KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे ◆ 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया ◆ 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
◆
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

पटना, गया, कैमूर, औरंगाबाद, सहरसा, मधुबनी, जमुई, भागलपुर, पूर्णिया, किशनगंज, नवादा, बेगूसराय, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सिवान और सारण ने जीता मुकाबला

पटना:- बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित अंतर जिला टी-20 टूर्नामेंट निर्धारित सभी 8 जोन पर दो-दो मुकाबला खेला गया। जिसकी जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने बताया कि आज खेले गए विभिन्न मुकाबलों में पटना ने जहानाबाद को 7 विकेट से, गया ने अरवल को चार विकेट से, कैमूर ने बक्सर को 7  विकेट से, औरंगाबाद ने भोजपुर को 5 विकेट से, सहरसा ने सुपौल को 5 विकेट से, मधुबनी ने मधेपुरा को 9 विकेट से, जमुई ने मुंगेर को 16 रन से, भागलपुर ने लखीसराय को आठ विकेट से, पूर्णिया ने अररिया को 24 रन से, किशनगंज ने कटिहार को 59 रन से, नवादा ने खगरिया को 46 रन से, बेगूसराय में शेखपुरा को 46 रन से, गोपालगंज ने सीतामढ़ी को 5 विकेट से,पूर्वी चंपारण ने पश्चिमी चंपारण को 101 रनों से, सिवान ने वैशाली को 6 विकेट से और शरण ने मुजफ्फरपुर को 7 रन से पराजित किया।

मगध जोन :- गया कॉलेज गया के खेल परिसर में आज सुबह प्रथम मुकाबला पटना और जहानाबाद के बीच खेला गया। जहानाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 139 रन बनाए। जिसमें जहानाबाद की ओर से पीयूष कमल ने 26 रन, सैयद सैफुल्ला ने 27 रन और सौरव सुमन ने 21 रनों का योगदान दिया। पटना के गेंदबाज रणजी क्रिकेटर समर कादरी ने 24 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी रणजी क्रिकेटरों से सुसज्जित पटना  टीम के रणजी क्रिकेटर इंद्रजीत के नाबाद 67 रन की पारी और हर्ष राज के 32 रनों की उपयोगी पारी के सहारे 18.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर 142 रन बनाए और इस मैच को अपनी झोली में डाल लिया। आकर्षक पारी खेलने वाले इंद्रजीत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

आज का दूसरा मुकाबला और अरवल और गया के बीच खेला गया जिसमें अरवल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 142 रन बनाए।ऋषभ याजी ने 42 रन, अश्वनी कुमार सिंह ने 35 रन और प्रवीण कुमार ने नाबाद 20 रनों का योगदान दिया। गया की ओर से गौरव ने 28 रन देकर सर्वाधिक दो विकेट अर्जित किए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गया की टीम ने मंगल मेहरूर के 62 रनों की अर्धशतकीय पारी, राकेश तिवारी के नाबाद 40 रन और निक्कू के नाबाद 20 रन की उपयोगी पारी के सहारे 19.5 ओवरों में 6 विकेट खोकर 146 रन बनाकर इस मैच को अपने नाम कर लिया। अरवल की ओर से प्रवीण कुमार सिंह ने 27 रन देकर सर्वाधिक 3 सफलता जबकि मनमोहन ने 33 रन देकर 2 सफलता हासिल की। मंगल महरुर को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

शाहाबाद जोन :-  महाराजा कॉलेज आरा के खेल मैदान में आज सुबह प्रथम मुकाबला बक्सर और कैमूर के बीच  खेला गया। जिसमें कैमूर ने बक्सर को 7 विकेट से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बक्सर ने बसु मित्रा के 34 रन, सौरभ चौबे के 18 रन और रतन कुमार के नाबाद 13 रन की पारी के सहारे निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 93 रन बनाए। कैमूर के गेंदबाज आशीष 20/02, भानु प्रताप पटेल 14/02 और विकास कुमार पटेल 22/02 सफलताएं हासिल की।

जवाब में कैमूर ने 13.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर राहुल चौबे के 54 रन की अर्धशतकीय पारी और गोपाल राय के नाबाद 14 रनों की उपयोगी पारी के सहारे 97 रन बनाकर इस मैच को अपने नाम कर लिया। बक्सर की ओर से बसु मित्रा एकमात्र सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 27 रन देकर दो सफलताएं हासिल की। राहुल चौबे को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

आज का दूसरा मुकाबला भोजपुर और औरंगाबाद के बीच खेला गया। जिसमें औरंगाबाद में भोजपुर को 5 विकेट से पराजित किया। भोजपुर में निर्धारित 20 ओवरों में मुकेश राय के नाबाद 43 रन और पुरुषोत्तम कुमार के 49 रनों की उपयोगी पारी के सहारे 6 विकेट खोकर 146 रनों का स्कोर खड़ा किया। औरंगाबाद की ओर से करन राज ने 26 रन देकर सर्वाधिक दो सफलताएं अर्जित की।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी औरंगाबाद की टीम विपिन सौरभ के 63 रनों की अर्धशतकीय पारी और रंजीत कुमार के नवाद 31 रनों की पारी के सहारे 18.4 ओवरों में 5 विकेट खोकर 150 रन बनाकर इस मैच को अपने नाम कर लिया। भोजपुर की ओर से बिट्टू भारती 32/02 और अंकित राज 20/02 सफलताएं अर्जित किया। विपिन सौरव को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

मिथिला जोन:- पंडोल हाई स्कूल मधुबनी के खेल मैदान पर आज सुबह प्रथम मुकाबला सुपौल और सहरसा के बीच खेला गया। जिसमें सुपौल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 150 रन बनाए। कमला उद्दीन 70 रन, गौरव ने 26 रन और मोनू सिंह ने 22 रनों का योगदान दिया। सहरसा की ओर से कृष्ण मोहन सिंह ने 15 रन देकर दो सफलता हासिल की।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहरसा की टीम ने अनिकेत 42 रन,अंशु सिंह के नाबाद 64 रनों की आकर्षक पारी और कृष्ण मोहन सिंह के नाबाद 16 रनों की पारी के सहारे 18 ओवरों में 5 विकेट खोकर 151 रन बनाकर इस मैच को 5 विकेट से जीत कर अपने नाम कर लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अंशु सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

आज का दूसरा मुकाबला मधेपुरा और मधुबनी के बीच खेला गया। जिसमें मधुबनी ने मधेपुरा को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। मधेपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में आदर्श सिंह 12/04,  प्रेम प्रियांक 13/03 और नीरज कुमार 12/02 की घातक गेंदबाजी के सामने 76 रन पर पूरी टीम घुटने टेक दिए। गौरव राज ने 25 रन और अमित कुमार ने 13 रनों का योगदान दिया।

मधुबनी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए  11 ओवरों में 1 विकेट खोकर संजय यादव के नाबाद 44 रन और शेखर के नाबाद 19 रन की उपयोगी पारी के सहारे 78 रन बनाकर इस मैच को जीत लिया। आदर्श सिंह को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।

अंगिका जोन :- आज सैंडिस कंपाउंड भागलपुर में सुबह का प्रथम मुकाबला जमुई और मुंगेर के बीच खेला गया। जिसमें जमुई ने मुंगेर को 16 रनों से पराजित किया।

जमुई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में संदीप रावत के 39 रन, प्रिंस के नाबाद 29 रन और सुमित व शिव सिन्हा के 20 – 20 रनों की उपयोगी पारी के सहारे 8 विकेट खोकर 146 रन बनाए। मुंगेर की ओर से अविनाश ने 30/03, सुमित ने 19/02 और विकास ने 25/02 विकेट अपनी झोली में डाले।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम 18.1 ओवरों में 130 रन पर सिमट गई। मुंगेर की ओर से सैयद गुलरेज ने 31 रन, हर्ष कुमार ने 39 रन का योगदान दिया।जमुई के गेंदबाज प्रिंस 25/03 और धनंजय, मयंक, सत्यवीर ने 2 -2 विकेट अपनी झोली में डालने में सफल रहे। प्रिंस को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

आज का दूसरा मुकाबला लखीसराय और भागलपुर के बीच खेला गया जिसमें भागलपुर ने लखीसराय को 8 विकेट से पराजित किया। लखीसराय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में नीरज शर्मा के 68 रनों की अर्धशतकीय पारी के सहारे 9 विकेट खोकर 115 रन बनाए। भागलपुर के गेंदबाज सूर्या ने 14 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट जबकि अभिषेक कुमार ने किस रन देकर 2 सफलताएं हासिल की।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भागलपुर की टीम 13.5 ओवरों में 2 विकेट खोकर 116 रन बनाकर इस मैच को अपने नाम कर लिया। जिसमें गौरव भैया ने 38 रन, बासुकीनाथ मिश्रा ने 31 रन जबकि विकास यादव ने नाबाद 21 रनों का योगदान दिया। लखीसराय की ओर से गोविंद देव 46 रन देकर दो सफलताएं अपनी झोली में डाले। सूर्या को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

सीमांचल जोन :- डी. एस. ए. पूर्णिया के खेल मैदान पर आज सुबह प्रथम मुकाबला पूर्णिया और अररिया के बीच 18 – 18 ओवरों का खेला गया। जिसमें पूर्णिया ने अररिया को 24 रनों से पराजित किया। पूर्णिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। जिसमें कुमार ने 37 रन, अभिषेक बाबू ने 32 रन और शिशिर साकेत ने 24 रनों का योगदान दिया। अररिया के गेंदबाज नवनीत किसलय 35/03 और अभिषेक कुमार 31/02 सफलताएं हासिल की।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी अररिया की टीम सैफ खान की घातक गेंदबाजी 30/04, आकिब रेजा 11/02 और नवीन के 32/02 के सामने 18 ओवरों में 9 विकेट खोकर 115 रन ही बना सकी। जिसमें देव झा ने 23 रन और मुशादिक ने नाबाद 18 रनों का योगदान दिया। सैफ खान को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

आज का दूसरा मुकाबला किशनगंज और कटिहार के बीच 18 -18 ओवरों का खेला गया ।जिसमें किशनगंज ने कटिहार को 59 रनों से पराजित किया। तबरेज आलम को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए भेज दिया गया। किशनगंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवरों में 6 विकेट खोकर 133 रन बनाए। तबरेज आलम ने 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली जबकि विक्रम ने नाबाद 22 रनों का योगदान दिया। कटिहार की ओर से अंकित सिंह ने 19/02, और आदित्य 25/02 विकेट चटकाने में सफल रहे।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटिहार की टीम 14.2 ओवरों में 74 रनों पर ही ढेर हो गई। मोहम्मद परवेज आलम सर्वाधिक 14 रनों का योगदान दिया। किशनगंज के गेंदबाज रतन सिंह ने 20 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट अर्जित किए।

सेंट्रल जोन :- स्टेडियम खगड़िया में आज सुबह का प्रथम मुकाबला नवादा और खगड़िया के बीच खेला गया। जिसमें नवादा ने खगड़िया को 46 रनों से पराजित किया। नवादा ने आज पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 152 रन बनाए। विवेक रंजन ने 51 रन, ऋषि ने 25 रन और मोहम्मद अदीब ने नाबाद 32 रनों का योगदान दिया। खगड़िया की ओर से अमित कुमार ने 21/03, विश्वजीत गोपाला 47/02 सफलताएं हासिल की।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी खगड़िया की पूरी टीम 18.2 ओवरों में सुरवीर चंद्रा एंड कंपनी की घातक गेंदबाजी 31/04, राहुल यादव 04/02 मोहम्मद अदीब 24/02 की आंधी में 106 रन पर ही धराशाई हो गई। साजन कुमार ने 23 रन, गौतम यादव ने 20 रन और हर्षित आनंद ने 18 रनों का योगदान दिया। बेहतर प्रदर्शन के लिए सुरवीर चंद्रा को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

आज का दूसरा मुकाबला बेगूसराय और शेखपुरा के बीच खेला गया। जिसमें बेगूसराय ने शेखपुरा को 46 रनों से पराजित किया। बेगूसराय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 149 रन बनाए।आदित्य सोनी ने 35 रन, अमन बाला ने 26 रन और मोहम्मद इम्तियाज आलम ने 28 रनों का योगदान दिया। शेखपुरा के गेंदबाज विकास यादव 18/02 और अमरजीत राय 45/02 सफलताएं हासिल की।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेखपुरा की टीम 18.3 ओवरों में 103 रन पर ही सिमट गई। आशिक अली ने 35 रन जबकि चंदन कुमार ने 22 रनों का योगदान दिया। बेगूसराय के गेंदबाज इम्तियाज आलम ने 11/02, राम विनीत शरण ने 11/02 और सुमित कुमार ने 30/02 सफलताएं अर्जित कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मोहम्मद इम्तियाज आलम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

चंपारण जोन :- आर. एल. एस. वाई. कॉलेज बेतिया के खेल मैदान पर आज सुबह का प्रथम मुकाबला सीतामढ़ी और गोपालगंज के बीच खेला गया। जिसमें गोपालगंज ने सीतामढ़ी को 5 विकेट से पराजित किया। सीतामढ़ी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गोपालगंज के गेंदबाज अनुज राज 15/03, सचिन कुमार सिंह 16/03 और अनंजय पांडे 26/03 की तिकड़ी के सामने 19.2 ओवरों में 88 रनों पर ही ढेर हो गई। मृत्युंजय ने एक 30 रन और मुकेश शर्मा ने 18 रनों का योगदान दिया।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोपालगंज की टीम ने सचिन कुमार सिंह के 30 रन, रवि कुमार शर्मा के नाबाद 33 रनों की उपयोगी पारी के सहारे 14.3 ओवरों में 5 विकेट खोकर 91 रन बनाए और इस मैच को अपने नाम कर लिया। सचिन कुमार सिंह को हरनफमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

आज का दूसरा मुकाबला ईस्ट चंपारण और वेस्ट चंपारण के बीच खेला गया जिसमें ईस्ट चंपारण ने वेस्ट चंपारण को 101 रनों से करारी शिकस्त दी। ईस्ट चंपारण ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में कप्तान सकीबुल गनी के विस्फोटक 106 रनों की शतकीय पारी और गौरव सुमन के 39 रनों की उपयोगी पारी के सहारे 3 विकेट खोकर 194 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट चंपारण की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 93 रन ही बना सकी। संदीप कुमार ने 29 रन, शिव मोहन ने 19 रन और कुंदन ने नाबाद 12 रनों का योगदान दिया। ईस्ट चंपारण के गेंदबाज बादल मनोज कनौजिया 19/03 और मुकेश कुमार 05/02 ने टीम की जीत के लिए महती भूमिका निभाई। शतकवीर सकीबुल गनी को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

तिरहुत जोन :- आज एल. एस. कॉलेज मुजफ्फरपुर में सुबह का प्रथम मुकाबला वैशाली और सिवान के बीच खेला गया। जिसमें सिवान ने वैशाली को 6 विकेट से पराजित किया।वैशाली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 136 रन बनाए। प्रगति कुमार ने नाबाद 44 रन और चंदन सिंह ने 36 रनों का योगदान दिया। सिवान के गेंदबाज सब्बीर खान ने 24/03 और रोहन कुमार सिंह ने 30/02 सफलताएं हासिल की।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिवान की टीम ने नवनीत कुमार सिंह के 36 रन, मनीष कुमार गिरी के नाबाद 34 रन और मोहम्मद कैफ शमशीर के नाबाद 24 रनों की आकर्षक पारी के सहारे 18.1 ओवरों में 4 विकेट खोकर 140 रन बनाकर इस मैच को अपने नाम कर लिया। सब्बीर खान को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।

आज का दूसरा मुकाबला सारण और मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया। सारण ने इस रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर को 7 रनों से पराजित कर दिया।

सारणी पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवरों में प्रशांत सिंह के 27 रन और गजल मोहम्मद के नाबाद 17 रन की उपयोगी पारी के सहारे सभी विकेट खोकर 93 रनों का स्कोर खड़ा किया। मुजफ्फरपुर के गेंदबाज मोहित कुमार 08/03, देवाशीष 12/03 और वचस्पति 20/02 सफलताएं हासिल की।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुजफ्फरपुर की पूरी टीम 18.5 ओवरों में सारण के गेंदबाज प्रशांत सिंह के पंजों में फंस गई और पूरी टीम 86 रन पर ढेर हो गई। चिरंजीवी ठाकुर ने 19 और राहुल कुमार ने 29 रनों का योगदान दिया।प्रशांत सिंह 15/05, रोहित और प्रशांत कुमार सिंह दो-दो सफलताएं हासिल की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशांत सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Read More

हैदराबाद में बिहार का शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रचा नया कीर्तिमान

पटना/हैदराबाद: तेलंगाना के हैदराबाद स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंडोर स्टेडियम में आयोजित 33वीं बालक एवं 26वीं बालिका सब जूनियर आट्या-पाट्या राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026-27 का सफल एवं रोमांचक समापन हुआ। देशभर से आईं टीमों के बीच बिहार के खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल, अनुशासन और अदम्य आत्मविश्वास से सभी का ध्यान आकर्षित किया। बिहार की बालक एवं बालिका दोनों टीमों ने अपने–अपने पूल में उपविजेता रहते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

बालक वर्ग ने बनाया रिकॉर्ड 

बिहार के बालक टीम ने प्रतियोगिता के दौरान ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम गौरवान्वित किया। लीग मुकाबले में बिहार का सामना मध्य प्रदेश से हुआ, जिसमें बिहार ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को 53 अंकों के बड़े अंतर से पराजित किया। यह इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान ऐसा सर्वश्रेष्ठ अंतर रहा, जिसे कोई अन्य टीम पार नहीं कर सकी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पूरे भारत से 21 राज्यों की उपस्थिति थी।

बिहार के खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने न केवल टीम की मजबूत तैयारी और प्रतिभा को साबित किया, बल्कि राष्ट्रीय मंच पर बिहार आट्या-पाट्या के बढ़ते प्रभाव का भी संकेत दिया।

क्वार्टर फाइनल में बिहार बालक टीम का मुकाबला कर्नाटक से हुआ। मुकाबला बेहद रोमांचक और कांटे का रहा। बिहार ने पूरी ताकत के साथ संघर्ष किया, लेकिन अंततः 27-31 से मात्र 4 अंकों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस परिणाम के बावजूद बिहार की टीम अपने पूल में उपविजेता रही और पूरे टूर्नामेंट में शानदार छाप छोड़ने में सफल रही।

बिहार की बेटियों ने भी दिखाया दमखम

बालिका वर्ग में भी बिहार की बेटियों ने अपने शानदार खेल से दर्शकों और खेल विशेषज्ञों को प्रभावित किया। क्वार्टर फाइनल में बिहार का सामना केरल की मजबूत टीम से हुआ। मुकाबले के पहले सेट में बिहार की खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 26-24 से जीत दर्ज की।

दूसरे सेट में केरल ने वापसी करते हुए बिहार को 23-27 से पराजित किया। इसके बाद निर्णायक सेट में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला, लेकिन अंततः केरल ने 30-24 से बाजी मार ली। बिहार की बेटियों ने हार के बावजूद अपने जुझारू खेल और संघर्ष की भावना से सभी को प्रभावित किया।

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने की बिहार टीम की सराहना

प्रतियोगिता के दौरान आट्या-पाट्या फेडरेशन ऑफ इंडिया के गणमान्य पदाधिकारियों एवं खेल विशेषज्ञों ने बिहार की दोनों टीमों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की। विशेष रूप से बालक टीम द्वारा मध्य प्रदेश के खिलाफ दर्ज की गई 53 अंकों की ऐतिहासिक जीत को शानदार उपलब्धि बताया गया।

फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने बिहार के खिलाड़ियों की प्रतिभा, अनुशासन, खेल भावना और संघर्ष की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिहार में आट्या-पाट्या खेल तेजी से नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

बिहार टीम के इस प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि प्रतिभा, मेहनत और सही मार्गदर्शन मिले तो बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर किसी भी टीम को कड़ी चुनौती देने में सक्षम हैं। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता से बिहार के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और मजबूत हुआ है तथा आने वाले राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जगी है।

Read More

बिहार राज्य जूनियर शतरंज प्रतियोगिता संपन्न, बालक वर्ग में प्रेम कुमार एवं बालिका वर्ग में आदिवा उल्लाह बने विजेता

बिहार:  अखिल बिहार शतरंज संघ एवं मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में मुजफ्फरपुर के चंद्र विला फार्म हाउस में आयोजित रुंगटा टी बिहार स्टेट जूनियर फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के नौ चक्रों के बाद बालक वर्ग में प्रेम कुमार एवं बालिका वर्ग ने आदिवा उल्लाह बिहार राज्य जूनियर एवं जूनियर गर्ल्स का विजेता घोषित किए गए।

बालिका वर्ग में पटना की अदिबा उल्लाह एवं मुजफ्फरपुर की नव्या गोयनका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8-8 अंक अर्जित किए। टाई-ब्रेक के आधार पर अदिबा उल्लाह को प्रथम तथा नव्या गोयनका को द्वितीय स्थान मिला।

पुरस्कार वितरण के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री धर्मेंद्र कुमार, अध्यक्ष, साउथ एशियन चेस परिषद ,विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री अशोक कुमार नेमानी सेल्स हेड, रुंगटा टी प्राइवेट लिमिटेड, बिहार एवं झारखंड , श्री रवि धारियां, डिप्टी जोनल मैनेजर, बैंक ऑफ इंडिया; डॉ. संजय श्रीवास्तव, एमडी, आशव हॉस्पिटल, डॉ अमृता श्रीवास्तव, दीपक चंद्रा, वाइस प्रिंसिपल, सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल; डॉ.अविनाश त्रिपाठी, सीनियर मैनेजर HDFC एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के सचिव श्री हिमांशु कुमार ने किया।

इस अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव नंदकिशोर, विपल सुभाषी, शशिनन्द कुमार, शिवप्रिया भारद्वाज, प्रत्यूष कुमार, अंतरराष्ट्रीय निर्णायक आलोक प्रियदर्शी, मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष श्री आभाष कुमार, कोषाध्यक्ष श्री अभिजीत कुमार , संयुक्त सचिव श्री सुनील कुमार, मनीष कुमार समेत कई अधिकारी एवं अभिभावक उपस्थित थें।

प्रथम दस स्थानों पर आनेवाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:
बालक वर्ग
1 प्रेम कुमार, छपरा — 7.5 अंक
2 अनिकेत रंजन, बेगूसराय — 7.5 अंक
3 शिवांश बरनवाल, बेतिया — 7 अंक
4 तेजस शांडिल्य, मुजफ्फरपुर — 6.5 अंक
5 अनुभव मिश्रा, मधुबनी — 6.5 अंक
6 पार्थवाह, पटना — 6.5 अंक
7 श्रेष्ठ कियान, वैशाली — 6.5 अंक
8 तन्मय कश्यप, पटना — 6.5 अंक
9 मानस, पटना — 6.5 अंक
10श्रेष्ठ प्रताप सिंह, पटना — 6.5 अंक

बालिका वर्ग
1 अदिबा उल्लाह, पटना — 8 अंक
2 नव्या गोएंका, मुजफ्फरपुर — 8 अंक
3 अग्रिमा राज, मुजफ्फरपुर — 6.5 अंक
4 मून, कटिहार — 6 अंक
5 ईशिका, बेगूसराय — 6 अंक
6 शालिनी श्रीवास्तव, पटना — 6 अंक
7 अनारा शर्मा, किशनगंज — 5.5 अंक
8 प्रतीक्षा राज, पटना — 5 अंक
9 अभिनव अविका, पटना — 5 अंक
10 राज श्रेया, सीतामढ़ी — 5 अंक

Read More

पीआईआर क्रिकेट एकेडमी के महा तेजस्वी का सीबीएसई नेशनल के लिए चयन, बिहार का करेंगे प्रतिनिधित्व

पटना/प्रयागराज। पीआईआर क्रिकेट एकेडमी के होनहार युवा क्रिकेटर महा तेजस्वी ने अपनी प्रतिभा के दम पर सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता के लिए बिहार अंडर-14 टीम में जगह बनाई है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में महा तेजस्वी बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन से पीआईआर क्रिकेट एकेडमी में खुशी का माहौल है।

प्रयागराज में 18 से 23 सितंबर तक आयोजित सीबीएसई के ट्रायल एवं चयन शिविर में महा तेजस्वी ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके खेल कौशल और प्रदर्शन से प्रभावित चयनकर्ताओं ने उन्हें बिहार की अंडर-14 टीम के लिए चुना। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आएंगे।

 

मदुरै में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उतरेंगे

सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन तमिलनाडु के मदुरै में किया जाना है। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। इस राष्ट्रीय मंच पर महा तेजस्वी बिहार की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। एकेडमी से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि वह अपने प्रदर्शन से बिहार और पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का नाम रोशन करेंगे।

महा तेजस्वी के चयन पर पीआईआर क्रिकेट एकेडमी के कोच पंकज मिश्रा, रितेश रंजन और इंद्रजीत कुमार समेत एकेडमी के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि महा तेजस्वी का चयन उनकी मेहनत, नियमित अभ्यास और खेल के प्रति अनुशासन का परिणाम है।

एकेडमी प्रबंधन ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करना महा तेजस्वी के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि एकेडमी के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। एकेडमी परिवार ने महा तेजस्वी के आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जतायी है।

Read More

नालंदा जिला क्रिकेट संघ की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक संपन्न

बिहारशरीफ़ । नालंदा जिला क्रिकेट संघ की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट (सीओएम) की बैठक रविवार , 4 अक्टूबर 2026 को संघ के कार्यालय में अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी सत्र की क्रिकेट गतिविधियों एवं संघ से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

सत्र 2026-27 के लिए क्लबों एवम खिलाड़ियों के निबंधन की प्रक्रिया 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार से शुरू होगी, जिसकी अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026, बुधवार (15 दिन ) निर्धारित की गई है। जिसमे 20 अक्टूबर 2026 से 25 अक्टूबर 2026 तक क्लबों का निबंधन तथा 26 अक्टूबर 2026 से 4 नवंबर 2026 तक खिलाड़ियों का निबंधन किया जायेगा। सत्र की शुरुआत जूनियर लीग NDJL – 2027 स्व0 राजू वाल्स नालंदा जिला जूनियर क्रिकेट लीग से की जायगी।

बैठक में सत्र 2025-26 में संपन्न जूनियर, सीनियर ए डिवीजन तथा बी डिवीज़न लीग आयोजन पर भी चर्चा की गयी। पीछले सत्र के बी डिवीज़न के शेष मैचों को संपन्न करने पर निर्णय लिया गया।

नालंदा जिला क्रिकेट लीग से सम्बंधित जानकारी एवम फॉर्म हेतु सिद्धार्थ आनंद को प्रभार सौंपा गया है। सभी क्लब एवं खिलाड़ियों को सिद्धार्थ आनंद से फोन नंबर 6201024973 पर सम्पर्क करना होगा।

सत्र 2026-27 नालंदा जिला क्रिकेट लीग के किसी भी प्रारूप मे भाग लेने वाले क्लबों को शपथ पत्र देना अनिवार्य करने पर निर्णय लिया गया जिसके अनुसार क्लब के सचिव /अध्यक्ष मे से किसी के द्वारा लीग मे भाग लेने हेतु क्लब के लेटर पैड पर निवेदन के साथ एक शपथ पत्र जमा करना अनिवार्य किया गया है।

नालंदा जिला क्रिकेट संघ का कार्यकाल नवंबर 2026 मे समाप्त होने के कारण नही कमिटी के गठन हेतु चुनाव तथा एजीएम पर निर्णय लिया गया। नालंदा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार इसके लिए प्रभार सौंपा गया।

बैठक में संघ के पदाधिकारियों एवं कमिटी ऑफ मैनेजमेंट के सदस्यों ने आगामी सत्र की क्रिकेट गतिविधियों को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संचालित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों एवं तैयारियों पर भी चर्चा की।

नालंदा जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री गोपाल कुमार सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा संपन्न की गई।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.