KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

तीसरे वनडे में भारत मे ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से हराया, हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा ने खेली शानदार पारी

मनुका ओवल, कैनबरा में खेले गए सीरीज के तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से हराया। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर 2-1 से कब्ज़ा किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 302/5 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 289 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 92 रन बनाये और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। स्टीव स्मिथ को सीरीज में दो शतक के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और टीम में चार बदलाव किये। मयंक अग्रवाल, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी और मोहम्मद शमी की जगह शुभमन गिल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर और टी.नटराजन को शामिल किया गया। टी.नटराजन ने अपना वनडे डेब्यू किया और भारत के 232वें वनडे खिलाड़ी बने। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कैमरन ग्रीन ने अपना वनडे डेब्यू किया और 230वें वनडे खिलाड़ी बने। 

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और छठे ओवर में 26 के स्कोर पर शिखर धवन (27 गेंद 16) आउट हो गए। इसके बाद शुभमन गिल ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े, लेकिन 16वें ओवर में 82 के स्कोर पर गिल 39 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर टीम को 20वें ओवर में 100 के पार पहुंचाया, लेकिन 23वें ओवर में 114 के स्कोर पर श्रेयस अय्यर (21 गेंद 19) के आउट होने से भारत को तीसरा झटका लगा। 26वें ओवर में 123 के स्कोर पर केएल राहुल भी सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए।

विराट कोहली ने 64 गेंदों में अपना 60वां अर्धशतक पूरा किया और साथ ही वनडे क्रिकेट में 12000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। हालाँकि एक बार फिर कोहली शतक से दूर गए और 32वें ओवर में 152 के स्कोर पर 78 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या ने रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर टीम को 42वें ओवर में 200 के पार पहुंचाया।

हार्दिक ने 55 गेंदों में अपना छठा वनडे अर्धशतक पूरा किया। रविंद्र जडेजा ने सिर्फ 43 गेंदों में अपना 13वां अर्धशतक पूरा किया। दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 150 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई और आखिरी ओवर में टीम को 300 के पार पहुंचाया। हार्दिक पांड्या ने 76 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 92 और रविंद्र जडेजा ने 50 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 66 रनों की शानदार पारी खेली। भारत ने आखिरी 10 ओवरों में 110 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एश्टन एगर ने दो और जोश हेज़लवुड, सीन एबॉट और एडम ज़म्पा ने एक-एक विकेट लिया।

बड़े लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलिया को शुरुआत में ही दो बड़े झटके लगे। छठे ओवर में 25 के स्कोर पर मार्नस लैबुशेन (7) और 12वें ओवर में 56 के स्कोर पर स्टीव स्मिथ (7) के रूप में भारत को बड़ी सफलता मिली। आरोन फिंच ने 82 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली और मोइसेस हेनरिक्स (22) के साथ मिलकर टीम को 21वें ओवर में 100 के पार पहुंचाया। हालाँकि 23वें ओवर में 117 के स्कोर पर हेनरिक्स और 26वें ओवर में 123 के स्कोर पर फिंच के आउट होने से भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की। 31वें ओवर में 158 के स्कोर पर कैमरन ग्रीन भी 21 रन बनाकर आउट हो गए। 

ग्लेन मैक्सवेल ने एलेक्स कैरी (38) के साथ मिलकर टीम को 37वें ओवर में 200 के पार पहुंचाया, लेकिन 38वें ओवर में 210 के स्कोर पर कैरी के आउट होने से ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका लगा। मैक्सवेल ने 38 गेंदों में 59 रनों की धुआंधार पारी खेलकर टीम की जीत की उम्मीदों को बनाये रखा, लेकिन 45वें ओवर में 268 के स्कोर पर बुमराह ने उन्हें आउट किया और भारत को बड़ी सफलता दिलाई।

एश्टन एगर ने 28 रन बनाये, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने तीन, जसप्रीत बुमराह और टी.नटराजन ने दो-दो और रविंद्र जडेजा एवं कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम आखिरी ओवर में 289 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। 



Read More

बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंची, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

पटना : 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मई 2026 तक ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

टीम के भुवनेश्वर पहुंचने पर बेसबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना खिलाड़ियों से मिले और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर संघ के सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार एवं सहायक सचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ऐसी है बिहार की टीम

बालक वर्ग की टीम में दिव्यांश सिंह, मनजीत राज, अमन कुमार, संतनु कुमार ठाकुर, शुभम यादव, उमंग यादव, रॉकी यादव, अमन राज, सतीश कुमार, हिमेश कुमार, आयुष कुमार, प्रथम् राज, अभिनव कुमार, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं। टीम के कोच संजीत कुमार, मोनू कुमार तथा सहायक कोच आदित्य कुमार यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Read More

सरदार पटेल सम्मान समारोह में कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग विजेता व उपविजेता टीमें भी होंगी सम्मानित

पटना, 20 मई। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 23 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में खेल, शिक्षा, कला समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Read More

सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट एवं सवेरा इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जून के दूसरे सप्ताह में होगी आयोजित

पटना। SP Sports Foundation की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। संस्था द्वारा सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता और सवेरा इंटर स्कूल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जून के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं 22 यार्ड्स, ऊर्जा स्टेडियम में खेली जाएंगी। जिसकी जानकारी पंकज मिश्रा ने दी है।

आयोजकों के अनुसार, इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा, जबकि कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। दोनों टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे।

इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्कूल अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि के अलावा आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9334101688, 9931421287, 9234455661 और 7903694427 पर संपर्क कर सकती हैं।

Read More

तपिश विकास के तूफानी अर्धशतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का फाइनल मुकाबला ट्रैंम्फैंट सीसी और बिहार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी की टीम 20 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा प्रियांशु कुमार सिंह ने 21, आकर्ष राज ने 12 और प्रिंस यादव ने 11 रन बनाए। टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस और अंकुश मुकेश राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। प्रिंस ने 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि अंकुश मुकेश राज ने 26 रन देकर 4 विकेट लिए। तपिश विकास को एक सफलता मिली।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 13.4 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो तपिश विकास रहे, जिन्होंने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। कृष्णा ने 23 रन का योगदान दिया। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। ट्रैंम्फैंट सीसी की ओर से प्रिंस यादव ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए तपिश विकास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, भाजपा मीडिया सेल की सागरिका चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जेपी मेहता तथा मोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बुके और शॉल भेंटकर किया।

सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

बेस्ट बेटसमैन— आर्यन अरविंद राज
बेस्ट बॉलर— अमन पासवान
बेस्ट विकेटकीपर—अभिनव आर्या
मैन आफ द सीरीज — प्रतीक सिन्हा
बेस्ट फिल्डर— वतन प्रकाश

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.