KRIDA NEWS

राजेंद्र प्रसाद सिंह वीमेंस प्रीमियर लीग में पूर्णिया विजार्ड के जीत से गया ग्लैडिटर्स का सफर हुआ खत्म

पटना:-  राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में चल रही राजेंद्र प्रसाद सिंह वीमेंस प्रीमियर लीग में पूर्णिया विजार्ड ने अपने अंतिम लीग में गया ग्लैडिटर्स को चार रनों से पराजित किया। गया की इस हार से उसका फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया और इस तरह पटना पैंथर्स और भागलपुर बांबर्स ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

बुधवार तक के मैचों की समाप्ति के बाद भागलपुर बांबर्स चार मैच खेल कर 8 अंक अर्जित किये हैं और वह अंक तालिका में टॉप पर है। पटना पैंथर्स पांच मैचों में 8 अंक लेकर दूसरे नंबर पर चल रहा है। पूर्णिया विजार्ड पांच मैचों में छह अंक लेकर तीसरे नंबर पर है।

इस लीग के अंतिम लीग मुकाबले गुरुवार को खेले जायेंगे। गुरुवार को भागलपुर बांबर्स बनाम गया ग्लैडिटर्स और मुजफ्फरपुर मूवर्स बनाम लखीसराय लायंस का मुकाबला होगा। गुरुवार को होने वाले मुकाबले में गया ग्लैडिटर्स अगर जीत भी जाता तो उसके छह ही अंक होंगे वह फाइनल में नहीं पहुंच पायेगा। मुजफ्फरपुर व लखीसराय के परिणाम से इस लीग के फाइनल मैच पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

बुधवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में पूर्णया विजार्ड ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 113 रन बनाये। सोनी ठाकुर ने 15 गेंद में 3 चौकों की मदद से 17, कप्तान अपूर्वा कुमारी ने 21 गेंद में 2 चौकों की मदद से 16,सपना कुमारी ने 21 गेंद में 10, ममता ने 32 गेंद में दो चौका की मदद से 24,अंशु अपूर्वा ने 23 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 29 रन बनाये। अतिरिक्त से 13 रन बने।

गया ग्लैडिटर्स की ओर से श्वेता कुमारी ने 15 रन देकर दो, साक्षी जायसवाल ने 20 रन देकर 1,पूजा कुमारी ने 16 रन देकर 1, वैदही यादव ने 22 रन देकर 1 और डॉनी ने 7 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में गया ग्लैडिटर्स की टीम 20 ओवर में 109 रन ही बना सकी। डॉली ने 4, दीपा कुमारी ने 10, कोमल कुमारी ने 9,याशिता सिंह ने 10, वैदही यादव ने 22,शालू सिंह राठौर ने नाबाद 26 रन बनाये। अतिरिक्त से 20 रन बने।

पूर्णिया की ओर से कोमल कुमारी ने 13 रन देकर 1, सूर्या भारद्वाज ने 22 रन देकर 1,अपूर्वा कुमारी ने 30 रन देकर 1, पिंकी कुमारी ने 15 रन देकर 3 विकेट चटकाये।

पूर्णिया विजार्ड की पिंकी कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया। अंशू अपूर्वा बेस्ट बैट्समैन बनी। बुधवार तक खेले गए मैचों के अनुसार ओरेंज कैप पूर्णिया विजार्ड की अपूर्वा कुमारी के पास है जबकि पर्पल कैप भागपुर बांबर्स के निवेदिता भारती के पास है। खिलाड़ियों को पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजय नारायण शर्मा, पूर्व महिला क्रिकेटर अंब्रा नारायण, लीग के संरक्षक राजीव कुमार सिंह और रमण एंड कंस्ट्रक्शन के सीईओ अजीत कुमार ने पुरस्कृत किया। सीईओ अजीत कुमार ने इसके अलावा पूर्णिया टीम को बेहतर खेल के 3600 रुपए का नकद पुरस्कार भी प्रदान किये।


Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 का शानदार आगाज, बिहार कैम्ब्रिज टीम-C की 198 रन से बड़ी जीत

पटना: बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर शनिवार से शुरू हुई बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 टूर्नामेंट का आगाज़ शानदार मुकाबले के साथ हुआ। लीग मैच में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी टीम-C ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ईशान किशन एकेडमी को 198 रनों के बड़े अंतर से हराकर टूर्नामेंट में दमदार जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी टीम-C ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट पर 342 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मन्नू ने 74 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि रोहित राज ने 68 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके अलावा अंश राज ने 47 रनों का योगदान दिया। ईशान किशन एकेडमी के लिए रियान सैनी ने 2, रौनक गुप्ता ने 3, अंश राज ने 1, आयुष रंजन ने 1, अर्जुन राणा ने 1 और अनिश ने 1 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईशान किशन एकेडमी की टीम बिहार कैम्ब्रिज के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 28.2 ओवर में 144 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अंश राज ने सर्वाधिक 47 रन बनाए, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। बिहार कैम्ब्रिज टीम-C की ओर से गेंदबाजी में रौनक गुप्ता ने 3 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि सौरव और सुमरन कुमार ने दो-दो विकेट चटकाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रोहित राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी टीम-C ने शानदार जीत दर्ज कर अपने इरादे साफ कर दिए और प्रतियोगिता में मजबूत शुरुआत की।

Read More

यूनिटी कप अंडर-16 टूर्नामेंट में किरण क्रिकेट अकादमी की लगातार दूसरी जीत, खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी को 94 रनों से रौंदा

पटना। राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास) मैदान में The GamePlan Co के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह जी की स्मृति में आयोजित “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का छठा मुकाबला खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी और किरण क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में किरण क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी को 94 रन से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए किरण क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। टीम की ओर से ऋतिक संजय राज ने 26 गेंदों पर 38 रन, अदीद युसूफ ने 27 गेंदों में 34 रन और अंकुल नवीन ने 30 गेंदों में 22 रन की उपयोगी पारी खेली। खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज़ी में सम्राट ने 3 विकेट लेकर 20 रन दिए, जबकि अभिनव अकेला ने 2/20 और जैकी ने 1/24 विकेट हासिल किए।

148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की टीम किरण के गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं सकी और 19.5 ओवर में 53 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से एस. स्मार्ट ने 55 गेंदों पर 31 रन बनाकर सर्वाधिक योगदान दिया।किरण क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज़ी में आयुष रंजन और अनीश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट लिए। आयुष रंजन ने 14 रन देकर 3 विकेट और अनीश ने 6 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा अमन ने 1 विकेट लेकर 20 रन दिए।शानदार गेंदबाज़ी प्रदर्शन के लिए आयुष रंजन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Read More

बीच थ्रोबॉल ऑफ इंडिया में बिहार का जलवा, हरियाणा को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची

पटना: उत्तराखंड के ऋषिकेश में आयोजित बीच थ्रोबॉल ऑफ इंडिया प्रतियोगिता में बिहार की पुरुष और महिला टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। पुरुष वर्ग में बिहार की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले मध्य प्रदेश और फिर हरियाणा को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल दिखाते हुए दोनों मुकाबलों में प्रभावशाली जीत दर्ज की।

वहीं महिला वर्ग में भी बिहार की टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। बिहार की महिला टीम ने उत्तर प्रदेश को हराकर प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत हासिल की। इस मुकाबले में ईशा नंदनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बीच थ्रोबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होने से पहले बिहार टीम को सुमित कुमार श्रीवास्तव ने विदा किया था। वहीं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सतीश कुमार श्रीवास्तव ने टीम के खिलाड़ियों को आगामी मुकाबलों के लिए अग्रिम बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

Read More

यूनिटी कप अंडर-16 : फेयर लेस फाल्कन्स की शानदार जीत, पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को 10 विकेट से हराया

पटना। राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास) मैदान में The GamePlanCo के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह जी की स्मृति में आयोजित “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल-बी का पहला मुकाबला पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और फेयर लेस फाल्कन्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में फेयर लेस फाल्कन्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को 10 विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की टीम 15.4 ओवर में 79 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आयुष ने 20 गेंदों पर 18 रन, अंकित सिंह ने 14 गेंदों में 16 रन और पंकज ने 12 गेंदों पर 10 रन बनाए। फेयर लेस फाल्कन्स की ओर से गेंदबाज़ी में विशेष सुनील गोस्वामी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट पर 22 रन दिए। इसके अलावा सक्षम भारती ने 2/29 और रौनक ने 2/14 विकेट लिए।

फाल्कन्स की आसान जीत

80 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फेयर लेस फाल्कन्स की टीम ने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 84 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से आदित्य कुमार ने 15 गेंदों पर तेज़ 52 रन बनाए, जबकि पीयूष ने 15 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया। शानदार गेंदबाज़ी प्रदर्शन के लिए विशेष सुनील गोस्वामी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.