KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

बीसीए वीनू मांकड अंडर-19 प्रतियोगिता की तैयारी में जुटा, 6 मार्च को होगी 8 ज़ोन पर ट्रायल

पटना:- आज बिहार क्रिकेट संघ ने बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली आगामी वीनू माकड़ अंडर-19 प्रतियोगिता में‌ बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम गठन को लेकर टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन श्री संजय सिंह द्वारा 8 जोन पर ट्रायल संपन्न करा कर 15 – 15 खिलाड़ियों का टीम गठन कर जोनल ट्रायल मैच करा कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर बिहार टीम का गठन करने की अनुशंसा पर सहमति जताते हुए कमेटी ऑफ मैनेजमेंट ने ट्रायल कराने का निर्णय लिया  है।

जिसकी जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने बताया कि बीसीसीआई द्वारा आगामी आयोजित होने वाली घोषित घरेलू टूर्नामेंट वीनू मांकड अंडर-19 में  बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम गठन को लेकर बीसीए कमेटी ऑफ मैनेजमेंट ने  8 केंद्रों पर जो ट्रायल कराने का निर्णय लिया है उसमें सभी जिला संघ के पदाधिकारी अपने अपने जिला से निबंधित 11-11 खिलाड़ीयों को अनुशंसित करेंगे। 

जिसका ट्रायल दिनांक 6 मार्च 2021 को प्रातः 9:00 बजे से निर्धारित अलग-अलग आठ केंद्रों पर होगी। सभी खिलाड़ी अनुशंसित पत्र के साथ जोनल ट्रायल इंचार्ज के समक्ष अपना रिपोर्ट कर ट्रायल में भाग लेंगे।

सभी 8 केंद्रों से 15- 15 खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें दो पूल में बांटकर पटना के मोइनुल हक स्टेडियम और जगजीवन स्टेडियम खगोल में ट्रायल मैच 8.03. 20 21 से 16.03. 20 21 तक खेला जाएगा।

जिनका ट्रायल जोन, ट्रायल स्थल और जोनल ट्रायल इंचार्ज निम्नलिखित इस प्रकार हैं:-

1) ट्रायल जोन मिथिला:-

 A) मुजफ्फरपुर

 B) मधुबनी

 C) दरभंगा

 D) शिवहर

E) सीतामढ़ी

 ट्रायल स्थल:-  मुजफ्फरपुर

ट्रायल इंचार्ज :- श्री उदय शंकर. संपर्क सूत्र:- 9431813345

 2) ट्रायल जोन मध्य :

 A) समस्तीपुर

 B) बेगूसराय

 C) खगड़िया

 D) सहारा

 E) सुपौल

  ट्रायल स्थल:-  खगड़िया

   ट्रायल इंचार्ज:- श्री सदानंद सिंह

संपर्क सूत्र:-.7004009889

 3) ट्रायल जोन सीमांचल:-

 A) किशनगंज

 B) अररिया

 C) पूर्णिया

 D) कटिहार

 E) मधेपुरा

  ट्रायल स्थल:-  पूर्णिया

ट्रायल इंचार्ज:-  श्री जयंत कुमार

संपर्क सूत्र:- 7542060444, 7903112535

 4) ट्रायल जोन  शाहाबाद :-

 A) औरंगाबाद

 B) रोहतास

 C) कैमूर

 D) बक्सर

 E) भोजपुर 

 ट्रायल स्थल :- कैमूर

ट्रायल इंचार्ज:- श्री राकेश कुमार

संपर्क सूत्र:- 7992211912

 5) ट्रायल जोन पश्चिमी:-

 A) सरन

 B) सीवान

 C) पूर्वी चंपारण

 D) पश्चिमी चंपारण

 E) गोपालगंज

 ट्रायल स्थल:-  वैशाली

ट्रायल इंचार्ज:- श्री प्रकाश 

संपर्क सूत्र:- .9852060200

 6) ट्रायल ज़ोन मगध:-

 A) शेखपुरा

 B) नवादा

 C) नालंदा

 D) गया

 ट्रायल स्थल:-  नवादा

ट्रायल इंचार्ज:- श्री मनीष कुमार

संपर्क सूत्र:- .9934084350

 7) ट्रायल जोन अंगिका:-

 A) भागलपुर

 B) जमुई

 C) बांका

 D) मुंगेर

 E) लखीसराय

 ट्रायल स्थल:-  भागलपुर

ट्रायल इंचार्ज:- श्री आनंद मिश्रा 

संपर्क सूत्र:- .9431825989

 8) ट्रायल जोन पाटलिपुत्र:-

 A) पटना

 B) अरवल

 C) जहानाबाद

 D) वैशाली

 ट्रायल स्थल:- पटना

ट्रायल इंचार्ज:- श्री प्रवीण कुमार प्रणवीर

संपर्क सूत्र:- 9748577562

Note:- 1) प्रत्येक जिले से अधिकतम 11 खिलाड़ी, जिसमें राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाड़ी भी सम्मिलित है उन्हीं खिलाड़ी को ट्रायल मैं भाग लेने की अनुमति दी जायेगी।

 जिला संघों के अधिकृत मेल द्वारा प्रेषित/अनुशंसित खिलाड़ी ही मान्य होगे। 

2) सभी जिला संघों के पदाधिकारियों  से अनुरोध है कि अपने -अपने जिले के पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ी (एक-एक) को चयनकर्ता के रूप में नाम अनुशंसित करें।

3) सभी आठ केंद्रों पर बीसीए अपना एक-एक सर्वेक्षक भी भेजेगी जो चयन प्रक्रिया में सम्मिलित रहेंगे।

4) ट्रायल तथा ट्रायल मैच में सफेद गेंद का प्रयोग होगा।

5)  कट ऑफ डेट

6) अनुशंसित अधिकतम 11 खिलाड़ियों तथा अनुशंसित एक पूर्व खिलाड़ी(चयनकर्ता) के नामों की सूचीjointsecretary@biharcricketassociation.com और biharcricketassociation.com पर दिनांक 4. 03. 2021 के शाम 7:00 बजे तक निश्चित रूप से भेजने की कृपा करें।

7)  जिलों द्वारा अनुशंसित 11 खिलाड़ी अपना कोविड-19  टेस्ट  रिपोर्ट के साथ जाना है।

8) बीसीए पोर्टल दिनांक 3.03 .2011 और 4.03. 2011 को शाम 6:00 बजे तक खुला रहेगा।

9) खिलाड़ी अपना जन्म प्रमाण पत्र साथ लेकर जाएं।

Read More

बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंची, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

पटना : 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मई 2026 तक ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

टीम के भुवनेश्वर पहुंचने पर बेसबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना खिलाड़ियों से मिले और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर संघ के सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार एवं सहायक सचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ऐसी है बिहार की टीम

बालक वर्ग की टीम में दिव्यांश सिंह, मनजीत राज, अमन कुमार, संतनु कुमार ठाकुर, शुभम यादव, उमंग यादव, रॉकी यादव, अमन राज, सतीश कुमार, हिमेश कुमार, आयुष कुमार, प्रथम् राज, अभिनव कुमार, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं। टीम के कोच संजीत कुमार, मोनू कुमार तथा सहायक कोच आदित्य कुमार यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Read More

सरदार पटेल सम्मान समारोह में कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग विजेता व उपविजेता टीमें भी होंगी सम्मानित

पटना, 20 मई। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 23 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में खेल, शिक्षा, कला समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Read More

सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट एवं सवेरा इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जून के दूसरे सप्ताह में होगी आयोजित

पटना। SP Sports Foundation की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। संस्था द्वारा सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता और सवेरा इंटर स्कूल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जून के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं 22 यार्ड्स, ऊर्जा स्टेडियम में खेली जाएंगी। जिसकी जानकारी पंकज मिश्रा ने दी है।

आयोजकों के अनुसार, इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा, जबकि कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। दोनों टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे।

इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्कूल अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि के अलावा आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9334101688, 9931421287, 9234455661 और 7903694427 पर संपर्क कर सकती हैं।

Read More

तपिश विकास के तूफानी अर्धशतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का फाइनल मुकाबला ट्रैंम्फैंट सीसी और बिहार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी की टीम 20 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा प्रियांशु कुमार सिंह ने 21, आकर्ष राज ने 12 और प्रिंस यादव ने 11 रन बनाए। टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस और अंकुश मुकेश राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। प्रिंस ने 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि अंकुश मुकेश राज ने 26 रन देकर 4 विकेट लिए। तपिश विकास को एक सफलता मिली।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 13.4 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो तपिश विकास रहे, जिन्होंने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। कृष्णा ने 23 रन का योगदान दिया। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। ट्रैंम्फैंट सीसी की ओर से प्रिंस यादव ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए तपिश विकास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, भाजपा मीडिया सेल की सागरिका चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जेपी मेहता तथा मोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बुके और शॉल भेंटकर किया।

सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

बेस्ट बेटसमैन— आर्यन अरविंद राज
बेस्ट बॉलर— अमन पासवान
बेस्ट विकेटकीपर—अभिनव आर्या
मैन आफ द सीरीज — प्रतीक सिन्हा
बेस्ट फिल्डर— वतन प्रकाश

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.