KRIDA NEWS

बीसीए सचिव ने भी जारी की बिहार की रणजी टीम, इंद्रजीत कुमार को सौंपी गई कमान

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अमित कुमार ने बीसीसीआई के तत्वाधान में आयोजित रणजी ट्रॉफी सत्र:- 2023 -24 में बिहार राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली बिहार रणजी टीम की घोषणा सीनियर सिलेक्शन कमेटी द्वारा चयनित सूची को सार्वजनिक करते हुए कहा कि दिनांक 5 जनवरी 2024 से 8 जनवरी 2024 तक राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में मुंबई टीम के साथ पहला रणजी मुकाबला खेला जाएगा।

जिसमें बिहार रणजी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले चयनित खिलाड़ियों की सूची निम्न इस प्रकार है :-
इंद्रजीत कुमार (कप्तान), शशीम राठौर, समर कादरी, कुमार मृदुल, कुमार रजनीश, शशि आनंद, अपूर्वा आनंद (उप- कप्तान), लखन राजा, यशस्वी ऋषभ, प्रतीक कुमार, विक्रांत सिंह, हिमांशु हरि, विकास रंजन (विकेट कीपर), शशि शेखर, वेदांत यादव (विकेट कीपर), अभिनव कुमार, कमलेश कुमार सिंह, विश्वजीत गोपाला, प्रशांत श्रीवास्तव, दीपक राजा। सुरक्षित खिलाड़ी :- स्वराज राठौर, समीर श्रीवास्तव, रंजन राज, अनिमेष शर्मा, कुमार आर्य और अभिषेक कुमार सिंह।

जबकि सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में बिहार रणजी टीम के मैनेजर कृष्णा पटेल, कोच:- राकेश सिन्हा, सहायक कोच :- जुल्फी शम्स , फिजियो :- डॉक्टर अभिषेक कुमार और ट्रेनर:- आलोक कुमार केसरी को जिम्मेवारी सौंप गई है। चयनित सभी खिलाड़ियों एवं सपोर्टिंग स्टाफ को ईमेल एवं दूरसंचार के माध्यम से संपर्क स्थापित कर कल आवश्यक रूप से रिपोर्टिंग करने के लिए सूचित किया जा रहा है।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन: पीएसी की शानदार जीत, बीएसईबी को 24 रन से हराया

पटना, 20 मार्च। पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के मुकाबले में पीएसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीएसईबी को 24 रन से पराजित किया। विजेता टीम के रवि कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीएसी की टीम ने 35 ओवर में 156 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज सचिन कुमार ने शानदार 67 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। कप्तान अभिजीत राजन ने 27 रन का योगदान दिया। बीएसईबी की ओर से गेंदबाजी में साकेत कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट झटके।

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएसईबी की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। तुषार कांत ने 22 रन और साकेत कुमार ने 22 रन बनाए, लेकिन टीम 28.2 ओवर में 132 रन पर सिमट गई। पीएसी की ओर से गेंदबाजी में रवि कुमार ने 4 विकेट झटके, जबकि ध्रुव कुमार ने 3 विकेट और कृत साहनी ने 2 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई।

संक्षिप्त स्कोर

पीएसी: 156/10 (35 ओवर),  सचिन कुमार 67, अभिजीत राजन 27, साकेत कुमार 22, रतन 11, अतिरिक्त 29, साकेत कुमार 5/24, मुकेश कुमार शर्मा 1/24, पंकज कुमार मिश्रा 1/29, तुषारकांत 1/16, गौरव कुमार 1/15,

बीएसईबी: 132/10 (28.2 ओवर), तुषार कांत 22, साकेत कुमार 22, यशस्वी शुक्ला 12, गौरव कुमार 11, प्रदीप 15, दीपक कुमार 15! रवि कुमार 4/31, ध्रुव कुमार 3/20, कृत साहनी 2/30, अनूप कुमार 1/0

Read More

रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 8 अप्रैल से

पटना, 20 मार्च। आगामी 8 अप्रैल से बिहार के सुप्रसिद्ध रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी की पुण्य तिथि के अवसर पर सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा।

यह जानकारी देते हुए आयोजन अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद इंद्रदीप चंद्रवंशी (स्व. प्रवीण के भाई) ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्कूल और एकेडमी की टीमें भाग लेंगी और आयोजन के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ प्रवीण चंद्रवंशी की स्मृति को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा।

सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के संस्थापक सचिव संतोष तिवारी ने बताया कि इस टूर्नामेंट में प्रत्येक दिन प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जायेगा। इसके अलावा विजेता और उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिये जायेंगे। साथ ही मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर समेत कई आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि भाग लेने को इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9386962380 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अपने जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड का फोटो कॉपी फॉर्म के साथ जमा करना होगा।

Read More

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी: नवादा की रोमांचक जीत, गया को 1 विकेट से हराया

नालंदा। बिहार क्रिकेट संघ के घरेलू सत्र 2025-26 के तहत आयोजित बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी (मगध जोन) के पांचवें मुकाबले में नवादा की टीम ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुए गया को 1 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबला 19 मार्च 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गया की टीम 39.3 ओवर में 176 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अभिषेक ने 52 रन की अहम पारी खेली, जबकि नितीश ने 32 रन, यशराज ने 23 रन, प्रीतम ने 14 रन और राहुल ने 11 रन का योगदान दिया।नवादा की ओर से गेंदबाजी में आदर्श ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 रन देकर 5 विकेट झटके और विपक्षी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोका। इसके अलावा अर्णव ने 2 विकेट, जबकि दीपक और सुमन ने 1-1 विकेट हासिल किए।

177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवादा की टीम को गया के गेंदबाजों ने कड़ी टक्कर दी, जिससे मुकाबला अंत तक रोमांचक बना रहा। नवादा ने 37 ओवर में 9 विकेट खोकर 180 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। नवादा की ओर से आदर्श ने नाबाद 51 रन की शानदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। वहीं सूरज ने 41 रन, आदित्य ने 27 रन और सुमन ने 16 रन का योगदान दिया। गया की ओर से गेंदबाजी में मयंक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 34 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि रंजन ने 3 विकेट और प्रीतम ने 1 विकेट हासिल किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए नवादा के आदर्श को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुकाबले में बीसीए पैनल के अंपायर सुनील सिंह और नितेश कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। टूर्नामेंट का अगला मुकाबला 20 मार्च 2026 को नालंदा और गया के बीच खेला जाएगा।

Read More

रोमांचक मुकाबले में इंजीनियरिंग विभाग की जीत, मैकेनिकल विभाग को 1 विकेट से हराया

सोनपुर। अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में इंजीनियरिंग विभाग ने मैकेनिकल विभाग को अंतिम गेंद तक चले मैच में 1 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मैकेनिकल विभाग की शुरुआत खराब रही और टीम के चार प्रमुख बल्लेबाज महज 28 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद राजू यादव ने शिव शंकर मंडल और पंकज सिंह के साथ साझेदारी करते हुए टीम को संभाला और निर्धारित ओवर से चार गेंद पहले टीम को 116 रन तक पहुंचाया। इंजीनियरिंग विभाग की ओर से गेंदबाजी में राजा भारती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में दो मेडन फेंकते हुए 4 विकेट झटके। इसके अलावा अमित ने 2 विकेट, जबकि रंजीत और राजीव ने 1-1 विकेट हासिल किए।

117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 33 रन बनाकर मजबूत शुरुआत की। हालांकि इसके बाद टीम को कुछ झटके लगे और मिथिलेश (10 रन) तथा रंजीत (15 रन) आउट होकर पवेलियन लौट गए। मध्यक्रम में जावेद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 रन बनाए और टीम को जीत की राह पर ला दिया। वहीं सौरभ ने 16 रन का योगदान दिया। मुकाबला अंतिम ओवर तक रोमांचक बना रहा, जहां आखिरी गेंद पर इंजीनियरिंग विभाग ने जीत के लिए जरूरी रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लेने और बल्लेबाजी में उपयोगी योगदान देने वाले राजा भारती को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस तरह इंजीनियरिंग विभाग ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.