KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

बिहार को देश में खेल का एक उत्कृष्ट केंद्र बनाने के संकल्प के साथ दो दिवसीय स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का हुआ समापन

पटना 21 मई 2023 :- पटना के ज्ञान भवन में यूनिव स्पोर्टटेक कंपनी के पार्टनरशिप में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव 2.0 का आज शाम समापन हो गया । बिहार को खेल के एक उत्कृष्ट केंद्र के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से 19 और 20 मई को देश भर से आए 30 से ज्यादा खेल ,प्रशिक्षकों ,ओलंपियन खिलाड़ियों और प्रसिद्ध खेल प्रबंधकों ने 8 सत्र में खेल से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार मंथन के बाद अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए ।

गौरतलब है कल 19 मई को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव 2.0 का विधिवत उद्घाटन किया था और कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री श्री जितेंद्र कुमार राय विशिष्ट अतिथि थे । कल ही बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के नए लोगो , नए टैग लाइन ‘खेलो दिल से जीतो मिल के’ ,खेल का वार्षिक कैलंडर और खेल नियुक्ति के पोर्टल को उप मुख्यमंत्री द्वारा लॉन्च किया गया था ।

स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के समापन के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रवीन्द्रण शंकरण ने कहा कि दो दिनों तक चलने वाले स्पोर्ट्स कान्क्लेव का सफलता पूर्वक आयोजन हुआ और इसमें देश भर से आए खेल विशेषज्ञों द्वारा कई महत्वपूर्ण सुझाव और प्रस्ताव बिहार में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए दिए गए ।

बिहार में प्रशिक्षण और प्रशिक्षकों के स्तर में सुधार के लिए प्रसिद्ध राष्ट्रीय प्रशिक्षकों के सहयोग से कोच डेवलपमेंट प्रोग्राम चलाया जाएगा जिसमें स्कूल के शारीरिक शिक्षकों को भी 3 महीने का कोर्स द्वारा प्रशिक्षित करके खेल प्रशिक्षक के रूप में तैयार किया जाएगा इससे बिहार में खेल प्रशिक्षकों की कमी भी दूर होगी और उनका स्तर भी बढ़ेगा।

उन्होंने बताया अबतक ज्यादा ध्यान पटना आधारित प्रतिभा खोज कार्यक्रमों पर ज्यादा ध्यान दिया जाता था लेकिन अब हम ग्रामीण स्तर पर प्रतिभा को खोजेंगे तथा इसके लिए अब आरा ,बगहा , छपरा , सिवान , भागलपुर , बक्सर में भी खेल अकादेमी खोल कर विभिन्न सुदूर इलाकों से बुनियादी स्तर पर प्रतिभा खोजने और प्रशिक्षित करने का काम किया जाएगा ।

इस कॉन्क्लेव में सभी विशेषज्ञों की यह महत्वपूर्ण राय थी कि बिहार में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार के साथ साथ निजी कंपनियों , कॉर्पोरेट सेक्टर , स्वयं सेवी संस्थाओं और विभिन्न एसोसिएशन को एक साथ मिल कर प्रयास करना पड़ेगा । इस कॉन्क्लेव में शामिल कई प्रसिद्ध कंपनियों और निजी संस्थाओं ने बिहार में खेल के क्षेत्र में अपना सहयोग और योगदान देने के लिए सामने आए हैं ।

ईज़ माई ट्रिप और शिखर धवन फाउंडेशन जैसे प्रसिद्ध संस्थाओं और कॉम्पनियों ने बिहार में बुनियादी स्तर पर प्रतिभा खोज में पूर्ण सहयोग देने का निर्णय लिया है , वहीं बिहार में खुलने वाले स्पोर्ट्स इनजूरी सेंटर के लिए देश के प्रसिद्ध श्री राम इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस और डॉक्टर विभु कल्याण नायक ने इसकी स्थापना के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है ।
प्रसिद्ध ओलंपियन शूटर पद्मश्री गगन नारंग और बास्केट बाल की पूर्व कप्तान सुश्री दिव्या सिंह ने बिहार में खेल अकादेमी खोलने में अपनी काफी रुचि दिखाई है ।

श्री शंकरण ने बताया कि इस कॉन्क्लेव में ई स्पोर्ट्स के बारे में भी विस्तार से चर्चा हुई , यह बहुत तेजी से विश्व में प्रचलित हो रहा है तथा बिहार में भी इसकी संभावनाओं पर समीक्षा हुई . बिहार में स्कूल कॉलेज लेवल पर इसकी गर्मियों की छुट्टी के बाद शुरुआत की जाएगी । खेल में टेक्नोलोजी के प्रयोग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है , आईआईटी द्वारा खिलाड़ियों की प्रतिभा की पहचान और क्षमता के विकास के लिए सॉफ्टवेयर बनाया गया है जिसका इस्तेमाल बिहार के आईआईटी और एनाइटी में करके बिहार के कजीलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाएगा ।

स्पोर्ट्स कान्क्लेव में मुख्यतया राज्य में खेल का माहौल बेहतर बनाने , खेल के श्रेष्ठ खिलाड़ियों और दूसरे राज्यों के बेहतर कार्यक्रमों और प्रयासों से सीखने , खेल में महिलाओं की भागीदारी और बेहतर प्रदर्शन बढ़ाने , खिलाड़ियों के बेहतर प्रबंधन और उनका देख रेख , खेल के लिए कम लागत वाले बेहतर आधारभूत संरचनाओं के निर्माण , उनके प्रबंधन , खेल में टेक्नॉलजी के इस्तेमाल , पीपीपी मोड में सरकार और निजी संस्थाओं के साथ मिलकर खेल प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों के आयोजन तथा ई स्पोर्ट्स को प्रोत्साहित करने के उपायों पर विशेष रूप से चर्चा हुई।

संवाददाताओं से बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के अध्यक्ष सह सचिव श्री पंकज राज ने कहा कि भविष्य में ऐसे स्पोर्ट्स कान्क्लैव बिहार में आयोजित किए जाएंगे जिससे की बिहार के खिलाड़ियों का मनोबल और स्तर और बढ़ सके । सरकार विशेषज्ञों की सलाह और विचारों पर गंभीरता पूर्वक विचार करेगी और इसपर अमल करेगी ।

स्पोर्ट्स कान्क्लेव में बिहार के खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास और बिहार को खेल के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में स्थापित करने लिए खेल से जुड़े जिन प्रमुख हस्तियों ने अपने विचार रखे उनमें से कान्क्लेव में अपने विचार और सुझाव रखने वाले प्रमुख हस्तियों में पद्मभूषण और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित भारतीय बैडमिंटन टीम के मुख्य प्रशिक्षक श्री पुलेला गोपीचन्द , पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित ओलंपियन और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष श्री दिलीप तिर्की ,स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के महानिदेशक श्री संदीप प्रधान , पद्मश्री से सम्मानित इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री गगन नारंग ,प्रसिद्ध खेल प्रबंधक और प्रस्तुतकर्ता तथा प्रो कबड्डी लीग के सह संस्थापक श्री चारु शर्मा , नेशनल राइफल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव तथा गगन नारंग स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन के संस्थापक श्री पवन कुमार जे.सिंह, डॉ. बाबजी श्रीनिवासन ,खेल और युवा विभाग उड़ीसा के संयुक्त सचिव श्री रंजीत परीदा ,नैशनल सेंटर फॉर स्पोर्ट्स साइंस एण्ड रिसर्च के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ.बिभू कल्याण नायक ,यूरोपियन बिजनेस एण्ड टेक्नॉलजी सेंटर के प्रबंध निदेशक श्री पॉल वी. जेनसेन , श्री रामचन्द्र सेंटर फॉर स्पोर्ट्स साइंस के निदेशक प्रो. अरुमुगम सिवारमण , स्टेयर्स फाउंडेशन के संस्थापक और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्री सिद्धार्थ उपाध्याय , यूनिव स्पोरटाटेक के निदेशक श्री अभिषेक ईसार , मशाल स्पोर्ट्स के प्रमुख श्री अनुपम गोस्वामी , लुमिकाई के निवेश सहायक श्री आदित्य देशपांडे , एफईएआई के संस्थापक सदस्य श्री वैभव डांगे, न्यू होराइजॉन्स अलाइअन्स के निदेशक श्री रणवीत गिल , ईजी माइ ट्रिप के मुख्य व्यवसाय प्रबंधक श्री नितेश गुप्ता , द वन ग्लोबल वेंचर्स के पार्टनर मोहम्मद सिराजुद्दीन, श्री मेघनाथ रेड्डी ,भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान श्री अभिषेक यादव , अर्जुन पुरस्कार प्राप्त भारतीय मुक्केबाज श्री अखिल कुमार ,भारतीय बास्केटबाल टीम की पूर्व कप्तान सुश्री दिव्या सिंह , भारतीय एथलीट सुश्री नमिता चंदेल , भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सुश्री तृप्ति मुरगुंडे और एनडीटीवी की स्पोर्ट्स एडिटर सुश्री रिका रॉय आदि शामिल रहे ।

Read More

सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार ने किया कमेटी का विस्तार, नितिन कुमार बने उपाध्यक्ष

पटना। सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार ने संगठन को मजबूत बनाने और राज्य में सॉफ्टबॉल क्रिकेट के विकास को गति देने के उद्देश्य से अपनी प्रदेश कमेटी का विस्तार किया है। इस क्रम में नितिन कुमार को एसोसिएशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि 30 जुलाई से हाजीपुर में आयोजित होने वाली द्वितीय यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रदेश कमेटी, जिला इकाइयों एवं आयोजन समिति के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है, ताकि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नितिन कुमार के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और बिहार में सॉफ्टबॉल क्रिकेट के विस्तार को नई गति प्राप्त होगी। साथ ही राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को इस खेल से जोड़ने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल की जाएगी।

नवनियुक्त उपाध्यक्ष नितिन कुमार ने नियुक्ति पर एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता राज्य के सभी जिलों में सॉफ्टबॉल क्रिकेट को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना होगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों और खिलाड़ियों के सहयोग से इस खेल को नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि हाजीपुर में आयोजित होने वाली द्वितीय यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 में देश के विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेंगी। इस आयोजन को लेकर एसोसिएशन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

 

Read More

रेयर विंडो कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का भव्य समापन, केटीसीए दीघा बनी चैंपियन

पटना, 19 जुलाई 2026: रेयर विंडो रेस्टोरेंट, बोरिंग रोड, पटना के बैंक्वेट हॉल में आयोजित रेयर विंडो कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। टूर्नामेंट का आयोजन खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी (KTCA), दीघा द्वारा किया गया।

फाइनल मुकाबले में मिथिला क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केटीसीए दीघा ने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 101 रन बनाए। टीम की ओर से प्रवीण कुमार सिंह ने शानदार 61 रन बनाए, जबकि अमन ने 23 रनों का योगदान दिया। मिथिला क्रिकेट अकादमी की ओर से अंकित ठाकुर ने 3 विकेट, पार्थ कुमार ने 2 विकेट और सचिन ने 1 विकेट हासिल किया।

102 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिथिला क्रिकेट अकादमी की टीम निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर केवल 50 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मणिकर्णिका ने 21 और सौरव प्रसाद ने 13 रन बनाए। केटीसीए दीघा की ओर से अमन केसरी ने 3 विकेट, जैक बट्टू ने 2 विकेट और प्रवीण कुमार सिंह ने 2 विकेट चटकाए। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर केटीसीए दीघा ने 51 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रवीण कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) की गवर्निंग काउंसिल के संयोजक ज्ञानेश्वर गौतम थे। उनके साथ राहुल पाठक एवं रेयर विंडो के एमडी निहाल राज विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर टूर्नामेंट के संयोजक मुकेश कुमार को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान क्रिकेट और आयोजन में विशेष योगदान देने वाले कमल कुमार, जितेंद्र जी, छोटू और अजय कुमार को सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के अंपायर कुंदन और हिमांशु, स्कोरिंग एवं तकनीकी सहयोग के लिए राकेश कुमार और पंकज कुमार, लाइव स्ट्रीमिंग पार्टनर तथा प्रेस प्रतिनिधि सुरेश मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। महिला क्रिकेट में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हर्षिका और श्रेया को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

प्रमुख पुरस्कार

  • मैन ऑफ द सीरीज: प्रवीण कुमार सिंह (केटीसीए दीघा)
  • सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज (Best Batsman): प्रवीण कुमार सिंह (केटीसीए दीघा)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज (Best Bowler): अंकित (कमल 11, बेगूसराय)
  • गेम चेंजर अवॉर्ड: अमन केसरी (केटीसीए दीघा)
  • सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक (Best Fielder): पार्थ कुमार
  • प्रॉमिसिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: शैलेश, कान्हा एवं ओम

विजेता टीम केटीसीए दीघा को ₹15,000 तथा उपविजेता मिथिला क्रिकेट अकादमी को ₹7,500 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को सनहिट स्पोर्ट्स ने किट बैग भी दिए गए।

आयोजन समिति ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति ने रेयर विंडो, महाकाल ज्वेलर्स, लक्षिका इंडस्ट्रीज तथा गैस्ट्रो एंड इंडोस्कोपी सेंटर को विशेष धन्यवाद दिया। टूर्नामेंट के मीडिया पार्टनर ‘क्रीड़ा न्यूज’ की भी आयोजन को व्यापक पहुंच दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके लिए समिति ने विशेष आभार व्यक्त किया।

समारोह के अंत में आयोजन समिति ने खिलाड़ियों, अतिथियों, अंपायरों, मीडिया प्रतिनिधियों, सहयोगियों, प्रायोजकों और दर्शकों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में टूर्नामेंट को और अधिक भव्य स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया।

Read More

देव और विवेक के दम पर स्काई स्पोर्ट्स व सीएबी पहुंची सेमीफाइनल में

पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट इंटीरियर एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड प्रायोजित 8वें बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में स्काई स्पोर्ट्स और क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पहले क्वार्टरफाइनल में स्काई स्पोर्ट्स ने श्रीराम खेल मैदान को 93 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्काई स्पोर्ट्स ने 21 ओवर में दो विकेट पर 153 रन बनाए। टीम की ओर से देव ने 59 गेंदों पर 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 74 रन की शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने। आयुष बसौटिया ने नाबाद 25 और सार्थक ने नाबाद 15 रन का योगदान दिया। जवाब में श्रीराम खेल मैदान की टीम 15.4 ओवर में 60 रन पर सिमट गई। स्काई की ओर से मानव ने चार विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

दूसरे क्वार्टरफाइनल में क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने ट्रायम्फैंट सीसी को 18 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएबी ने 21 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए। विवेक कुमार ने 53 गेंदों पर चार चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन की विस्फोटक पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। शिवम सम्राट ने 22 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रायम्फैंट सीसी की टीम 21 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गई। अभिजीत राज ने 29 और अर्पित राज ने 20 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। सीएबी की ओर से राहुल और रेयान झा ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया।

संक्षिप्त स्कोर

स्काई स्पोर्ट्स: 21 ओवर में 153/2 (देव 74, आयुष बसौटिया नाबाद 25, सार्थक नाबाद 15, अतिरिक्त 29; अंकुश 1/11, पृथ्वी 1/32)।

श्रीराम खेल मैदान: 15.4 ओवर में 60 ऑलआउट (अतिरिक्त 40; मानव 4/8, बंकू 1/8, अनिल 1/3, मिसाब 1/1, अंश 1/1, सार्थक 1/1)।

क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार: 21 ओवर में 149/6 (विवेक कुमार नाबाद 88, शिवम सम्राट 22, आदर्श आनंद 15, अतिरिक्त 14; मयंक 2/21, प्रियाशु यादव 2/25, समर 1/52, आदर्श 1/14)।

ट्रायम्फैंट सीसी: 21 ओवर में 131 ऑलआउट (अभिजीत राज 29, अर्पित राज 20, आदित्य राज 20, प्रियांशु यादव 15, दक्ष पांडे 11, समर नाबाद 12, अतिरिक्त 11; राहुल 3/30, रेयान झा 3/15, शुभम 2/19, आर्यन 1/32)।

Read More

रूपक कुमार बने लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व दिल्ली प्रदेश प्रभारी

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अहम फैसला लेते हुए राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं इंटरनेशनल बेसबॉल खिलाड़ी रूपक कुमार को राष्ट्रीय महासचिव एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शंकर शर्मा (लंकेश) ने की।

पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, रूपक कुमार ने संगठन में अपनी सक्रिय कार्यशैली, अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व क्षमता से अलग पहचान बनाई है। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी और पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि उनके अनुभव और कार्यकुशलता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा दिल्ली प्रदेश में पार्टी के विस्तार को गति मिलेगी।

नई जिम्मेदारी मिलने पर रूपक कुमार ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

 

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.