KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

राजेंद्र प्रसाद सिंह वीमेंस प्रीमियर लीग में भागलपुर बांबर्स ने लगाया जीत का ‘चौका’, गया ग्लैडिटर्स का विजय क्रम जारी

पटना:- राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में एसएसपीएल के तत्वावधान में खेली जा रही राजेंद्र प्रसाद सिंह वीमेंस प्रीमियर लीग के छठे दिन मंगलवार को खेले गए मैचों में भागलपुर बांबर्स और गया ग्लैडिटर्स ने जीत हासिल की। भागलपुर बांबर्स ने पटना पैंथर्स को 9 विकेट जबकि गया ग्लैडिटर्स ने मुजफ्फरपुर मूवर्स को 15 रनों से पराजित किया। 

अंक तालिका में अभी भागलपुर की टीम चार मैचों को जीत 8 अंक लेकर टॉप पर चल रही है। पटना पैंथर्स की टीम 6 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। उसे चार मैचों में तीन में जीत व एक में हार मिली है। गया की टीम 3 मैचों में 4 अंक लेकर तीसरे जबकि पूर्णिया चार मैचों में चार अंक लेकर चौथे नंबर पर है। 

पटना पैंथर्स बनाम भागलपुर बांबर्स

इस मैच में जीत हासिल कर भागलपुर बांबर्स ने जीत का ‘चौका’ लगाया जबकि पटना पैंथर के विजय क्रम पर ब्रेक लग गया। लीग के अंतर्गत मंगलवार को खेले गए पहले मैच में पटना पैंथर्स को भागलपुर बांबर्स के हाथों नौ विकेट की करारी हार खानी पड़ी। 

भागलपुर बांबर्स की निवेदिता भारती ने चार ओवर में चार रन देकर चार विकेट चटकाये। इसमें उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका। 

टॉस पटना पैंथर्स ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया पर उसके बल्लेबाज कप्तान के फैसले पर खरे नहीं उतरे और निवेदिता भारती की अगुआई में भागलपुर की ओर से की गई शानदार गेंदबाजी के आगे निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर मात्र 63 रन ही बना सकी। 

पटना की ओर से विशालक्षी ने 30 गेंदों में दो चौकों की मदद से 15 और शिखा सिंह ने 13 गेंदों में दो चौकों की मदद से 13 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे भी 15 रन बने। कप्तान रचना कुमारी और अनामिका राज बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। 

भागलपुर की ओर से निवेदिता भारती ने चार ओवर (1 मेडन) में चार रन देकर चार विकेट चटकाये। सोनी कुमारी ने 14 रन देकर 1, प्रगति सिंह 14 रन देकर 1 और श्रद्धा सक्सेना ने 5 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में भागलपुर बांबर्स ने 13.2 ओवर में एक विकेट पर 64 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। रुपा कुमारी ने नाबाद 13 और कप्तान हर्षिता भारद्वाज ने नाबाद 27 रन बनाये। 

पटना की ओर से रचना कुमारी ने 8 रन देकर 1 विकेट चटकाये। भागलपुर बांबर्स की निवेदिता भारती प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर रहीं। भागलपुर की हीं हर्षिता भारद्वाज को बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड दिया गया।  सबों को जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, प्रारंभिका स्कूल के निदेशक सुमित प्रकाश और पूर्व रणजी प्लेयर व लेवल ए कोच पवन कुमार ने पुरस्कृत किया। 

गया ग्लैडिटर्स बनाम मुजफ्फरपुर मूवर्स

गया ग्लैडिटर्स ने मुजफ्फरपुर मूवर्स को 15 रनों से हरा कर राजेंद्र प्रसाद सिंह वीमेंस प्रीमियर लीग में अपना विजय क्रम जारी रखा।  

राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में चल रही इस लीग के अंतर्गत मंगलवार को खेले गए दूसरे मैच में टॉस मुजफ्फरपुर मूवर्स ने जीता और गया को बल्लेबाजी का न्योता दिया। गया ने पहले बैटिंग करते हुह निर्धारित 20  ओवर में सात विकेट पर 116 रन बनाये। दीपा कुमारी ने 24 गेंदों में दो चौकों की मदद से 15,सना अली ने 42 गेंदों में चार चौकों की मदद से 34, वैदही यादव ने 8 गेंदों में एक चौका व 1 छक्का की मदद से 12, याशिता सिंह ने 18 गेंदों में दो चौकों की मदद से 19 रन बनाये। साक्षी जायसवाल ने 13 गेंदों में 1 चौका व 1 छक्का की मदद से 16 रन बनाये। अतिरिक्त से 11 रन बने। 

मुजफ्फरपुर मूवर्स की ओर से अनु कुमारी ने 24 रन देकर 2, कुमारी निष्ठा ने 27 रन देकर 1 विकेट चटकाये। चार प्लेयर रन आउट हुईं। 

जवाब में मुजफ्फरपुर मूवर्स की ओर टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 101 रन ही बना सकी। आर्यन सेठ ने 36 गेंदों में 16,कप्तान अनु कुमारी ने 23 गेंदों में 1 चौका की मदद से 15, संध्या वर्मा ने 10 गेंदों में 1 चौका की मदद से 12, अन्या राज ने 6 गेंदों में 1 चौका की मदद से 6 रन बनाये। 

गया ग्लैडिटर्स की ओर से याशिता सिंह ने 17 रन देकर 1,साक्षी जायसवाल ने 9 रन देकर 1, शालू सिंह राठौर ने 24 रन देकर 2 और पूजा कुमारी ने 15 रन देकर दो विकेट चटकाये। 

गया ग्लैडिटर्स के साक्षी जायसवाल को प्लेयर ऑफ द मैच, सना अली को बेस्ट बैट्समैन जबकि मुजफ्फरपुर मूवर्स की अनु कुमारी को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया। ओरेंज कैप अभी भागलपुर बांबर्स की प्रीति कुमारी जबकि औरेंज कैप भागलपुर की निवेदिता भारती के पास है। सबों को पूर्व महिला क्रिकेटर तेजस्विता श्रीवास्तव (मुनमुन), ट्रांसपोर्ट कमेटी के चेयरमैन रौशन कुमार और लीग संयोजक शाह फहद यासीन ने पुरस्कृत किया। 

संक्षिप्त स्कोर

पटना पैंथर्स : 20 ओवर में 8 विकेट पर 63 रन,  विशालक्षी 15 रन, शिखा सिंह 13 रन, अतिरक्त 15 रन, सोनी कुमारी 1/14, प्रगति सिंह 1/14,निवेदिता भारती 4/4,श्रद्धा सक्सेना 1/5

भागलपुर बांबर्स : 13.2 ओवर में 1 विकेट पर 64 रन, रुपा कुमारी नाबाद 13 रन, हर्षिता भारद्वाज नाबाद 27 रन, रचना कुमारी 1/8

दूसरा मैच

गया ग्लैडिटर्स : 20 ओवर में सात विकेट पर 116 रन, दीपा कुमारी 15 रन, सना अली 34 रन, वैदही यादव 12 रन, याशिता सिंह 19 रन, साक्षी जायसवाल नाबाद 16 रन, अतिरिक्त 11 रन,  अनु कुमारी 2/24,कुमारी निष्ठा 1/27, रन आउट-4

मुजफ्फरपुर मूवर्स : 20 ओवर में नौ विकेट पर 101 रन आर्यन सेठ 16 रन, अनु कुमारी 15 रन, संध्या वर्मा 12 रन, अतिरिक्त- 36 रन, याशिता सिंह 1/17, साक्षी जायसवाल 1/9,शालू सिंह राठौर 2/24, पूजा कुमारी 2/15

Read More

सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार ने किया कमेटी का विस्तार, नितिन कुमार बने उपाध्यक्ष

पटना। सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार ने संगठन को मजबूत बनाने और राज्य में सॉफ्टबॉल क्रिकेट के विकास को गति देने के उद्देश्य से अपनी प्रदेश कमेटी का विस्तार किया है। इस क्रम में नितिन कुमार को एसोसिएशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि 30 जुलाई से हाजीपुर में आयोजित होने वाली द्वितीय यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रदेश कमेटी, जिला इकाइयों एवं आयोजन समिति के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है, ताकि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नितिन कुमार के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और बिहार में सॉफ्टबॉल क्रिकेट के विस्तार को नई गति प्राप्त होगी। साथ ही राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को इस खेल से जोड़ने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल की जाएगी।

नवनियुक्त उपाध्यक्ष नितिन कुमार ने नियुक्ति पर एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता राज्य के सभी जिलों में सॉफ्टबॉल क्रिकेट को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना होगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों और खिलाड़ियों के सहयोग से इस खेल को नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि हाजीपुर में आयोजित होने वाली द्वितीय यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 में देश के विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेंगी। इस आयोजन को लेकर एसोसिएशन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

 

Read More

रेयर विंडो कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का भव्य समापन, केटीसीए दीघा बनी चैंपियन

पटना, 19 जुलाई 2026: रेयर विंडो रेस्टोरेंट, बोरिंग रोड, पटना के बैंक्वेट हॉल में आयोजित रेयर विंडो कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। टूर्नामेंट का आयोजन खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी (KTCA), दीघा द्वारा किया गया।

फाइनल मुकाबले में मिथिला क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केटीसीए दीघा ने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 101 रन बनाए। टीम की ओर से प्रवीण कुमार सिंह ने शानदार 61 रन बनाए, जबकि अमन ने 23 रनों का योगदान दिया। मिथिला क्रिकेट अकादमी की ओर से अंकित ठाकुर ने 3 विकेट, पार्थ कुमार ने 2 विकेट और सचिन ने 1 विकेट हासिल किया।

102 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिथिला क्रिकेट अकादमी की टीम निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर केवल 50 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मणिकर्णिका ने 21 और सौरव प्रसाद ने 13 रन बनाए। केटीसीए दीघा की ओर से अमन केसरी ने 3 विकेट, जैक बट्टू ने 2 विकेट और प्रवीण कुमार सिंह ने 2 विकेट चटकाए। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर केटीसीए दीघा ने 51 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रवीण कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) की गवर्निंग काउंसिल के संयोजक ज्ञानेश्वर गौतम थे। उनके साथ राहुल पाठक एवं रेयर विंडो के एमडी निहाल राज विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर टूर्नामेंट के संयोजक मुकेश कुमार को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान क्रिकेट और आयोजन में विशेष योगदान देने वाले कमल कुमार, जितेंद्र जी, छोटू और अजय कुमार को सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के अंपायर कुंदन और हिमांशु, स्कोरिंग एवं तकनीकी सहयोग के लिए राकेश कुमार और पंकज कुमार, लाइव स्ट्रीमिंग पार्टनर तथा प्रेस प्रतिनिधि सुरेश मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। महिला क्रिकेट में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हर्षिका और श्रेया को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

प्रमुख पुरस्कार

  • मैन ऑफ द सीरीज: प्रवीण कुमार सिंह (केटीसीए दीघा)
  • सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज (Best Batsman): प्रवीण कुमार सिंह (केटीसीए दीघा)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज (Best Bowler): अंकित (कमल 11, बेगूसराय)
  • गेम चेंजर अवॉर्ड: अमन केसरी (केटीसीए दीघा)
  • सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक (Best Fielder): पार्थ कुमार
  • प्रॉमिसिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: शैलेश, कान्हा एवं ओम

विजेता टीम केटीसीए दीघा को ₹15,000 तथा उपविजेता मिथिला क्रिकेट अकादमी को ₹7,500 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को सनहिट स्पोर्ट्स ने किट बैग भी दिए गए।

आयोजन समिति ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति ने रेयर विंडो, महाकाल ज्वेलर्स, लक्षिका इंडस्ट्रीज तथा गैस्ट्रो एंड इंडोस्कोपी सेंटर को विशेष धन्यवाद दिया। टूर्नामेंट के मीडिया पार्टनर ‘क्रीड़ा न्यूज’ की भी आयोजन को व्यापक पहुंच दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके लिए समिति ने विशेष आभार व्यक्त किया।

समारोह के अंत में आयोजन समिति ने खिलाड़ियों, अतिथियों, अंपायरों, मीडिया प्रतिनिधियों, सहयोगियों, प्रायोजकों और दर्शकों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में टूर्नामेंट को और अधिक भव्य स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया।

Read More

देव और विवेक के दम पर स्काई स्पोर्ट्स व सीएबी पहुंची सेमीफाइनल में

पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट इंटीरियर एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड प्रायोजित 8वें बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में स्काई स्पोर्ट्स और क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पहले क्वार्टरफाइनल में स्काई स्पोर्ट्स ने श्रीराम खेल मैदान को 93 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्काई स्पोर्ट्स ने 21 ओवर में दो विकेट पर 153 रन बनाए। टीम की ओर से देव ने 59 गेंदों पर 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 74 रन की शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने। आयुष बसौटिया ने नाबाद 25 और सार्थक ने नाबाद 15 रन का योगदान दिया। जवाब में श्रीराम खेल मैदान की टीम 15.4 ओवर में 60 रन पर सिमट गई। स्काई की ओर से मानव ने चार विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

दूसरे क्वार्टरफाइनल में क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने ट्रायम्फैंट सीसी को 18 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएबी ने 21 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए। विवेक कुमार ने 53 गेंदों पर चार चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन की विस्फोटक पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। शिवम सम्राट ने 22 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रायम्फैंट सीसी की टीम 21 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गई। अभिजीत राज ने 29 और अर्पित राज ने 20 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। सीएबी की ओर से राहुल और रेयान झा ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया।

संक्षिप्त स्कोर

स्काई स्पोर्ट्स: 21 ओवर में 153/2 (देव 74, आयुष बसौटिया नाबाद 25, सार्थक नाबाद 15, अतिरिक्त 29; अंकुश 1/11, पृथ्वी 1/32)।

श्रीराम खेल मैदान: 15.4 ओवर में 60 ऑलआउट (अतिरिक्त 40; मानव 4/8, बंकू 1/8, अनिल 1/3, मिसाब 1/1, अंश 1/1, सार्थक 1/1)।

क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार: 21 ओवर में 149/6 (विवेक कुमार नाबाद 88, शिवम सम्राट 22, आदर्श आनंद 15, अतिरिक्त 14; मयंक 2/21, प्रियाशु यादव 2/25, समर 1/52, आदर्श 1/14)।

ट्रायम्फैंट सीसी: 21 ओवर में 131 ऑलआउट (अभिजीत राज 29, अर्पित राज 20, आदित्य राज 20, प्रियांशु यादव 15, दक्ष पांडे 11, समर नाबाद 12, अतिरिक्त 11; राहुल 3/30, रेयान झा 3/15, शुभम 2/19, आर्यन 1/32)।

Read More

रूपक कुमार बने लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व दिल्ली प्रदेश प्रभारी

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अहम फैसला लेते हुए राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं इंटरनेशनल बेसबॉल खिलाड़ी रूपक कुमार को राष्ट्रीय महासचिव एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शंकर शर्मा (लंकेश) ने की।

पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, रूपक कुमार ने संगठन में अपनी सक्रिय कार्यशैली, अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व क्षमता से अलग पहचान बनाई है। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी और पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि उनके अनुभव और कार्यकुशलता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा दिल्ली प्रदेश में पार्टी के विस्तार को गति मिलेगी।

नई जिम्मेदारी मिलने पर रूपक कुमार ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

 

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.