KRIDA NEWS

गया जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग में राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब, यंग बॉयज क्रिकेट क्लब और विराट क्रिकेट क्लब विजयी

गया जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग में शुक्रवार 2 फरवरी को तीन मुकाबले खेले गए। जिसमें राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब, यंग बॉयज क्रिकेट क्लब और विराट क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की। इस मौके पर गया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पुलसकर सिंह, सचिव असद शाहीन, उपाध्यक्ष दिवेश आनंद, उपसचिव अशोक यादव और कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार तिवारी उपस्थित रहे।

आज का पहला मुकाबला विराट क्रिकेट क्लब और शोभ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। विराट क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते 142 रन बनाए। जवाब में शोभ क्रिकेट क्लब की टीम 62 रनों पर ढेर हो गई। निखिल रंजन को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

आज का दूसरा मुकाबला यंग बॉयज क्रिकेट क्लब और दृष्टि क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें यंग बॉयज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए। जवाब दृष्टि क्रिकेट क्लब ने सभी विकेट खोकर 129 रन ही बना सके। यंग बॉयज क्रिकेट क्लब 114 रनों से जीत लिया। शिवम राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

आज का तीसरा मुकाबला राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब और अभ्यास क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब ने सभी विकेट खोकर 313 रन बनाए। जवाब में अभ्यास क्रिकेट क्लब ने 198 रन ही बना सके। दीपक चौहान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Read More

डीपीएस ईस्ट पटना की 4 विकेट से जीत, रोमांचक मुकाबले में YCC को हराया

पटना: YCC और DPS East Patna के बीच खेले गए रोमांचक टी-20 मुकाबले में डीपीएस ईस्ट पटना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की। तेज रनगति (10.83 रन प्रति ओवर) और मध्यक्रम की सधी बल्लेबाजी के दम पर डीपीएस ईस्ट पटना ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने जीत में अहम भूमिका निभाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए YCC ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष ने 30 रन, सचिन ने नाबाद 30 रन और वेद ने 18 रनों का योगदान दिया। अंत के ओवरों में सचिन और सूरज (नाबाद 19) ने तेज बल्लेबाजी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। टीम को अतिरिक्त रनों के रूप में 46 रन मिले। डीपीएस ईस्ट पटना की ओर से ऋतुराज ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके, जबकि सैफ और शाश्वत ने 1-1 विकेट हासिल किया।

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीएस ईस्ट पटना की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और 13.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 148 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। अंकित ने 48 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि दिव्यम ने 24 रन और साहिल ने 13 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। YCC की ओर से रुद्र ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए, लेकिन बाकी गेंदबाजों को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल सका।

Read More

नालंदा जिला सीनियर क्रिकेट लीग: डॉ. सरस्वती देवी क्रिकेट क्लब की 44 रन से दमदार जीत

नालंदा: नालंदा जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित नालंदा जिला सीनियर ए डिवीजन क्रिकेट लीग में डॉ. सरस्वती देवी क्रिकेट क्लब ने लिटिल स्टार क्लब को 44 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विनीत कुमार को उनके उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए डॉ. सरस्वती देवी क्रिकेट क्लब की टीम ने 10 विकेट खोकर 199 रन बनाए। टीम की ओर से अमित ने 52 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि सूरजभान ने 51 रन और राजामणि ने 29 रनों का योगदान दिया। लिटिल स्टार क्लब की ओर से श्याम ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, वहीं विनीत ने 2 विकेट अपने नाम किए।

200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लिटिल स्टार क्लब की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर विनीत कुमार ने 68 रन और शशि ने 51 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत आधार दिया। हालांकि मध्यक्रम के लड़खड़ाने के कारण टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 44 रनों से मुकाबला गंवा बैठी। डॉ. सरस्वती देवी क्लब की ओर से आकाश और दिव्यांश ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए और टीम की जीत सुनिश्चित की।

इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, डॉ. संजय, संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार बाबा, अंकित राज, विकास, मयूरेश्वर, विश्वजीत कुमार, अभिषेक कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी सीनियर अंपायर परवेज़ मुस्तफा पप्पू और अभिषेक ने निभाई।

Read More

पटना जिला सीनियर क्रिकेट लीग: अनमोल कुमार के तूफानी शतक से ईआरसीसी की ऐतिहासिक जीत, विद्यार्ती सीसी को 319 रन से रौंदा

पटना: अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में ईआरसीसी का विजय क्रम जारी है। यह उसकी लगातार चौथी जीत है। स्थानीय जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार यानी 15 फरवरी को खेले गए मुकाबले में ईआरसीसी ने विद्यार्थी सीसी को 319 रन से पराजित किया।

इस मैच में ईआरसीसी के खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया। विकेटकीपर बैटर अनमोल कुमार ने 53 गेंदों पर 107 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं दूसरी ओर से हर्षवर्धन (61 रन), आशीष कुमार (‌80 रन), यश प्रताप (55 रन) ने अर्धशतक जमाये। गेंदबाजी में केशव ने 3 विकेट चटकाये।

ईआरसीसी की धमाकेदार शुरुआत

ईआरसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। हर्ष वर्धन मोंटी ने 61 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी, जिसके बाद आशीष कुमार ने 48 गेंदों पर 80 रन की तेजतर्रार पारी खेली। रोहित राज ने 19 गेंदों में 37 रन बनाकर रनगति को और तेज किया, जबकि यश प्रताप यादव ने 29 गेंदों पर 55 रन जोड़कर विपक्षी टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं। इन पारियों की बदौलत ईआरसीसी ने 40 ओवर में 428/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया।

अनमोल कुमार की मैच बदलने वाली पारी

प्लेयर ऑफ द मैच अनमोल कुमार की शतकीय पारी ईआरसीसी की बल्लेबाजी का सबसे बड़ा आकर्षण रही। उन्होंने 201.89 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। चौकों और छक्कों की झड़ी लगाते हुए उन्होंने विपक्षी गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया और टीम को 400 के पार पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाई। अनमोल ने 53 गेंद में नौ चौका व 7 छक्का की मदद से 107 रन की पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करते ही बिखरी विद्यार्थी सीसी

428 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्यार्थी सीसी की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती ओवरों में ही टीम ने दो विकेट बिना खाता खोले गंवा दिए, जिससे दबाव और बढ़ गया। कप्तान सनी ने 112 गेंदों पर 77 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 33.4 ओवर में 109 रन पर सिमट गई।

ईआरसीसी गेंदबाजों का अनुशासित प्रदर्शन

ईआरसीसी के गेंदबाजों ने शानदार अनुशासन और आक्रामकता का परिचय दिया। केशव कुमार ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट झटके। अभिनव सिंह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। रोहित राज और अभिषेक कुमार सिंह ने भी दो-दो विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

फील्डिंग और टीम वर्क बना जीत का आधार

मैच के दौरान ईआरसीसी की फील्डिंग भी बेहतरीन रही। खिलाड़ियों ने चुस्ती दिखाते हुए महत्वपूर्ण कैच लपके और रन बचाए, जिससे विद्यार्ती सीसी पर लगातार दबाव बना रहा। टीम का सामूहिक प्रदर्शन इस बड़ी जीत का मुख्य कारण बना।

प्लेयर ऑफ द मैच अनमोल

ईआरसीसी की ओर से 107 रन की शतकीय पारी खेलने वाले अनमोल कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के जिला प्रतिनिधि राजेश कुमार ने प्रदान किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Read More

बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग (अंडर-15) का सफल ट्रायल संपन्न, 200 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

पटना: बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग (अंडर-15) के प्रथम चरण का ट्रायल रविवार को हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट अकादमी, फुलवारीशरीफ रेलवे क्रॉसिंग के समीप सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। ट्रायल में राज्य के विभिन्न जिलों से आए 200 से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। आयोजन समिति के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी रही। चयन समिति ने खिलाड़ियों का तकनीकी कौशल, फिटनेस, खेल समझ और अनुशासन के आधार पर मूल्यांकन किया।

चयन समिति के सदस्य

  • समर क़ादरी
  • अंशुमान गौतम
  • रेहेन दास गुप्ता

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्या ग्लोबल स्कूल के CMD अश्वनी कुमार सिंह उपस्थित रहे। वहीं टूर्नामेंट के निर्देशक अमित रंजन (निर्देशक, बिरला ओपन माइंड शगुना मोड़) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के मंच बिहार की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को सही दिशा और अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल स्तर पर संगठित प्रतियोगिताएं भविष्य के खिलाड़ियों की मजबूत नींव तैयार करती हैं।

ट्रायल के दौरान अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन समिति ने जानकारी दी कि चयनित खिलाड़ियों को आगामी चरण और टूर्नामेंट में खेलने का अवसर प्रदान किया जाएगा। गौरतलब है कि बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग का उद्देश्य राज्य के स्कूल स्तरीय क्रिकेट प्रतिभाओं को एक सशक्त, प्रतिस्पर्धी और संरचित मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.