KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

बीसीसीआई एसजीएम: बोर्ड आईपीएल की तारीख तय करने के साथ रणजी मुआवजे को लेकर कर सकता है चर्चा

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) शनिवार को ऑनलाइन होने वाली विशेष आम बैठक (एसजीएम) में निलंबित इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे मैचों को 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक के बीच यूएई में कराने पर फैसला कर सकता है। 

बैठक का एजेंडा ‘भारत में व्याप्त महामारी के मद्देनजर आगामी क्रिकेट सत्र पर चर्चा करना’ है। एजेंडा के व्यापक दायरे में सदस्यों को आईसीसी टी20 विश्व कप और रद्द किए गए रणजी ट्रॉफी के पिछले सत्र के लिए घरेलू क्रिकेटरों के लिए विलंबित मुआवजे के पैकेज पर चर्चा करना भी शामिल है। 

बीसीसीबाई टी20 विश्व कप को भारत में ही आयोजित करना चाहता है और एक जून को आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के बोर्ड की बैठक के दौरान वह खेल के इस वैश्विक निकाय को कोई भी फैसला लेने से पहले भारत में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए इंतजार करने को कहेगा।

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के शनिवार को मुंबई से बैठक की अध्यक्षता करने की उम्मीद है। आईपीएल के 18 से 20 सितंबर के बीच फिर से शुरू होने और 10 अक्टूबर को समाप्त होने की उम्मीद है। यूएई के अबू धाबी, दुबई और शारजाह में तीन स्थानों पर इसके मैचों की मेजबानी की जाएगी।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बैठक से एक दिन पूर्व पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ जाहिर है, मुख्य मुद्दा आईपीएल का कार्यक्रम होगा। हम फाइनल सहित चार प्ले-ऑफ मैच (दो क्वालीफायर, एक एलिमिनेटर) के अलावा 10 डबल-हेडर (एक दिन में दो मुकाबले) और सात सिंगल हेडर (एक दिन में एक मैच) की उम्मीद कर रहे हैं। लीग सप्ताहांत में शुरू होगा और फाइनल भी सप्ताहांत में आयोजित किया जाएगा।’’ 

इसमें विदेशी खिलाड़ियों की सेवाएं लेने और बबल-टू बबल ट्रांसफर (एक जैव-सुरक्षित माहौल से दूसरे जैव-सुरक्षित माहौल में आना) सहित अन्य संबंधित पहलुओं पर भी बहुत विचार-विमर्श होगा।

उन्होंने बताया, ‘‘ इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट निदेशक एशले जाइल्स पहले ही कह चुके हैं कि उनके देश के खिलाड़ियों को आईपीएल खेलने की अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि वे आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का पालन करेंगे।’’ 

एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ उम्मीद है कि अध्यक्ष और सचिव हमें बताएंगे कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों की स्थिति को कैसे संभाला जाएगा।’’ 

जोस बटलर, बेन स्टोक्स (यदि फिट हो), जोफ्रा आर्चर (यदि फिट हो), जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, इयोन मोर्गन, मोइन अली जैसे खिलाड़ी अपनी राष्ट्रीय टीम के अंतिम एकादश के खिलाड़ी है ऐसे में फ्रेंचाइजियों के लिए उनका विकल्प ढूंढना आसान नहीं होगा। भारतीय टीम 14 सितंबर को इंग्लैंड के दौरे को खत्म कर वहां से चार्टर्ड विमान से यूएई आयेगी। 

टी20 विश्व कप का मुद्दा भी बैठक में अहम होगा। भारत में कोविड-19 मामले के कारण इसके यूएई में होने की संभावनाएं है। यूएई में आईपीएल मैचों के आयोजन की स्थिति में पिचों का इस्तेमाल ज्यादा होगा ऐसे में आईसीसी अमीरात क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई से इस वैश्विक प्रतियोगिता के लिए तीन में से दो मैदानों की मांग कर सकता है।

बोर्ड की कोशिश हालांकि टी20 विश्वकप को भारत में ही करने की होगी लेकिन एक अधिकारी ने सवाल किया, ‘‘ जब हम आठ टीमों के आईपीएल मैचों को सितंबर अक्टूबर में भारत में नहीं करा पा रहे हैं तो 16 अंतरराष्ट्रीय टीमें के टी20 विश्व कप को नौ शहरों में कैसे करवाएंगे।’’ 

भारतीय टीम को टी20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखलाएं खेलनी थी लेकिन आईपीएल के कारण इसे रद्द करना होगा। 

इस बैठक में कोविड-19 के कारण रद्द हुए रणजी सत्र के कारण 700 खिलाड़ी प्रभावित हुए है। बीसीसीआई ने पिछले साल जनवरी में खिलाड़ियों को वित्तीय मदद का भरोसा दिया था लेकिन उसके तरीके के बारे में नहीं बताया था। 

राज्य इकाई (रणजी टीम) से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले महज 73 क्रिकेटरों के पास ही आईपीएल अनुबंध है। सिर्फ विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने से उनकी वित्तीय जरूरते पूरी नहीं होंगी। मुझे लगता है कि इसका सबसे बेहतर समाधान राज्य इकाइयों को एकमुश्त मुआवजा पैकेज सौंपना होगा और वे पिछले सत्र के अनुसार अपने खिलाड़ियों के बीच वितरित करेंगे।’’

Read More

बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंची, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

पटना : 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मई 2026 तक ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

टीम के भुवनेश्वर पहुंचने पर बेसबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना खिलाड़ियों से मिले और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर संघ के सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार एवं सहायक सचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ऐसी है बिहार की टीम

बालक वर्ग की टीम में दिव्यांश सिंह, मनजीत राज, अमन कुमार, संतनु कुमार ठाकुर, शुभम यादव, उमंग यादव, रॉकी यादव, अमन राज, सतीश कुमार, हिमेश कुमार, आयुष कुमार, प्रथम् राज, अभिनव कुमार, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं। टीम के कोच संजीत कुमार, मोनू कुमार तथा सहायक कोच आदित्य कुमार यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Read More

सरदार पटेल सम्मान समारोह में कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग विजेता व उपविजेता टीमें भी होंगी सम्मानित

पटना, 20 मई। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 23 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में खेल, शिक्षा, कला समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Read More

सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट एवं सवेरा इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जून के दूसरे सप्ताह में होगी आयोजित

पटना। SP Sports Foundation की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। संस्था द्वारा सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता और सवेरा इंटर स्कूल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जून के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं 22 यार्ड्स, ऊर्जा स्टेडियम में खेली जाएंगी। जिसकी जानकारी पंकज मिश्रा ने दी है।

आयोजकों के अनुसार, इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा, जबकि कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। दोनों टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे।

इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्कूल अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि के अलावा आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9334101688, 9931421287, 9234455661 और 7903694427 पर संपर्क कर सकती हैं।

Read More

तपिश विकास के तूफानी अर्धशतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का फाइनल मुकाबला ट्रैंम्फैंट सीसी और बिहार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी की टीम 20 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा प्रियांशु कुमार सिंह ने 21, आकर्ष राज ने 12 और प्रिंस यादव ने 11 रन बनाए। टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस और अंकुश मुकेश राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। प्रिंस ने 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि अंकुश मुकेश राज ने 26 रन देकर 4 विकेट लिए। तपिश विकास को एक सफलता मिली।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 13.4 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो तपिश विकास रहे, जिन्होंने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। कृष्णा ने 23 रन का योगदान दिया। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। ट्रैंम्फैंट सीसी की ओर से प्रिंस यादव ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए तपिश विकास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, भाजपा मीडिया सेल की सागरिका चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जेपी मेहता तथा मोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बुके और शॉल भेंटकर किया।

सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

बेस्ट बेटसमैन— आर्यन अरविंद राज
बेस्ट बॉलर— अमन पासवान
बेस्ट विकेटकीपर—अभिनव आर्या
मैन आफ द सीरीज — प्रतीक सिन्हा
बेस्ट फिल्डर— वतन प्रकाश

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.