आईपीएल 2020 (IPL 2020) के 14वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को 7 रनों से मात दी है। हैदराबाद की इस टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। वही चेन्नई सुपरकिंग्स की लगातार तीसरी हार है।
इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से मिले 165 रनों के लक्ष्य के जवाब में सुपरकिंग्स (CSK) ने 20 ओवर में 157-5 रनों का स्कोर ही बना सकी। इससे पहले हैदराबाद की ओर से प्रियम गर्ग ने नाबाद रहते हुए 51 रनों की बेहतरीन पारी खेली. युवा भारतीय बल्लेबाज प्रियम गर्ग ने आईपीएल में 23 गेंदों में अपना शानदार अर्धशतक पूरा किया। दूसरी ओर सीएसके के तरफ से रवींद्र जडेजा 50 और कप्तान धोनी ने नाबाद 47 रन बनाए लेकिन टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके।
चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए रवींद्र जडेजा ने शानदार खेल दिखाते हुए 35 बॉल में 50 रनों की पारी खेली। इसके बाद वह नटराजन की गेंद पर कैच आउट हो गए। बता दें कि यह जडेजा के आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक है।
आईपीएल 2020 के रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने सीएसके की टीम को 7 रनों से शिकस्त देकर इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
धोनी ने बनाया अनोखा रिकॉर्डभारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) शुक्रवार (2 अक्टूबर) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले क्रिकेटर बन गए जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के अपने साथी सुरेश रैना (193 मैच) को इस मामले में पछाड़ दिया। वही धोनी ने आईपीएल में 4500 रन भी पूरे कर लिए।

रोमांचक मुकाबले में इंजीनियरिंग विभाग की जीत, मैकेनिकल विभाग को 1 विकेट से हराया
सोनपुर। अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में इंजीनियरिंग विभाग ने मैकेनिकल विभाग को अंतिम गेंद तक चले मैच में 1 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मैकेनिकल विभाग की शुरुआत खराब रही और टीम के चार प्रमुख बल्लेबाज महज 28 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद राजू यादव ने शिव शंकर मंडल और पंकज सिंह के साथ साझेदारी करते हुए टीम को संभाला और निर्धारित ओवर से चार गेंद पहले टीम को 116 रन तक पहुंचाया। इंजीनियरिंग विभाग की ओर से गेंदबाजी में राजा भारती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में दो मेडन फेंकते हुए 4 विकेट झटके। इसके अलावा अमित ने 2 विकेट, जबकि रंजीत और राजीव ने 1-1 विकेट हासिल किए।

117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 33 रन बनाकर मजबूत शुरुआत की। हालांकि इसके बाद टीम को कुछ झटके लगे और मिथिलेश (10 रन) तथा रंजीत (15 रन) आउट होकर पवेलियन लौट गए। मध्यक्रम में जावेद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 रन बनाए और टीम को जीत की राह पर ला दिया। वहीं सौरभ ने 16 रन का योगदान दिया। मुकाबला अंतिम ओवर तक रोमांचक बना रहा, जहां आखिरी गेंद पर इंजीनियरिंग विभाग ने जीत के लिए जरूरी रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लेने और बल्लेबाजी में उपयोगी योगदान देने वाले राजा भारती को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस तरह इंजीनियरिंग विभाग ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।






