🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे◆🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया◆🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
पटना के स्थानीय पटना हाई स्कूल ग्राउंड पर खेले जा रहे पाटलिपुत्रा प्रीमियर लीग में गुरूवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में तांडव 11 और दूसरे मैच में द किंग रिजॉर्ट ने जीत हासिल करके अगले राउंड में प्रवेश किया।
आज का पहला मैच तांडव 11 और द जिम कोड के बीच में खेला गया। द जिम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 61 रन ही बना सकी। जिसमें रिशु ने 16 और रितेश ने 12 रन बनाए। तांडव 11 के लिए प्रभात ने 4, रोशन ने 3 और राजीव ने 2 विकेट लिए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तांडव 11 ने 7 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। दीपक ने 29 और विकास ने 10 रनों का योगदान दिया। जिम के लिए गेंदबाजी करते हुए रितेश ने 3 और विशाल ने 3 विकेट लिए।
वहीं दूसरा मैच द किंग रिजॉर्ट और और टी एन मिश्रा 11 के बीच खेला गया। किंग रिजॉर्ट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। जिसमें रवि प्रकाश ने 43, राजीव रंजन मोनू ने 48 और रजनीश ने 16 रन बनाए। मिश्रा 11 के लिए गेंदबाजी करते हुए राजीव रंजन ने 4 विकेट चटकाए। इस लक्ष्य को पीछा करने उतरी मिश्रा 11 की टीम 81 रन ही बना सकी। जिसमें अमित बाबा ने 19, नितेश ने 23, राजीव रंजन ने 14 और धीरज ने 11 रन बनाए। किंग रिजॉर्ट के लिए राहुल राठौर ने 3 और कुंदन ने 2 विकेट लेकर मुकाबले को 45 रनों से जीत लिया।
पटना: दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (DCCBI) की ओर से रविवार को आगरा में विशेष अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में देशभर के दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ-साथ दिव्यांग क्रिकेट में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
समारोह में पटना, बिहार के इंटरनेशनल दिव्यांग क्रिकेटर धर्मेंद्र कुमार को उनके शानदार खेल प्रदर्शन और दिव्यांग क्रिकेट के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘Beyond The Limit Award 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके खेल के प्रति समर्पण, संघर्ष और उपलब्धियों को देखते हुए प्रदान किया गया।
धर्मेंद्र कुमार को यह पुरस्कार बिहार दिव्यांग क्रिकेट डेवलपमेंट एसोसिएशन (BDCDA) के अध्यक्ष डॉ. अमितेश कुमार और DCCBI के कोषाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा ने प्रदान किया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद धर्मेंद्र कुमार ने DCCBI का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में दिव्यांग क्रिकेट के लिए और अधिक मेहनत करने तथा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा, “दिव्यांग खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ उन्हें अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए सही मंच और अवसर देने की है।”
वहीं, BDCDA के सचिव उज्जवल कुमार सिन्हा ने धर्मेंद्र कुमार को बधाई देते हुए कहा, “धर्मेंद्र कुमार को मिला यह सम्मान बिहार के दिव्यांग क्रिकेट के लिए गौरव की बात है। इस तरह के सम्मान खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। धर्मेंद्र को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बहुत-बहुत बधाई। उम्मीद है कि आने वाले समय में उनकी सफलता से प्रेरणा लेकर बिहार के कई और दिव्यांग खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।”
उन्होंने कहा कि बिहार में दिव्यांग क्रिकेट प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और खिलाड़ियों को लगातार बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
धर्मेंद्र कुमार को मिला ‘Beyond The Limit Award 2026’ उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन की पहचान होने के साथ-साथ बिहार के दिव्यांग क्रिकेट के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सम्मान राज्य के उभरते दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का काम करेगा।
पटना। पूर्व आईपीएस रणधीर वर्मा फाउंडेशन की ओर से सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन की देखरेख में आयोजित 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में स्टार एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीएबी ब्लू को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ स्टार एकादश ने टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।
खेमनीचक स्थित श्रीकृष्ण क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में सीएबी ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, स्टार एकादश के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही सीएबी के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण सीएबी की पूरी टीम महज 12 ओवर में 51 रन पर ऑलआउट हो गई।
टीम के कुल 51 रन में से 47 रन अतिरिक्त के रूप में आए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीएबी के बल्लेबाज स्टार के गेंदबाजों के सामने किस तरह संघर्ष करते रहे। स्टार एकादश की ओर से अंश राज और आर्यन राज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट चटकाए। दोनों ने सीएबी के बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह बिखेर दिया और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने का कोई मौका नहीं दिया।
3.5 ओवर में खत्म किया मैच
51 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार एकादश ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए महज 3.5 ओवर में 52 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सूरज ने नाबाद 10 रन बनाए, जबकि अमित ने नाबाद 34 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को आसान जीत दिला दी। गेंदबाजी में तीन विकेट लेने और किफायती प्रदर्शन के लिए अंश राज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
सीएबी ब्लू : 51 रन (12 ओवर, ऑलआउट), अतिरिक्त : 47 रन, अंश राज 3 विकेट, आर्यन राज 3 विकेट.
स्टार एकादश : 52/0 (3.5 ओवर), अमित नाबाद 34, सूरज नाबाद 10.
पटना। खेमनीचक स्थित श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान में सोमवार को 8वें बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने अपने नाम कर लिया। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट के फाइनल में कैम्ब्रिज ने शंख एकादश को आठ विकेट से हराया। फाइनल मुकाबला अपने बेहद कम स्कोर के कारण यादगार बन गया। दोनों पारियों को मिलाकर मुकाबले में महज 43 रन बने। कैम्ब्रिज के गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि शंख एकादश की पूरी टीम महज 21 रन पर ढेर हो गई।
आर्यन के आगे बल्लेबाज बेबस
फाइनल में शंख एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम का यह निर्णय जल्द ही गलत साबित होने लगा। बिहार कैम्ब्रिज के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही शंख के बल्लेबाजों पर शिकंजा कस दिया। कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिककर दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका। आधे से अधिक बल्लेबाज खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए।
प्रिंस कुमार, कोच, बिहार कैब्रिज क्रिकेट एकेडमी
कैम्ब्रिज के तेज गेंदबाज आर्यन राज ने अपनी धारदार गेंदबाजी से शंख की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उन्होंने पांच ओवर में चार मेडन डालते हुए महज दो रन खर्च किए और सात विकेट अपने नाम किए। आर्यन की गेंदों का शंख के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। उनका साथ देते हुए आदर्श कुमार ने भी एक ओवर में बिना कोई रन दिए तीन विकेट झटक लिए। दोनों गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के सामने शंख एकादश की पूरी टीम 11 ओवर में महज 21 रन पर सिमट गई। टीम के स्कोर में अतिरिक्त के 12 रन शामिल रहे।
5.1 ओवर में चैंपियन
21 रन के बेहद छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने भी शुरुआत संभलकर की। टीम ने 5.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर 22 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। कैम्ब्रिज के स्कोर में अतिरिक्त के 11 रन शामिल रहे। इस जीत के साथ कैम्ब्रिज ने टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। फाइनल में गेंद से मैच का रुख पूरी तरह बदलने वाले आर्यन राज को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें बेस्ट बॉलर का पुरस्कार भी मिला। वहीं बेस्ट बैटर** का पुरस्कार आदर्श राज को प्रदान किया गया।
खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
मैच समाप्त होने के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी, इंद्रदीप चंद्रवंशी, दिलीप कुमार और अमोद कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। अतिथियों का स्वागत सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने किया।
संक्षिप्त स्कोर
शंख एकादश : 11 ओवर में 21/10 (अतिरिक्त 12; आर्यन राज 7/2, आदर्श कुमार 3/0)।
बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी : 5.1 ओवर में 22/2 (अतिरिक्त 11)।
मैन आफ द सीरीज: श्रेष्ठ सुमन (सीएबी)
प्लेयर ऑफ द मैच : आर्यन राज (बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी)
बेस्ट बैटर : आदर्श राज (बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी)
बेस्ट बॉलर : श्रेष्ठ सुमन (सीएबी)
पटना। स्वर्गीय टीएन मिश्रा एवं विंध्याचल चौबे स्मृति एक दिवसीय डे-नाइट क्रिकेट मैच का आयोजन पटना के आशियाना-दीघा रोड स्थित आशियाना स्पोर्ट्स एरिना में किया गया। रोमांचक मुकाबले में एम फूड एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गंज एकादश को 46 रनों से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एम फूड एकादश ने निर्धारित 8 ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 97 रन बनाए। टीम की ओर से प्रतीक कुमार ने सर्वाधिक 46 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके अलावा अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान देते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
98 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गंज एकादश की टीम एम फूड एकादश के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 51 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस तरह एम फूड एकादश ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
शानदार बल्लेबाजी के लिए प्रतीक कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें प्रतीक चिन्ह के साथ चांदी का नोट देकर सम्मानित किया गया। मैच में शामिल सभी खिलाड़ियों को भी झंडू च्यवनप्राश प्रदान किया गया।
समापन समारोह में विजेता टीम एम फूड एकादश के सुरेश कुमार मिश्रा ने विजेता ट्रॉफी उठाई। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।