KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

खिलाड़ी डरें नहीं खेलें :- कृष्णा पटेल

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अमित कुमार द्वारा कराए जा रहे विभिन्न आयु वर्ग के पुरुष व महिला अंतर जोनल ट्रायल व मैच में खिलाड़ियों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और किसी भी असामाजिक, असंवैधानिक व तथाकथित लोगों द्वारा फैलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के भ्रामक और तुगलकी फरमान से खिलाड़ियों को डरने की नहीं खेलने की जरूरत है।

ये बातें बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा और खिलाड़ियों को ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया कि बीसीसीआई द्वारा आयोजित पिछले घरेलू सत्र के विभिन्न फॉर्मेट में जिस प्रकार से बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ियों का भद्दा मजाक उड़ाया गया वो किसी से छुपा हुआ नहीं है और आज जिस असंवैधानिक घरेलू टूर्नामेंट कि दुहाई देकर खिलाड़ियों को दिग्भ्रमित करने का प्रयास में जो लोग लगे हुए हैं उनका भी चेहरा उजागर हो चुका है जिसका तरह-तरह के ऑडियो-वीडियो क्रिकेट जगत में वायरल है जिसमें खिलाड़ियों पर कितनी आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही है वह भी जगजाहिर है।

इसके बावजूद भी खिलाड़ी आज तक गहरी नींद से नहीं जाग पा रहे हैं जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। क्योंकि बीसीसीआई के बिते गत घरेलू सत्र में जिस प्रकार से बिहार क्रिकेट टीम के विभिन्न आयु वर्ग व फॉर्मेट में खिलाड़ियों का चयन 100 या उससे भी ज्यादा खिलाड़ियों का एक सीजन में उलटफेर किया गया जो निश्चित रूप से बीसीसीआई की सूची में देशभर में ऐसा कृत्य करने वाला बिहार पहला राज्य होगा।

वहीं कई खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बावजूद टीम से बाहर किया गया। क्योंकि बीसीसीआई के नियमावली के तहत संबद्ध राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली क्रिकेट टीम में अधिकतम 15 खिलाड़ी की सूची को हीं शामिल कि जाती है जिसका सारा खर्च का भूगतान बीसीसीआई द्वारा होती है।

जबकि ऐसी कौन सी मजबूरी थी कि बिहार राज्य से 25 से 30 खिलाड़ियों का जत्था बीसीसीआई के टूर्नामेंट में शिरकत करने को जाती रही और ये सर्वविदित है कि बिहार क्रिकेट टीम के 15 खिलाड़ी हीं बीसीसीआई के नियमावली के अनुसार मैच स्थल पर रिपोर्ट करेगी और करती रही तो फिर ये 25 से 30 खिलाड़ियों को टीम का हिस्सा बनाने का क्या औचित्य था इसलिए कि बाकी खिलाड़ी होटल में बैठकर मूकदर्शक बनें रहें और बैरंग वापस लौटें ऐसा कृत्य क्यों किया गया ये भी सर्वविदित है। क्या खिलाड़ियों को आज वो दिन याद नहीं आ रही अथवा भूल गए या ऐसी हीं स्थिति- परिस्थिति में अपने आपको देखना भी पसंद करते हैं?

अगर ऐसा नहीं है तो अब भी खिलाड़ियों के पास समय है की गहरी नींद से जागें और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अनुमोदित बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के संविधान (रूल्स एंड रेगुलेशंस) के सुसंगत धाराओं तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 14 सितंबर 2022 के अनुपालन में प्रदत शक्तियों के तहत सभी प्रकार के क्रिकेटिंग व नन -क्रिकेटिंग गतिविधियों को संचालित करने का अधिकार राज्य संघ के सचिव के क्षेत्राधिकार में आती है।

फिर भी कुछ लोग जो अनैतिक, अनाधिकार और असंवैधानिक कार्यों को करने में महारथ हासिल किए हुए हैं और जिनकी मंशा नेक नहीं है वैसे लोग संविधान और कानून के साथ खिलवाड़ कर झूठा भौकाली बनाकर खिलाड़ियों को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं और तरह-तरह की तुगलकी फरमान से खिलाड़ियों के अंदर भय उत्पन्न कर रहे हैं।

क्योंकि उन्हें पता है कि मैंने जितनी भी अनैतिक, अनाधिकार व असंवैधानिक कार्य किया है उस पर एक न एक दिन कानून का डंडा चलना तय है और उस दिन मेरा अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। इस भय से वो खुद व्याकुल है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण भी देखा जा रहा है तभी तो तथाकथित सीईओ सहित अन्य असंवैधानिक लोग इस अनैतिक कार्यों को संपादित करने में जुटे हुए हैं ताकि किसी प्रकार से खिलाड़ियों को दिग्भ्रमित कर अपना अस्तित्व को बचाया जा सके।

इसलिए अब खिलाड़ियों को अपने अनैतिक व असंवैधानिक कार्यों का सहभागी बनाकर अपना ढाल बना रहे हैं ऐसे लोगों से खिलाड़ियों को सावधानीपूर्वक परहेज करने की जरूरत है और बिहार के प्रतिभाशाली पुरुष व महिला खिलाड़ियों को अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर संविधान के तहत प्रदत्त शक्तियों के अनुसार बीसीए सचिव अमित कुमार द्वारा कराए जा रहे सभी प्रकार के क्रिकेटिंग गतिविधियों में हिस्सा लेने कि जरुरत है और अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएं ताकि आगामी बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हो सके।

इसीलिए बिहार के प्रतिभाशाली पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ियों को किसी प्रकार के असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक खबरें व तुगलकी फरमान से डरने की नहीं बल्कि मुंह तोड़ जवाब देकर क्रिकेट खेलने की जरूरत है।

Read More

बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंची, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

पटना : 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मई 2026 तक ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

टीम के भुवनेश्वर पहुंचने पर बेसबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना खिलाड़ियों से मिले और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर संघ के सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार एवं सहायक सचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ऐसी है बिहार की टीम

बालक वर्ग की टीम में दिव्यांश सिंह, मनजीत राज, अमन कुमार, संतनु कुमार ठाकुर, शुभम यादव, उमंग यादव, रॉकी यादव, अमन राज, सतीश कुमार, हिमेश कुमार, आयुष कुमार, प्रथम् राज, अभिनव कुमार, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं। टीम के कोच संजीत कुमार, मोनू कुमार तथा सहायक कोच आदित्य कुमार यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Read More

सरदार पटेल सम्मान समारोह में कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग विजेता व उपविजेता टीमें भी होंगी सम्मानित

पटना, 20 मई। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 23 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में खेल, शिक्षा, कला समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Read More

सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट एवं सवेरा इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जून के दूसरे सप्ताह में होगी आयोजित

पटना। SP Sports Foundation की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। संस्था द्वारा सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता और सवेरा इंटर स्कूल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जून के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं 22 यार्ड्स, ऊर्जा स्टेडियम में खेली जाएंगी। जिसकी जानकारी पंकज मिश्रा ने दी है।

आयोजकों के अनुसार, इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा, जबकि कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। दोनों टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे।

इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्कूल अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि के अलावा आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9334101688, 9931421287, 9234455661 और 7903694427 पर संपर्क कर सकती हैं।

Read More

तपिश विकास के तूफानी अर्धशतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का फाइनल मुकाबला ट्रैंम्फैंट सीसी और बिहार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी की टीम 20 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा प्रियांशु कुमार सिंह ने 21, आकर्ष राज ने 12 और प्रिंस यादव ने 11 रन बनाए। टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस और अंकुश मुकेश राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। प्रिंस ने 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि अंकुश मुकेश राज ने 26 रन देकर 4 विकेट लिए। तपिश विकास को एक सफलता मिली।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 13.4 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो तपिश विकास रहे, जिन्होंने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। कृष्णा ने 23 रन का योगदान दिया। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। ट्रैंम्फैंट सीसी की ओर से प्रिंस यादव ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए तपिश विकास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, भाजपा मीडिया सेल की सागरिका चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जेपी मेहता तथा मोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बुके और शॉल भेंटकर किया।

सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

बेस्ट बेटसमैन— आर्यन अरविंद राज
बेस्ट बॉलर— अमन पासवान
बेस्ट विकेटकीपर—अभिनव आर्या
मैन आफ द सीरीज — प्रतीक सिन्हा
बेस्ट फिल्डर— वतन प्रकाश

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.