KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 : प्लेयरों का रजिस्ट्रेशन 4 फरवरी को

पटना, 3 फरवरी। टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित की जाने वाली कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 क्रिकेट में भाग लेने वाली सभी टीमों के प्लेयरों और कप्तानों के नामों की घोषणा कर दी गई है। इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें खेलेंगी। टीमों का गठन सेलेक्शन ट्रायल के आधार पर किया गया है।

4 फरवरी को प्लेयरों का रजिस्ट्रेशन होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सुमित शर्मा स्पोर्ट्स, जानकी भवन मेन रोड, कंकड़बाग पटना-20 में सुबह 9:30 से शुरू होगा। यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के निदेशक सह आयोजन अध्यक्ष विजय शर्मा ने दी। भाग लेने वाली टीमों के प्लेयरों के नाम इस प्रकार हैं।

बिहर्स नाइटराइड्र्स (BIHERS- Knightriders) : पीयूष कुमार (कप्तान), प्रशांत कुमार, विकास आनंद, अभिमन्यु कुमार, रौशन कुमार, आर्यन राज, अनुज कुमार, यश राज सिंह, सचिन कुमार, आकाश यादव, आयुष बसोतिया, रितिक राज, रितिक राज प्रथम, आयुष कुमार झा, हिमांशु राज।

मानव रचना लायंस : प्रियांशु कुमार (कप्तान), हिमांशु गुप्ता, तिलक रंजन, नवेल सैयद उर रहमान, रचित सिंह राजपूत, अनुराग राना, नमन राज, अंकित राज, श्लोक राज सिंह, युवराज, आरव, प्रकाश कुमार, नितिन कुमार, आदित्य कुमार, दिव्यांश राज।

ऑक्सफोर्ड सुपर किंग्स : सत्यम कुमार (कप्तान), रोहित मिश्रा, रवि कुमार ठाकुर, सत्यम राज, विराट सिंह, प्रिंस राज, आदित्य कुमार कश्यप, दीपक कुमार, सार्थक सिंह, सलमान अहमद, उज्ज्वल कुमार, प्रशांत कुमार, रोहन कुमार, तेजस कुमार, आशीष प्रसाद सिंह।

जीएनआईओटी ब्लास्टर : संकु कुमार (कप्तान), यश राज, वैभव राज, सुधांशु कुमार, रेयांश कार्तिक, प्रणव झा, हेमंत कुमार, रुद्रांशु कुमार, शुभम कुमार, राधे श्याम, अंकित कुमार, युवराज, आदित्य कुमार, अमय सहाय, विराट कुमार।

जेआईएस जाबांज : अयोन घोष (कप्तान), रेहान रफी, नीरज कुमार, उज्ज्वल राज, अमित सिन्हा, आयुष राज, अभिनव कुमार, निखिल कुमार, विनय कुमार, लकी राज, आयुष राज, आदित्य कुमार, वैभव, मोनू कुमार, आलोक कुमार।

आरआईटी चैंपियन : अभिनव सिन्हा (कप्तान), मोहम्मद फरहान, श्रेयांश राज, राजीव कुमार, आर्यन सिंह, इकबाल अली, आदर्श राज, शोभित कुमार,सत्यम कुमार, अंश यादव, कृष राज, सौरभ कुमार, नमन आनंद, रुपेश कुमार, भार्गव प्रभाकर।

लॉयड चेंजर्स : करण कुमार (कप्तान), आदर्श आनंद, प्रह्लाद कुमार, अश्विन आर्या, केशव कुमार, राजन कुमार, अनीस रंजन, शौर्या कृष्णन, स्वयं सिंह, आदित्य राज, आदर्श राज, अमन आर्या, शौर्या कुमार, शान कुमार, पृथ्वेश रंजन।

संस्कृति दबंग : प्रदुम्न कुमार पाठक (कप्तान), शुभम कुमार, श्रेयांशु, युवराज सिंह, आदित्य राज, अंशु कुमार, रजनीश कुमार, अमन कुमार, अंशुमान राज, राज कुमार रजक, शुभम कुमार, रवि राज, विशेष कुमार, आयुष कुमार, कृष कुमार।

रुंगटा वारियर्स : शिवम कुमार (कप्तान), मोहम्मद शहनवाज अहमद, अनिकेत राज, साहिल कुमार, हर्ष गौतम, उदित राज, अयान रितेश सिन्हा, अर्णव सिन्हा, उत्कर्ष राज, सूर्यकांत प्रभाकर, प्रिंस कुमार, सुजल कुमार, वेदांत झा, सुजल कुमार केसरी, तहमीद आलम।

बद्दी फाइटर्स : मंजीत कुमार (कप्तान), अश्विनी राज, प्रवास मृणाल शर्मा, सार्थक कुमार, विवेक कुमार, आलोक राज, सरवन कुमार, हर्ष राजपूत, ज्योति राज तिवारी, आदित्य राज, शहरयार नफीस, दिव्यांश कुमार, अभय कुमार, आयुष कुमार केसरी, अकन राज।

एसकेएम बांबर्स : हरिओम शर्मा (कप्तान), अभिनव कुमार, मोहम्मद शब्बीर आलम, कृष्णा कुमार, रवि कुमार, आयुष्मान सिंह, अमृत राज, राजवीर सिंह, आदित्य शर्मा, अगस्त्य कुमार, अंकित मिश्रा, ओम प्रकाश, दीपू कुमार, हिमांशु कुमार, वैभव राज।

बीबीआईटी थंडरबोल्ट : शिवम कुमार (कप्तान), प्रेम कुमार, उस्मान आलम, प्रेयांश राज, आशु सोनी, राघव राय, मन्नत सिंह, प्रतीक सिन्हा, सन्नी कुमार, पवन कुमार, अभिमन्यु सिन्हा, शाश्वत राज, आशीष गुप्ता, मयंक राज, रौनक रणवीर।

Read More

43 रन में सिमटा फाइनल, कैम्ब्रिज बना बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप का चैंपियन

पटना। खेमनीचक स्थित श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान में सोमवार को 8वें बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने अपने नाम कर लिया। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट के फाइनल में कैम्ब्रिज ने शंख एकादश को आठ विकेट से हराया। फाइनल मुकाबला अपने बेहद कम स्कोर के कारण यादगार बन गया। दोनों पारियों को मिलाकर मुकाबले में महज 43 रन बने। कैम्ब्रिज के गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि शंख एकादश की पूरी टीम महज 21 रन पर ढेर हो गई।

आर्यन के आगे बल्लेबाज बेबस
फाइनल में शंख एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम का यह निर्णय जल्द ही गलत साबित होने लगा। बिहार कैम्ब्रिज के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही शंख के बल्लेबाजों पर शिकंजा कस दिया। कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिककर दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका। आधे से अधिक बल्लेबाज खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए।

प्रिंस कुमार, कोच, बिहार कैब्रिज क्रिकेट एकेडमी

कैम्ब्रिज के तेज गेंदबाज आर्यन राज ने अपनी धारदार गेंदबाजी से शंख की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उन्होंने पांच ओवर में चार मेडन डालते हुए महज दो रन खर्च किए और सात विकेट अपने नाम किए। आर्यन की गेंदों का शंख के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। उनका साथ देते हुए आदर्श कुमार ने भी एक ओवर में बिना कोई रन दिए तीन विकेट झटक लिए। दोनों गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के सामने शंख एकादश की पूरी टीम 11 ओवर में महज 21 रन पर सिमट गई। टीम के स्कोर में अतिरिक्त के 12 रन शामिल रहे।

5.1 ओवर में चैंपियन
21 रन के बेहद छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने भी शुरुआत संभलकर की। टीम ने 5.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर 22 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। कैम्ब्रिज के स्कोर में अतिरिक्त के 11 रन शामिल रहे। इस जीत के साथ कैम्ब्रिज ने टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। फाइनल में गेंद से मैच का रुख पूरी तरह बदलने वाले आर्यन राज को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें बेस्ट बॉलर का पुरस्कार भी मिला। वहीं बेस्ट बैटर** का पुरस्कार आदर्श राज को प्रदान किया गया।

खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
मैच समाप्त होने के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी, इंद्रदीप चंद्रवंशी, दिलीप कुमार और अमोद कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। अतिथियों का स्वागत सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने किया।

संक्षिप्त स्कोर
शंख एकादश : 11 ओवर में 21/10 (अतिरिक्त 12; आर्यन राज 7/2, आदर्श कुमार 3/0)।
बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी : 5.1 ओवर में 22/2 (अतिरिक्त 11)।

मैन आफ द सीरीज: श्रेष्ठ सुमन (सीएबी)
प्लेयर ऑफ द मैच : आर्यन राज (बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी)
बेस्ट बैटर : आदर्श राज (बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी)
बेस्ट बॉलर : श्रेष्ठ सुमन (सीएबी)

Read More

प्रतीक कुमार के 46 रनों की बदौलत एम फूड एकादश ने जीता टीएन मिश्रा-विंध्याचल चौबे स्मृति क्रिकेट मैच

पटना। स्वर्गीय टीएन मिश्रा एवं विंध्याचल चौबे स्मृति एक दिवसीय डे-नाइट क्रिकेट मैच का आयोजन पटना के आशियाना-दीघा रोड स्थित आशियाना स्पोर्ट्स एरिना में किया गया। रोमांचक मुकाबले में एम फूड एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गंज एकादश को 46 रनों से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एम फूड एकादश ने निर्धारित 8 ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 97 रन बनाए। टीम की ओर से प्रतीक कुमार ने सर्वाधिक 46 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके अलावा अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान देते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

98 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गंज एकादश की टीम एम फूड एकादश के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 51 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस तरह एम फूड एकादश ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

शानदार बल्लेबाजी के लिए प्रतीक कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें प्रतीक चिन्ह के साथ चांदी का नोट देकर सम्मानित किया गया। मैच में शामिल सभी खिलाड़ियों को भी झंडू च्यवनप्राश प्रदान किया गया।

समापन समारोह में विजेता टीम एम फूड एकादश के सुरेश कुमार मिश्रा ने विजेता ट्रॉफी उठाई। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Read More

अतिरिक्त रनों ने पलटा मैच, सीएबी ब्लू ने पैंथर को दो विकेट से हराया

पटना। पूर्व आईपीएस रणधीर वर्मा फाउंडेशन की ओर से सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन की देखरेख में आयोजित 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को सीएबी ब्लू ने रोमांचक मुकाबले में पटना पैंथर को दो विकेट से हरा दिया। लो-स्कोरिंग मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। हालांकि, अतिरिक्त रनों ने मैच का रुख बदलने में अहम भूमिका निभाई।

पटना पैंथर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 89 रन बनाए। पैंथर की ओर से शेख आदिल सिद्दीकी ने सर्वाधिक 14 रन बनाए, जबकि आरव मिश्रा ने 11 रन का योगदान दिया। टीम के स्कोर में अतिरिक्त के 41 रन अहम रहे। सीएबी ब्लू की ओर से पियूष रंजन, मोहित पांडे और कार्तिक ने दो-दो विकेट चटकाए।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएबी ब्लू की शुरुआत भी आसान नहीं रही। टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 90 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। आरव स्वरूप ने सर्वाधिक 10 रन बनाए। सीएबी ब्लू के स्कोर में अतिरिक्त के 46 रन का बड़ा योगदान रहा, जिसने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। पटना पैंथर की ओर से समर प्रताप सिंह ने तीन विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए मोहित पांडे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोरकार्ड

पटना पैंथर : 89/9 (20 ओवर), शेख आदिल सिद्दीकी 14, आरव मिश्रा 11, अतिरिक्त 41।

पियूष रंजन 2/7, मोहित पांडे 2/3, कार्तिक 2/11, आयांश 1/16.

सीएबी ब्लू : 90/8 (20 ओवर), आरव स्वरूप 10, अतिरिक्त 46, समर प्रताप सिंह 3/12, सचिन यादव 1/15, एकलव्य भारद्वाज 1/5.

Read More

रोमांचक मुकाबले में कैम्ब्रिज ने कटाया फाइनल का टिकट, शंख एकादश से होगी भिड़ंत

खेमनीचक स्थित श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान में शनिवार को सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित 8वें बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल रोमांच से भरपूर रहा। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने उतार-चढ़ाव से भरे मुकाबले में सीएबी को दो विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। अब फाइनल में कैम्ब्रिज का सामना पहले सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली शंख एकादश से होगा।

प्लानेट इंटीरियर एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड प्रायोजित टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में सीएबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कैम्ब्रिज के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही सीएबी के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण सीएबी की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। पूरी टीम 19.5 ओवर में 79 रन पर सिमट गई। श्रेष्ठ सुमन ने 17 रन बनाकर टीम की पारी को संभालने का प्रयास किया। आदर्श आनंद ठाकुर ने 11 और अस्मित ने 10 रन बनाए। सीएबी के स्कोर में अतिरिक्त के 20 रन भी शामिल रहे।

 

कैम्ब्रिज की ओर से गौरव अजय कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। उन्होंने 20 रन देकर चार महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। अंशुमान सिंह ने दो विकेट हासिल किए, जबकि आदर्श और अमन राज को एक-एक सफलता मिली। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से कैम्ब्रिज ने सीएबी को 80 रन के छोटे लक्ष्य तक सीमित रखा।

आखिरी तक बना रहा रोमांच

80 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत भी बहुत आसान नहीं रही। लक्ष्य छोटा होने के बावजूद टीम ने अपने आठ विकेट गंवा दिए। सीएबी के गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर मुकाबले में रोमांच बनाए रखा। हालांकि, कैम्ब्रिज के बल्लेबाजों ने दबाव के बीच संयम बनाए रखा और अंततः 20.4 ओवर में आठ विकेट खोकर 80 रन बनाते हुए दो विकेट से जीत हासिल कर ली।

कैम्ब्रिज की ओर से शुभम ने 14 रन बनाए, जबकि गौरव अजय कुमार ने नाबाद 18 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनकी इस उपयोगी पारी ने टीम को जीत तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अतिरिक्त के रूप में टीम के खाते में 17 रन जुड़े।

सीएबी की ओर से श्रेष्ठ सुमन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए केवल छह रन देकर तीन विकेट चटकाए। रेयान कुमार झा ने दो विकेट लिए। रॉबिन और राहुल कुमार को एक-एक सफलता मिली। हालांकि, गेंदबाजों के प्रयास के बावजूद सीएबी जीत से महज दो विकेट दूर रह गई।

गौरव अजय कुमार ने गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावी प्रदर्शन किया। पहले उन्होंने चार विकेट चटकाकर सीएबी की पारी को 79 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई और फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 18 रन बनाकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया। उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच समाप्ति उपरांत रमन कुमार निराला, प्रखंड अध्यक्ष सिघवाड़ा दरभंगा, ग्लोबल ग्रीन मिशन के संस्थापक पर्यावरण मित्र संजय कुमार कुशावाहा ने संयुक्त रूप से प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया.

संक्षिप्त स्कोर :

सीएबी : 19.5 ओवर में 79/10 (श्रेष्ठ सुमन 17, आदर्श आनंद ठाकुर 11, अस्मित 10, अतिरिक्त 20; गौरव अजय कुमार 4/20, अंशुमान सिंह 2/11, आदर्श 1/16, अमन राज 1/3).

बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी : 20.4 ओवर में 80/8 (गौरव अजय कुमार नाबाद 18, शुभम 14, अतिरिक्त 17; श्रेष्ठ सुमन 3/6, रेयान कुमार झा 2/15, रॉबिन 1/12, राहुल कुमार 1/9).

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.