KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

लोकी फर्ग्युसन के शानदार गेंदबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर ओवर में हराया

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया 34वां मैच टाई हुआ। कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 163/5 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 163/6 का ही स्कोर बनाया। सुपर ओवर में कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर दो अंक हासिल किये। लोकी फर्ग्युसन को मैच में पांच विकेट (सुपर ओवर में दो) लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। कोलकाता नाइटराइडर्स को शुभमन गिल (37 गेंद 36) और राहुल त्रिपाठी (16 गेंद 23) ने पावरप्ले में 48 रनों की शुरुआत दी, लेकिन छठे ओवर के आखिरी गेंद पर टी.नटराजन ने राहुल त्रिपाठी को पवेलियन भेजा और केकेआर को पहला झटका लगा। इसके बाद शुभमन गिल ने नितीश राणा (20 गेंद 29) के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े, लेकिन 12वें ओवर में 87 के स्कोर पर गिल और 13वें ओवर में 88 के स्कोर पर राणा के आउट होने से केकेआर को बड़े झटके लगे। 15वें ओवर में कोलकाता ने 100 का आंकड़ा पार किया, लेकिन उसी ओवर में 105 के स्कोर पर आंद्रे रसेल सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए और केकेआर को बड़ा झटका लगा। यहाँ से कप्तान इयोन मॉर्गन (23 गेंद 34) ने दिनेश कार्तिक (14 गेंद 29*) के साथ पांचवें विकेट के लिए ताबड़तोड़ 58 रन जोड़े और टीम को 160 के पार पहुंचाया। आखिरी पांच ओवरों में केकेआर ने 58 रन बनाये। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से टी.नटराजन ने दो और विजय शंकर, बेसिल थम्पी एवं राशिद खान ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य के जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से जॉनी बेयरस्टो के साथ केन विलियमसन ओपनिंग के लिए आये और दोनों ने पावरप्ले के 6 ओवर में 58 रन जोड़े, लेकिन सातवें ओवर की पहली ही गेंद पर लोकी फर्ग्युसन ने विलियमसन (19 गेंद 29) को चलता किया। इसके बाद नौवें ओवर में 70 के स्कोर पर फर्ग्युसन ने प्रियम गर्ग (4) और दसवें ओवर में 70 के ही स्कोर पर वरुण चक्रवर्ती ने जॉनी बेयरस्टो (28 गेंद 36) को आउट करके टीम को जबरदस्त सफलता दिलाई। 12वें ओवर में फर्ग्युसन ने मनीष पांडे (6) को भी चलता किया और सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 82/4 हो गया।

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये डेविड वॉर्नर ने विजय शंकर के साथ टीम को 14 ओवर में 100 के स्कोर तक पहुंचाया और आखिरी 6 ओवरों में जीत के लिए 64 रनों की जरूरत थी। 16वें ओवर में 109 के स्कोर पैट कमिंस ने विजय शंकर (7) को आउट करके टीम को पांचवीं सफलता दिलाई। डेविड वॉर्नर ने अब्दुल समद के साथ 37 रन जोड़े और टीम की जीत की उम्मीद को बनाये रखा, लेकिन 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर 146 के स्कोर पर समद 15 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए। आखिरी ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 18 रनों की जरूरत थी।डेविड वॉर्नर ने 33 गेंदों में 47 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन टीम को आखिरी गेंद पर मैच नहीं जीता सके और मुकाबला टाई हो गया। आखिरी ओवर में हैदराबाद ने 17 रन बनाये। केकेआर की तरफ से लोकी फर्ग्युसन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए और उनके अलावा पैट कमिंस, शिवम मावी और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिया।

सुपर ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने सिर्फ तीन गेंदों में दो रन बनाकर अपने दो विकेट गंवा दिए, जिसके जवाब में केकेआर ने चार गेंदों में बिना विकेट गंवाए जीत हासिल कर ली।


Read More

बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंची, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

पटना : 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मई 2026 तक ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

टीम के भुवनेश्वर पहुंचने पर बेसबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना खिलाड़ियों से मिले और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर संघ के सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार एवं सहायक सचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ऐसी है बिहार की टीम

बालक वर्ग की टीम में दिव्यांश सिंह, मनजीत राज, अमन कुमार, संतनु कुमार ठाकुर, शुभम यादव, उमंग यादव, रॉकी यादव, अमन राज, सतीश कुमार, हिमेश कुमार, आयुष कुमार, प्रथम् राज, अभिनव कुमार, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं। टीम के कोच संजीत कुमार, मोनू कुमार तथा सहायक कोच आदित्य कुमार यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Read More

सरदार पटेल सम्मान समारोह में कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग विजेता व उपविजेता टीमें भी होंगी सम्मानित

पटना, 20 मई। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 23 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में खेल, शिक्षा, कला समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Read More

सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट एवं सवेरा इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जून के दूसरे सप्ताह में होगी आयोजित

पटना। SP Sports Foundation की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। संस्था द्वारा सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता और सवेरा इंटर स्कूल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जून के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं 22 यार्ड्स, ऊर्जा स्टेडियम में खेली जाएंगी। जिसकी जानकारी पंकज मिश्रा ने दी है।

आयोजकों के अनुसार, इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा, जबकि कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। दोनों टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे।

इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्कूल अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि के अलावा आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9334101688, 9931421287, 9234455661 और 7903694427 पर संपर्क कर सकती हैं।

Read More

तपिश विकास के तूफानी अर्धशतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का फाइनल मुकाबला ट्रैंम्फैंट सीसी और बिहार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी की टीम 20 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा प्रियांशु कुमार सिंह ने 21, आकर्ष राज ने 12 और प्रिंस यादव ने 11 रन बनाए। टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस और अंकुश मुकेश राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। प्रिंस ने 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि अंकुश मुकेश राज ने 26 रन देकर 4 विकेट लिए। तपिश विकास को एक सफलता मिली।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 13.4 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो तपिश विकास रहे, जिन्होंने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। कृष्णा ने 23 रन का योगदान दिया। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। ट्रैंम्फैंट सीसी की ओर से प्रिंस यादव ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए तपिश विकास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, भाजपा मीडिया सेल की सागरिका चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जेपी मेहता तथा मोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बुके और शॉल भेंटकर किया।

सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

बेस्ट बेटसमैन— आर्यन अरविंद राज
बेस्ट बॉलर— अमन पासवान
बेस्ट विकेटकीपर—अभिनव आर्या
मैन आफ द सीरीज — प्रतीक सिन्हा
बेस्ट फिल्डर— वतन प्रकाश

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.