IPL 2023 Points Table: आईपीएल 2023 के 16वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने अंक तालिका में अपना खाता भी खोल लिया है। रोहित शर्मा ने दिल्ली के खिलाफ शानदार 65 रनों की पारी खेली। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक एक भी मुकाबले नहीं जीते हैं। दिल्ली ने 4 मुकाबले खेलें हैं और चारों में हार का सामना करना पड़ा है।
आईपीएल-16 में पिछले सीजन की तरह ही टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। सभी टीमें 7 होम और 7 अवे मैच की तर्ज पर कुल 14-14 मैच खेलेंगी। अपने ग्रुप की टीमों के साथ टीमें 8 मैच और दूसरे ग्रुप के साथ 6 मैच खेलेंगी। लीग स्टेज में कुल मिलाकर 70 मुकाबले खेले जाने वाले हैं और आखिरी लीग मुकाबला 21 मई को होगा। इसके बाद प्ले-ऑफ के मैचों का आयोजन होगा और फाइनल को मिलाकर 74 मैच टूर्नामेंट में खेले जाएंगे।
IPL 2023 Points Table (आईपीएल अंक तालिका 2023)
| क्रमांक | टीम | मैच | जीत | हार | टाई/रद्द | नेट रन रेट | प्वाइंट्स |
| 1 | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | 4 | 3 | 1 | 0 | + 1.048 | 6 |
| 2 | राजस्थान रॉयल्स (RR) | 3 | 2 | 1 | 0 | + 2.067 | 4 |
| 3 | कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | 3 | 2 | 1 | 0 | + 1.375 | 4 |
| 4 | गुजरात टाइटन्स (GT) | 3 | 2 | 1 | 0 | + 0.431 | 4 |
| 5 | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 3 | 2 | 1 | 0 | + 0.356 | 4 |
| 6 | पंजाब किंग्स(PBKS) | 3 | 2 | 1 | 0 | – 0.281 | 4 |
| 7 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | 3 | 1 | 2 | 0 | – 0.800 | 2 |
| 8 | मुंबई इंडियन्स(MI) | 3 | 1 | 2 | 0 | – 0.879 | 2 |
| 9 | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 3 | 1 | 2 | 0 | – 1.502 | 0 |
| 10 | दिल्ली कैपिटल्स(DC) | 4 | 0 | 4 | 0 | – 1.576 | 0 |
आईपीएल ट्रॉफी सबसे अधिक रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने 5 बार जीती है, जबकि धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 4 बार चैंपियन बनी है। गुजरात टाइटंस डिफेंडिंग चैंपियन है। उसने हार्दिक पंड्या की कप्तानी में संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था।


भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने बताया कि ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 20 से 25 दिसंबर 2025 तक मोइनुलहक स्टेडियम में आयोजित महिला क्रिकेट चैंपियनशिप में भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रायल में पूरे बिहार से सैकड़ों महिला खिलाड़ी शामिल होंगी। ट्रायल के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को चुनकर टीम का गठन किया जाएगा, जिससे राज्य की महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच मिल सके।आयोजकों ने इच्छुक खिलाड़ियों से समय पर पहुंचकर ट्रायल में भाग लेने की अपील की है।


