पटना:- राजधानी पटना में खेल के विकास के लिए मैं हमेशा तैयार रहता हूं और आगे भी इसके लिए तत्पर हूं। खेल संसाधनों से लेकर प्लेयरों को हर सुविधा प्रदान करने के लिए मैं तत्पर हूं। ये बातें कुम्हरार विधानसभा के विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने भाजपा खेल प्रकोष्ठ के पदाधकारियों से मुलाकात में कहीं।
मंगलवार को उनसे पटना महानगर में खेल के विकास को लेकर भाजपा क्रीड़ा के क्षेत्रीय प्रभारी शाह फहद यासिन, भाजपा क्रीड़ा पटना महानगर के प्रवक्ता रुपक कुमार, भाजपा पटना महानगर क्रीड़ा प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्य मो सदरउद्दीन ने मुलाकात की। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा बिहार प्रदेश के प्रदेश मंत्री सह रणजी प्लेयर आशीष सिन्हा भी मौजूद थे।
इस मुलाकात के दौरान भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के पटना महानगर के खेल प्रेमियों की भावनाओं से विधायक अरुण कुमार सिन्हा को अवगत कराया और उन्हें बताया कि खिलाड़ियों व खेल जगत से जुड़े लोगों को किन-किन चीजों की जरुरत है। विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने उनकी बातों को गौर से सुना और कहा कि यहां के प्लेयरों को कहें कि वे दिल लगा कर खेलें। उन्हें किसी भी समस्या की चिंता करने की जरुरत नहीं है। उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए हमलोग तैयार बैठे हैं।
पटना महानगर भाजपा खेल प्रकोष्ठ के रुपक कुमार ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार खिलाड़ियों के लिए बेहतर काम कर रही है। खेल के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। आने वाले दिनों में राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में खेल संसाधनों का और विकास किया जायेगा।




बिहार की दूसरी पारी में बिहार को 247 रन का लक्ष्य मिला जिसे टीम ने 27.4 ओवर में तेजी से हासिल कर लिया। बल्लेबाजों ने रनगति बनाए रखी और साझेदारियों ने टीम की जीत को मजबूत आधार दिया। मंगल महरौर और कप्तान एस गनी की ओपनिंग साझेदारी प्रभावी रही। दोनों ने पहले विकेट के लिए 128 रन जोड़े। आयुष लोहारुका ने अंत तक तेज खेलते हुए 33 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए। विकेटकीपर बिपिन सौरभ ने 22 गेंदों पर 47 रन बनाकर टीम की स्थिति मजबूत कर दी।


