KRIDA NEWS

Turf Arena में आधुनिक सुविधाओं से खिलाड़ियों को दी जाती है ट्रेनिंग, क्रिकेट और फुटबॉल के खिलाड़ियों को मिल रही है उच्च स्तरीय प्रशिक्षण

Turf Arena

पटना: पटना के अटल पथ के बगल में टर्फ एरिना (Turf Arena) में फुटबॉल का मैदान बनाया गया है। यहां फुटबॉल के अलावा क्रिकेट के लिए भी 4 एस्ट्रो टर्फ पिच बनाया गया है। यहां खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए उचित व्यवस्था मुहैया कराई गई है। टर्फ एरिना में छोटे बच्चों के लिए अलग ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई है। पटना के सबसे सुरक्षित जगह पर टर्फ एरिना बनाया गया है। यहां अभिवावकों को बच्चों को लाने और ले जाने में सुविधा होती है।

टर्फ एरिना के निदेशक पंकज सिंह ने बताया कि यहां फुटबॉल के साथ क्रिकेट के प्रशिक्षण की उचित व्यवस्था है। क्रिकेट के ट्रेनिंग के लिए उच्च व्यवस्था की गई है। टर्फ एरिना करीब 20 हजार स्क्वायर फीट में बनाया गया है। टर्फ एरिना में सारे टर्फ विदेश से मंगवाए गए हैं।

Turf Arena में कभी नहीं होता है अंधेरा

पंकज सिंह बताते हैं कि टर्फ एरिना में कभी अंधेरा नहीं होता। सूरज ढलने के बाद भी टर्फ एरिना हमेशा रोशनी से जगमग रहता है। यहां 200 वाट के 50 बल्ब लगाए गए हैं। यहां रात में भी प्रैक्टिस के लिए बेहतरीन सुविधा उपलब्ध की गई है। क्रिकेट में बच्चों को प्रशिक्षण देने के लिए मुख्य कोच हसनैन अख्तर को बनाया गया है। हसनैन पहले नोएडा के महेंद्र सिंह धोनी को बच्चों को प्रशिक्षण देते थे। बिहार के ताल्लुक रखने वाले हसनैन को जब पता चला तो वह टर्फ एरिना के साथ जुड़ गए और अपना सहयोग दे रहे हैं।

श्री सिंह ने बताया कि उनका बेटा उद्धव सिंह का चयन स्पेन के फुटबॉल क्लब में हुआ था। वो स्पेन में अपना जलवा बिखेर रहे थे। वहां इन्हें अच्छी सुविधा भी दी गई थी। स्पेन में एक साल तक खेलने के बाद कोरोना महामारी आ गई। जिसके बाद उद्धव को बिहार वापस लौटना पड़ा। स्पेन से लौटे खिलाड़ी को बिहार में ऐसी कोई सुविधा नहीं मिली और खेल का वातावरण भी ठीक नहीं लगा। जिसके बाद टर्फ एरिना को लेकर गंभीरता से विचार करना शुरू किया और आज टर्फ एरिना किसी पहचान की मोहताज नहीं है।

उन्होंने आगे बताया कि यहां खिलाड़ियों को वन ऑन वन एडवांस कोचिंग सेशन भी दिया जाता है। इसके अलावा खिलाडियों को लगातार अभ्यास मैच के साथ टूर्नामेंट के मैचेज भी दिए जाते हैं। इतना ही नहीं टर्फ एरिना के खिलाडियों को बिहार के बाहर भी खेलने का मौका मिलता है। यहां खिलाड़ियों के लिए बेहतर क्वालिटी की व्यवस्था प्रदान की गई है। इसके अलावा बॉलिंग मशीन भी उपलब्ध है। जिसकी स्पीड 150kmph तक है।

उन्होंने बताया कि क्रिकेट के खिलाड़ियों लिए नामांकन जारी है। अगर आप कहीं अच्छी जगह क्रिकेट खेलने की सोच रहे हैं तो आप टर्फ एरिना में जाकर देख सकते हैं या इस नंबर 91232 34196 पर संपर्क कर सकते हैं। टर्फ एरिना खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधा प्रदान करती है। जिससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद मिलती है।

Read More

यूनिटी कप अंडर-16 टूर्नामेंट में किरण क्रिकेट अकादमी की लगातार दूसरी जीत, खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी को 94 रनों से रौंदा

पटना। राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास) मैदान में The GamePlan Co के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह जी की स्मृति में आयोजित “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का छठा मुकाबला खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी और किरण क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में किरण क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी को 94 रन से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए किरण क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। टीम की ओर से ऋतिक संजय राज ने 26 गेंदों पर 38 रन, अदीद युसूफ ने 27 गेंदों में 34 रन और अंकुल नवीन ने 30 गेंदों में 22 रन की उपयोगी पारी खेली। खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज़ी में सम्राट ने 3 विकेट लेकर 20 रन दिए, जबकि अभिनव अकेला ने 2/20 और जैकी ने 1/24 विकेट हासिल किए।

148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की टीम किरण के गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं सकी और 19.5 ओवर में 53 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से एस. स्मार्ट ने 55 गेंदों पर 31 रन बनाकर सर्वाधिक योगदान दिया।किरण क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज़ी में आयुष रंजन और अनीश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट लिए। आयुष रंजन ने 14 रन देकर 3 विकेट और अनीश ने 6 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा अमन ने 1 विकेट लेकर 20 रन दिए।शानदार गेंदबाज़ी प्रदर्शन के लिए आयुष रंजन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Read More

बीच थ्रोबॉल ऑफ इंडिया में बिहार का जलवा, हरियाणा को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची

पटना: उत्तराखंड के ऋषिकेश में आयोजित बीच थ्रोबॉल ऑफ इंडिया प्रतियोगिता में बिहार की पुरुष और महिला टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। पुरुष वर्ग में बिहार की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले मध्य प्रदेश और फिर हरियाणा को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल दिखाते हुए दोनों मुकाबलों में प्रभावशाली जीत दर्ज की।

वहीं महिला वर्ग में भी बिहार की टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। बिहार की महिला टीम ने उत्तर प्रदेश को हराकर प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत हासिल की। इस मुकाबले में ईशा नंदनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बीच थ्रोबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होने से पहले बिहार टीम को सुमित कुमार श्रीवास्तव ने विदा किया था। वहीं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सतीश कुमार श्रीवास्तव ने टीम के खिलाड़ियों को आगामी मुकाबलों के लिए अग्रिम बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

Read More

यूनिटी कप अंडर-16 : फेयर लेस फाल्कन्स की शानदार जीत, पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को 10 विकेट से हराया

पटना। राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास) मैदान में The GamePlanCo के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह जी की स्मृति में आयोजित “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल-बी का पहला मुकाबला पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और फेयर लेस फाल्कन्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में फेयर लेस फाल्कन्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को 10 विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की टीम 15.4 ओवर में 79 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आयुष ने 20 गेंदों पर 18 रन, अंकित सिंह ने 14 गेंदों में 16 रन और पंकज ने 12 गेंदों पर 10 रन बनाए। फेयर लेस फाल्कन्स की ओर से गेंदबाज़ी में विशेष सुनील गोस्वामी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट पर 22 रन दिए। इसके अलावा सक्षम भारती ने 2/29 और रौनक ने 2/14 विकेट लिए।

फाल्कन्स की आसान जीत

80 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फेयर लेस फाल्कन्स की टीम ने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 84 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से आदित्य कुमार ने 15 गेंदों पर तेज़ 52 रन बनाए, जबकि पीयूष ने 15 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया। शानदार गेंदबाज़ी प्रदर्शन के लिए विशेष सुनील गोस्वामी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: शर्मा स्पोर्टिंग और अमर सीसी की शानदार जीत

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गये दो मुकाबलों में शर्मा स्पोर्टिंग और अमर सीसी ने शानदार जीत दर्ज की। दोनों टीमों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से हराया।

शर्मा स्पोर्टिंग ने विद्यार्थी सीसी को हराया

पहले मैच में शर्मा स्पोर्टिंग ने विद्यार्थी सीसी को 238 रन से पराजित किया। शर्मा स्पोर्टिंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 8 विकेट पर 281 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम की ओर से चंद्रमणि पटेल ने 93 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शाहिल कुमार ने 36 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाये। आदित्य कुमार राय ने 47 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्यार्थी सीसी की टीम 13 ओवर में मात्र 43 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में अनिश कुमार ने 4 विकेट, गौरव ललिता कुमार ने 3 विकेट हासिल किये।

अमर सीसी ने बाटा सीसी को हराया

दूसरे मुकाबले में अमर सीसी ने बाटा सीसी को 119 रन से हराया। अमर सीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 7 विकेट पर 223 रन बनाये। आर्यमन देवानंद सिंह ने 73 रन, आयुष राज ने 58 रन और कप्तान रवि शंकर ने नाबाद 46 रन की पारी खेली। जवाब में बाटा सीसी की टीम 23 ओवर में 104 रन पर ऑल आउट हो गई। बाटा सीसी की ओर से पार्थ सिन्हा ने 57 रन बनाये। गेंदबाजी में मोनू कुमार ने 5 विकेट, आर्यमन देवानंद सिंह ने 3 विकेट तथा प्रकाश यादव ने 2 विकेट लिये।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.