KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे ◆ 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया ◆ 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
◆
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा 19 और 20 मई को पटना के ज्ञान भवन में होगा स्पोर्ट्स कान्क्लेव 2.0 का आयोजन, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव करेंगे उद्धाटन

पटना,18 मई 2023 :- पटना के ज्ञान भवन में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा 19 और 20 मई को दो दिवसीय स्पोर्ट्स कान्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है । इस कान्क्लेव का विधिवत उद्घाटन बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव करेंगे तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री श्री जितेंद्र कुमार राय विशिष्ट अतिथि होंगे।

आज पाटलिपुत्र खेल परिसर ,कंकड़बाग में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रवीन्द्रण शंकरण ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय स्पोर्ट्स कान्क्लेव का मुख्य उद्देश्य बिहार को खेल के मानचित्र में एक उत्कृष्ट केंद्र के रूप में स्थापित करना है । इस कान्क्लेव में देश भर से आए प्रसिद्ध ओलिम्पिक खिलाड़ी ,प्रशिक्षक खेल विशषज्ञ और खेल प्रबंधक बिहार मे खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए अपने विचार और महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत करेंगे जिसके आधार पर सरकार को नई खेल नीति के दिशा निर्देश और अनुपालन में काफी सहयोग मिलेगा ।

बिहार का लक्ष्य आगामी 2028 ओलंपिक खेल में देश की टीमों में बिहार के खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करना है और इस दिशा में सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं । दो दिवसीय खेल सम्मेलन के अलग अलग सत्र में आमंत्रित विशषज्ञों द्वारा बिहार में खेल और खिलाड़ियों के लिए बेहतर दिशा तय करने , सर्वश्रेष्ठ नीतियों और प्रयोगों से सीखने और उसका अनुपालन करने , खेल और खिलाड़ियों का बेहतर प्रबंधन और देख रेख के साथ साथ महिलाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और उनके प्रदर्शन, उपलब्धियों और क्षमता के विकास के उपायों पर विस्तार से चर्चा होगी ।

श्री शंकरण ने बताया कि हाल ही में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को पारदर्शिता के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए सरकार द्वारा एक स्वायत्त संस्था के रूप में मान्यता मिली है जिससे नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ प्राधिकरण बिहार में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील है । स्पोर्ट्स कान्क्लेव के उद्घाटन समारोह में खेल प्राधिकरण के नए लोगो के अनावरण के साथ साथ नए खेल नियुक्ति पोर्टल और वार्षिक खेल कैलंडर को भी माननीय उप मुख्यमंत्री द्वारा जनता को समर्पित किया जाएगा।

19 और 20 मई को स्पोर्ट्स कान्क्लेव 2.0 के आयोजन स्थल ज्ञान भवन में एक गेमिंग ज़ोन की भी व्यवस्था की गई है । बिहार के बच्चों और युवाओं को, दुनिया भर में तेजी से प्रचलित हो रही खेल की इस आधुनिक विधा “इ स्पोर्ट्स” के प्रति जागरूक करने तथा प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गेमिंग जोन बनाया गया है । साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीत कर बिहार को गौरवान्वित करने वाले बिहार के पदक विजेता प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित करने और दूसरे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विजेता खिलाड़ियों की उपलब्धियों के साथ तस्वीर की प्रदर्शनी भी “वाल ऑफ फ़ेम” के रूप में लगाई जाएगी ।

कान्क्लेव में अपने विचार और सुझाव रखने वाले प्रमुख हस्तियों में पद्मभूषण और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित भारतीय बैडमिंटन टीम के मुख्य प्रशिक्षक श्री पुलेला गोपीचन्द , पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित ओलंपियन और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष श्री दिलीप तिर्की ,स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के महानिदेशक श्री संदीप प्रधान , पद्मश्री से सम्मानित इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री गगन नारंग ,प्रसिद्ध खेल प्रबंधक और प्रस्तुतकर्ता तथा प्रो कबड्डी लीग के सह संस्थापक श्री चारु शर्मा , नेशनल राइफल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव तथा गगन नारंग स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन के संस्थापक श्री पवन कुमार जे.सिंह, डॉ. बाबजी श्रीनिवासन ,खेल और युवा विभाग उड़ीसा के संयुक्त सचिव श्री रंजीत परीदा ,नैशनल सेंटर फॉर स्पोर्ट्स साइंस एण्ड रिसर्च के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ.बिभू कल्याण नायक ,यूरोपियन बिजनेस एण्ड टेक्नॉलजी सेंटर के प्रबंध निदेशक श्री पॉल वी. जेनसेन , श्री रामचन्द्र सेंटर फॉर स्पोर्ट्स साइंस के निदेशक प्रो. अरुमुगम सिवारमण , स्टेयर्स फाउंडेशन के संस्थापक और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्री सिद्धार्थ उपाध्याय , यूनिव स्पोरटाटेक के निदेशक श्री अभिनव ईसार , मशाल स्पोर्ट्स के प्रमुख श्री अनुपम गोस्वामी , लुमिकाई के निवेश सहायक श्री आदित्य देशपांडे , एफईएआई के संस्थापक सदस्य श्री वैभव डांगे , न्यू होराइजॉन्स अलाइअन्स के निदेशक श्री रणवीत गिल , ईजी माइ ट्रिप के मुख्य व्यवसाय प्रबंधक श्री नितेश गुप्ता , द वन ग्लोबल वेंचर्स के पार्टनर मोहम्मद सिराजुद्दीन , श्री मेघनाथ रेड्डी ,भारतीय बास्केटबाल टीम की पूर्व कप्तान सुश्री दिव्या सिंह , भारतीय ऐथेलेट सुश्री नमिता चंदेल , भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सुश्री तृप्ति मुरगुंडे और एनडीटीवी की स्पोर्ट्स एडिटर सुश्री रिका रॉय आदि शामिल हैं
संवाददाता सम्मेलन में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रवीन्द्रण शंकरण के अलावा निदेशक सह सचिव श्री पंकज राज भी उपस्थित रहे।

Read More

बिहार राज्य जूनियर शतरंज प्रतियोगिता संपन्न, बालक वर्ग में प्रेम कुमार एवं बालिका वर्ग में आदिवा उल्लाह बने विजेता

बिहार:  अखिल बिहार शतरंज संघ एवं मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में मुजफ्फरपुर के चंद्र विला फार्म हाउस में आयोजित रुंगटा टी बिहार स्टेट जूनियर फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के नौ चक्रों के बाद बालक वर्ग में प्रेम कुमार एवं बालिका वर्ग ने आदिवा उल्लाह बिहार राज्य जूनियर एवं जूनियर गर्ल्स का विजेता घोषित किए गए।

बालिका वर्ग में पटना की अदिबा उल्लाह एवं मुजफ्फरपुर की नव्या गोयनका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8-8 अंक अर्जित किए। टाई-ब्रेक के आधार पर अदिबा उल्लाह को प्रथम तथा नव्या गोयनका को द्वितीय स्थान मिला।

पुरस्कार वितरण के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री धर्मेंद्र कुमार, अध्यक्ष, साउथ एशियन चेस परिषद ,विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री अशोक कुमार नेमानी सेल्स हेड, रुंगटा टी प्राइवेट लिमिटेड, बिहार एवं झारखंड , श्री रवि धारियां, डिप्टी जोनल मैनेजर, बैंक ऑफ इंडिया; डॉ. संजय श्रीवास्तव, एमडी, आशव हॉस्पिटल, डॉ अमृता श्रीवास्तव, दीपक चंद्रा, वाइस प्रिंसिपल, सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल; डॉ.अविनाश त्रिपाठी, सीनियर मैनेजर HDFC एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के सचिव श्री हिमांशु कुमार ने किया।

इस अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव नंदकिशोर, विपल सुभाषी, शशिनन्द कुमार, शिवप्रिया भारद्वाज, प्रत्यूष कुमार, अंतरराष्ट्रीय निर्णायक आलोक प्रियदर्शी, मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष श्री आभाष कुमार, कोषाध्यक्ष श्री अभिजीत कुमार , संयुक्त सचिव श्री सुनील कुमार, मनीष कुमार समेत कई अधिकारी एवं अभिभावक उपस्थित थें।

प्रथम दस स्थानों पर आनेवाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:
बालक वर्ग
1 प्रेम कुमार, छपरा — 7.5 अंक
2 अनिकेत रंजन, बेगूसराय — 7.5 अंक
3 शिवांश बरनवाल, बेतिया — 7 अंक
4 तेजस शांडिल्य, मुजफ्फरपुर — 6.5 अंक
5 अनुभव मिश्रा, मधुबनी — 6.5 अंक
6 पार्थवाह, पटना — 6.5 अंक
7 श्रेष्ठ कियान, वैशाली — 6.5 अंक
8 तन्मय कश्यप, पटना — 6.5 अंक
9 मानस, पटना — 6.5 अंक
10श्रेष्ठ प्रताप सिंह, पटना — 6.5 अंक

बालिका वर्ग
1 अदिबा उल्लाह, पटना — 8 अंक
2 नव्या गोएंका, मुजफ्फरपुर — 8 अंक
3 अग्रिमा राज, मुजफ्फरपुर — 6.5 अंक
4 मून, कटिहार — 6 अंक
5 ईशिका, बेगूसराय — 6 अंक
6 शालिनी श्रीवास्तव, पटना — 6 अंक
7 अनारा शर्मा, किशनगंज — 5.5 अंक
8 प्रतीक्षा राज, पटना — 5 अंक
9 अभिनव अविका, पटना — 5 अंक
10 राज श्रेया, सीतामढ़ी — 5 अंक

Read More

पीआईआर क्रिकेट एकेडमी के महा तेजस्वी का सीबीएसई नेशनल के लिए चयन, बिहार का करेंगे प्रतिनिधित्व

पटना/प्रयागराज। पीआईआर क्रिकेट एकेडमी के होनहार युवा क्रिकेटर महा तेजस्वी ने अपनी प्रतिभा के दम पर सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता के लिए बिहार अंडर-14 टीम में जगह बनाई है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में महा तेजस्वी बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन से पीआईआर क्रिकेट एकेडमी में खुशी का माहौल है।

प्रयागराज में 18 से 23 सितंबर तक आयोजित सीबीएसई के ट्रायल एवं चयन शिविर में महा तेजस्वी ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके खेल कौशल और प्रदर्शन से प्रभावित चयनकर्ताओं ने उन्हें बिहार की अंडर-14 टीम के लिए चुना। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आएंगे।

 

मदुरै में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उतरेंगे

सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन तमिलनाडु के मदुरै में किया जाना है। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। इस राष्ट्रीय मंच पर महा तेजस्वी बिहार की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। एकेडमी से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि वह अपने प्रदर्शन से बिहार और पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का नाम रोशन करेंगे।

महा तेजस्वी के चयन पर पीआईआर क्रिकेट एकेडमी के कोच पंकज मिश्रा, रितेश रंजन और इंद्रजीत कुमार समेत एकेडमी के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि महा तेजस्वी का चयन उनकी मेहनत, नियमित अभ्यास और खेल के प्रति अनुशासन का परिणाम है।

एकेडमी प्रबंधन ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करना महा तेजस्वी के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि एकेडमी के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। एकेडमी परिवार ने महा तेजस्वी के आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जतायी है।

Read More

नालंदा जिला क्रिकेट संघ की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक संपन्न

बिहारशरीफ़ । नालंदा जिला क्रिकेट संघ की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट (सीओएम) की बैठक रविवार , 4 अक्टूबर 2026 को संघ के कार्यालय में अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी सत्र की क्रिकेट गतिविधियों एवं संघ से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

सत्र 2026-27 के लिए क्लबों एवम खिलाड़ियों के निबंधन की प्रक्रिया 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार से शुरू होगी, जिसकी अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026, बुधवार (15 दिन ) निर्धारित की गई है। जिसमे 20 अक्टूबर 2026 से 25 अक्टूबर 2026 तक क्लबों का निबंधन तथा 26 अक्टूबर 2026 से 4 नवंबर 2026 तक खिलाड़ियों का निबंधन किया जायेगा। सत्र की शुरुआत जूनियर लीग NDJL – 2027 स्व0 राजू वाल्स नालंदा जिला जूनियर क्रिकेट लीग से की जायगी।

बैठक में सत्र 2025-26 में संपन्न जूनियर, सीनियर ए डिवीजन तथा बी डिवीज़न लीग आयोजन पर भी चर्चा की गयी। पीछले सत्र के बी डिवीज़न के शेष मैचों को संपन्न करने पर निर्णय लिया गया।

नालंदा जिला क्रिकेट लीग से सम्बंधित जानकारी एवम फॉर्म हेतु सिद्धार्थ आनंद को प्रभार सौंपा गया है। सभी क्लब एवं खिलाड़ियों को सिद्धार्थ आनंद से फोन नंबर 6201024973 पर सम्पर्क करना होगा।

सत्र 2026-27 नालंदा जिला क्रिकेट लीग के किसी भी प्रारूप मे भाग लेने वाले क्लबों को शपथ पत्र देना अनिवार्य करने पर निर्णय लिया गया जिसके अनुसार क्लब के सचिव /अध्यक्ष मे से किसी के द्वारा लीग मे भाग लेने हेतु क्लब के लेटर पैड पर निवेदन के साथ एक शपथ पत्र जमा करना अनिवार्य किया गया है।

नालंदा जिला क्रिकेट संघ का कार्यकाल नवंबर 2026 मे समाप्त होने के कारण नही कमिटी के गठन हेतु चुनाव तथा एजीएम पर निर्णय लिया गया। नालंदा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार इसके लिए प्रभार सौंपा गया।

बैठक में संघ के पदाधिकारियों एवं कमिटी ऑफ मैनेजमेंट के सदस्यों ने आगामी सत्र की क्रिकेट गतिविधियों को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संचालित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों एवं तैयारियों पर भी चर्चा की।

नालंदा जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री गोपाल कुमार सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा संपन्न की गई।

Read More

बिहार का शानदार प्रदर्शन, बालक-बालिका दोनों वर्गों में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

हैदराबाद, तेलंगाना। 33वीं बालक एवं 26वीं बालिका सब-जूनियर राष्ट्रीय आट्या-पाट्या चैंपियनशिप 2026-27 में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। बिहार के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से टीम में उत्साह का माहौल है।

बालक वर्ग में बिहार को पूल-D में पुडुचेरी, दिल्ली और मध्य प्रदेश के साथ रखा गया था। लीग मुकाबले में बिहार का पहला मैच मध्य प्रदेश के विरुद्ध हुआ, जिसमें बिहार ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को 53 अंकों के अंतर से पराजित किया।

इसके बाद बिहार का मुकाबला पुडुचेरी से हुआ, जिसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं दिल्ली के विरुद्ध बिहार ने दमदार वापसी करते हुए 10 अंकों से जीत दर्ज की। इस प्रदर्शन के आधार पर बिहार ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

वहीं बालिका वर्ग में भी बिहार की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बिहार को पूल-D में आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और छत्तीसगढ़ के साथ रखा गया था। बिहार ने अपने पहले मुकाबले में आंध्र प्रदेश को 23 अंकों से हराकर शानदार शुरुआत की।

इसके बाद पुडुचेरी के विरुद्ध बिहार को हार का सामना करना पड़ा, जबकि छत्तीसगढ़ के खिलाफ बिहार की बालिकाओं ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 13 अंकों से जीत दर्ज की। इस प्रदर्शन के साथ बिहार की बालिका टीम ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

बिहार के मुख्य कोच आरुष कुमार आजाद ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि टीम ने अब तक अच्छे खेल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि *बालक और बालिका दोनों वर्गों में बिहार के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे* , जिसमें खिलाड़ी पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेंगे।

इसी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान आट्या-पाट्या एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव तरुण कुमार आजाद को भी सम्मानित किया गया। उनके सम्मानित होने पर बिहार आट्या-पाट्या परिवार में खुशी का माहौल है।

बिहार की दोनों टीमों के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने से राज्य के खेलप्रेमियों में उत्साह बढ़ गया है। खिलाड़ियों से आगामी मुकाबलों में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.