KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

आईपीएल में विकेटकीपर कप्तानों के चलन का श्रेय धोनी को : जोस बटलर

आईपीएल के मौजूदा सत्र में आठ में से चार टीमों की कमान विकेटकीपरों के हाथ में है और इंग्लैंड के विकेटकीपर तथा राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने इसका श्रेय महेंद्र सिंह धोनी को देते हुए कहा है कि युवा खिलाड़ी उनके नक्शेकदम पर चलना चाहते हैं ।

धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं जबकि पंजाब किंग्स ने पिछले सत्र में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को कप्तान बनाया । रॉयल्स ने संजू सैमसन को कप्तानी सौंपी तो श्रेयस अय्यर की चोट के कारण दिल्ली की कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे हैं ।

बटलर ने भाषा को दिये इंटरव्यू में कहा ,‘‘ विकेटकीपर कप्तानों के इस चलन का श्रेय धोनी और छठी इंद्री से लिये गए उनके फैसलों को जाता है । वह शानदार कप्तान रहा है और ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो उसकी सफलता को दोहराना चाहते हैं ।’’ 

उन्होंने कहा कि विकेट के पीछे से कप्तानी करने का अतिरिक्त फायदा मिलता है और उन्हें सैमसन के नेतृत्व में रॉयल्स से इस सत्र में अच्छे प्रदर्शन का विश्वास है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ विकेटकीपर विकेट के पीछे से पैनी नजर रख सकता है और इससे फैसले लेने में आसानी होती है । हमारे पास इस सत्र में काफी विविधता भरी टीम है जिसमें बेन स्टोक्स और क्रिस मौरिस जैसे हरफनमौला और नया कप्तान है । संजू लंबे समय से रॉयल्स का हिस्सा रहा है और काफी शांतचित्त इंसान है ।मुझे यकीन है कि उसकी कप्तानी में हम अपने खेल का लुत्फ उठाते हुए अच्छा प्रदर्शन करेंगे ।’’ 

इंग्लैंड के लिये 50 टेस्ट, 148 वनडे और 79 टी20 मैच खेल चुके बटलर ने कहा ,‘‘ स्टोक्स इस सत्र में हमारी टीम के लिये एक्स फैक्टर साबित होगा ।’’ 

उन्होंने यह भी कहा कि क्रिकेट निदेशक के तौर पर श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा के रॉयल्स से जुड़ने का काफी फायदा मिलेगा ।

बटलर ने कहा ,‘‘ वह महान खिलाड़ियों में से है जिनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल का अपार अनुभव है ।उन्हें पता है कि किससे क्या अपेक्षा करनी है और उनके होने से टीम को बहुत फायदा मिलेगा ।’’ 

नियमित कप्तान इयोन मोर्गन की गैर मौजूदगी में भारत के खिलाफ श्रृंखला के कुछ मैचों में कप्तानी करने वाले बटलर ने इसे सबक की तरह बताया ।

उन्होंने कहा ,‘‘भारत के खिलाफ भारत में खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है । भारत के कुछ युवा खिलाड़ियों ने इस श्रृंखला के जरिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया । भारत के खिलाफ खेलने और कप्तानी में मुझे खूब मजा आया और मैने अपने बारे में इससे काफी कुछ सीखा ।’’ 

आईपीएल के महानतम खिलाड़ियों के बारे में पूछने पर उन्होंने धोनी, सुरेश रैना और कीरोन पोलार्ड के नाम लिये । वहीं आईपीएल के इस सत्र में अंतिम चार के दावेदारों में उन्होंने रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स को रखा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ धोनी और रैना शुरू ही से खेल रहे हैं और सबसे ज्यादा मैन आफ द मैच रहे हैं । विदेशी खिलाड़ियों में पोलार्ड टी20 क्रिकेट का पुरोधा है । वह पहले सत्र से भले ही नहीं खेला हो लेकिन मुंबई इंडियंस के लिये काफी कामयाब रहा है । वह विदेशी खिलाड़ियों में ‘मिस्टर आईपीएल’ है।’’ 

महामारी के बीच भारत में आईपीएल खेलने की चुनौतियों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा ,‘‘ अब आपको उस ऊर्जा के बिना खेलने की आदत डालनी होगी जो दर्शक मैदान में लेकर आते हैं ।दबाव और रोमांच तो है लेकिन दर्शकों के शोर के रूप में नहीं ।’’

Read More

बिहार कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग 2026: बिहार सेक्रेटेरिएट ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट

पटना: पटना के स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में चल रही बिहार कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग 2026 (सीजन-3) में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में बिहार सेक्रेटेरिएट ने एजी बिहार को 75 रनों से हराकर अंतिम चार में जगह सुनिश्चित कर ली। वहीं, समाचार लिखे जाने तक लीग का पहला सेमीफाइनल बीएसपीएचसीएल बनाम एफसीआई के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर बीएसपीएचसीएल ने 11।4 ओवर में 3 विकेट पर 87 रन बना कर खेल रही थी।

टॉस जीतकर एजी बिहार ने सेक्रेटेरिएट को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेक्रेटेरिएट ने लक्ष्य झा के शानदार 50, किरण यादव के 47, कप्तान अभय सिंह के 37 और कुमार गौरव के 26 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 193 रन बनाए।

जवाब में खेलने उतरी एजी बिहार की लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी 16।1 ओवर में 118 रन के स्कोर पर पूरी टीम आउट हो गई। एजी के लिए सर्वाधिक 38 रन विकेटकीपर बल्लेबाज अश्वनी कुमार ने बनाए। विजेता टीम के किरन यादव को साइंस व टेक्नोलॉजी के सचिव अभय कुमार सिंह ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया।

संक्षिप्त स्कोर
बिहार सेक्रेटेरिएट: 20 ओवर में 193/5, लक्ष्य झा 50, किरन यादव 47, अभय सिंह 37, कुमार गौरव 26, अतिरिक्त 18, आशीष 2/19, दिवन रेहान खान 2/34, गौतम कुमार 1/15।

एजी बिहार:16।1 ओवर में 118 रन पर आलआउट, अखिलेश शुक्ला 17, अश्विनी कुमार 38, आशीष कुमार 14, दिवान रेहान खान 18, राजेश कुमार राणा 12, अतिरिक्त 2, गोपाल 2/23, किरन यादव 1/29, मानव 2/27, अमन दीप 2/30, जीशु 1/8।

Read More
sakib hussain

गोपालगंज की मिट्टी से उठी रफ्तार, बिहार के Sakib Hussain ने IPL में ऐसे लिखी अपनी कहानी

Sakib Hussain: बिहार के गोपालगंज का एक लड़का आईपीएल के अपने डेब्यू मुकाबले में ही शानदार गेंदबाजी से दिल जीत लिया। इस तेज गेंदबाज को आर्थिक तंगी और सुविधाओं का अभाव भी नहीं रोक सका। बेटा तेज कदमों से दौड़ लगाते हुए 22 गज की पिच पर बल्लेबाजों के होश उड़ा सके, इसलिए मां ने अपने गहने बेचकर साकिब हुसैन को जूते दिलाए। उम्मीदों के बोझ के तले साकिब दबे नहीं, बल्कि ऐसा निखरे कि विश्व क्रिकेट उनके बारे में जानने को बेकरार है।

साकिब हुसैन के पिता किसान थे, तो आर्थिक तंगी हमेशा से ही रही। किसी तरह से घर का बस गुजारा हो जाया करता था। साकिब शुरुआत में भारतीय सेना में जाना चाहते थे। घर के पास बने सेना के मैदान में वह तैयारी करने के लिए जाते थे। हालांकि, जब वह क्रिकेट खेलते थे, तो उनकी गेंदबाजी में कुछ अलग ही बात नजर आती थी। दोस्तों ने इस खेल में करियर बनाने की सलाह दी और पिता का भी साथ मिला। टेनिस की गेंद से साकिब ने अपने करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे अपनी गेंदबाजी के दम पर नाम कमाने लगे।

जुते के लिए मां ने बेचे गहने

हालांकि, क्रिकेटर बनने का सफर इतना आसान नहीं था। जब लेदर की गेंद से गेंदबाजी शुरू की, तो अच्छे जूते की कमी महसूस हुई। क्रिकेट के प्रति बेटे का लगाव और जुनून को देखकर मां ने अपने गहने तक बेच दिए। इरफान पठान ने ‘जियोस्टार’ के साथ बात करते हुए बताया कि साकिब की मां ने उन्हें स्पाइक्स वाले जूते दिलाने के लिए गहने बेच दिए थे। मां के इस भरोसे पर साकिब एकदम खरे भी उतरे और उन्होंने जी-तोड़ मेहनत की।

Sakib Hussain ने 2024 में बिहार के लिए किया डेब्यू

बिहार के लिए साल 2024 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया और फिर साकिब ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 6 मुकाबलों में साकिब अब तक 16 विकेट निकाल चुके हैं। वहीं, 13 टी20 मुकाबलों में साकिब हुसैन ने 14 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल में साकिब की एंट्री साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में बतौर नेट गेंदबाज हुई थी। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 2024 में खरीदा था। हालांकि, साकिब को दोनों ही साल अपनी काबिलियत दिखाने का मौका नहीं मिला।

सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख में किया था टीम में शामिल

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के लिए हुए ऑक्शन में साकिब हुसैन को 30 लाख की बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल किया। 13 अप्रैल 2026 की तारीख साकिब के क्रिकेट करियर की ऐतिहासिक तारीख बन गई। ‘बिहार के लाल’ को वो मौका मिला, जिसकी तलाश वह लंबे समय से कर रहे थे। हाथ आए मौके को साकिब ने दोनों हाथों से भुनाया और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 24 रन देकर चार विकेट चटकाए।

स्लोअर गेंदों से बल्लेबाजों को किया परेशान

साकिब की गेंदबाजी में रफ्तार के साथ-साथ विविधता भी नजर आई। तेज गेंद के साथ-साथ साकिब के हाथों से निकलने वाली धीमी गेंद ने डेब्यू मुकाबले में बल्लेबाजों को खूब तंग किया। साकिब अगर डेब्यू मैच की तरह ही आईपीएल 2026 के पूरे सीजन में इसी तरह से छाप छोड़ने में सफल रहे, तो वह आने वाले वर्षों में भारतीय टीम की जर्सी में भी नजर आ सकते हैं।

Read More

रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में ईशान किशन एकेडमी की जीत, सीएबी रेड हारा

पटना, 16 अप्रैल। शौर्य कांत (4 विकेट), ज्ञानजय रंजन (नाबाद 16 रन) और संदीप जूनियर (नाबाद 33) के शानदार खेल की बदौलत ईशान किशन एकेडमी ने रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में 7 विकेट की शानदार जीत दर्ज की।

स्थानीय क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस ईशान क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए सीएबी रेड ने 17.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 66 रन बनाये। जवाब में ईशान किशन एकेडमी ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 70 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के शौर्यकांत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
सीएबी रेड : 17.2 ओवर में 66 रन पर ऑल आउट, रिषभ राज 17, अतिरिक्त 11, साहिल 2/8, यश राज 1/17, संदीप जूनियर 1/5, शौर्य कांत 4/7, रौनक राय 1/4

ईशान किशन एकेडमी : 18 ओवर में 3 विकेट पर 70 रन, ज्ञानजय रंजन नाबाद 16, संदीप जूनियर नाबाद 33, अनीस सिन्हा 1/6, मयंक कुमार 2/27.

Read More

बीएसपीएचसीएल का दमदार प्रदर्शन, जीएसटी पर 84 रन से बड़ी जीत

पटना: पटना के स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में चल रही बिहार कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग 2026 (सीजन-3) में बुधवार को खेले गए मुकाबले में बीएसपीएचसीएल ने शानदार खेल दिखाते हुए जीएसटी को 84 रनों से करारी शिकस्त दी। टीम की इस जीत में कप्तान मुकेश कुमार शर्मा की बेहतरीन पारी निर्णायक साबित हुई।

टॉस जीतकर जीएसटी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय उनके लिए भारी पड़ गया। बीएसपीएचसीएल के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। कप्तान मुकेश कुमार शर्मा ने नाबाद 73 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 28 गेंदों पर 6 छक्के और 7 चौके जड़े। उनके अलावा राजेश कुमार सिन्हा ने 42 रन और निखिलेश रंजन ने 23 रनों का अहम योगदान दिया। निर्धारित 20 ओवर में बीएसपीएचसीएल ने 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जीएसटी की ओर से शिवेंदू ने 3 विकेट लेकर कुछ हद तक रोक लगाने की कोशिश की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीएसटी की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। बीएसपीएचसीएल के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। पूरी टीम 16.5 ओवर में 112 रन पर सिमट गई। जीएसटी की ओर से दिलीप कुमार ने सर्वाधिक 47 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास समर्थन नहीं मिला।

गेंदबाजी में बीएसपीएचसीएल के प्रदीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं विष्णु शंकर और रवि रंजन ने 2-2 विकेट हासिल किए। कप्तान मुकेश कुमार शर्मा को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार राज्यपाल के एडीसी किरण यादव ने प्रदान कर सम्मानित किया।

संक्षिप्त स्कोर
बीएसपीएचसीएल: 20 ओवर में 196/5, संजय कुमार सिन्हा 13, राजेश कुमार सिन्हा 42, गौरव संजय कुमार 17, मुकेश कुमार शर्मा नाबाद 73, निखिलेश रंजन 23, अतिरिक्त 18, राजन सरोज 2/22, शिवेंदू 3/38.

जीएसटी: 16.5 ओवर में 112/10, दिलीप कुमार 47, अविनाश सिंह 16, सौरभ मिश्रा 15, अतिरिक्त 13 विष्णु शंकर 2/21, अनकेश 1/21, ​मुकेश कुमार शर्मा 1/25, प्रदीप 3/19, रवि रंजन 2/7.

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.