KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे ◆ 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया ◆ 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
◆
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

भारतीय महिला टीम ने हारा हुआ मैच ड्रा कराया, स्नेह और तानिया ने 9वें विकेट के शतकीय साझेदारी की

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए एक मात्र टेस्ट में अपना पहला टेस्ट खेल रही आल राउंडर स्नेह राणा (नाबाद 80 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारी और तानिया भाटिया (नाबाद 44 रन) के साथ नौंवे विकेट के लिये 104 रन की रिकार्ड साझेदारी से भारत ने शनिवार को यहां चौथे और अंतिम दिन इंग्लैंड से एकमात्र क्रिकेट टेस्ट मैच ड्रा कराया।

इंग्लैंड ने पहली पारी नौ विकेट पर 396 रन पर घोषित की थी जिसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 231 रन पर सिमट गयी और मेजबानों ने उसे फॉलो ऑन दिया। शीर्ष क्रम ने फिर भारत को अच्छी शुरूआत करायी, पर मध्यक्रम फिर चरमरा गया। इसके बावजूद भारत ने निचले क्रम के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत दूसरी पारी में आठ विकेट पर 344 रन बनाये और मैच ड्रा कराया।

भारत के लिये पांच खिलाड़ियों ने टेस्ट पदार्पण किया जिसमें स्नेह, तानिया, दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा अपने प्रदर्शन से सभी को लुभाने में सफल रहीं। स्नेह और तानिया ने इस तरह भारत की नौंवे विकेट के लिये 90 रन की रिकार्ड साझेदारी को पीछे छोड़ दिया जो शुभांगी कुलकर्णी और मणिमाला सिंघल के बीच 1986 में इंग्लैंड के खिलाफ बनी थी।

स्नेह ने अपनी पारी में 154 गेंद का सामना करते हुए 13 चौके जमाये जबकि तानिया ने छह चौके लगाये।

इंग्लैंड की गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन ने दोनों पारियों में चार चार विकेट हासिल किये जबकि हीथर नाइट और नैट स्किवर ने दोनों पारियों में कुल तीन तीन विकेट झटके।

भारत ने एक विकेट पर 83 रन से आगे खेलते हुए लंच तक तीन विकेट पर 171 रन बना लिये थे जिसमें दीप्ति शर्मा ने 54 रन की संयमित पारी खेली। दीप्ति ने पूनम राउत (83 गेंद में 39 रन) के साथ 72 रन की भागीदारी की लेकिन लंच से पहले आउट हो गयीं।

भारत ने लंच के बाद चार विकेट जल्दी गंवा दिये थे और इस दौरान केवल 28 रन जुड़े। लेकिन पदार्पण कर रही स्नेह और शिखा पांडे (18 रन) ने आठवें विकेट के लिये 41 रन की अहम साझेदारी निभा मेहमान टीम को मैच में ड्रा की ओर बनाये रखा। इन दोनों ने 17 ओवर तक बल्लेबाजी की जिसके बाद शिखा 91वें ओवर में नैट स्किवर की गेंद पर स्टंप के पीछे आउट हो गयीं।

दूसरे सत्र में इंग्लैंड ने कप्तान मिताली राज (04) को सस्ते में आउट कर दिया और फिर राउत का विकेट झटका जिससे स्कोर पांच विकेट पर 175 रन हो गया।

कप्तान मिताली इंग्लैंड की गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन (मैच में कुल आठ विकेट) की गेंद को नहीं पढ़ सकीं जिससे उनके स्टंप उखड़ गये जबकि अच्छी लय में दिख रही राउत स्क्वायर लेग पर सीधा कैच देकर आउट हुईं।

पूजा वस्त्राकर (12) ने फिर 68वें ओवर में एक्लेस्टोन पर तीन बाउंड्री लगायी पर 71वें ओवर में हीथर नाइट ने उनका विकेट झटक लिया।

पहली पारी में महज चार रन बनाने वाली उप कप्तान हरमनप्रीत कौर भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सकीं और स्लॉग स्वीप शॉट खेलने के प्रयास में एक्लेस्टोन का चौथा शिकार बनीं।

इससे पहले भारत ने सुबह सलामी बल्लेबाज शेफाली का विकेट गंवाया जो 30वें ओवर में एक्लेस्टोन का शिकार बनी। वह अपने रात के 55 रन के स्कोर में आठ रन ही जोड़ सकीं और टीम का स्कोर दो विकेट पर 99 रन हो गया।

एक्लेस्टोन के ओवर की पहली गेंद को सीधे छक्के के लिये भेजने के बाद शेफाली अंतिम गेंद पर आउट हुईं जिनका कैच लांग आन पर कैथरीन ब्रंट ने लपका।

इसके बाद दीप्ति और राउत काफी संयमित होकर खेलीं और इन दोनों ने टीम को लंच तक छह रन की बढ़त दिला दी। तब भारत के सात विकेट बचे थे।

दीप्ति ने कुछ बेहतरीन शॉट लगाये जिसमें आन्या श्रबसोल पर एक ड्राइव और स्वीप शॉट शामिल था।

राउत ने भी कुछ गेंदों को सीमा तक पहुंचाया लेकिन इस दौरान वह पगबाधा की दो अपील से भी बचीं और दोनों बार डीआरएस ने उन्हें बचा लिया।

दीप्ति 55वें ओवर में नटाली स्किवर की गेंद पर एक रन लेकर 50 रन तक पहुंची।

एक्लेस्टोन की गेंद पर दीप्ति का ध्यान भंग हुआ और वह गेंद को स्लॉग करने की कोशिश में लेग स्टंप पर लगा बैठी। यह लंच से पहले 58वें ओवर की अंतिम गेंद थी।

Read More

बिहार राज्य जूनियर शतरंज प्रतियोगिता संपन्न, बालक वर्ग में प्रेम कुमार एवं बालिका वर्ग में आदिवा उल्लाह बने विजेता

बिहार:  अखिल बिहार शतरंज संघ एवं मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में मुजफ्फरपुर के चंद्र विला फार्म हाउस में आयोजित रुंगटा टी बिहार स्टेट जूनियर फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के नौ चक्रों के बाद बालक वर्ग में प्रेम कुमार एवं बालिका वर्ग ने आदिवा उल्लाह बिहार राज्य जूनियर एवं जूनियर गर्ल्स का विजेता घोषित किए गए।

बालिका वर्ग में पटना की अदिबा उल्लाह एवं मुजफ्फरपुर की नव्या गोयनका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8-8 अंक अर्जित किए। टाई-ब्रेक के आधार पर अदिबा उल्लाह को प्रथम तथा नव्या गोयनका को द्वितीय स्थान मिला।

पुरस्कार वितरण के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री धर्मेंद्र कुमार, अध्यक्ष, साउथ एशियन चेस परिषद ,विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री अशोक कुमार नेमानी सेल्स हेड, रुंगटा टी प्राइवेट लिमिटेड, बिहार एवं झारखंड , श्री रवि धारियां, डिप्टी जोनल मैनेजर, बैंक ऑफ इंडिया; डॉ. संजय श्रीवास्तव, एमडी, आशव हॉस्पिटल, डॉ अमृता श्रीवास्तव, दीपक चंद्रा, वाइस प्रिंसिपल, सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल; डॉ.अविनाश त्रिपाठी, सीनियर मैनेजर HDFC एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के सचिव श्री हिमांशु कुमार ने किया।

इस अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव नंदकिशोर, विपल सुभाषी, शशिनन्द कुमार, शिवप्रिया भारद्वाज, प्रत्यूष कुमार, अंतरराष्ट्रीय निर्णायक आलोक प्रियदर्शी, मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष श्री आभाष कुमार, कोषाध्यक्ष श्री अभिजीत कुमार , संयुक्त सचिव श्री सुनील कुमार, मनीष कुमार समेत कई अधिकारी एवं अभिभावक उपस्थित थें।

प्रथम दस स्थानों पर आनेवाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:
बालक वर्ग
1 प्रेम कुमार, छपरा — 7.5 अंक
2 अनिकेत रंजन, बेगूसराय — 7.5 अंक
3 शिवांश बरनवाल, बेतिया — 7 अंक
4 तेजस शांडिल्य, मुजफ्फरपुर — 6.5 अंक
5 अनुभव मिश्रा, मधुबनी — 6.5 अंक
6 पार्थवाह, पटना — 6.5 अंक
7 श्रेष्ठ कियान, वैशाली — 6.5 अंक
8 तन्मय कश्यप, पटना — 6.5 अंक
9 मानस, पटना — 6.5 अंक
10श्रेष्ठ प्रताप सिंह, पटना — 6.5 अंक

बालिका वर्ग
1 अदिबा उल्लाह, पटना — 8 अंक
2 नव्या गोएंका, मुजफ्फरपुर — 8 अंक
3 अग्रिमा राज, मुजफ्फरपुर — 6.5 अंक
4 मून, कटिहार — 6 अंक
5 ईशिका, बेगूसराय — 6 अंक
6 शालिनी श्रीवास्तव, पटना — 6 अंक
7 अनारा शर्मा, किशनगंज — 5.5 अंक
8 प्रतीक्षा राज, पटना — 5 अंक
9 अभिनव अविका, पटना — 5 अंक
10 राज श्रेया, सीतामढ़ी — 5 अंक

Read More

पीआईआर क्रिकेट एकेडमी के महा तेजस्वी का सीबीएसई नेशनल के लिए चयन, बिहार का करेंगे प्रतिनिधित्व

पटना/प्रयागराज। पीआईआर क्रिकेट एकेडमी के होनहार युवा क्रिकेटर महा तेजस्वी ने अपनी प्रतिभा के दम पर सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता के लिए बिहार अंडर-14 टीम में जगह बनाई है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में महा तेजस्वी बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन से पीआईआर क्रिकेट एकेडमी में खुशी का माहौल है।

प्रयागराज में 18 से 23 सितंबर तक आयोजित सीबीएसई के ट्रायल एवं चयन शिविर में महा तेजस्वी ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके खेल कौशल और प्रदर्शन से प्रभावित चयनकर्ताओं ने उन्हें बिहार की अंडर-14 टीम के लिए चुना। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आएंगे।

 

मदुरै में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उतरेंगे

सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन तमिलनाडु के मदुरै में किया जाना है। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। इस राष्ट्रीय मंच पर महा तेजस्वी बिहार की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। एकेडमी से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि वह अपने प्रदर्शन से बिहार और पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का नाम रोशन करेंगे।

महा तेजस्वी के चयन पर पीआईआर क्रिकेट एकेडमी के कोच पंकज मिश्रा, रितेश रंजन और इंद्रजीत कुमार समेत एकेडमी के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि महा तेजस्वी का चयन उनकी मेहनत, नियमित अभ्यास और खेल के प्रति अनुशासन का परिणाम है।

एकेडमी प्रबंधन ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करना महा तेजस्वी के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि एकेडमी के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। एकेडमी परिवार ने महा तेजस्वी के आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जतायी है।

Read More

नालंदा जिला क्रिकेट संघ की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक संपन्न

बिहारशरीफ़ । नालंदा जिला क्रिकेट संघ की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट (सीओएम) की बैठक रविवार , 4 अक्टूबर 2026 को संघ के कार्यालय में अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी सत्र की क्रिकेट गतिविधियों एवं संघ से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

सत्र 2026-27 के लिए क्लबों एवम खिलाड़ियों के निबंधन की प्रक्रिया 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार से शुरू होगी, जिसकी अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026, बुधवार (15 दिन ) निर्धारित की गई है। जिसमे 20 अक्टूबर 2026 से 25 अक्टूबर 2026 तक क्लबों का निबंधन तथा 26 अक्टूबर 2026 से 4 नवंबर 2026 तक खिलाड़ियों का निबंधन किया जायेगा। सत्र की शुरुआत जूनियर लीग NDJL – 2027 स्व0 राजू वाल्स नालंदा जिला जूनियर क्रिकेट लीग से की जायगी।

बैठक में सत्र 2025-26 में संपन्न जूनियर, सीनियर ए डिवीजन तथा बी डिवीज़न लीग आयोजन पर भी चर्चा की गयी। पीछले सत्र के बी डिवीज़न के शेष मैचों को संपन्न करने पर निर्णय लिया गया।

नालंदा जिला क्रिकेट लीग से सम्बंधित जानकारी एवम फॉर्म हेतु सिद्धार्थ आनंद को प्रभार सौंपा गया है। सभी क्लब एवं खिलाड़ियों को सिद्धार्थ आनंद से फोन नंबर 6201024973 पर सम्पर्क करना होगा।

सत्र 2026-27 नालंदा जिला क्रिकेट लीग के किसी भी प्रारूप मे भाग लेने वाले क्लबों को शपथ पत्र देना अनिवार्य करने पर निर्णय लिया गया जिसके अनुसार क्लब के सचिव /अध्यक्ष मे से किसी के द्वारा लीग मे भाग लेने हेतु क्लब के लेटर पैड पर निवेदन के साथ एक शपथ पत्र जमा करना अनिवार्य किया गया है।

नालंदा जिला क्रिकेट संघ का कार्यकाल नवंबर 2026 मे समाप्त होने के कारण नही कमिटी के गठन हेतु चुनाव तथा एजीएम पर निर्णय लिया गया। नालंदा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार इसके लिए प्रभार सौंपा गया।

बैठक में संघ के पदाधिकारियों एवं कमिटी ऑफ मैनेजमेंट के सदस्यों ने आगामी सत्र की क्रिकेट गतिविधियों को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संचालित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों एवं तैयारियों पर भी चर्चा की।

नालंदा जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री गोपाल कुमार सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा संपन्न की गई।

Read More

बिहार का शानदार प्रदर्शन, बालक-बालिका दोनों वर्गों में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

हैदराबाद, तेलंगाना। 33वीं बालक एवं 26वीं बालिका सब-जूनियर राष्ट्रीय आट्या-पाट्या चैंपियनशिप 2026-27 में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। बिहार के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से टीम में उत्साह का माहौल है।

बालक वर्ग में बिहार को पूल-D में पुडुचेरी, दिल्ली और मध्य प्रदेश के साथ रखा गया था। लीग मुकाबले में बिहार का पहला मैच मध्य प्रदेश के विरुद्ध हुआ, जिसमें बिहार ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को 53 अंकों के अंतर से पराजित किया।

इसके बाद बिहार का मुकाबला पुडुचेरी से हुआ, जिसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं दिल्ली के विरुद्ध बिहार ने दमदार वापसी करते हुए 10 अंकों से जीत दर्ज की। इस प्रदर्शन के आधार पर बिहार ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

वहीं बालिका वर्ग में भी बिहार की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बिहार को पूल-D में आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और छत्तीसगढ़ के साथ रखा गया था। बिहार ने अपने पहले मुकाबले में आंध्र प्रदेश को 23 अंकों से हराकर शानदार शुरुआत की।

इसके बाद पुडुचेरी के विरुद्ध बिहार को हार का सामना करना पड़ा, जबकि छत्तीसगढ़ के खिलाफ बिहार की बालिकाओं ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 13 अंकों से जीत दर्ज की। इस प्रदर्शन के साथ बिहार की बालिका टीम ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

बिहार के मुख्य कोच आरुष कुमार आजाद ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि टीम ने अब तक अच्छे खेल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि *बालक और बालिका दोनों वर्गों में बिहार के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे* , जिसमें खिलाड़ी पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेंगे।

इसी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान आट्या-पाट्या एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव तरुण कुमार आजाद को भी सम्मानित किया गया। उनके सम्मानित होने पर बिहार आट्या-पाट्या परिवार में खुशी का माहौल है।

बिहार की दोनों टीमों के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने से राज्य के खेलप्रेमियों में उत्साह बढ़ गया है। खिलाड़ियों से आगामी मुकाबलों में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.