आईपीएल 2020 (IPL 2020) के 14वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को 7 रनों से मात दी है। हैदराबाद की इस टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। वही चेन्नई सुपरकिंग्स की लगातार तीसरी हार है।
इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से मिले 165 रनों के लक्ष्य के जवाब में सुपरकिंग्स (CSK) ने 20 ओवर में 157-5 रनों का स्कोर ही बना सकी। इससे पहले हैदराबाद की ओर से प्रियम गर्ग ने नाबाद रहते हुए 51 रनों की बेहतरीन पारी खेली. युवा भारतीय बल्लेबाज प्रियम गर्ग ने आईपीएल में 23 गेंदों में अपना शानदार अर्धशतक पूरा किया। दूसरी ओर सीएसके के तरफ से रवींद्र जडेजा 50 और कप्तान धोनी ने नाबाद 47 रन बनाए लेकिन टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके।
चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए रवींद्र जडेजा ने शानदार खेल दिखाते हुए 35 बॉल में 50 रनों की पारी खेली। इसके बाद वह नटराजन की गेंद पर कैच आउट हो गए। बता दें कि यह जडेजा के आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक है।
आईपीएल 2020 के रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने सीएसके की टीम को 7 रनों से शिकस्त देकर इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
धोनी ने बनाया अनोखा रिकॉर्डभारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) शुक्रवार (2 अक्टूबर) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले क्रिकेटर बन गए जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के अपने साथी सुरेश रैना (193 मैच) को इस मामले में पछाड़ दिया। वही धोनी ने आईपीएल में 4500 रन भी पूरे कर लिए।

पटना जिला क्रिकेट लीग दिसंबर के दूसरे सप्ताह से होगी शुरू, 28-29 नवंबर को खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन
पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ की प्रबंधकीय कमेटी की बैठक में सत्र 2026-27 की जिला क्रिकेट लीग दिसंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू कराने का निर्णय लिया गया. खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन फॉर्म 28 और 29 नवंबर को जमा किए जाएंगे. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रणवीर ने विंध्यवासिनी कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, आरके भट्टाचार्य रोड स्थित संघ कार्यालय में की.
संघ के सचिव सुनील कुमार उर्फ सुनील रोहित ने बताया कि आगामी सत्र की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. बैठक के बाद विभिन्न क्लबों के बीच रजिस्ट्रेशन फॉर्म का वितरण भी किया गया. खिलाड़ियों के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिसंबर के दूसरे सप्ताह से लीग मुकाबले शुरू होंगे.

तदर्थ कमेटी की कार्यप्रणाली पर जतायी नाराजगी
बैठक में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) की ओर से गठित तथाकथित तदर्थ पटना जिला क्रिकेट संघ (पीडीसीए) की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जतायी गयी. बैठक में शामिल पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि क्लबों के मामले में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है. उन्होंने इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की.
पटना जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रणवीर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव और जिला क्रिकेट संघों की व्यवस्था में बदलाव की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूची में गड़बड़ी के कारण बीसीए का वर्ष 2025 का चुनाव रद्द किया गया है और जिला संघों में मनमाने तरीके से गठित तदर्थ कमेटियों को भी अवैध माना गया है.
नए सिरे से होंगे जिला संघों के चुनाव
प्रवीण कुमार प्रणवीर के अनुसार, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन और राज्य के जिला क्रिकेट संघों में नए सिरे से चुनाव कराये जाने हैं. बीसीए के संचालन और चुनाव प्रक्रिया के लिए पटना हाइकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अश्वनी कुमार सिंह को प्रशासक नियुक्त किये जाने की बात भी बैठक में कही गयी.
उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत जिला क्रिकेट संघों से संबद्ध क्लबों का सत्यापन किया जाएगा. इसके बाद मतदाता सूची तैयार कर जिला संघों के चुनाव कराये जाएंगे. जिला संघों की चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि पटना जिला क्रिकेट संघ की वर्ष 2023 में निर्वाचित प्रबंधकीय कमेटी इस प्रक्रिया में प्रशासक को पूरा सहयोग देगी.
खिलाड़ियों के चयन पर रोक नहीं
बैठक में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के प्रशासक की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का भी उल्लेख किया गया. संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, एसओपी में स्पष्ट किया गया है कि निर्वाचित या समानांतर जिला क्रिकेट संगठन से जुड़े इच्छुक खिलाड़ी बीसीए की विभिन्न श्रेणियों में होने वाले चयन ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं. ऐसे खिलाड़ियों के चयन प्रक्रिया में शामिल होने पर कोई रोक नहीं है.
बैठक में जिला क्रिकेट लीग की तैयारियों, खिलाड़ियों के पंजीकरण और क्लबों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गयी. बैठक के बाद उपस्थित क्लबों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म उपलब्ध कराये गये, ताकि आगामी सत्र की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके.






