मेघालय के पूर्वी खासी पर्वतीय जिले में शुक्रवार को भारी बारिश से हुए भूस्खलन में कई घर मलबे में दब गए, जिसमें दो महिला क्रिकेटरों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य लोग लापता है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
मावनेई इलाके के सरपंच बाह बुद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘राष्ट्रीय स्तर पर मेघालय का प्रतिनिधित्व करने वाली रजिया अहमद (30) और स्थानीय खिलाड़ी फिरोजिया खान के शव मलबे से निकाल लिये गये हैं।
मेघालय क्रिकेट संघ के महासचिव गिडिओन खारकोंगोर ने कहा कि रजिया 2011-12 से राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न टूर्नामेंट में राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। उन्होंने कहा कि रजिया ने पिछले साल बीसीसीआई द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में मेघालय की ओर से भाग लिया था।
रजिया की टीम की साथियों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। महिला क्रिकेटर काकोली चक्रवर्ती ने कहा, ‘रजिया की याद आएगी। हम उनकी आत्मा की शांति की लिये प्रार्थना करेंगे।’

बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंची, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा
पटना : 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मई 2026 तक ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।
टीम के भुवनेश्वर पहुंचने पर बेसबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना खिलाड़ियों से मिले और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर संघ के सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार एवं सहायक सचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ऐसी है बिहार की टीम
बालक वर्ग की टीम में दिव्यांश सिंह, मनजीत राज, अमन कुमार, संतनु कुमार ठाकुर, शुभम यादव, उमंग यादव, रॉकी यादव, अमन राज, सतीश कुमार, हिमेश कुमार, आयुष कुमार, प्रथम् राज, अभिनव कुमार, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं। टीम के कोच संजीत कुमार, मोनू कुमार तथा सहायक कोच आदित्य कुमार यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।








