KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

दमदार मुंबई इंडियंस का सामना शानदार दिल्ली कैपिटल्स से, दोनों टीमें एक दूसरे को पछाड़ने की कोशिश करेंगी

गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस और पिछले सत्र की उप विजेता दिल्ली कैपिटल्स की टीमें जब मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में एक दूसरे के आमने सामने होंगी तो उनकी कोशिश एक दूसरे को पछाड़ने की होगी। 

मुंबई इंडियंस की मजबूत टीम को अगर लगातार तीसरी जीत हासिल करनी है तो उसे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने मध्यक्रम की दिक्कतों को दूर करना होगा।

दिल्ली की टीम वानखेडे स्टेडियम में पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराने के बाद इस मैच में खेलेगी जबकि मुंबई ने छोटे लक्ष्यों का बचाव करते हुए लगातार जीत दर्ज की है। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ऐसा नहीं होने वाला है, उसे इस मुकाबले में हर विभाग में सर्वश्रेष्ठ करना होगा।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को अच्छी शुरूआत मिली है और वह इसे बड़ी पारी में तब्दील करने के लिये प्रतिबद्ध होंगे और ऐसा ही क्विंटन डि कॉक के साथ भी होगा।

मुंबई के पास सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या और उनके भाई कृणाल जैसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी दिन किसी भी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने की काबिलियत रखते हैं लेकिन उन्हें अभी मिलकर शानदार प्रदर्शन करना बाकी है। पिछले मैच के बाद रोहित ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ‘मध्य ओवरों में थोड़ी बेहतर बल्लेबाजी कर सकती है। ’ 

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अगुआई वाला मुंबई का गेंदबाजी आक्रमण पिछले दो मैचों में शानदार रहा है जब उन्होंने क्रमश: 150 और 152 रन के कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया। मुख्य गेंदबाज बुमराह (तीन विकेट) और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट (छह विकेट) डेथ ओवरों में असाधारण रहे हैं।

लेग स्पिनर राहुल चाहर ने पिछले दो मैचों में सात विकेट चटकाये जिन्हें गेंदबाजी कोच शेन बांड ‘विकेट झटकने वाला गेंदबाज’ कहते हैं। उनके पास स्पिनर कृणाल भी हैं जो अपनी टीम को सफलता दिलाने के लिये बेताब होंगे।

मुंबई ने पिछले मैच में एडम मिल्न को खिलाया था लेकिन पिच की प्रकृति को देखते हुए, वे ऑफ स्पिनर जयंत यादव को भी उतार सकते हैं जो 2020 फाइनल में इसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेले थे।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिये सबसे सकारात्मक चीज शिखर धवन की फार्म है जो अभी तक टूर्नामेंट में 186 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे हैं। धवन और युवा पृथ्वी साव की सलामी जोड़ी खतरनाक है, लेकिन मुंबई के खिलाड़ी को अपनी शुरूआत को बड़े स्कोर में तब्दील करने की जरूरत है।

दिल्ली ने रविवार को आस्ट्रेलियाई स्टीव स्मिथ को खिलाने का फैसला किया लेकिन वे अब चेपॉक की धीमी पिच पर खेलेंगे तो वे फिर से अजिंक्य रहाणे को खिला सकते हैं जो इस तरह की पिचों पर खेलने के लिये बेहतर ढंग से अनुकूलित हैं।

कप्तान ऋषभ पंत में किसी भी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने की काबिलियत है। दिल्ली कैपिटल्स का टीम प्रबंधन उम्मीद करेगा कि गत चैम्पियन के खिलाफ उनका शीर्ष क्रम एकजुट होकर खेले जिनके खिलाफ वे पिछले साल फाइनल में हार गये थे।

दिल्ली कैपिटलस के पास मार्कस स्टोईनिस और ललित यादव जैसे बेहतरीन आल राउंडर भी हैं और ये खिलाड़ी भी अपनी भूमिका निभाने के लिये बेताब होंगे।

उनके तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा और क्रिस वोक्स हैं और दोनों अभी तक शानदार रहे हैं। उनके पास एनरिच नोर्जिया के रूप में एक अतिरिक्त विकल्प भी हैं जो टीम से जुड़ गये हैं।

दिल्ली ने पंजाब के खिलाफ चार तेज गेंदबाजों को खिलाया था लेकिन चेन्नई में वे और स्पिनरों को खिला सकते हैं क्योंकि यह पिच स्पिनरों के लिये फायदेमंद है।

उनके पास अनुभवी अमित मिश्रा, प्रवीण दुबे और नये खिलाड़ी शम्स मुलानी के भी विकल्प हैं जो रविचंद्रन अश्विन के मददगार हो सकते हैं।

Read More

बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंची, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

पटना : 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मई 2026 तक ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

टीम के भुवनेश्वर पहुंचने पर बेसबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना खिलाड़ियों से मिले और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर संघ के सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार एवं सहायक सचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ऐसी है बिहार की टीम

बालक वर्ग की टीम में दिव्यांश सिंह, मनजीत राज, अमन कुमार, संतनु कुमार ठाकुर, शुभम यादव, उमंग यादव, रॉकी यादव, अमन राज, सतीश कुमार, हिमेश कुमार, आयुष कुमार, प्रथम् राज, अभिनव कुमार, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं। टीम के कोच संजीत कुमार, मोनू कुमार तथा सहायक कोच आदित्य कुमार यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Read More

सरदार पटेल सम्मान समारोह में कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग विजेता व उपविजेता टीमें भी होंगी सम्मानित

पटना, 20 मई। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 23 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में खेल, शिक्षा, कला समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Read More

सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट एवं सवेरा इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जून के दूसरे सप्ताह में होगी आयोजित

पटना। SP Sports Foundation की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। संस्था द्वारा सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता और सवेरा इंटर स्कूल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जून के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं 22 यार्ड्स, ऊर्जा स्टेडियम में खेली जाएंगी। जिसकी जानकारी पंकज मिश्रा ने दी है।

आयोजकों के अनुसार, इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा, जबकि कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। दोनों टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे।

इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्कूल अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि के अलावा आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9334101688, 9931421287, 9234455661 और 7903694427 पर संपर्क कर सकती हैं।

Read More

तपिश विकास के तूफानी अर्धशतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का फाइनल मुकाबला ट्रैंम्फैंट सीसी और बिहार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी की टीम 20 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा प्रियांशु कुमार सिंह ने 21, आकर्ष राज ने 12 और प्रिंस यादव ने 11 रन बनाए। टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस और अंकुश मुकेश राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। प्रिंस ने 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि अंकुश मुकेश राज ने 26 रन देकर 4 विकेट लिए। तपिश विकास को एक सफलता मिली।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 13.4 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो तपिश विकास रहे, जिन्होंने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। कृष्णा ने 23 रन का योगदान दिया। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। ट्रैंम्फैंट सीसी की ओर से प्रिंस यादव ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए तपिश विकास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, भाजपा मीडिया सेल की सागरिका चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जेपी मेहता तथा मोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बुके और शॉल भेंटकर किया।

सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

बेस्ट बेटसमैन— आर्यन अरविंद राज
बेस्ट बॉलर— अमन पासवान
बेस्ट विकेटकीपर—अभिनव आर्या
मैन आफ द सीरीज — प्रतीक सिन्हा
बेस्ट फिल्डर— वतन प्रकाश

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.