KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

रक्षाबंधन के दिन संजय सिंह ने अंडर-19 कैंप के लिए सारण जिला संघ के साथ किया महत्वपूर्ण बैठक

पटना। बिहार क्रिकेट संघ इन दिनों बीसीसीआई द्वारा सभी आयु वर्गों के पुरुष व महिला खिलाड़ियों के लिए जारी घरेलू मैच शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से युद्ध स्तर पर क्रिकेटिंग गतिविधियों को संचालित कर रही है। 

जिसका बड़ा उदाहरण यह है कि आज भाई बहन का अटूट प्रेम और विश्वास का बंधन जिसे हम सभी देशवासी रक्षाबंधन का त्यौहार मनाते हैं और सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में छुट्टी का दिन होता है।

लेकिन बीसीए के समस्त पदाधिकारी एकजुट होकर एक ओर ट्रायल का आयोजन करा रहे हैं तो दूसरी ओर कैंप लगाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। 

आज टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह ने छपरा में अंडर-19 पुरुष वर्ग  कैंप आयोजन के लिए समुचित व्यवस्था को लेकर सारण जिला संघ के साथ बैठक में प्रेसवार्ता में कहा कि कभी-कभी समय आपसे बड़ी ही कठिन परीक्षा लेती है और उस परीक्षा में आप सफल होंगे या असफल वह इस बात पर निर्भर करता है कि आप उस परीक्षा को किस प्रकार से लेते हैं। मैं क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों पर चर्चा करने के उद्देश्य से एक दिन के लिए पटना आया था।

लेकिन बीसीए कमेटी ऑफ मैनेजमेंट ने बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंटों की तैयारी को लेकर खिलाड़ियों के हित में जिस प्रकार का दिशा-निर्देश जारी किया । उसको स्वीकारते हुए हमारी कमेटी ने सभी गतिविधियों को धरातल पर उतारने के लिए प्रयासरत है और अंडर-19 पुरुष वर्ग का ट्रायल राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में चल रहा है।

वहीं महिला वर्ग का ट्रायल 23 और 24 अगस्त को होना सुनिश्चित है । इस तरह से अपने कार्यों में धीरे-धीरे लीन होते चला गया कि आज एक सप्ताह बीत गया मुझे पता तक नहीं चला और उस पर रक्षाबंधन जैसे भाई- बहन का अटूट प्रेम और विश्वास का त्योहार।  जिसमें घर पर सबको आज मेरा इंतजार है तो मैं पटना से घर जाने के बजाय अंडर-19 पुरुष वर्ग का कैंप लगाने की समुचित व्यवस्था और छपरा में खेल मैदान का निरीक्षण करने आया ।

लेकिन छपरा खेल मैदान परिस्थितियों के अनुकूल नहीं है जिसके मद्देनजर सारण जिला क्रिकेट संघ ने आर.एन. पब्लिक स्कूल का खेल मैदान चिन्हित कर दिखाया जिसमें युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है और उम्मीद है कि परिस्थितियां साथ दे तो संभवतः 25 अगस्त 2021 से अंडर-19 पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों का कैंप छपरा में लगेगी। कैंप संबंधित सभी प्रकार की तैयारीयों को व्यवस्थित करने के लिए सारण  जिला किक्रेट संघ के अध्यक्ष संजय कुमार, उपाध्यक्ष विभूति सिंह, वैशाली जिला संघ के सचिव प्रकाश सिंह, कैंप आयोजन समिति के अध्यक्ष वरुण प्रकाश , सचिव राजेश कुमार, सुनील कुमार सहित अन्य प्रमुख लोगों के साथ समीक्षा बैठक किया। 

जिसमें कैंप आयोजन समिति के अध्यक्ष वरुण प्रकाश के नेतृत्व में 14 सदस्य समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया। जबकि समुचित व्यवस्था के लिए भोजन, स्वास्थ्य और सुरक्षा, खेल मैदान, आवास और यातायात सुविधा के लिए पांच उप- समिति का गठन किया गया है। 

संजय सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों को ठहरने के लिए छपरा के वातानुकूलित राजलक्ष्मी होटल को चिन्हित कर बुक कर लिया गया है। जबकि खिलाड़ियों को जिम सुविधा के लिए ऑक्सीजन जिम को हायर किया गया है। 

संजय सिंह ने रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर आगे मजाकिया लहजे में कहा कि लेकिन आज एक बार फिर पारिवारिक रिश्ते, किक्रेट के रिश्ते के सामने हार गया। जिसका हमें सुखद एहसास हो रहा है कोई गम नहीं। 

बिहार क्रिकेट संघ की ओर से समस्त जिला संघ के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, सपोर्टिंग स्टाफों, समस्त बिहारवासियों और भाइयों -बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।

उपरोक्त विषयों की विस्तृत जानकारी बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने दी।

Read More

बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंची, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

पटना : 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मई 2026 तक ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

टीम के भुवनेश्वर पहुंचने पर बेसबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना खिलाड़ियों से मिले और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर संघ के सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार एवं सहायक सचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ऐसी है बिहार की टीम

बालक वर्ग की टीम में दिव्यांश सिंह, मनजीत राज, अमन कुमार, संतनु कुमार ठाकुर, शुभम यादव, उमंग यादव, रॉकी यादव, अमन राज, सतीश कुमार, हिमेश कुमार, आयुष कुमार, प्रथम् राज, अभिनव कुमार, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं। टीम के कोच संजीत कुमार, मोनू कुमार तथा सहायक कोच आदित्य कुमार यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Read More

सरदार पटेल सम्मान समारोह में कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग विजेता व उपविजेता टीमें भी होंगी सम्मानित

पटना, 20 मई। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 23 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में खेल, शिक्षा, कला समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Read More

सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट एवं सवेरा इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जून के दूसरे सप्ताह में होगी आयोजित

पटना। SP Sports Foundation की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। संस्था द्वारा सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता और सवेरा इंटर स्कूल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जून के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं 22 यार्ड्स, ऊर्जा स्टेडियम में खेली जाएंगी। जिसकी जानकारी पंकज मिश्रा ने दी है।

आयोजकों के अनुसार, इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा, जबकि कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। दोनों टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे।

इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्कूल अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि के अलावा आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9334101688, 9931421287, 9234455661 और 7903694427 पर संपर्क कर सकती हैं।

Read More

तपिश विकास के तूफानी अर्धशतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का फाइनल मुकाबला ट्रैंम्फैंट सीसी और बिहार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी की टीम 20 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा प्रियांशु कुमार सिंह ने 21, आकर्ष राज ने 12 और प्रिंस यादव ने 11 रन बनाए। टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस और अंकुश मुकेश राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। प्रिंस ने 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि अंकुश मुकेश राज ने 26 रन देकर 4 विकेट लिए। तपिश विकास को एक सफलता मिली।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 13.4 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो तपिश विकास रहे, जिन्होंने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। कृष्णा ने 23 रन का योगदान दिया। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। ट्रैंम्फैंट सीसी की ओर से प्रिंस यादव ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए तपिश विकास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, भाजपा मीडिया सेल की सागरिका चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जेपी मेहता तथा मोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बुके और शॉल भेंटकर किया।

सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

बेस्ट बेटसमैन— आर्यन अरविंद राज
बेस्ट बॉलर— अमन पासवान
बेस्ट विकेटकीपर—अभिनव आर्या
मैन आफ द सीरीज — प्रतीक सिन्हा
बेस्ट फिल्डर— वतन प्रकाश

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.