KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

शार्दूल ठाकुर और गेंदबाजों ने बचाई भारतीय टीम की लाज, इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 53 रन बनाए

इंग्लैंड के ओवल में आज से खेले जा रहे चौथे टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों ने फिर एक बार निराश किया लेकिन शार्दूल ठाकुर ने थोड़ा दमखम दिखाते हुए 31 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। जो इंग्लैंड में अब तक का सबसे तेज अर्धशतक है। शार्दूल के आउट होने के बाद महज 3 गेंद के अंदर भारतीय पारी सिमट गई। विराट कोहली और शार्दूल ठाकुर के अर्धशतकीय पारी के बदौलत भारत ने 191 रन बनाए। इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने पर 3 विकेट खोकर 53 रन बनाए।

इंग्लैंड के कप्तान जो रुट ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज कुछ देर धीमी गति से रन बनाते रहे। इसके बाद जो रूट ने क्रिस वोक्स को गेंदबाजी के लिए आमंत्रित किया और क्रिस वोक्स ने पहले ओवर में ही रोहित शर्मा (11) को बेयरस्टो के हाथों कैच करा दिया। इस समय टीम इंडिया का स्कोर 28 रन था। यही केएल राहुल भी 17 रन बनाकर रॉबिन्सन का शिकार बने और फिर चेतेश्वर पुजारा भी 4 रन बनाकर एंडरसन का शिकार बन गए। इसके बाद रविन्द्र जडेजा को अजिंक्य रहाणे से पहले खेलने के लिए भेजा गया। लंच तक टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट पर 54 रन था। कोहली 18 और जडेजा 2 रन बनाकर क्रीज पर थे।

दूसरा सेशन 

दूसरे सेशन के शुरुआत में विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने तेजी से 15 रन जोड़े। 69 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। क्रिस वोक्स ने 10 रन के निजी स्कोर पर रविंद्र जडेजा को कप्तान रुट के हाथों कैच करवा कर चलता किया। जडेजा के आउट हो जाने के बाद कप्तान का साथ देने उपकप्तान अजिंक्य रहाणे क्रीज पर आए। कप्तान और उपकप्तान ने पारी को फिर से बढ़ाना शुरू किया। इस दौरान विराट कोहली ने शानदार दो-तीन कवर ड्राइव भी लगाए और अर्धशतक तक पहुंचे। विराट कोहली ने इस मगच में एक और उपलब्धि अपने नाम की। विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 23,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने। वह अपनी 27वीं टेस्ट अर्धशतक पूरा करने के बाद 50 रन के निजी स्कोर पर रॉबिन्सन का शिकार बन गए। यह विराट कोहली की लगातार दूसरी फिफ्टी रही। कोहली के बाद अजिंक्य रहाणे भी 14 रन के निजी स्कोर पर चलते बने, उन्हें ओवर्टन ने आउट किया। चायकाल से कुछ ही मिनट पहले उनका विकेट गिरा।

तीसरा सेशन 

ऋषभ पंत फिर एक बार अपने फॉर्म से जूझते नजर आए और 9 रन बनाकर क्रिस वोक्स के शिकार बने। उसके बाद शार्दूल ठाकुर ने इंग्लैंड के गेंदबाजों पर लगातार प्रहार किया। उमेश यादव के साथ मिलकर शार्दूल ठाकुर ने 63 रन बनाए। शार्दूल ठाकुर ने 36 गेंदों पर 3 छक्के और 7 चौके के सहारे 57 रन बनाए। उसके अलावा उमेश यादव ने 10 रनों के योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने 4,  रॉबिन्सन ने 3, एंडरसन ने 1 और ओवर्टन ने 1 विकेट चटकाए। 

इंग्लैंड को शुरुआती झटका जल्द ही लग गया। महज 6 रनों के स्कोर पर बुमराह से दोनों ओपनर को चलता किया। उसके बाद डेविड मलान और जो रुट ने क्रीज पर अपने पांव जमा लिए। उसके बाद दोनों ने मिलकर अंतिम एक घंटे में खूब रन बटोरे। दिन का खेल खत्म होने से पहले उमेश यादव की अंदर आती हुई गेंद ने जो रुट को चलता किया और भारत को मैच में वापसी की एक नई उम्मीद दे दी। जो रुट ने 21, डेविड मलान ने नाबाद 26, ओवर्टन ने नाबाद 1 रन बनाकर खेल रहे है। भारत की ओर से बुमराह ने 2 और उमेश यादव ने 1 विकेट लेकर भारतीय टीम की उम्मीद बरकरार रखी।

Read More

बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंची, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

पटना : 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मई 2026 तक ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

टीम के भुवनेश्वर पहुंचने पर बेसबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना खिलाड़ियों से मिले और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर संघ के सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार एवं सहायक सचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ऐसी है बिहार की टीम

बालक वर्ग की टीम में दिव्यांश सिंह, मनजीत राज, अमन कुमार, संतनु कुमार ठाकुर, शुभम यादव, उमंग यादव, रॉकी यादव, अमन राज, सतीश कुमार, हिमेश कुमार, आयुष कुमार, प्रथम् राज, अभिनव कुमार, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं। टीम के कोच संजीत कुमार, मोनू कुमार तथा सहायक कोच आदित्य कुमार यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Read More

सरदार पटेल सम्मान समारोह में कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग विजेता व उपविजेता टीमें भी होंगी सम्मानित

पटना, 20 मई। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 23 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में खेल, शिक्षा, कला समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Read More

सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट एवं सवेरा इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जून के दूसरे सप्ताह में होगी आयोजित

पटना। SP Sports Foundation की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। संस्था द्वारा सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता और सवेरा इंटर स्कूल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जून के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं 22 यार्ड्स, ऊर्जा स्टेडियम में खेली जाएंगी। जिसकी जानकारी पंकज मिश्रा ने दी है।

आयोजकों के अनुसार, इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा, जबकि कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। दोनों टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे।

इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्कूल अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि के अलावा आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9334101688, 9931421287, 9234455661 और 7903694427 पर संपर्क कर सकती हैं।

Read More

तपिश विकास के तूफानी अर्धशतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का फाइनल मुकाबला ट्रैंम्फैंट सीसी और बिहार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी की टीम 20 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा प्रियांशु कुमार सिंह ने 21, आकर्ष राज ने 12 और प्रिंस यादव ने 11 रन बनाए। टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस और अंकुश मुकेश राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। प्रिंस ने 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि अंकुश मुकेश राज ने 26 रन देकर 4 विकेट लिए। तपिश विकास को एक सफलता मिली।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 13.4 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो तपिश विकास रहे, जिन्होंने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। कृष्णा ने 23 रन का योगदान दिया। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। ट्रैंम्फैंट सीसी की ओर से प्रिंस यादव ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए तपिश विकास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, भाजपा मीडिया सेल की सागरिका चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जेपी मेहता तथा मोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बुके और शॉल भेंटकर किया।

सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

बेस्ट बेटसमैन— आर्यन अरविंद राज
बेस्ट बॉलर— अमन पासवान
बेस्ट विकेटकीपर—अभिनव आर्या
मैन आफ द सीरीज — प्रतीक सिन्हा
बेस्ट फिल्डर— वतन प्रकाश

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.