KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

पटना जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2023-24 का रंगारंग शुभारंभ

पटना: पटना जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2023-24 का रंगारंग शुभारंभ सोमवार को स्थानीय पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स में धनेश्वरी देवनंदन कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की बैण्ड की धुन पर लगभग 3,000 बालक/बालिका प्रतिभागियों के आकर्षक मार्च पास्ट के साथ हुआ।

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2023-24 के अन्तर्गत जिला प्रशासन, पटना द्वारा 4 दिवसीय पटना जिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन श्री तनय सुल्तानिया, उप विकास आयुक्त, पटना ने प्रतियोगिता का ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को हार-जीत की चिंता को छोड़कर खेलों में खेल भावना के साथ भाग लेने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आप सभी देश के भविष्य हैं और आप ही में से कल कोई एशियाड एवं ओलम्पिक में देश का प्रतिनिधित्व कर सकता है, इसलिए पूरी मेहनत करें।

MADHU PREMIER LEAGUE(MPL)

उद्घाटन अवसर पर श्री वैभव, भा.प्र.से., सहायक समाहत्र्ता, श्री राकेश कुमार झा, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, श्री राजकमल, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा), श्री राजेन्द्र कुमार, क्रीडा कार्यपालक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सभी अतिथियों का स्वागत श्री ओम प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी, पटना-सह-आयोजन सचिव ने हरित पौधा एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। कार्यक्रम का संचालन श्री अभिषेक कुमार, एन.आई.एस. प्रशिक्षक ने किया। सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय खिलाड़ी उद्यमिता सिंह ने खेलों में नियमों का पालन करने एवं खेल भावना से भाग लेने की शपथ दिलायी। मुख्य अतिथि द्वारा बेहतर बैण्ड के लिए धनेश्वरी देवनंदन कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को पुरस्कृत किया।

इस प्रतियोगिता में पटना जिला के मान्यता प्राप्त मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों एवं सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 के बालक व बालिका खिलाड़ी एथलेटिक्स, फुटबाॅल, वाॅलीबाॅल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, कुश्ती, क्रिकेट, भारोत्तोलन, वुशू, कराटे, ताईक्वाण्डो, हाॅकी, हैण्डबाॅल, रग्बी, बास्केटबाॅल, योग तथा शतरंज खेल प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।

MADHU PREMIER LEAGUE(MPL)

सोमवार को संपन्न हुए विभिन्न खेलों के परिणाम इस प्रकार है:-

वाॅलीबाॅल
बालिका अंडर-14
विजेता – आर0एस0एम0 हाई स्कूल, मोकामा।
उप विजेता – जी0डी0 गोयनका पब्लिक स्कूल, पटना।

कबड्डी
बालिका अंडर-19
विजेता – श्री राम सेन्टेनियल स्कूल, पटना।
उप विजेता – इशान इंटरनेशनल स्कूल, कंकड़बाग, पटना।

एथलेटिक्स
400 मी0 बालिका अंडर-14
1. सपना कुमारी – राम मोहन राय सेमिनरी स्कूल, खजांची रोड, पटना।
2. अनन्या श्री – सेंट कैरेन्स हाई स्कूल, गोला रोड, पटना।
3. मुस्कान प्रवीण – ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, पटना।
400 मी0 बालिका अंडर-17
1. प्राची कुमारी, सेंट कैरेन्स हाई स्कूल, गोला रोड, पटना।
2. ऋचा कुमारी, सेंट जोसेफ, बाढ़।
3. अंकिता टोपो, सेंट कैरेन्स हाई स्कूल, गोला रोड, पटना।

600 मी0 बालिका अंडर-14
1. सपना कुमारी – राम मोहन राय सेमिनरी स्कूल, खजांची रोड, पटना।
2. अर्चिता कुमारी – सेंट कैरेन्स हाई स्कूल, गोला रोड, पटना।
3. खुश्बु कुमारी – कस्तुरबा गांधी मिडिल स्कूल, पटना।

600 मी0 बालक अंडर-17
1. सुरज कुमार – पाटलिपुत्रा विद्यापीठ, हनुमान नगर, पटना।
2. सौरभ कुमार – महादेवा हाई स्कूल, खुश्रूपुर, पटना।
3. सुमित कुमार – इन्फैन्ट जीसस क्राइस्ट, खुश्रूपुर, पटना।

800 मी0 बालक अंडर-19
1. करण कुमार – जागृति $2 स्कूल, रामपुर दियारा, पटना।
2. पवन कुमार – जी0एस0आर0पी0, अनौली, पटना।
3. धीरज कुमार – जी0सी0 हाई स्कूल, रामबाग, बिहटा, पटना।

800 मी0 बालिका अंडर-17
1. लक्ष्मी कुमारी – कस्तुरबा गांधी हाई स्कूल, पटना।
2. प्राची कुमारी – सेंट कैरेन्स हाई स्कूल, गोला रोड, पटना।
3. रिचा कुमारी – सेंट जोसेफ काॅन्वेंट हाई स्कूल, बाढ़, पटना।

800 मी0 बालिका अंडर-19
1. सोनी कुमारी – सेंट जोसेफ हाई स्कूल, बाढ़, पटना।
2. प्राची कुमारी – सेंट कैरेन्स हाई स्कूल, गोला रोड, पटना।
3. निशा कुमारी – कन्या मध्य विद्यालय, अमला टोला, पटना।

100 मी0 बालक अंडर-19
1. मनीष जयसवाल – काॅलेज ऑफ काॅमर्स, पटना।
2. दिपक कुमार – इंदर सिंह हाई स्कूल, शेरपुर, मनेर, पटना।
3. अंकित राज – एस0एम0जी0के0 हाई स्कूल, मसौढ़ी, पटना।

Read More

बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंची, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

पटना : 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मई 2026 तक ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

टीम के भुवनेश्वर पहुंचने पर बेसबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना खिलाड़ियों से मिले और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर संघ के सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार एवं सहायक सचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ऐसी है बिहार की टीम

बालक वर्ग की टीम में दिव्यांश सिंह, मनजीत राज, अमन कुमार, संतनु कुमार ठाकुर, शुभम यादव, उमंग यादव, रॉकी यादव, अमन राज, सतीश कुमार, हिमेश कुमार, आयुष कुमार, प्रथम् राज, अभिनव कुमार, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं। टीम के कोच संजीत कुमार, मोनू कुमार तथा सहायक कोच आदित्य कुमार यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Read More

सरदार पटेल सम्मान समारोह में कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग विजेता व उपविजेता टीमें भी होंगी सम्मानित

पटना, 20 मई। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 23 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में खेल, शिक्षा, कला समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Read More

सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट एवं सवेरा इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जून के दूसरे सप्ताह में होगी आयोजित

पटना। SP Sports Foundation की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। संस्था द्वारा सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता और सवेरा इंटर स्कूल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जून के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं 22 यार्ड्स, ऊर्जा स्टेडियम में खेली जाएंगी। जिसकी जानकारी पंकज मिश्रा ने दी है।

आयोजकों के अनुसार, इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा, जबकि कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। दोनों टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे।

इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्कूल अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि के अलावा आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9334101688, 9931421287, 9234455661 और 7903694427 पर संपर्क कर सकती हैं।

Read More

तपिश विकास के तूफानी अर्धशतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का फाइनल मुकाबला ट्रैंम्फैंट सीसी और बिहार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी की टीम 20 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा प्रियांशु कुमार सिंह ने 21, आकर्ष राज ने 12 और प्रिंस यादव ने 11 रन बनाए। टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस और अंकुश मुकेश राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। प्रिंस ने 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि अंकुश मुकेश राज ने 26 रन देकर 4 विकेट लिए। तपिश विकास को एक सफलता मिली।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 13.4 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो तपिश विकास रहे, जिन्होंने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। कृष्णा ने 23 रन का योगदान दिया। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। ट्रैंम्फैंट सीसी की ओर से प्रिंस यादव ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए तपिश विकास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, भाजपा मीडिया सेल की सागरिका चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जेपी मेहता तथा मोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बुके और शॉल भेंटकर किया।

सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

बेस्ट बेटसमैन— आर्यन अरविंद राज
बेस्ट बॉलर— अमन पासवान
बेस्ट विकेटकीपर—अभिनव आर्या
मैन आफ द सीरीज — प्रतीक सिन्हा
बेस्ट फिल्डर— वतन प्रकाश

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.