KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

खेल संघों के प्रतिनिधियों ने 21 सूत्री मांगो का ज्ञापन खेलमंत्री को सौंपा

बिहार राज्य के खेल संघों के पाँच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में खेल व खिलाड़ियों के विकास हेतु 21 सूत्री मांगों को लेकर बिहार सरकार के कला, संस्कृति एव युवा विभाग के मंत्री ( खेलमंत्री ) डॉ. आलोक रंजन को ज्ञापन सौंपा। 

जिसमें मुख्य रूप से खेल विभाग व खेल संघों के बीच बेहतर तालमेल के लिए एक बैठक का आयोजन हो,खेल विभाग में कार्यरत प्रशिक्षकों की सेवा खेल प्रशिक्षण केन्द्र में खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिये लिया जाये। 

खेलकूद व शारीरिक क्षमता का बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए राज्य के विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा विषय अनिवार्य किया जाये एवं इसका पर्यवेक्षण जिला खेल पदाधिकारी द्वारा किया जाय जिससे विद्यालय व महाविद्यालय स्तर से खेलकूद का माहौल बने। ज्ञातव्य हो कि राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का स्थान खेलों में 28 वां है। बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति नियमावली को लचीला बनाया ताकि खिलाड़ियों की नियुक्ति समानरूप से हो सके। 

एक ओर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा राज्य खेलकूद विधेयक – 2013 एवं राज्य खेलकूद की गतिविधियों में शामिल करने की बात कही जा रही है। दूसरी ओर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा 17.08.2021 को गठित कमिटी में गैर निबंधित खेल संघों के पदाधिकारियों को सम्मिलित कर बिहार विधान सभा से पारित इस विधेयक का दुरुपयोग किया जा रहा है जो कि गम्भीर जाँच का विषय है। 

छात्र एवं युवा कल्याण निदेशालय में कार्यरत पदाधिकारियों के निजी स्वार्थ तमाम प्रक्रियाओं पर भारी पर रहा है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से गैर मान्यता खेलों के राज्य इकाई को राज्य खेलकूद परिषद से इसलिए मान्यता देकर स्वीकृत अनुदान की राशि निर्गत कर दी जाती है क्योंकि ऐसे खेल संघ से संबंधित पदाधिकारी छात्र एवं युवा कल्याण निदेशालय में कार्यरत हैं। 

साथ हीं साथ वार्षिक विद्यालय खेल कार्यक्रम बनाने से लेकर राजकीय सम्मान समारोह तक इनकी हीं चलती है। जिससे राज्य के खेल व खिलाड़ियों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। खेलमंत्री को  ज्ञापन देने मे राज्य खेल संघों की ओर से पाँच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल बिहार राज्य कबड्डी संंघ के सचिव कुुुमार विजय,साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव डॉ.कौशल किशोर सिंह, बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर,रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव पंकज कुमार ज्योति,बिहार कुश्ती संघ के सचिव विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि राज्य में खेलकूद का स्वच्छ माहौल बनाने में खेलमंत्री को 21 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपकर उचित निर्णय लेने का अनुरोध किया गया है।

21 सूत्री मांगों में निम्नलिखित बातें शामिल हैं:-

1. विभाग द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार के अनुरूप खेलों की प्राथमिकता सूची का निर्माण किया जाय।

2. राज्य का जल्द से जल्द बिभिन्न खेल संघों से परामर्श प्राप्त कर खेल नीति का निर्माण किया जाये।

3. राज्य में विभिन्न खेलों के विकास हेतु त्रिस्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र खोला जाय –

(क) प्राथमिक स्तर-एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र

(ख) माध्यमिक स्तर प्रशिक्षण केन्द्र

(ग) राज्यस्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र

4. 35 वर्षों से चली आ रही घीसी-पीटी योजनाओं को तत्काल प्रभाव से बंद कर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के योजनाओं के अनुरूप नई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाय।

5.  सभी खेलों के गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाय एवं कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा पूर्व में नियुक्त की गई प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण के कार्य में लगाया जाय तथा प्रशिक्षकों के उपलब्धि के समिक्षोंप्रान्त इनकी सेवा की संपुष्टि किया जाय।

6. जिला में जिला खेल पदाधिकारी की नियुक्ति की जाय।

7. खेलकूद व शारीरिक क्षमता के बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए राज्य के विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा विषय अनिवार्य किया जाय एवं इसका पर्यवेक्षण जिला खेल पदाधिकारी द्वारा किया जाय।

8. मृत प्राय हो चुके राज्य के विश्वविद्यालयों में खेलकूद के विकास हेतु सार्थक प्रयास किया जाय।

9. तत्कालीन विभागीय सचिव श्री आनंद किशोर द्वारा 2015 में लिए गए निर्णयों को लागू किया जाय।

10. राज्य खेलकूद एक्ट 2013 एवं राज्य खेलकूद परिषद से संघों के निबंधन हेतु नीति सष्ट किया जाए।

11. राज्य खेल संघो को खिलाड़ियों के नियमित प्रशिक्षण हेतु खेल मैदान/उपकरण की व्यवस्था की जाए।

12. विभाग द्वारा विभिन्न खेलों के विकास हेतु निष्पक्ष खेल विशेषज्ञों की समिति बनाई जाए।

13.  विभागीय पत्रांक-3/बि-15/2011/580,दिनांक 26.08.2014 के विषय को समिक्षोंप्रान्त खेल के प्राथमिकता के आधार पर खेल के सहायतार्थ प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराई जाए।

14.  राज्य में कार्यरत खेल संघों के साथ विभागीय सामंजस हेतु कम से कम 6 माह में एक बार बैठक अनिवार्य की जाए।

15.  उत्कृष्ट खिलाड़ियों के नियुक्ति नियमावली की विसंगतियों को अविलंब दूर की जय।

16.  बिहार पुलिस नियुक्ति नियमावली में व्याप्त विसंगतियों को अविलंब दूर की जाए।

17. राजकीय खेल सम्मान समारोह को और अधिक पारदर्शी बनायीं जाय।

18. खेलों को रोजगारोन्मुखी/ प्रतिष्ठा दिलाने के प्रयास किया जाय ताकि राज्य के युवा निश्चित हो पूरे मनोयोग से खेलो के प्रति समर्पित हो सके एवं अपना सत प्रतिशत योगदान खेलों में दे सके।ध्यान रहे मेडल प्रत्येक खेल विद्या में तीन ही होता है।

19. खेल विभाग द्वारा खेल संघों को दी जाने वाली सहायता अनुदान राशि में समरूपता लायी जाये एवं 12.06.2013 के गजट में प्रकाशित विभिन्न स्तरों के आयोजनों में दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी कर समयानुसार भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिससे कि राज्य में अधिकाधिक राष्ट्रीय /अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सके।

20. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण का पुनर्गठन किया जाए।

21. राज्य के सभी पंचायतों में खेल विकास हेतु खेल मित्र की नियुक्ति की जाय।

Read More

बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंची, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

पटना : 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मई 2026 तक ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

टीम के भुवनेश्वर पहुंचने पर बेसबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना खिलाड़ियों से मिले और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर संघ के सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार एवं सहायक सचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ऐसी है बिहार की टीम

बालक वर्ग की टीम में दिव्यांश सिंह, मनजीत राज, अमन कुमार, संतनु कुमार ठाकुर, शुभम यादव, उमंग यादव, रॉकी यादव, अमन राज, सतीश कुमार, हिमेश कुमार, आयुष कुमार, प्रथम् राज, अभिनव कुमार, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं। टीम के कोच संजीत कुमार, मोनू कुमार तथा सहायक कोच आदित्य कुमार यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Read More

सरदार पटेल सम्मान समारोह में कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग विजेता व उपविजेता टीमें भी होंगी सम्मानित

पटना, 20 मई। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 23 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में खेल, शिक्षा, कला समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Read More

सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट एवं सवेरा इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जून के दूसरे सप्ताह में होगी आयोजित

पटना। SP Sports Foundation की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। संस्था द्वारा सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता और सवेरा इंटर स्कूल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जून के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं 22 यार्ड्स, ऊर्जा स्टेडियम में खेली जाएंगी। जिसकी जानकारी पंकज मिश्रा ने दी है।

आयोजकों के अनुसार, इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा, जबकि कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। दोनों टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे।

इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्कूल अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि के अलावा आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9334101688, 9931421287, 9234455661 और 7903694427 पर संपर्क कर सकती हैं।

Read More

तपिश विकास के तूफानी अर्धशतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का फाइनल मुकाबला ट्रैंम्फैंट सीसी और बिहार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी की टीम 20 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा प्रियांशु कुमार सिंह ने 21, आकर्ष राज ने 12 और प्रिंस यादव ने 11 रन बनाए। टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस और अंकुश मुकेश राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। प्रिंस ने 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि अंकुश मुकेश राज ने 26 रन देकर 4 विकेट लिए। तपिश विकास को एक सफलता मिली।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 13.4 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो तपिश विकास रहे, जिन्होंने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। कृष्णा ने 23 रन का योगदान दिया। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। ट्रैंम्फैंट सीसी की ओर से प्रिंस यादव ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए तपिश विकास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, भाजपा मीडिया सेल की सागरिका चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जेपी मेहता तथा मोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बुके और शॉल भेंटकर किया।

सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

बेस्ट बेटसमैन— आर्यन अरविंद राज
बेस्ट बॉलर— अमन पासवान
बेस्ट विकेटकीपर—अभिनव आर्या
मैन आफ द सीरीज — प्रतीक सिन्हा
बेस्ट फिल्डर— वतन प्रकाश

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.