद क्रिस लिन भी बड़ा शॉट लगाकर अर्धशतक पूरा करने के प्रयास में 49 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने 35 गेंदों का सामना किया। हार्दिक पांड्या लय में दिख रहे थे लेकिन एक धीमी फुलटॉस पर हर्शल पटेल का शिकार बने और 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इशान किशन भी बेहतर बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन 19 गेंद पर 28 रन बनाकर वह भी चलते बने और मुंबई इंडियंस का कुल स्कोर 5 विकेट पर 145 रन हो गया। अंतिम ओवर में हर्षल पटेल ने क्रुणाल पांड्या (7) और किरोन पोलार्ड (7) को लगातार आउट कर मुंबई का स्कोर आगे नहीं बढ़ने दिया। उन्होंने मार्को जैनसन को भी इस ओवर में आउट कर अपने 5 विकेट पूरे किये।अंतिम ओवर में मुंबई ने सिर्फ एक रन बनाया और 4 विकेट गंवाए जिसमें एक रन आउट शामिल था। इस तरह टीम का कुल स्कोर 9 विकेट पर 159 रन रहा। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने तेज शुरुआत की। विराट कोहली के साथ ओपन करने के लिए वॉशिंगटन सुंदर आए और दोनों ने पहले विकेट के लिए 36 रन जोड़े। इसके बाद सुंदर 10 रन बनाकर आउट हो गए। रजत पाटीदार भी 8 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन विराट कोहली के साथ ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी बल्लेबाजी की। दोनों मिलकर स्कोर को 98 रन तक लेकर गए और इस साझेदारी की जसप्रीत बुमराह ने कोहली (33 रन 29 गेंद) को आउट कर तोड़ा। 

इसके बाद जैनसन ने ग्लेन मैक्सवेल (39 रन 28 गेंद) को आउट किया और इस ओवर में शाहबाज अहमद को भी 1 रन पर चलता किया। इस समय कुल स्कोर 5 विकेट पर 106 रन हो गया। डैन क्रिस्चियन खेलने के लिए आए लेकिन एक रन के निजी स्कोर पर बुमराह ने उन्हें पवेलियन भेज आरसीबी की मुश्किलें और बढ़ा दी। हालांकि एबी डीविलियर्स एक छोर पर खड़े थे और उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी शुरू करते हुए आरसीबी को तेजी से लक्ष्य के करीब तरफ पहुँचाया। अंत में वह दो रन लेने के प्रयास में 48 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हुए, डीविलियर्स ने 27 गेंद खेली। तब तक आरसीबी को अंतिम दो गेंदों पर 2 रन चाहिए थे जिसे हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज ने बनाकर 2 विकेट से टीम को जीत दिलाई।

Read More

बिहार कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग 2026: बिहार सेक्रेटेरिएट ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट

पटना: पटना के स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में चल रही बिहार कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग 2026 (सीजन-3) में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में बिहार सेक्रेटेरिएट ने एजी बिहार को 75 रनों से हराकर अंतिम चार में जगह सुनिश्चित कर ली। वहीं, समाचार लिखे जाने तक लीग का पहला सेमीफाइनल बीएसपीएचसीएल बनाम एफसीआई के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर बीएसपीएचसीएल ने 11।4 ओवर में 3 विकेट पर 87 रन बना कर खेल रही थी।

टॉस जीतकर एजी बिहार ने सेक्रेटेरिएट को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेक्रेटेरिएट ने लक्ष्य झा के शानदार 50, किरण यादव के 47, कप्तान अभय सिंह के 37 और कुमार गौरव के 26 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 193 रन बनाए।

जवाब में खेलने उतरी एजी बिहार की लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी 16।1 ओवर में 118 रन के स्कोर पर पूरी टीम आउट हो गई। एजी के लिए सर्वाधिक 38 रन विकेटकीपर बल्लेबाज अश्वनी कुमार ने बनाए। विजेता टीम के किरन यादव को साइंस व टेक्नोलॉजी के सचिव अभय कुमार सिंह ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया।

संक्षिप्त स्कोर
बिहार सेक्रेटेरिएट: 20 ओवर में 193/5, लक्ष्य झा 50, किरन यादव 47, अभय सिंह 37, कुमार गौरव 26, अतिरिक्त 18, आशीष 2/19, दिवन रेहान खान 2/34, गौतम कुमार 1/15।

एजी बिहार:16।1 ओवर में 118 रन पर आलआउट, अखिलेश शुक्ला 17, अश्विनी कुमार 38, आशीष कुमार 14, दिवान रेहान खान 18, राजेश कुमार राणा 12, अतिरिक्त 2, गोपाल 2/23, किरन यादव 1/29, मानव 2/27, अमन दीप 2/30, जीशु 1/8।

Read More
sakib hussain

गोपालगंज की मिट्टी से उठी रफ्तार, बिहार के Sakib Hussain ने IPL में ऐसे लिखी अपनी कहानी

Sakib Hussain: बिहार के गोपालगंज का एक लड़का आईपीएल के अपने डेब्यू मुकाबले में ही शानदार गेंदबाजी से दिल जीत लिया। इस तेज गेंदबाज को आर्थिक तंगी और सुविधाओं का अभाव भी नहीं रोक सका। बेटा तेज कदमों से दौड़ लगाते हुए 22 गज की पिच पर बल्लेबाजों के होश उड़ा सके, इसलिए मां ने अपने गहने बेचकर साकिब हुसैन को जूते दिलाए। उम्मीदों के बोझ के तले साकिब दबे नहीं, बल्कि ऐसा निखरे कि विश्व क्रिकेट उनके बारे में जानने को बेकरार है।

साकिब हुसैन के पिता किसान थे, तो आर्थिक तंगी हमेशा से ही रही। किसी तरह से घर का बस गुजारा हो जाया करता था। साकिब शुरुआत में भारतीय सेना में जाना चाहते थे। घर के पास बने सेना के मैदान में वह तैयारी करने के लिए जाते थे। हालांकि, जब वह क्रिकेट खेलते थे, तो उनकी गेंदबाजी में कुछ अलग ही बात नजर आती थी। दोस्तों ने इस खेल में करियर बनाने की सलाह दी और पिता का भी साथ मिला। टेनिस की गेंद से साकिब ने अपने करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे अपनी गेंदबाजी के दम पर नाम कमाने लगे।

जुते के लिए मां ने बेचे गहने

हालांकि, क्रिकेटर बनने का सफर इतना आसान नहीं था। जब लेदर की गेंद से गेंदबाजी शुरू की, तो अच्छे जूते की कमी महसूस हुई। क्रिकेट के प्रति बेटे का लगाव और जुनून को देखकर मां ने अपने गहने तक बेच दिए। इरफान पठान ने ‘जियोस्टार’ के साथ बात करते हुए बताया कि साकिब की मां ने उन्हें स्पाइक्स वाले जूते दिलाने के लिए गहने बेच दिए थे। मां के इस भरोसे पर साकिब एकदम खरे भी उतरे और उन्होंने जी-तोड़ मेहनत की।

Sakib Hussain ने 2024 में बिहार के लिए किया डेब्यू

बिहार के लिए साल 2024 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया और फिर साकिब ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 6 मुकाबलों में साकिब अब तक 16 विकेट निकाल चुके हैं। वहीं, 13 टी20 मुकाबलों में साकिब हुसैन ने 14 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल में साकिब की एंट्री साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में बतौर नेट गेंदबाज हुई थी। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 2024 में खरीदा था। हालांकि, साकिब को दोनों ही साल अपनी काबिलियत दिखाने का मौका नहीं मिला।

सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख में किया था टीम में शामिल

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के लिए हुए ऑक्शन में साकिब हुसैन को 30 लाख की बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल किया। 13 अप्रैल 2026 की तारीख साकिब के क्रिकेट करियर की ऐतिहासिक तारीख बन गई। ‘बिहार के लाल’ को वो मौका मिला, जिसकी तलाश वह लंबे समय से कर रहे थे। हाथ आए मौके को साकिब ने दोनों हाथों से भुनाया और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 24 रन देकर चार विकेट चटकाए।

स्लोअर गेंदों से बल्लेबाजों को किया परेशान

साकिब की गेंदबाजी में रफ्तार के साथ-साथ विविधता भी नजर आई। तेज गेंद के साथ-साथ साकिब के हाथों से निकलने वाली धीमी गेंद ने डेब्यू मुकाबले में बल्लेबाजों को खूब तंग किया। साकिब अगर डेब्यू मैच की तरह ही आईपीएल 2026 के पूरे सीजन में इसी तरह से छाप छोड़ने में सफल रहे, तो वह आने वाले वर्षों में भारतीय टीम की जर्सी में भी नजर आ सकते हैं।

Read More

रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में ईशान किशन एकेडमी की जीत, सीएबी रेड हारा

पटना, 16 अप्रैल। शौर्य कांत (4 विकेट), ज्ञानजय रंजन (नाबाद 16 रन) और संदीप जूनियर (नाबाद 33) के शानदार खेल की बदौलत ईशान किशन एकेडमी ने रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में 7 विकेट की शानदार जीत दर्ज की।

स्थानीय क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस ईशान क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए सीएबी रेड ने 17.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 66 रन बनाये। जवाब में ईशान किशन एकेडमी ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 70 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के शौर्यकांत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
सीएबी रेड : 17.2 ओवर में 66 रन पर ऑल आउट, रिषभ राज 17, अतिरिक्त 11, साहिल 2/8, यश राज 1/17, संदीप जूनियर 1/5, शौर्य कांत 4/7, रौनक राय 1/4

ईशान किशन एकेडमी : 18 ओवर में 3 विकेट पर 70 रन, ज्ञानजय रंजन नाबाद 16, संदीप जूनियर नाबाद 33, अनीस सिन्हा 1/6, मयंक कुमार 2/27.

Read More

बीएसपीएचसीएल का दमदार प्रदर्शन, जीएसटी पर 84 रन से बड़ी जीत

पटना: पटना के स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में चल रही बिहार कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग 2026 (सीजन-3) में बुधवार को खेले गए मुकाबले में बीएसपीएचसीएल ने शानदार खेल दिखाते हुए जीएसटी को 84 रनों से करारी शिकस्त दी। टीम की इस जीत में कप्तान मुकेश कुमार शर्मा की बेहतरीन पारी निर्णायक साबित हुई।

टॉस जीतकर जीएसटी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय उनके लिए भारी पड़ गया। बीएसपीएचसीएल के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। कप्तान मुकेश कुमार शर्मा ने नाबाद 73 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 28 गेंदों पर 6 छक्के और 7 चौके जड़े। उनके अलावा राजेश कुमार सिन्हा ने 42 रन और निखिलेश रंजन ने 23 रनों का अहम योगदान दिया। निर्धारित 20 ओवर में बीएसपीएचसीएल ने 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जीएसटी की ओर से शिवेंदू ने 3 विकेट लेकर कुछ हद तक रोक लगाने की कोशिश की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीएसटी की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। बीएसपीएचसीएल के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। पूरी टीम 16.5 ओवर में 112 रन पर सिमट गई। जीएसटी की ओर से दिलीप कुमार ने सर्वाधिक 47 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास समर्थन नहीं मिला।

गेंदबाजी में बीएसपीएचसीएल के प्रदीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं विष्णु शंकर और रवि रंजन ने 2-2 विकेट हासिल किए। कप्तान मुकेश कुमार शर्मा को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार राज्यपाल के एडीसी किरण यादव ने प्रदान कर सम्मानित किया।

संक्षिप्त स्कोर
बीएसपीएचसीएल: 20 ओवर में 196/5, संजय कुमार सिन्हा 13, राजेश कुमार सिन्हा 42, गौरव संजय कुमार 17, मुकेश कुमार शर्मा नाबाद 73, निखिलेश रंजन 23, अतिरिक्त 18, राजन सरोज 2/22, शिवेंदू 3/38.

जीएसटी: 16.5 ओवर में 112/10, दिलीप कुमार 47, अविनाश सिंह 16, सौरभ मिश्रा 15, अतिरिक्त 13 विष्णु शंकर 2/21, अनकेश 1/21, ​मुकेश कुमार शर्मा 1/25, प्रदीप 3/19, रवि रंजन 2/7.

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.