KRIDA NEWS

राजेंद्र प्रसाद सिंह वीमेंस प्रीमियर लीग : पटना पैंथर्स की लगातार तीसरी व भागलपुर बांबर्स की दूसरी जीत

पटना:- पटना पैंथर्स और भागलपुर बांबर्स का राजेंद्र प्रसाद सिंह वीमेंस प्रीमियर लीग में विजय क्रम जारी है। शनिवार को खेले गए मुकाबलों में भागलपुर बांबर्स ने मुजफ्फरपुर मूवर्स को सात विकेट से हराया जबकि पटना पैंथर्स ने पूर्णिया विजार्ड को छह पविकेट से मात दी। भागलपुर बांबर्स की यह लगातार दूसरी जबकि पटना पैंथर्स की यह लगातार तीसरी जीत है। 

भागलपुर बांबर्स बनाम मुजफ्फरपुर मूवर्स

राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में एसएसपीएल के तत्वावधान में चल रही इस लीग के चौथे दिन शनिवार को खेले गए पहले मैच में टॉस मुजफ्फरपुर मूवर्स ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। भागलपुर बांबर्स की कसी गेंदबाजी के आगे मुजफ्फरपुर मूवर्स के बल्लेबाज नहीं चल पाये और निर्धारित 20ओवर में 8 विकेट पर 105 रन बनाये। 

मुजफ्फरपुर मूवर्स की ओर से कुमारी निष्ठा ने 13, आर्यन सेठ ने 12,कप्तान अनु कुमारी ने 23, शोभना साकेत ने 24 रन बनाये। अतिरिक्त से 21 रन बने। 

भागलपुर बाबंर्स की ओर से सोनी कुमारी सिंह ने 16 रन देकर दो, प्रगति सिंह ने 14 रन देकर 1, श्रद्धा सक्सेना ने 10 रन देकर 1, निवेदिता भारती ने 20 रन देकर 1 और अंशु कुमारी ने 18 रन देकर 1 विकेट चटकाये। दो प्लेयर रन आउट हुईं। 

जवाब में भागलपुर बांबर्स ने सलामी बल्लेबाज रुपा कुमारी और प्रीति कुमारी व प्रगति सिंह की अच्छी बैटिंग की बदौलत 15.2 ओवर में 3 विकेट पर 108 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया और पूरे अंक हासिल किये। 

रुपा कुमारी ने 42 गेंद में दो चौकों की मदद से 20, प्रीति कुमारी ने 26 गेंदों में चार चौकों व दो छक्कों की मदद से 33, प्रगति सिंह ने 15 गेंदों में दो चौकों की मदद से 15 रन बनाये। हर्षिता भारद्वाज ने नाबाद 8 और सोनी कुमारी सिंह ने नाबाद 5 रन बनाये। मुजफ्फरपुर मूवर्स की ओर से अनु कुमारी ने 26 रन देकर दो विकेट चटकाये। एक प्लेयर रन आउट हुईं। 

सोनी कुमारी सिंह 

इस मैच विजेता टीम के सोनी कुमारी सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर, प्रीति कुमारी को बेस्ट बैट्समैन घोषित किया गया। पटना जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव व लीग के पर्यवेक्षक अरुण कुमार सिंह, वरीय क्रिकेटर मनोज यादव व बीसीए चयनकर्ता लवली राज ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

पटना पैंथर्स बनाम पूर्णिया विजार्ड

विशालक्षी (नाबाद 54 रन, गेंद 61, तीन चौका, तीन छक्का) व ब्यूटी कुमारी (नाबाद 33 रन, 21 गेंद, 1 चौका, 3 छक्का) की शानदार बैटिंग की बदौलत पटना पैंथर्स ने राजेंद्र प्रसाद सिंह वीमेंस प्रीमियर लीग में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। पटना पैंथर्स ने पूर्णिया विजार्ड को छह विकेट से हराया। 

राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में एसएसपीएल के तत्वावधान में चल रही इस लीग के चौथे दिन यानी शनिवार को खेले गए दूसरे मैच में पूर्णिया विजार्ड के कप्तान अपूर्वा कुमारी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। सोनी ठाकुर के 30 और अपूर्वा कुमारी के 45 रनों की मदद से निर्धारित समय के अंदर फेंके गए 18 ओवरों में पूर्णिया विजार्ड ने सात विकेट पर 111 रन बनाये। 

सोनी ठाकुर ने 40 गेंदों में दो चौकों की मदद से 30, अपूर्वा कुमारी ने 46 गेंदों में 5 चौकों व 1 छक्का की मदद से 45,ममता ने 10 रन बनाये। अतिरिक्त से 20 रन बने। पटना पैंथर्स की ओर से प्रीति प्रिया ने 24 रन देकर 1, शिखा सिंह ने 22 रन देकर 1, तेजस्वी ने 25 रन देकर 1 विकेट चटकाये। 

जवाब में पटना पैंथर्स की शुरुआत खराब रही। उसके चार विकेट मात्र 29 रन पर गिर गए। पिछले दो मैचों में बेहतर बैटिंग करने वाली शिखा सिंह मात्र 4 रन बना कर पवेलियन लौटी। सिमरन और कप्तान रचना कुमारी भी कुछ नहीं कर पाई। प्रीति प्रिया मात्र 1 रन बनाये। इसके बाद सलामी बल्लेबाज विशालक्षी को ब्यूटी कुमारी ने पूरा साथ दिया और दोनों ने नाबाद रहते हुए पटना पैंथर्स को जीत के लक्ष्य  तक पहुंचा दिया। पटना पैंथर्स ने चार विकेट पर 16.5 ओवर में 112 रन बना लगातार तीसरी जीत दर्ज की। 

पटना पैंथर्स की ओर से विशालक्षी ने 61 गेंदों में तीन चौकों व तीन छक्कों की मदद से नाबाद 54 और ब्यूटी कुमारी ने 21 गेंदों में 1 चौका व 3 छक्कों की मदद से नाबाद 33 रन बनाये। अतिरिक्त से 15 रन बने। 

पूर्णिया विजार्ड की ओर से अंशू अपूर्वा ने 25 रन देकर दो, निक्की कुमारी ने 26 रन देकर 1 और पिंकी कुमारी ने 26 रन देकर 1 विकेट चटकाये। 


पटना पैंथर्स की विशालक्षी को प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार दिया गया। पूर्णिया की अंशू अपूर्वा की बेस्ट बॉलर रहीं। पटना जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्राणवीर, लीग की कोषाध्यक्ष श्वेता कुमारी, लीग के संयोजक शाह फहद यासीन और मेडिकल कमेटी के चेयरमैन डॉ नादिरा सुल्ताना ने सबों को पुरस्कृत किया। पटना पैंथर्स के ऑनर सीतेश रमण की ओर सबसे लंबा छक्का मारने के लिए पटना पैंथर्स की विशालक्षी को ग्यारह सौ रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। 

चौथे दिन की खेल समाप्ति के बाद पूर्णिया की अपूर्वा कुमारी तीन मैचों में 104 रन बना कर बैटिंग में टॉप पर चल रही हैं और औरेंज कैप उनके पास है। पूर्णिया विजार्ड की कोमल कुमारी तीन मैचों में चार विकेट चटका कर बॉलिंग में अभी टॉप पर हैं और पर्पल कैप उनके पास है। ऐसे बॉलिंग में शिखा सिंह और प्रीति प्रिया के भी चार-चार विकेट हैं पर औसत के आधार पर कोमल कुमारी अभी टॉप पर हैं।

आयोजन सचिव रुपक कुमार ने बताया कि रविवार को कोई मैच नहीं खेला जायेगा। सोमवार यानी एक फरवरी, 2021 को लखीसराय लायंस बनाम भागलपुर बांबर्स (सुबह 9.30 बजे से) और पूर्णिया विजार्ड बनाम मुजफ्फरपुर मूवर्स (दोपहर 12.30 बजे से) के मुकाबले होंगे। 

संक्षिप्त स्कोर

पहला मैच 

मुजफ्फरपुर मूवर्स : 20 ओवर में 8 विकेट पर 105 रन, कुमारी निष्ठा 13 रन, आर्यन सेठ 12 रन, अनु कुमारी 23 रन, शोभना साकेत 24 रन, अतिरिक्त 21 रन, सोनी कुमार सिंह 2/16,प्रगति सिंह 1/14,श्रद्धा सक्सेना 1/10,निवेदिता भारती 1/20, अंशु कुमारी 1/18

भागलपुर बांबर्स : 15.2 ओवर में 3 विकेट पर 108 रन, रुपा कुमारी 20 रन, प्रीति कुमारी 33 रन, प्रगति सिंह 15 रन, अतिरिक्त 27 रन, अनु कुमारी 2/26

दूसरा मैच

पूर्णिया विजार्ड : 18 ओवर में सात विकेट पर 111 रन, सोनी ठाकुर 30 रन, अपूर्वा कुमारी 45 रन, ममता 10 रन, प्रीति प्रिया 1/24, शिखा सिंह 1/22,तेजस्वी 1/25

पटना पैंथर्स : 16.5 ओवर में चार विकेट पर 112 रन, विशालक्षी नाबाद 54 रन, ब्यूटी कुमारी नाबाद 33 रन, अंशू अपूर्वा 2/25,निक्की कुमारी 1/26,पिंकी कुमारी 1/26

Read More

बिहार ओपन फिडे शतरंज: ग्रैंडमास्टर पीटर समेत तीन खिलाड़ी शीर्ष पर, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

पटना: पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रही बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में छठे चक्र के बाद मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। छह राउंड की समाप्ति के बाद तीन खिलाड़ी 6 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर काबिज हैं।

छठे चक्र की शुरुआत से पहले बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि भारत ने विश्व शतरंज में जो पहचान बनाई है, उसी ऊर्जा और प्रतिभा की झलक अब बिहार के खिलाड़ियों में भी देखने को मिल रही है। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

मंत्री ने पहले बोर्ड पर रूस के ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव के साथ चाल चलकर छठे चक्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना, सचिव धर्मेंद्र कुमार और प्राधिकरण के उपनिदेशक हिमांशु सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शीर्ष मुकाबलों में रोमांच

पहले बोर्ड पर काले मोहरों से खेलते हुए पीटर क्रियाकोव ने पटना के तबशीर आलम को 41 चालों में पराजित किया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा और एक समय ड्रॉ की संभावना भी बनती दिखी, लेकिन अनुभव के दम पर ग्रैंडमास्टर ने जीत अपने नाम कर ली।

दूसरे बोर्ड पर महाराष्ट्र के महिंद्राकर इंद्रजीत ने शानदार खेल दिखाते हुए के.के. चटर्जी को 31 चालों में हराया। वहीं तीसरे बोर्ड पर बंगाल के परमब्रत सरकार ने बिहार के पूर्व राज्य चैंपियन सौरभ रूप को मात्र 21 चालों में पराजित कर अपनी स्थिति मजबूत की।वहीं एक अन्य अहम मुकाबले में झारखंड के कृष्ण कुमार साव को दिल्ली के सुंदरम कुमार ने 85 चालों तक चले लंबे संघर्ष में हराया।

अन्य प्रमुख मुकाबलों में अभ्रोज्योति नाथ ने एन. तरुण को पराजित किया, जबकि रुपेश जायसवाल और शुभम कुमार के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसके अलावा समीर चौधरी, आशुतोष कुमार, पृथ्वी शर्मा और अमन बलाना ने अपने-अपने मैच जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की। इन परिणामों के बाद प्रतियोगिता में खिताब की जंग और भी दिलचस्प हो गई है, जहां हर राउंड के साथ प्रतिस्पर्धा और कड़ी होती जा रही है।

Read More

बारिश ने छीना जीत का मौका, BCCA जूनियर्स और इमर्जिंग प्लेयर अकादमी के बीच मैच रद्द; दोनों टीम को मिला 1-1 अंक

पटना: बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में BCCA जूनियर्स और इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया मैच रोमांचक स्थिति में पहुंचने के बाद बारिश के कारण रद्द (Abandoned) कर दिया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए BCCA जूनियर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 32.5 ओवर में 252 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विवान ने 50 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि आयुष ने 26 रन और कप्तान रौनक कुमार ने तेज 18 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

टीम को अतिरिक्त रनों के रूप में भी बड़ा योगदान (92 रन) मिला। इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में आयुष दीप ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं अभिराज सिंह ने 2 विकेट और अन्य गेंदबाजों ने भी योगदान दिया।

253 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी की टीम ने 22 ओवर में 4 विकेट पर 133 रन बना लिए थे और मुकाबला रोमांचक स्थिति में था। टीम की ओर से अतु ने नाबाद 49 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि युवराज भारती ने 23 रन और सिद्धार्थ ने तेज 14 रन बनाकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। BCCA जूनियर्स की ओर से गेंदबाजी में इर्फान आलम ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट मात्र 7 रन देकर लिया, जबकि कुमार उज्जवल और आयुष को भी 1-1 सफलता मिली।

हालांकि मैच निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका था, लेकिन अचानक बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा और अंततः मैच को रद्द घोषित कर दिया गया। इस तरह दोनों टीमों को अंक साझा करने पड़े, जबकि दर्शकों को एक संभावित रोमांचक परिणाम से वंचित रहना पड़ा।

Read More

राज कमल की घातक गेंदबाजी से किरण क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत, डीके क्रिकेट एकेडमी को 41 रनों से हराया

नालंदा: अंडर-16 यंग टैलेंट क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में किरण क्रिकेट एकेडमी, जहानाबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीके क्रिकेट एकेडमी, पटना को 41 रनों से पराजित कर दमदार जीत दर्ज की। मुकाबला नालंदा क्रिकेट एकेडमी, एकंगरसराय मैदान पर खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किरण क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 39.1 ओवर में 213 रन बनाए। टीम की ओर से सोनू संजीत कुमार ने 60 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि तेज बल्लेबाजी करते हुए राज कमल ने 46 रन और अन्य खिलाड़ियों ने उपयोगी योगदान देकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीके क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और लगातार विकेट गिरते रहे। हालांकि तेजश कुमार ने शानदार 75 रनों की पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। पूरी टीम 35.1 ओवर में 172 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

किरण क्रिकेट एकेडमी की ओर से कप्तान राज कमल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में मात्र 24 रन देकर 5 विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। उनके अलावा श्याम कुमार ने 3 विकेट और पियूष कुमार ने 2 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। राज कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन (46 रन और 5 विकेट) के दम पर किरण क्रिकेट एकेडमी ने यह मुकाबला 41 रनों से अपने नाम कर लिया और टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: केशव कुमार के शतक से ईआरसीसी की रोमांचक जीत

पटना, 27 मार्च: मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के मुकाबले में ईआरसीसी (E R C C) ने राइजिंग स्टार को 2 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबला काफी रोमांचक रहा और आखिरी क्षणों तक परिणाम अनिश्चित बना रहा।

राइजिंग स्टार ने खड़ा किया मजबूत स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग स्टार की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट खोकर 227 रन बनाए। टीम के लिए अमन राज ने शानदार नाबाद 101 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके शामिल रहे। उनके अलावा अनिमेष कुमार ने 46 रन और रौशन राज ने 28 रन का योगदान दिया। ईआरसीसी की ओर से गेंदबाजी में रोहित राज ने 2 विकेट झटके, जबकि मुकेश पटेल और केशव कुमार को 1-1 सफलता मिली।

केशव कुमार का मैच जिताऊ शतक

228 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईआरसीसी टीम की शुरुआत साधारण रही, लेकिन केशव कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 85 गेंदों पर 115 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 15 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा आदित्य ने 39 रन और रोहित राज ने नाबाद 22 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। ईआरसीसी ने 37.1 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

गेंदबाजी में सनी सम्राट का दमदार प्रदर्शन

राइजिंग स्टार की ओर से सनी रतन सम्राट ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं गोविंद कुमार ने 2 विकेट हासिल किए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में केशव कुमार की शतकीय पारी ईआरसीसी के लिए निर्णायक साबित हुई। इस जीत के साथ ईआरसीसी ने लीग में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.