KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

कुलदीप को आईपीएल में दमदार प्रदर्शन का भरोसा, बस अपनी बारी की है इंतजार

पिछले कुछ समय में लय हासिल करने की कोशिश कर रहे बायें हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव को उम्मीद है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वह जल्द ही अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए मैदान में उतर कर अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

केकेआर को रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 38 रन से हार का सामना करना पड़ा। तीन मैचों में टीम की दूसरी हार के बाद मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने भी अंतिम 11 में बदलाव करने के संकेत दिये।

आईपीएल में 45 मैचों में 40 विकेट लेने वाले कलाई के इस वामहस्त स्पिनर ने ‘भाषा’ से विशेष बातचीत में कहा , ‘‘अभी सिर्फ तीन मैच हुए है। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही टीम (अंतिम-11) में मौका मिलेगा और मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगा।

कुलदीप ने कहा कि टीम से अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह के जुड़ने से उन्हें निजी तौर पर काफी फायदा हुआ और वह मानसिक रूप से मजबूत हुए है। कलाई के इस स्पिनर ने कहा, ‘‘ भज्जू पा (हरभजन) के टीम से जुड़ने के बाद मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है। मैं उनसे कई चीजें पूछता हूं। आपके साथ किसी अनुभवी खिलाड़ी के होने से फायदा होता है। वह मुझे कौशल सुधारने के साथ-साथ मानसिक तौर पर कैसे मजबूत होने के बारे में बताते है ।’’ 

भारत के लिए सात टेस्ट, 63 एकदिवसीय और 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले कुलदीप ने कहा कि केकेआर पूरी तरह से संपूर्ण है और जल्द ही टूर्नामेंट में वापसी करेगी। फ्रेंचाइजी ने हरभजन के साथ हरफनमौला शाकिब अल हसन को टीम में शामिल कर इसे और मजबूत बनाया है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप हमारी टीम को देखेंगे तो फेंचाइजी ने सभी जरूरतों को पूरी करने की कोशिश की है। टीम में हरभजन सिंह और शकिब अल हसन जैसे अनुभवी खिलाड़ी जुड़े है। हमारी टीम मजबूत है, बल्लेबाजी में भी हमारे पास अनुभव है। हम संपूर्ण टीम की तरह है।’’ 

पिछले दो मैचों में टीम की हार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियन्स के खिलाफ उनकी टीम को आराम से मैच खत्म करने की सोच का खामियाजा भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘मुंबई इंडियन्स के खिलाफ हमने मैच को आखिरी तक ले जाने का सोचा था , तो गलत साबित हुआ। सनराइजर्स हैदराबाद ने भी हमारे खिलाफ पहले मैच में यही गलती की थी। हमें लगा था कि आखिर तक मैच को ले जाएंगे तो आसानी से जीतेंगे लेकिन चेन्नई में बाद के ओवरों में बड़ा शॉट खेलना काफी मुश्किल था। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ चेन्नई की पिच धीमी है और यहां स्पिनरों को मदद मिल रही है। हमें आखिरी ओवरों की मुश्किल परिस्थितों का अंदाजा नहीं था। गेंद रूक कर आ रही थी और नये बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं थी। ’’ 

केकेआर का अगला मैच तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ है। कुलदीप ने माना कि चेन्नई की टीम पिछले सत्र के मुकाबले इस बार काफी मजबूत है।

उन्होंने कहा, ‘‘ चेन्नई की टीम इस बार अच्छा करेगी। पिछली बार उनके कुछ खिलाड़ी नहीं थे तो बेहतर संयोजन नहीं बन पाया था लेकिन इस बार उनके पास मजबूत टीम है। सुरेश रैना की वापसी से बल्लेबाजी और दमदार हुई है।’’ 

कुलदीप ने कहा कि उनकी टीम को घरेलू मैदान नहीं मिलने का भी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ कोई भी टीम घरेलू मैदान के मुताबिक खिलाड़ियों का चयन करती है। किसी भी टीम को घरेलू मैदान में खेलना रास आता है। हमारी टीम का मजबूत पक्ष बल्लेबाजी है और चेन्नई की पिच काफी धीमी है। ऐसे में रन बनाने में मुश्किल होती है।’’ 

एकदिवसीय विश्व कप 2019 से पहले टीम के सीमित ओवरों में टीम के नियमित सदस्य रहे कुलदीप ने कहा कि टीम से बार-बार अंदर बाहर होने का असर उनकी फार्म पर पड़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ लॉकडाउन के बाद आईपीएल से जब क्रिकेट शुरू हुआ तो मुझे कुछ फ्रेंचाइजी के लिए कुछ मैचों में मौका मिला कुछ में नहीं। टीम चयन का फैसला प्रबंधन का होता है। इसके बाद भारतीय टीम में भी संयोजन के कारण मुझे अधिक मौके नहीं मिले। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिर्फ एक मैच (एकदिवसीय) में मौका मिला। ’’ 

कुलदीप ने कहा, ‘‘ भारतीय टीम प्रबंधन उन से चीजों को साफ तौर पर बताया था। आप टीम के लिए खेलते है और संयोजन के मुताबिक प्रबंधन को जो सही लगता वह टीम में जगह पता है। इसमें कुछ सही या गलत नहीं होता है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘टीम में बार-बार अंदर बाहर होना खिलाड़ी के लिए मुश्किल होता है क्योंकि इससे उसका लय बिगड़ जाता है। मैं टीम के फैसले का सम्मान करता हूं और मौका मिलने- न मिलने के बारे में ज्यादा नहीं सोचता हूं।’’ 

ऑस्ट्रेलिया के बाद कुलदीप को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में एक टेस्ट और दो एकदिवसीय में मौका मिला लेकिन टेस्ट में वह ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर सकें और एकदिवसीय में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे।

खेल सामग्री और पोशाक बनाने वाली कंपनी एडिडास की ‘संभावनओं’ से जुड़े नये अभियान का हिस्सा बने कुलदीप ने कहा सकारात्मक सोचने से सपने सच होते है।

उन्होंने कहा, ‘‘ जब मैंने खेलना शुरू किया था तब मेरा सपना जिला स्तर पर खेलना था, फिर राज्य और देश के लिए खेलने का सपना हुआ और ये सारे सपने हकीकत में बदले। ऐसे में कुछ भी संभव है।’’

Read More

बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंची, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

पटना : 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मई 2026 तक ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

टीम के भुवनेश्वर पहुंचने पर बेसबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना खिलाड़ियों से मिले और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर संघ के सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार एवं सहायक सचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ऐसी है बिहार की टीम

बालक वर्ग की टीम में दिव्यांश सिंह, मनजीत राज, अमन कुमार, संतनु कुमार ठाकुर, शुभम यादव, उमंग यादव, रॉकी यादव, अमन राज, सतीश कुमार, हिमेश कुमार, आयुष कुमार, प्रथम् राज, अभिनव कुमार, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं। टीम के कोच संजीत कुमार, मोनू कुमार तथा सहायक कोच आदित्य कुमार यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Read More

सरदार पटेल सम्मान समारोह में कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग विजेता व उपविजेता टीमें भी होंगी सम्मानित

पटना, 20 मई। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 23 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में खेल, शिक्षा, कला समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Read More

सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट एवं सवेरा इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जून के दूसरे सप्ताह में होगी आयोजित

पटना। SP Sports Foundation की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। संस्था द्वारा सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता और सवेरा इंटर स्कूल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जून के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं 22 यार्ड्स, ऊर्जा स्टेडियम में खेली जाएंगी। जिसकी जानकारी पंकज मिश्रा ने दी है।

आयोजकों के अनुसार, इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा, जबकि कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। दोनों टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे।

इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्कूल अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि के अलावा आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9334101688, 9931421287, 9234455661 और 7903694427 पर संपर्क कर सकती हैं।

Read More

तपिश विकास के तूफानी अर्धशतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का फाइनल मुकाबला ट्रैंम्फैंट सीसी और बिहार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी की टीम 20 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा प्रियांशु कुमार सिंह ने 21, आकर्ष राज ने 12 और प्रिंस यादव ने 11 रन बनाए। टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस और अंकुश मुकेश राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। प्रिंस ने 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि अंकुश मुकेश राज ने 26 रन देकर 4 विकेट लिए। तपिश विकास को एक सफलता मिली।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 13.4 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो तपिश विकास रहे, जिन्होंने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। कृष्णा ने 23 रन का योगदान दिया। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। ट्रैंम्फैंट सीसी की ओर से प्रिंस यादव ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए तपिश विकास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, भाजपा मीडिया सेल की सागरिका चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जेपी मेहता तथा मोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बुके और शॉल भेंटकर किया।

सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

बेस्ट बेटसमैन— आर्यन अरविंद राज
बेस्ट बॉलर— अमन पासवान
बेस्ट विकेटकीपर—अभिनव आर्या
मैन आफ द सीरीज — प्रतीक सिन्हा
बेस्ट फिल्डर— वतन प्रकाश

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.